- Home
- देश
- नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि वह नई दिल्ली के लोधी एस्टेट इलाके में स्थित अपना सरकारी बंगला एक अगस्त तक खाली कर देंगी। उन्होंने उस खबर को फर्जी करार दिया जिसमें दावा किया गया था कि प्रियंका के आग्रह पर सरकार ने उन्हें इस अवास में कुछ और समय तक रहने की अनुमति दे दी है।मंगलवार को प्रियंका ने ट्वीट किया, यह फर्जी खबर है। मैंने सरकार से कोई आग्रह नहीं किया है। आवास खाली करने के लिए एक जुलाई को मिले पत्र के अनुसार, मैं एक अगस्त तक सरकारी आवास 35 लोधी एस्टेट को खाली कर दूंगी।कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रभारी होने की वजह से अब ज्यादा समय राज्य में बिताएंगी और लखनऊ में गोखले मार्ग स्थिति शीला कौल के आवास में रहेंगी। यह मकान खाली पड़ा है और फिलहाल इसकी मरम्मत और रंगाई-पुताई का काम चल रहा है। शीला कौल देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की भाभी थीं। वह केंद्रीय मंत्री और राज्यपाल भी रहीं। साल 2015 में उनका निधन हो गया था।गौरतलब है कि केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने प्रियंका से नई दिल्ली स्थित सरकारी बंगला एक अगस्त तक खाली करने को कहा है। उसकी ओर से जारी आदेश में कहा गया कि एसपीजी सुरक्षा वापस लिए जाने के बाद उन्हें मौजूदा आवास 35 लोधी एस्टेट खाली करना पड़ेगा क्योंकि जेड प्लस की श्रेणी वाली सुरक्षा में आवास सुविधा नहीं मिलती। सरकार ने पिछले साल नवंबर में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की एसपीजी सुरक्षा वापस ले ली थी तथा उन्हें जेड-प्लस श्रेणी सुरक्षा दी थी।----
- लखनऊ । कानपुर पुलिस ने बिकरू पुलिस मुठभेड़ के आरोपी और गैंगस्टर विकास दुबे के सहयोगी शशिकांत को सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। शशिकांत के सिर पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। शशिकांत से पूछताछ के आधार पर विकास के घर से पुलिस की एके 47 रायफल और 17 कारतूस तथा शशिकांत के घर से इंसास रायफल और 20 कारतूस बरामद किए गए हैं। ये हथियार पुलिस मुठभेड़ में लूटे गए थे।एडीजी (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने मंगलवार को कानपुर में एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश शशिकान्त उर्फ सोनू पाण्डेय को रात दो बजकर 50 मिनट पर चौबेपुर से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि शशिकांत ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि मुठभेड़ में उसके अलावा विकास दुबे, अमर दुबे, अतुल दुबे, प्रेम कुमार, प्रभात मिश्रा, बउअन, हीरु, शिवम, जिलेदार, रामसिंह, रमेशचन्द्र, गोपाल सैनी, अखिलेश मिश्रा, विपुल, श्यामू बाजपेयी, राजेन्द्र मिश्रा, बालगोविन्द दुबे और दयाशंकर अग्निहोत्री बदमाश शामिल थे। एडीजी ने बताया कि शशिकांत से मिली जानकारी के आधार पर विकास दुबे के घर से एके 47 रायफल और 17 कारतूस और शशिकांत के घर से इंसास रायफल और 20 कारतूस बरामद हुये हैं। ये हथियार मुठभेड़ के दौरान पुलिस से लूटे गये थे। कुमार ने बताया कि दो-तीन जुलाई की मध्य रात्रि को बिकरू गांव में दबिश के दौरान पुलिस दल पर विकास और उसके साथियों ने गोलीबारी कर आठ पुलिस कर्मियों की हत्या कर दी थी और सरकारी असलहा लूट लिया गया था। इस सम्बन्ध में चौबेपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं लूटे हुए हथियारों की बरामदगी के लिए एसएसपी कानपुर नगर द्वारा एसपी पश्चिमी एवं एसपी ग्रामीण के नेतृत्व में कई टीमें गठित की गई थीं । उन्होंने बताया कि बिकरू पुलिस मुठभेड़ में 21 नामजद अभियुक्तों में से चार अभियुक्त गिरफ्तार किये गये हैं, छह अभियुक्त अलग-अलग पुलिस मुठभेड़ों में मारे गये हैं। अभी 11 नामजद अभियुक्त की तलाश की जा रही है।
