- Home
- देश
-
नई दिल्ली। नोबेल पुरस्कार से सम्मानित तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने अमीर और गरीब के बीच खाई में कमी लाने की अपील की। साथ ही, उन्होंने कहा कि यह महसूस करना जरूरी है कि दुनिया का ध्यान रखना असल में खुद का ध्यान रखना है।
उन्होंने दिल्ली में बुधवार को लारिएट्स एंड लिडर्स फार चिल्ड्रेन के एक कार्यक्रम में कहा, भविष्य हमारे हाथों में हैं और बच्चे दुनिया के भविष्य हैं , वे ही दुनिया का ध्यान रखेंगे। दुनिया का ध्यान रखना असल में खुद का ध्यान रखना है। 'लारिएट्स एंड लिडर्स फार चिल्ड्रेन बाल अधिकारों की रक्षा के लिए गठित संस्था है जिसका नेतृत्व नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी करते हैं । दलाई लामा ने कहा, बच्चे हमारे भविष्य हैं। हमें मानवता और गरीबों के बारे में सोचना होगा जिन्हें मदद की जरूरत है और हमें इस बारे में प्रयास करने होंगे कि गरीब और अमीर के बीच खाई कैसे कम होगी। दलाई के अलावा कार्यक्रम में स्वीडीश प्रधानमंत्री स्टीफन लोफवेन, यूनिसेफ की कार्यकारी निदेशक हेनरीएत्ता फोर, विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस एडहैनम घेब्रेयसस सहित अन्य भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी ने बच्चों को दुनिया भर में एवं समाज के सभी तबकों में और अधिक जोखिमग्रस्त स्थिति में डाल दिया है। उन्होंने कहा, बच्चे शारीरिक, मानसिक और यौन शोषण के बढ़ते खतरे का सामना कर रहे हैं।हेनरीएत्ता ने कोविड-19 को बच्चों के अधिकारों के लिये एक संकट करार दिया। हीं, डब्ल्यूएचओ महानिदेशक टेड्रोस ने कहा कि बच्चे सहित किशोर महामारी से सवार्धिक प्रभावित होने वाले समूह में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कई देशों में (बच्चों का) टीकाकरण कार्यक्रम आंशिक या पूर्ण रूप से स्थगित हो गया है। इसे बाल मृत्यु दर का खतरा बढ़ा गया । साथ ही, विश्व भर में बच्चों की खाद्य सुरक्षा और पोषण भी जोखिम में पड़ गया है। - नई दिल्ली। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने कोविड-19 के दौरान आत्मनिर्भर भारत योजना के अंतर्गत दस हजार करोड़ से अधिक की धनराशि जारी की है। मंत्रालय ने कहा कि दो हजार चार सौ 75 करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि जारी करने पर काम चल रहा है और इसे शीघ्र ही जारी किया जाएगा।मंत्रालय ने कहा कि देश में सुगमता पूर्वक व्यापार सुनिश्चित करने और गुणवत्तापूर्ण सड़कों का जाल बनाने के लिए हितधारकों में विश्वास पैदा करने के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं। आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत भुगतान प्रक्रिया को आसान बनाया गया है। उपलब्धता के आधार पर ठेकेदारो का भुगतान प्रत्येक माह किया जा रहा है। मंत्रालय ने कहा कि देश के राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को समय से पूरा करना अधिक लाभकारी है। मंत्रालय ने यह भी कहा है कि कोविड-19 के दौरान कई तरह के राहत पैकेज ठेकेदारो और रियायत पाने वालो तक पहुंचाए जा रहे हैं।---
-
नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने आज नई दिल्ली में आयोजित हुए एक ऑनलाइन समारोह में सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के 38 शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को सीबीएसई शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया।
इस अवसर पर शिक्षा राज्यमंत्री, संजय धोत्रे भी उपस्थित थे। इस अवसर पर सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, अनीता करवाल और सीबीएसई के चेयरमैन, मनोज आहूजा भी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए शिक्षा मंत्रालय, एनवीएस, केवीएस, सीबीएसई, प्रधानाचार्यों, शिक्षकों, छात्रों, अभिभावकों और परिवारों के कई अन्य विशिष्ट अतिथि ऑनलाइन शामिल हुए। ये पुरस्कार वर्ष 2019-20 के लिए शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को स्कूली शिक्षा, नवाचार और समर्पण में सुधार लाने की दिशा में उनके बहुमूल्य योगदान को सम्मानित करने के लिए प्रदान किए गए।इस अवसर पर श्री पोखरियाल ने कहा कि शिक्षक ही शिक्षा की मूलभूत नींव रखते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षण एक बहुत ही सम्मानित पेशा है और इन पुरस्कारों का उद्देश्य देश के कुछ बेहतरीन शिक्षकों के अनूठे योगदान का उत्सव मनाना और उन शिक्षकों का सम्मानित करना है, जिन्होंने अपनी प्रतिबद्धता के माध्यम से न केवल स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया है बल्कि अपने छात्रों के जीवन को भी समृद्ध बनाया है। मंत्री ने प्रकाश डाला कि नई शिक्षा नीति 2020 में शिक्षकों को शिक्षा प्रणाली के केंद्र में रखा गया है। नीति में यह उल्लेख किया गया है कि सभी विद्यालयों में पर्याप्त संख्या में शिक्षक होने चाहिए और ऐसा वातावरण उपलब्ध कराया जाना चाहिए जिससे स्कूलों में कार्य संस्कृति को बढ़ावा दिया जा सके। मंत्री ने विजेता शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और असाधारण योगदान के लिए बधाई दिया।प्रत्येक पुरस्कार में एक योग्यता प्रमाण पत्र, एक शॉल और 50,000 रुपये की राशि शामिल हैं। 2018 के बाद से, सीबीएसई द्वारा एक ऑनलाइन चयन प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है। प्रत्येक श्रेणी के अंतर्गत आवेदकों का मूल्यांकन, सामान्य और विशिष्ट मापदंडों और स्कूली शिक्षा से संबंधित कई मापदंडों और उनके योगदान के आधार पर किया जाता है। 38 पुरस्कार विजेताओं में प्राथमिक और माध्यमिक स्तर के शिक्षक, भाषा, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, गणित, अर्थशास्त्र, आईटी, ललित कला शिक्षक, स्कूल काउंसलर, उप-प्रधानाचार्य और प्रधानाचार्य शामिल हैं। - नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना कल अंबाला में आयोजित एक समारोह में राफेल लड़ाकू विमान को औपचारिक रूप से वायुसेना में शामिल करेगी।रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि ये विमान 17वीं स्क्वाड्रन गोल्डन एरोज का हिस्सा होंगे। पहले पांच लड़ाकू विमान 27 जुलाई को फ्रांस से अंबाला पहुंचे थे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की रक्षा मंत्री सुश्री फ्लोरेंस पार्ले इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के बाद दोनों देशों के बीच शिष्टमंडल स्तर की बातचीत होगी।
- नई दिल्ली। देश की दूसरी और दक्षिण भारत की पहली किसान रेलगाड़ी को आज 11 बजे रवाना किया गया। इसके जरिए आंध्रप्रदेश के अनंतपुर से दिल्ली के आदर्श नगर रेलवे स्टेशन तक कृषि उत्पादों की ढुलाई की जाएगी।कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, रेल राज्य मंत्री सुरेश सी. अंगाड़ी और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने वीडियो लिंक के जरिए इस रेलगाड़ी को रवाना किया। इस अवसर पर श्री तोमर ने कहा कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने में किसान रेल बड़ी भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि कृषि उत्पादों की ढुलाई के लिए आम बजट में किसान रेल चलाने की घोषणा की गई थी। श्री तोमर ने कहा कि सरकार बागबानी को प्रोत्साहन देने के लिए शीघ्र की किसान उड़ान कार्यक्रम शुरू करेगी।इस अवसर पर सुरेश सी. अंगाड़ी ने कहा कि रेलवे किसानों की आय बढ़ाने के लिए रात-दिन काम कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा।गौरतलब है कि वित्तमंत्री निर्मला सीमारामन ने चालू वर्ष के बजट में किसान रेल चलाने की घोषणा की थी ताकि जल्दी खराब होने वाली कृषि उपज की निर्बाध आपूर्ति की जा सके।----
- सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी में भारतीय स्टेट बैंक से 39 लाख रुपये लेकर एटीएम में नोट डालने गई सीएमएस कंपनी की नकदी वैन सोमवार शाम से गायब है।भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य शाखा प्रबंधक द्वारा नकदी वैन के गायब होने की मौखिक सूचना सोमवार को ही कोतवाली पुलिस सीधी को दे दी गई थी। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने जिले के समस्त थानों में नाकेबंदी व सीमावर्ती जिलों को घटना की सूचना दे दी। नगर निरीक्षक कोतवाली अरुण पाण्डेय ने मंगलवार को बताया, आज बैंक से लिखित आवेदन मिलने के बाद इसकी विवेचना की जा रही है तथा सभी संभावित जगहों पर पुलिस दल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा, सीधी जिले के सभी बैंक एटीएम में नकदी डालने का ठेका सीएमएस कंपनी के पास है। नकदी वैन सोमवार शाम भारतीय स्टेट बैंक से 39 लाख रुपये लेकर निकली थी। इसके बावजूद जब एटीएम में नकदी नहीं होने की शिकायत मिली तो प्रबंधन ने वैन की खोज खबर शुरू की, जो लापता मिली। पाण्डेय ने बताया कि इस नकदी वैन में सीएमएस कंपनी के तीन कर्मचारी थे। इनमें वैन चालक के अलावा, एक सुरक्षाकर्मी और एक तकनीकी कर्मचारी था। उन्होंने कहा कि अब तक ना तो नकदी वैन का पता चला है और नाहीं इन कर्मचारियों का। उन्होंने कहा कि अब तक इस मामले में किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजूलता पटले ने बताया, मामले में पुलिस तहकीकात कर रही है। किसी निष्कर्ष पर पहुंचते ही मीडिया को जानकारी दी जाएगी।---