- जयपुर। राजस्थान के उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद सचिन पायलट ने ट्वीट कर कहा-सत्य को परेशान किया जा सकता है, पराजित नहीं।वहीं सचिन ने ट्वीटर पर अपनी प्रोफाइल भी बदल दी और अपने नाम के साथ उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष पद हटा दिया।इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष कार्यालय से सचिन पायलट के नाम की तख्ती भी हटा दी गई है और गोविंद सिंह डोटासरा के नाम की नेमप्लेट लगा दी गई।

- पीलीभीत (उप्र)। अमरिया थानाक्षेत्र में माधोपुर चौराहे के पास अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मार देने से एक कार में सवार पति—पत्नी की मौत हो गयी जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये ।अमरिया थाना प्रभारी उदयवीर सिंह ने सोमवार को बताया कि बरेली जिले के बहेड़ी थानाक्षेत्र के झाझूनागर गांव के अहमद हुसैन (50) और उनकी पत्नी शाहीन बेगम (45) चार अन्य लोगों के साथ रविवार रात को पीलीभीत में थाना अमरिया क्षेत्र के सरेंदा पट्टी गांव में अपने दामाद से मिलने आ रहे थे । सिंह ने बताया कि माधेपुर चौराहे के निकट अज्ञात वाहन ने हुसैन की कार को टक्कर मार दी । हादसे में हुसैन और शाहीन की मौत हो गयी जबकि कार चालक सहित चार अन्य लोग घायल हो गये । उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है ।---
- नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यों से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) के प्रीमियम की सब्सिडी समय पर जारी करने पर बल दिया ताकि इसके तहत दावों का निपटान समय पर सुनिश्चित हो सके।सोमवार को वीडियो कांफ्रेन्सिंग के जरिये फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए वित्त मंत्री ने जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत पर बल दिया। इससे किसानों को योजना के बारे में जानकारी मिल सकेगी जो अब सभी कृषकों के लिये स्वैच्छिक है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार सीतारमण ने सुझाव दिया कि जिन राज्यों में सब्सिडी लंबित है, वहां पर इस पर लगातार नजर रखी जाए और जरूरी कदम उठाये जाएं। उन्होंने खासकर उन राज्यों पर ध्यान देने को कहा जिन्होंने योजना को खरीफ मौसम 2020 में क्रियान्वित नहीं किया ताकि किसानों के सभी लंबित बकाये का भुगतान यथाशीघ्र हो जाए। इस मौके पर कृषि, सहकारिता और किसान कल्याण विभाग ने फसल बीमा योजना की 2016 से शुरूआत और चुनौतियों के बार में जानकारी दी।विभाग ने मौजूदा खरीफ मौसम में योजना में बदलाव के बाद इसके क्रियान्वयन की स्थिति के बारे में भी जानकारी दी। बैठक में वित्तीय सेवा सचिव देबाशीष पांडा, कृषि सचिव संजय अग्रवाल और दोनों मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। इसके अलावा बैंकों तथा योजना को क्रियान्वित कर रही साधारण बीमा कंपनियों के अधिकारी भी उपस्थित थे। फसल बीमा योजना के तहत व्याक फसल बीमा उपलब्ध कराया जाता है। इसमें प्रीमियम खरीफ फसल के लिये 2 प्रतिशत और रबी फसल के लिये 1.5 प्रतिशत है। बागवानी और वाणिज्यिक फसलों के लिये 5 प्रतिशत है। अब चूंकि योजना स्वैच्छिक हो गयी है, ऐसे में बीमा कवरेज घटता जा रहा है। इसको लेकर चिंता जतायी जा रही है।
- भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस की महामारी चलते प्रदेश में इस वर्ष गणेश उत्सव के सार्वजनिक पंडाल लगाने की अनुमति नहीं देने का निर्णय लिया है। सरकार ने धार्मिक स्थानों पर पांच से अधिक लोगों के जमा होने पर पाबंदी भी लगायी है और इसके अलावा भी कई अन्य प्रतिबंध लगाये हैं।प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार शाम को पत्रकारों से कहा, राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि इस साल गणेश उत्सव सार्वजनिक तौर पर नहीं मनाया जायेगा। इसलिए गणेश मूर्ति निर्माताओं से मैं अनुरोध करता हूं कि वह छोटी प्रतिमाएं बनायें। मूर्तियों के लिये बड़े पंडाल लगाने की अनुमति नहीं दी जायेगी। श्री मिश्रा ने लोगों से गणेश उत्सव अपने घरो में मनाने का अनुरोध करते हुए कहा कि इसी तरह सार्वजनिक तौर पर मूर्तियों के विसर्जन की अनुमति भी इस साल नहीं दी जायेगी। केवल एक या दो व्यक्तियों को ही मूर्तियों को विसर्जन हेतु जाने की अनुमति दी जा सकती है। गृहमंत्री ने कहा कि इसी तरह ईद पर सामूहिक तौर पर नमाज अदा करने की भी अनुमति नही दी जायेगी। इस वर्ष ताजिये जुलूसों को भी अनुमति नहीं दी जायेगी। श्री मिश्रा ने कहा कि राज्य सरकार ने तय किया है कि धार्मिक स्थानों पर एक साथ केवल पांच लोगों के जमा होने की अनुमति होगी। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ न हो। गृह विभाग इस संबंध में जल्द ही दिशा निर्देश जारी करेगा। श्री मिश्रा ने बताया कि साथ ही यह भी तय किया गया है कि विवाह समारोह में दूल्हा और दुल्हन प्रत्येक पक्ष से दस-दस लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति दी जायेगी। इसी प्रकार अंतिम संस्कार में भी केवल 20 लोगों की शामिल होने की अनुमति दी जायेगी। इसके अलावा अन्य कार्यकमों में भी केवल दस लोगों को शामिल होने की अनुमति होगी। मध्यप्रदेश में पिछले दो सप्ताह में कोरोना वायरस के संक्रमण मामलों में अचानक बढ़ोतरी होने के चलते ये प्रतिबंध लगाये गये हैं।
- नयी दिल्ली, 13 जुलाई (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि इतिहास एवं समसामायिक मुद्दों को लेकर लोगों को सच्चाई से रुबरू कराने के लिए वह वीडियो संवाद करेंगे। उन्होंने ट्वीट कर दावा किया, '' आज भारतीय समाचार मीडिया के बड़े हिस्से पर फासीवादी हितों ने कब्जा कर लिया है । एक नफरत भरा विमर्श टेलीविजन चैनल, व्हाट्सएप फॉरवर्ड और झूठी खबर द्वारा फैलाया जा रहा है । झूठ का ये विमर्श भारत को खंडित कर रहा है।'' कांग्रेस नेता ने कहा, ''मैं सच्चाई में रुचि रखने वालों के लिए हमारे समसामायिक मामलों, इतिहास को स्पष्ट और सुलभ बनाना चाहता हूं । कल से वीडियो पर आपके साथ अपने विचार साझा करूंगा ।'' इससे पहले, राहुल गांधी ने कोविड-19 संकट के असर एवं इससे निपटने के तरीकों को लेकर अलग अलग क्षेत्रों की हस्तियों के साथ संवाद किया था। इस क्रम में उन्होंने पूर्व अमेरिकी विदेश उप मंत्री निकोलस बर्न्स, उद्योगपति राजीव बजाज, जन स्वास्थ्य पेशेवर आशीष झा और स्वीडिश महामारी विशेषज्ञ जोहान गिसेक, प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री रघुराम राजन और नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अभिजीत बनर्जी से भी बातचीत की थी।
- नई दिल्ली। असम में सोमवार को बाढ़ की स्थिति और खराब होने के साथ राज्य में वर्षा जनित घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई है । बाढ़ से असम के करीब 22 लाख लोग प्रभावित हुए हैं हालांकि मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि मॉनसून दक्षिण की ओर बढ़ रहा है और पूर्वोत्तर क्षेत्र में बारिश की तीव्रता में कमी आएगी ।मौसम विभाग ने कहा कि मॉनसून पश्चिम तट में कोंकण गोवा से केरल की ओर सक्रिय है । मौसम का पूर्वानुमान बताने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर ने कहा कि 16 जुलाई तक मुंबई में भारी बारिश होने का अनुमान है हालांकि 15 जुलाई को महानगर में सबसे तेज बारिश हो सकती है । दिल्ली में नमी का स्तर 87 प्रतिशत तक पहुंच जाने के कारण उमस की स्थिति बनी हुई है। अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । पूर्व में मानसून बिहार में जमुई , झारखंड में दुमका और बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ा है । इससे उत्तर बंगाल के लोगों को कुछ राहत मिलेगी जहां पिछले कुछ दिनों से मूसलाधार बारिश हुई है। पंजाब और हरियाणा में अधिकतम तापमान सोमवार को सामान्य के करीब रहा । दोनों राज्यों में मौसम शुष्क बना रहा । हालांकि अगले कुछ दिनों में दोनों राज्यों में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है । चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । हरियाणा के अंबाला में तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।-
- लातूर। महाराष्ट्र के लातूर में औसा रोड पर एक कार की टक्कर से 75 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ।शिवाजी नगर थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना नंदी स्टॉप के पास सोमवार की सुबह छह बजे घटित हुई। उन्होंने बताया कि हादसे में डॉ. तात्याराव गोविंदराव मोहिते (75) की मौत हो गयी। घायल दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है । पुलिस अधिकारी ने बताया कि लापरवाही से गाड़ी चलाने से हुई मौत के संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया है और कार चालक की तलाश की जा रही है ।
- नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत के लोग तेजी से प्रौद्योगिकी के साथ ढल रहे हैं और उसे अपना रहे हैं। गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई के साथ आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत के दौरान, प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत दुनिया की सबसे खुली अर्थव्यवस्थाओं में से एक है।श्री मोदी और सुंदर पिचाई ने विशेषकर भारत के किसानों, युवाओं और उद्यमियों के जीवन को बदलने के लिए प्रौद्योगिकी के लाभ के बारे में व्यापक विचार-विमर्श किया। श्री मोदी ने कृषि में सुधार और रोजगार के नए अवसर पैदा करने की दिशा में सरकार द्वारा हाल में उठाए गए कदमों के बारे में भी बातचीत की।प्रधानमंत्री ने वर्चुअल प्रयोगशालाओं का विचार रखा जिसका उपयोग छात्रों और किसानों द्वारा किया जा सकता है। डेटा सुरक्षा और साइबर सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि तकनीकी कंपनियों को घाटे को कम करने के प्रयासों में लगाने की जरूरत है। बातचीत के दौरान, ऑनलाइन शिक्षा के दायरे को बढ़ाने के लिए तकनीकी समाधान, मातृभाषा में प्रौद्योगिकी तक पहुंच, खेल में एक स्टेडियम जैसा दिखने वाला अनुभव देने और डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए संवर्धित वास्तविकता और वर्चुअल वास्तविकता का उपयोग करने पर भी चर्चा की गई। प्रधानमंत्री ने कहा कि कई क्षेत्रों में गूगल के प्रयासों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर उन्हें खुशी हुई। इससे शिक्षा, सीखने, डिजिटल भुगतान और बहुत कुछ हो सकता है।सुंदर पिचाई ने प्रधानमंत्री को नए उत्पादों और भारत में गूगल द्वारा की गई पहलों के बारे में जानकारी दी। श्री पिचाई ने गूगल के बाढ़ पूर्वानुमान प्रयासों के लाभों का जिक्र करते हुए बेंगलुरु में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रिसर्च लैब के शुभारंभ का उल्लेख किया। उन्होंने कोविड-19 के बारे में विश्?वसनीय जानकारी उपलब्ध कराने और जागरूकता फैलाने में गूगल द्वारा किए गए प्रयासों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा लॉकडाउन जैसा कड़ा कदम उठाकर कोविड महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई की एक बहुत मजबूत आधारशिला रखी। श्री मोदी ने गलत सूचनाओं से जूझने और आवश्यक सावधानियों के बारे में जानकारी देने में गूगल द्वारा निभाई गई सक्रिय भूमिका की सराहना की।