- गोण्डा। उत्तरप्रदेश के गोण्डा जिले के शहर कोतवाली इलाके में एक बछड़े को निकालने के लिए कुएं में उतरे पांच लोगों की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई।अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार ने बताया कि कोतवाली नगर क्षेत्र के राजा मोहल्ले में एक सूखे कुएं में मंगलवार को गाय का एक बछड़ा गिर गया था। उसे निकालने के लिए एकत्रित मोहल्ले के लोगों में से एक सीढ़ी के सहारे कुंए में उतर गया। उन्होंने कहा कि कुएं में जहरीली गैस होने के कारण वह बेहोश होने लगा। उसकी चीख पुकार सुनकर एक के बाद चार अन्य लोग कुएं में उतरे और सभी बेहोश हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस, दमकलकर्मियों तथा नगरपालिका की टीम ने काफी प्रयास के बाद सभी को बाहर निकालकर जिला चिकित्सालय भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतकों में वैभव (18), दिनेश (30), रवि शंकर (36), विष्णु दयाल (35) और मन्नू सैनी (36) शामिल हैं। जिलाधिकारी नितिन बंसल ने बताया कि मृतकों के परिजन को नियमानुसार सहायता दी जाएगी।
-
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को मध्य प्रदेश के रेहड़ी पटरी वालों के साथ ‘स्वनिधि संवाद' करेंगे। कोविड-19 महामारी से प्रभावित रेहड़ी पटरी वालों को पुन: आजीविका से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार ने ‘प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना' की शुरुआत की है। प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ सितम्बर को मध्य प्रदेश के स्ट्रीट वेंडर्स के साथ ‘स्वनिधि संवाद' करेंगे। बयान के मुताबिक मध्य प्रदेश द्वारा इस योजना के अंतर्गत 4.50 लाख पात्र रेहड़ी पटरी वालों का पंजीकरण किया गया है। चार लाख से अधिक रेहड़ी पटरी वालों को परिचय-पत्र तथा वेंडर प्रमाण-पत्र जारी किए गए हैं। बयान में कहा गया, मध्य प्रदेश ने 2.45 लाख योग्य लाभार्थियों के आवेदन, पोर्टल पर बैंकों के समक्ष प्रस्तुत कर दिए हैं। पोर्टल पर आवेदनों में से आज तक 1.40 लाख रेहड़ी पटरी वालों को 140 करोड़ की राशि की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। प्रधानमंत्री स्वनिधि के अंतर्गत देश में कुल स्वीकृत आवेदनों में से 47 प्रतिशत आवेदन मध्य प्रदेश के हैं। मध्य प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है। वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से होने वाले इस आयोजन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी भाग लेंगे।
-
मुंबई। शिवसेना ने मंगलवार को बताया कि राज्यसभा सदस्य संजय राउत को पार्टी का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। राउत शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' के कार्यकारी संपादक भी हैं। शिवसेना ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि राउत को पार्टी का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। शिवसेना ने बताया कि राउत के अलावा, लोकसभा सदस्य अरविंद सावंत और धैर्यशील माने, राज्यसभा सदस्य प्रियंका चतुर्वेदी, महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत, अनिल परब, गुलाबराव पाटिल, विधायक सुनील प्रभु और प्रताप सरनाईक, मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर और वरिष्ठ नेता नीलम गोरहे को पार्टी का प्रवक्ता बनाया गया है। - नई दिल्ली। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदूषण से निपटने के लिए वाहनों के ईंधन मानक को उन्नत कर बीएस-6 कर दिया है। उन्होंने लोगों से विद्युत चालित वाहनों का इस्तेमाल बढ़ाने पर जोर दिया।नीले आकाश के लिए स्वच्छ हवा के पहले अंतरराष्ट्रीय दिवस पर एक वेबिनार को संबोधित करते हुए श्री जावड़ेकर ने कहा, हमें पहले नीले आकाश के लिए दिवस नहीं मनाना होता था, लेकिन औद्योगिकीकरण तथा आबादी, वाहनों की संख्या, कचरा और धूल तथा प्रदूषण में बहुत ज्यादा वृद्धि हो गयी है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक परिवहन के साधन बढ़ाने से प्रदूषण कम हो सकता है।मंत्री ने कहा, हमने प्रदूषण की रोकथाम के लिए बीएस-6 ईंधन मानक को अपनाया है। मेरा मानना है कि सार्वजनिक परिवहन के अधिक साधन होंगे तो प्रदूषण कम होगा। मैं एक विद्युत चालित दुपहिया वाहन का इस्तेमाल करता हूं और हम अपने घर का सामान उस वाहन से ही लाते हैं। मैं लोगों से आग्रह करता हूं कि अधिक से अधिक विद्युत चालित गाडिय़ों का उपयोग करें।
- बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बस और कार की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी।जिला पुलिस के अनुसार थाना धामपुर के गांव शेखपुरा के निकट नगीना से आ रही रोडवेज बस और एक कार की टक्कर हो गयी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे में कार में सवार दो लोगों की मौत हो गयी। दोनों की पहचान धामपुर थाना क्षेत्र के निवासी सुमित और पंकज के तौर पर हुई । रिश्ते में दोनों मामा-भांजे थे । उन्होंने बताया कि घटना के बाद बस चालक फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।
- हैदराबाद। तेलंगाना सरकार ने राजस्व विभाग में महत्वपूर्ण सुधार प्रस्ताव के अंतर्गत ग्राम राजस्व अधिकारियों का पद हटाने का फैसला किया है। राज्य में आज से सम्पत्ति और अन्य दस्तावेजों का पंजीकरण अगले आदेश तक रोक दिया गया है।हैदराबाद में हुई कल शाम हुई मंत्रिमंडल की बैठक में सुधारों के संबंध में पेश किए गए कईं मसौदा विधेयकों को मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री कार्यालय में अधिकारियों ने बताया कि मंत्रिमंडल ने बैठक के दौरान छह से अधिक प्रस्तावों को मंजूरी दी।यह विधेयक, विधानसभा के मौजूदा सत्र में पेश किए जाएंगे। विधानसभा सत्र कल शुरू हो चुका है और इस महीने की 28 तारीख तक जारी रहेगा।
- नई दिल्ली। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (डब्ल्यूसीडी) ने लोगों से अपील की है कि वे उच्च पोषण गुणवत्ता वाले स्वदेशी व्यंजनों के डेटाबेस के लिए अपने इलाके एवं परिवार से संबंधित पारंपरिक पकवानों को साझा करें।महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने सितंबर में मनाए जा रहे पोषण माह के मौके पर यह अपील की है। उन्होंने ट्वीट किया, उच्च पोषण गुणवत्ता वाले स्वदेशी व्यंजनों का डेटाबेस तैयार करने के क्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय देश के लोगों से सहयोग चाहता है। अपने क्षेत्र एवं परिवार के पारंपरिक पकवानों को शेयर करके 'भारतीय पोषण कृषि कोष के लिए योगदान करिए। श्रीमती ईरानी ने कहा कि सरकार हर क्षेत्र और जिले की स्वदेशी फसलों का भंडार भारतीय पोषण कृषि कोष तैयार कर रही है। उन्होंने कहा, हमारा लक्ष्य देश के हर कोने के स्वदेशी पकवानों का डेटाबेस तैयार करने का भी है।मंत्री ने कहा कि पोषण माह के दौरान सरकार गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों की पहचान के लिए एक अभियान आरंभ करेगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि बच्चों को उचित पोषण और देखभाल मिले। हर साल सितंबर में पोषण माह मनाया जाता है। इस महीने सरकार कुपोषण, एनीमिया और संबंधित विकारों से जुड़े मुद्दों पर जागरुकता फैलाने के लिए देश भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करती है।
- नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने बच्चों में पोषण का स्तर बढ़ाने के लिए नाश्ते या दोपहर के भोजन में उन्हें दूध देने का सुझाव दिया है।उपराष्ट्रपति ने केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी के साथ बातचीत में यह सुझाव दिया। श्रीमती ईरानी ने उपराष्ट्रपति को आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार सभी राज्यों को इस सुझाव पर विचार करने के लिए कहेगी, ताकि मध्याह्न भोजन में दूध को शामिल किया जा सके। इससे पहले, पशुपालन और डेयरी विभाग के सचिव अतुल चतुर्वेदी ने उपराष्ट्रपति से मुलाकात की। उन्होंने श्री नायडू को कोविड-19 महामारी से उत्पन्न समस्याओं से निपटने के लिए मुर्गी पालन और डेयरी क्षेत्र की मदद के लिए किए जा रहे विभिन्न उपायों की जानकारी दी। श्री चतुर्वेदी ने कहा कि पशुपालन विभाग मुर्गी पालन के लिए उचित ऋण की आवश्यकता के बारे में वित्त मंत्रालय को सुझाव देने पर भी विचार करेगा।---
- नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी ) ने कहा कि इस साल का मॉनसून सामान्य या सामान्य से अधिक की श्रेणी में समाप्त हो सकता है। चार महीने के मॉनसून के मौसम में जून और अगस्त महीने में सामान्य से क्रमश: 17 और 24 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गयी, वहीं जुलाई में 10 प्रतिशत कम बारिश हुई।आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा, बारिश सामान्य या सामान्य से अधिक की श्रेणी में समाप्त हो सकती है। उन्होंने कहा कि इस बार संपूर्ण मॉनसून दीर्घ अवधि औसत (एलपीए) का 102 प्रतिशत हो सकता है जिसमें चार प्रतिशत कम या ज्यादा की त्रुटि हो सकती है। देश में 1961 से 2010 की अवधि में एलपीए बारिश 88 सेंटीमीटर है। सामान्यत: एलपीए देश में 50 वर्ष की अवधि में वर्षा का औसत होता है।एलपीए के 96 से 104 प्रतिशत के बीच रहने पर मॉनसून को सामान्य माना जाता है। देश में एक जून से 30 सितंबर तक मॉनसून का मौसम माना जाता है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम राजीवन ने कहा, इस साल कुल मिलाकर मॉनसून अच्छा रहेगा। इससे खेती और अर्थव्यवस्था में मदद मिलेगी।--
- नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोविड महामारी से संघर्ष में मीडिया की भूमिका की सराहना की है। श्री मोदी ने कहा कि मीडिया ने कोविड महामारी के बारे में जागरूकता फैलाकर तथा सरकार के कार्यों की विवेचना और उसकी योजनाओं की कमियों के बारे में बताकर जनता की अभूतपूर्व सेवा की है।वे वीडियो कांफ्रेंस के जरिये जयपुर में पत्रिका गेट के उद्घाटन के अवसर पर बोल रहे थे। श्री मोदी ने कहा कि समाज के प्रबुद्ध वर्ग और लेखक, पथ प्रदर्शक और शिक्षक होते हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान हर बड़ा नाम लेखन से जुड़ा हुआ था।प्रधानमंत्री ने नई पीढ़ी में पठन-पाठन की आदत पैदा करने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि एक मकान के निर्माण के दौरान उसमें पुस्तकों के लिए भी अलग जगह रखी जानी चाहिए और परिवार के सभी सदस्यों को रोजाना कुछ न कुछ पढऩे की आदत डालनी चाहिए।देश के प्राचीन साहित्य के महत्व के बारे में प्रधानमंत्री ने कहा कि ये जरूरी है कि आज के टेक्स्ट, ट्वीट और गुगल गुरू के इस युग में नई पीढ़ी गंभीर ज्ञान से दूर न हो। श्री मोदी ने कहा कि विश्व में भारत के उत्पादों के साथ भारत की आवाज भी ज्यादा सुनी जा रही है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भारत की उपस्थिति अब और मजबूत हो रही है। श्री मोदी ने कहा कि विश्व भारत की आवाज को अब और ध्यान से सुन रहा है।प्रतिष्ठित पत्रिका गेट का निर्माण पत्रिका समाचार समूह ने जयपुर में जवाहर लाल नेहरू मार्ग पर किया है। प्रधानमंत्री ने इस दौरान समूह के अध्यक्ष द्वारा लिखित दो पुस्तकों का विमोचन भी किया।इस अवसर पर राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पत्रिका समूह के अध्यक्ष गुलाब कोठारी भी उपस्थित थे।
- बिहार शरीफ। बिहार के नालंदा जिले में आज एक एम्बुलेंस सड़क पर खड़े एक ट्रक से टकरा गई और इस दुर्घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए।थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि यह घटना चांदी पुलिस थाना क्षेत्र के गौरा पार क्षेत्र में हुई। एम्बुलेंस के चालक का नियंत्रण वाहन से खो गया जिसके बाद यह सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। उन्होंने बताया कि इस घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के ही तीन अन्य सदस्यों को चांदी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया। उन्होंने कहा कि इन सभी की हालत स्थिर बताई गई है। ये सभी बिहार शरीफ पुलिस थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव के रहने वाले हैं। अधिकारी ने बताया कि ये अपने परिवार की एक सदस्य को बेहतर इलाज के लिए पटना ले जा रहे थे, जिसे रविवार को छत से गिरने के बाद सिर में गंभीर चोटें आई थीं। उन्होंने बताया कि घायलों में से एक ने दावा किया कि चालक नशे की हालत में था। वह दुर्घटना के बाद वहां से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।-
-