- नई दिल्ली। गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई ने आज भारत के डिजिटीकरण कोष के लिए अगले 5 से 7 वर्षों में 75 हजार करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की।गूगल फॉर इंडिया इवेंट के अवसर पर संबोधित करते हुए श्री पिचाई ने कहा कि यह कदम भारत के भविष्य और इसकी डिजिटल अर्थव्यवस्था में कंपनी के विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इन निवेशों का जोर भारत के डिजिटीकरण के चार प्रमुख क्षेत्रों पर रहेगा। इससे हर भारतीय के लिए स्वयं की भाषा में सस्ती और सुलभ जानकारी मिलेगी, भारत की अनूठी जरूरतों के लिए नए उत्पादों और सेवाओं का निर्माण होगा, डिजिटल परिवर्तन में लगे व्यवसायों को सशक्त बनाए जा सकेगा और शिक्षा और कृषि तथा स्वास्थ्य सेवा जैसे सामाजिक क्षेत्रों में प्रौद्योगिकी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता का लाभ उठाया जा सकेगा।--
- नई दिल्ली। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस और इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दुनिया के शीर्ष विश्वविद्यालयों में पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्रों से देश में उभरते अवसरों का पता लगाने के लिए भारत आने और नवाचार करने की अपील की है।श्री प्रधान कल भारत में अंतिम मील ऊर्जा उपयोग पर युवा विदेशी भारतीय विद्वानों,छात्रों और दोस्तों के एक उत्साही समूह के साथ बातचीत कर रहे थे। इस ई-बैठक का आयोजन प्रिंसटन यूनिवर्सिटी के लीड इंडिया ग्रुप,थिंक इंडिया पड्र्यू,मैरीलैंड विश्वविद्यालय में डेवलप एम्पावर एंड सिनरगाइज इंडिया ग्रुप ने किया था।भारत की ऊर्जा दृष्टि को ध्यान में रखते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के ऊर्जा भविष्य के लिए एक स्पष्ट रोडमैप की कल्पना की है जो पांच प्रमुख तत्वों जैसे ऊर्जा उपलब्धता और सभी के लिए सुलभता, गरीबों में सबसे गरीब लोगों के लिए ऊर्जा सामथ्र्य,ऊर्जा के उपयोग में दक्षता,एक जिम्मेदार वैश्विक नागरिक के रूप में जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए ऊर्जा स्थिरता और वैश्विक अनिश्चितताओं को कम करने के लिए ऊर्जा सुरक्षा पर आधारित है।प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के बारे में बताते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि हमने 2016 में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) की शुरुआत की। इसका उद्देश्य 80 मिलियन गरीब परिवारों को मुफ्त में एलपीजी रसोई गैस कनेक्शन प्रदान करना है। मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हम 80 मिलियन ग्राहकों के लक्ष्य को निर्धारित समय से पहले ही प्राप्त कर चुके हैं। इसके साथ ही,एलपीजी कनेक्शन अब भारत के 98 प्रतिशत घरों में उपलब्ध हैं जो वर्ष 2014 में महज 56त्नसे काफी अधिक है।श्री प्रधान ने तेल और गैस क्षेत्र में आत्म-निर्भरता के बारे में कहा कि पीएम मोदी ने 2022 तक ऊर्जा आयात पर निर्भरता में 10 प्रतिशत की कमी करने का लक्ष्य रखा है। इस संबंध में,सरकार ने घरेलू तेल और गैस का उत्पादन बढ़ाने और देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए आयात पर निर्भरता कम करने के लिए कई नीतियां लागू करने के साथ-साथ प्रशासनिक उपाय भी किए हैं।