नोएडा। सिटी सेंटर के पास हुए एक सड़क हादसे में आज पति-पत्नी की मौत हो गई। वहीं जनपद में हुए विभिन्न हादसों में पांच लोग मारे गए। पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के सिटी सेंटर के पास रविवार देर रात मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे बाल किशन तथा उनकी पत्नी लीलावती को एक अज्ञात कार चालक ने टक्कर मार दी। घटना में गंभीर रूप से घायल पति पत्नी को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र में अजायब पुर के पास हुए एक रेल हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। थाना कासना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में अधिक कांत राऊत (49 वर्ष) की मौत हो गई। कुमार ने बताया कि थाना सेक्टर 58 क्षेत्र में दीपक नामक व्यक्ति छत से गिर गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि थाना फेस- 3 क्षेत्र में रहने वाले मोहित गुलाटी की ऊंचाई से गिरने की वजह से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसी प्रकार थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सदरपुर कॉलोनी में रहने वाले अच्छेलाल की आज संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल की सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। -
नई दिल्ली। भारत ने रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग लगाते हुए ऐसी हाइपरसोनिक मिसाइल तकनीक विकसित कर ली है जो आवाज की गति से 6 गुना तेज चलती है। सोमवार को ओडिशा के बालासोर में एपीजे अब्दुल कलाम परीक्षण रेंज (व्हीलर द्वीप) से हाइपरसोनिक तकनीक विकसित करने और इसका सफलतापूर्वक परीक्षण करने के बाद भारत अमेरिका, रूस और चीन के बाद ऐसा चौथा देश बन गया जिसने हाइपरसोनिक टेक्नोलॉजी विकसित कर इसका सफल परीक्षण कर लिया है।
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित हाइपरसोनिक टेस्ट डिमॉन्स्ट्रेटर व्हीकल (एचएसटीडीवी) का परीक्षण आज सुबह 11.03 बजे अग्नि मिसाइल बूस्टर का उपयोग करके किया गया जो करीब पांच मिनट तक चला। इस व्हीकल में स्वदेश में विकसित स्क्रैमजेट प्रोपल्शन प्रणाली का उपयोग किया गया है। इस परीक्षण का मतलब है कि डीआरडीओ के पास अगले पांच वर्षों के दौरान स्क्रैमजेट इंजन के साथ एक हाइपरसोनिक मिसाइल विकसित करने की क्षमता होगी, जिसमें दो किलोमीटर प्रति सेकंड से अधिक की यात्रा करने की क्षमता होगी। परीक्षण डीआरडीओ प्रमुख सतीश रेड्डी के नेतृत्व में उनकी हाइपरसोनिक मिसाइल टीम ने किया।रक्षा मंत्री ने दी बधाईरक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने हाइपरसोनिक टेक्नोलॉजी डेमोनट्रेटर व्हीकल के सफल परीक्षण के लिए रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन को बधाई दी है। इस व्हीकल में स्वदेश में विकसित स्क्रैमजेट प्रोपल्शन प्रणाली का उपयोग किया गया है।श्री सिंह ने कहा कि यह ऐतिहासिक उपलब्धि प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। रक्षामंत्री ने कहा कि इस सफलता के साथ, सभी महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियां अब अगले चरण की प्रगति के लिए तैयार हैं। श्री सिंह ने परियोजना से जुड़े वैज्ञानिकों से बात की और कहा कि देश को उन पर गर्व है। - चेन्नई। तमिलनाडु में लगभग पांच महीने के अंतराल के बाद कुछ यात्री रेलगाडिय़ों की सेवाएं आज से शुरु हो गई हैं। पहली रेलगाड़ी सुबह सात बजे मदुरई से रवाना हुई। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद यात्रियों को ट्रेन में बैठने की अनुमति दी गई।सभी डिब्बों को अच्छी तरह से सेनेटाईज किया गया। रेलगाड़ी में विभिन्न जगहों पर सेनेटाईजर के कंटेनर उपलब्ध कराए गए। यात्रियों को मास्क पहनने, सुरक्षित दूरी और हाथ धोने को कहा गया है। अनलॉक प्रक्रिया के चौथे चरण के हिस्से के रूप में तमिलनाडु में चार यात्री रेलगाडिय़ां शुरू की गई हैं। दो और रेल सेवाएं कराईकुडी-चेन्नई और तूतीकोरिन-चेन्नई के बीच शुरु की जा रही है। एक अतिरिक्त रात्रिकालीन सेवा मदुरै से चेन्नई के बीच आज रात से शुरू होगी।
- नई दिल्ली। देश के विभिन्न शहरों में मेट्रो सेवाएं पांच महीने से अधिक के अंतराल के बाद आज सुबह शुरू हो गईं। ये शहर हैं - दिल्ली, लखनऊ, चेन्नई, बंगलुरू, हैदराबाद और अहमदाबाद।आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने बताया कि यात्रियों को कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिये सुरक्षित दूरी बनाए रखने और मास्क लगाने के नियमों का पालन करना होगा। पहले चरण में दिल्ली मेट्रो सेवा दो पारियों में सुबह सात बजे से सुबह ग्यारह बजे तक और शाम चार बजे से रात आठ बजे तक चलेंगी। मेट्रो की सामान्य सेवा 12 सितम्बर से शुरू हो जाएगी।कंटेनमेंट ज़ोन में मेट्रो स्टेशन तथा प्रवेश और निकास द्वार बंद रहेंगे। बिना लक्षण वाले यात्रियों को स्टेशनों के प्रवेश द्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद यात्रा करने की अनुमति दी गई है। प्रवेश द्वारों पर यात्रियों के लिए सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है।उत्तर प्रदेश में लखनऊ मेट्रो का संचालन आज सवेरे फिर शुरू हो गया। पहली मेट्रो ट्रेन सवेरे छह बजे चली। लखनऊ मेट्रो ने यात्रियों की एक दूसरे से सुरक्षित दूरी, स्वच्छता और सफाई पर विशेष ध्यान दिया है। सुचारू, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिये अनेक प्रभावी कदम उठाए गए हैं। मेट्रो ट्रेन और स्टेशनों को हर तीन-चार घंटे के बाद सैनिटाइज किया जाएगा। यात्रा के लिए टोकन और समार्ट कार्ड दोनों ही मान्य हैं। यात्रियों को अधिकतम सुरक्षा प्रदान करने के लिए पहली बार लखनऊ में मेट्रो टोकन पराबैंगनी किरणों से संक्रमण मुक्त किये जाएंगे।चेन्नई में आज सवेरे मेट्रो रेल सेवा फिर शुरू हो गई है। तमिलनाडु के उद्योग मंत्री एम.सी. सम्पथ ने सवेरे सात बजे मेट्रो ट्रेन में हवाई अड्डे से वाशरमैनपेट मार्ग पर यात्रा कर इस सेवा का उद्घाटन किया।कर्नाटक में बेंगलुरू मेट्रो सेवा आज सवेरे फिर शुरू हो गई है। अनलॉक-4 के बाद बंगलुरू की नम्मा मेट्रो सेवा पांच महीने से अधिक के अंतराल के बाद शुरू हुई। अभी मेट्रो सेवा सवेरे आठ बजे से ग्यारह बजे तक और शाम साढ़े चार बजे से साढ़े सात बजे तक उपलब्ध होगी। ग्यारह तारीख से इन सेवाओं का समय बढ़ाकर सवेरे सात बजे से रात नौ बजे तक कर दिया जाएगा। यात्रियों को कोविड-19 से बचाव के सभी निर्देशों का पालन करना होगा।
- नई दिल्ली। फेफड़ों का कैंसर दुनिया भर में कैंसर संबंधित मौतों का सबसे आम कारण है जिसका आरंभिक अवस्था में पता लगाना कठिन होता है, इसलिए इसका उपचार करना भी मुश्किल होता है। वैज्ञानिकों को शीघ्र ही फेफड़ों के कैंसर के लिए नैदानिकी थेरेपी के रूप में एक समाधान प्राप्त हो सकता है जो व्यक्तिगत रूप से दवा के लिए मार्ग प्रशस्त कर सकता है।अभी हाल में भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के तहत एक स्वायत्तशासी संस्थान जवाहर लाल नेहरू उन्नत वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र (जेएनसीएएसआर) के शोधकर्ताओं ने फेफड़ों के कैंसर के लिए एक थेरानोस्टिक्स (नैदानिकी थेरेपी) ड्रग कैंडीडेट का विकास किया है। डीएसटी, ब्रिक्स मल्टीलैटेरल आरएंडडी प्रोजेक्ट्स ग्रांट एवं स्वर्ण जयंती फेलोशिप ग्रांट द्वारा वित्तपोषित शोध कार्य थेरानोस्टिक्स जर्नल में प्रकाशित हुआ था।ऑन्कोजीन विशिष्ट नान-कैनोनिकल डीएनए माध्यमिक संरचनाओं (जी-क्वाडरप्लेक्स- जीक्यू संरचनाएं) की चयनात्मक मान्यताओं और इमेजिंग की कैंसर के लिए नैदानिकी थेरेपी (थेरानोस्टिक्स) के विकास में बहुत संभावनाएं हैं और अपनी संरचनागत डायनैमिक्स तथा विविधता के कारण बहुत चुनौतीपूर्ण रही है।प्रो. टी. गोविंदराजू ने जेएनसीएएसआर की अपनी टीम के साथ अनूठी बीसीएल-2 जीक्यू के चुनिंदा मान्यता के लिए एक छोटा सा अणु विकसित किया जिसमें यूनिक हाइब्रिड लूप स्टैकिंग और ग्रूव बाइंडिंग मोड के माध्यम से सुदूर लाल प्रतिदीप्ति प्रतिक्रिया और एंटीकैंसर गतिविधि को जीक्यू गर्भित फेफड़ों के कैंसर के थेरानोस्टिक्स के रूप में प्रदर्शित किया गया।जेएनसीएएसआर टीम ने इसके द्वारा टीजीपी18 मोलेक्यूल की थेरानोस्टिक्स गतिविधि रिपोर्ट की। हाइब्रिड मोड के जरिये विशिष्ट टोपोलोजी मान्यता की उनकी कार्यनीति ने प्रयोगशालाओं में फेफडों की कैंसर कोशिकाओं को मारने के लिए आक्सीडेटिव स्ट्रेस और जीनोम अस्थिरता का लाभ उठाया। इसके अतिरिक्त, एनआईआर स्पेक्ट्रोस्कोपिक विंडो के फार-रेड के निचले किनारे पर टर्न ऑन इमिशन बैंड के साथ टीजीपी18 ट्यूमर कोशिका इमेजिंग के लिए एक व्यावहार्य जांच साबित हुई।जी-क्वाडरप्लेक्स नान-कैनोनिकल डीएनए माध्यमिक संरचनाएं होती हैं जो कई ऑन्कोजीन्स के अभिलक्षण सहित सेलुलर प्रक्रियाओं के एक विस्तृत रेंज को विनियमित करती हैं। कैंसर कोशिकाओं में जीक्यू के स्थिरीकरण से रेप्लीकेशन स्ट्रेस तथा डीएनए डैमेज एकुमुलेशन होता है इसलिए इन्हें आशाजनक केमोथेराप्यूटिक टार्गेट के रूप में माना जाता है।जेएनसीएएसआर टीम द्वारा किए गए इस अध्ययन से पता चला कि जीक्यू की विशिष्ट लूप संरचना से उत्पन्न चयनात्मक मान्यता समग्र प्रोब इंटरऐक्शन एवं बाइंडिंग ऐफिनिटी को बदल देता है। टीजीपी18 एंटीएपोप्टोटिक बीसीएल-2जीक्यू के लिए बाध्यकारी है जो कैंसर कोशिकाओं को मारने के द्वारा प्रोसर्वाइवल फंक्शन और कैंसर रोधी गतिविधि को समाप्त करता है। उनके निष्कर्षों के अनुसार, टीजीपी18 (0.5 मिलीग्राम / किग्रा)की उल्लेखनीय रूप से कम खुराक ने 100 मिलीग्राम/ किग्रा की बहुत अधिक खुराक पर एंटीकैंसर ड्रग जेसीबिटाबिन के समान फेफड़े के ट्यूमर की गतिविधि को दिखाया। चिकित्सीय एजेंट टीजीपी18 को ट्यूमर साइट लक्ष्य तक पहुंचता देखा गया जैसी कि ट्यूमर ऊतक के फॉर रेड इमेजिंग द्वारा इसकी निगरानी की गई।व्यक्तिगत चिकित्सा में बेशुमार निहितार्थ के साथ कैंसरप्रकार की विशिष्ट चिकित्सीय दवाओं को विकसित करने के लिए इस पद्धति का और अधिक उपयोग किया जा सकता है। इस अन्वेषण के लिए एक पेटेंट आवेदन पहले ही दायर किया जा चुका है।---
- नई दिल्ली। अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा है कि चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण 2021 की शुरुआत में किया जा सकता है। चंद्रयान-3 भी चंद्रयान-2 की तरह ही होगा, उसमें लैंडर और रोवर शामिल होंगे लेकिन आर्बिटर नहीं होगा।डॉ. सिंह ने बताया कि भारत के सबसे पहले मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान की तैयारियां भी चल रही हैं। कोविड महामारी के कारण गगनयान मिशन में कुछ बाधाएं आईं, लेकिन इस मिशन को 2022 की समय सीमा तक पूरा करने के प्रयास जारी हैं।----
-
भोपाल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने सोमवार से कक्षा 9 वीं से 12वीं तक ऑनलाइन शिक्षा सत्र शुरू करने का फैसला किया है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल के अध्यक्ष राधेश्याम जुलानिया ने रविवार को इस बारे में जानकारी दी।
शिक्षा मण्डल द्वारा तीन सितंबर को जारी आदेश में कहा गया है कि सुबह सात बजे से सुबह 10 बजे तक दूरदर्शन पर ऑडियो-वीडियो पाठ प्रसारित किये जाएंगे। इसके लिए छात्रों एवं शिक्षकों को मोबाइल ऐप 'माशिम पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा। मण्डल के अध्यक्ष जुलानिया ने बताया, हम सोमवार से कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक के लिए ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कर रहे हैं। आदेश में कहा गया है कि शिक्षा मण्डल द्वारा विकसित मोबाइल ऐप माशिम पर प्रत्येक हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी स्कूल का पंजीकरण अनिवार्य होगा। कक्षा 9 वीं से 12 वीं के प्रत्येक विद्यार्थी एवं स्वाध्यायी विद्यार्थी का भी पंजीकरण अनिवार्य होगा।---- - -स्कूटर को भेजने का भी इंतजाम कियाग्वालियर (मप्र)। झारखंड के गोड्डा से अपनी गर्भवती पत्नी को स्कूटर पर बिठाकर 1,200 किलोमीटर का सफर तय कर परीक्षा दिलाने ग्वालियर आए धनंजय कुमार और उनकी पत्नी अब हवाई जहाज से घर जाएंगे। उनके लिए हवाई यात्रा का इंतजाम अडानी फाउंडेशन ने किया है।धनंजय (27) ने रविवार को बताया, अडानी ग्रुप के फाउंडेशन की ओर से हमें ग्वालियर से रांची की हवाई यात्रा का टिकट मिल गया है। यह टिकट 16 सितंबर का है। ग्वालियर से रांची के लिए सीधी उड़ान नहीं है, इसलिए हम दोनों हैदराबाद होकर रांची पहुंचेंगे। इसके बाद रांची से सड़क मार्ग से गोड्डा जाएंगे। इसका इंतजाम गोड्डा के जिलाधिकारी ने किया है। उन्होंने बताया, मेरे स्कूटर को भी भेजने का इंतजाम अडानी फाउंडेशन करेगा।धनंजय ने कहा कि ग्वालियर प्रशासन ने रहने का इंतजाम परीक्षा केन्द्र के पास कर दिया है। उन्होंने कहा कि गोड्डा में ही कुछ लोगों ने नौकरी की व्यवस्था करने की बात भी कही है। धनंजय ने ग्वालियर आने के लिए पत्नी का जेवर गिरवी रखकर 10 हजार रुपए उधार लिए थे।कोरोना महामारी के कारण ट्रेन और बस सहित यात्रा के साधन उपलब्ध नहीं होने के कारण झारखंड के गोड्डा से धनंजय अपनी गर्भवती पत्नी सोनी हेम्बरम (22) को स्कूटर पर बिठाकर डीएड (डिप्लोमा इन एजुकेशन) की परीक्षा दिलाने के लिए 30 अगस्त को ग्वालियर आए थे। इस सफर के दौरान उन्होंने बारिश और खराब सड़कों का भी सामना किया और करीब 1200 किलोमीटर का सफर तय किया। मामला सामने आने के बाद ग्वालियर प्रशासन ने उनकी मदद की और अडानी फाउंडेशन ने हवाई मार्ग से उनको वापस भेजने का इंतजाम भी कर दिया।




.jpg)
.jpg)






.jpg)














.jpg)