श्री प्रधान ने भारत की ऊर्जा कूटनीति के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि भारत ने वैश्विक ऊर्जा मानचित्र में अपनी उपस्थिति महसूस कराई है। भारत पीएम मोदी के नेतृत्व में ऊर्जा की उचित और किफायती कीमत की मांग करने वाले देशों की आवाज बुलंद कर रहा है। उन्होंने कहा कि हम विश्व ऊर्जा चर्चा में ओपेक, आईईए, आईईएफ और अन्य सभी प्रमुख संस्थाओं के साथ जुड़े हैं। भारत आपूर्ति स्रोतों के विविधीकरण की नीति के तहत अमेरिका,रूस,सऊदी अरब,यूएई और सभी प्रमुख ऊर्जा उत्पादक देशों के साथ जुड़ा है।भारत के गैस आधारित अर्थव्यवस्था की ओर बढऩे के बार में बात करते हुए उन्होंने कहा कि भारत कोविड-19से उत्पन्न चुनौतियों का सामना करने के बावजूद एशिया में गैस की मांग में वृद्धि के प्राथमिक कारकों में से एक के रूप में उभरने के लिए तैयार है। आजभारत के ऊर्जा मिश्रण में प्राकृतिक गैस की हिस्सेदारी लगभग 6.3 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि भारत ने 2030 तक प्राकृतिक गैस की हिस्सेदारी को 15 प्रतिशत तक बढ़ाने के लिए एक महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया।श्री प्रधान ने मौजूदा महामारी पर कहा कि हम कोविड-19 महामारी के प्रकोप के बीच में हैं जिसने हमारे जीवन की मूलभूत धारणाओं को चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि तत्काल आर्थिक प्रभाव हमारी विकास की गति को धीमा कर सकता है, लेकिन हमारे पास थोड़ा रुकने, पुनर्विचार करने और नया स्वरूप देने के अवसर भी हैं।श्री प्रधान ने महामारी के दौरान घोषित किए गए आर्थिक पैकेज के बारे में बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड-19 महामारी के प्रभाव से निपटने के लिए 265 बिलियन डॉलर के बड़े प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा की है जो भारत के सकल घरेलू उत्पाद के 10 प्रतिशत हिस्से के बराबर है। उन्होंने कहा कि आत्म-निर्भर भारत के लिए बड़े सुधारों की घोषणा की गई जो कोविड-19 की चुनौतियों को एक अवसर में बदलने और भारत को 21वीं सदी का वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनाने के लिए है। श्री प्रधान ने कहा कि इन सुधारों के लिए ऊर्जा बुनियादी ढांचा एक अभिन्न अंग है।----
- कोटद्वार। उत्तराखंड के पौडी जिले के कोटद्वार शहर में खोह नदी में डूबने से दो बच्चों की मृत्यु हो गयी ।पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार जोशी ने बताया कि रविवार को काशीरामपुर तल्ला कुष्ठ आश्रम के नजदीक अरशद (छह साल) और गुलशेर (सात) निकट ही बह रही खोह नदी में नहाने गये थे और इसी दौरान वे डूब गये । इन बच्चों को नदी से निकालकर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया गया ।--
- कोच्चि/तिरुवनंतपुरम। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक अदालत ने यहां केरल में सोना तस्करी मामले में गिरफ्तार दो मुख्य आरोपियों स्वप्ना सुरेश और संदीप नायर को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इन दोनों को एनआईए की विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां जांच एजेंसी ने एक अर्जी दाखिल कर पूछताछ के लिए उन्हें हिरासत में दिये जाने का अनुरोध किया।अदालत इस अर्जी पर सोमवार को विचार करेगी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने से पहले उनकी कोविड-19 की अनिवार्य जांच कराई गई और उन्हें कोरोना वायरस देखभाल केंद्र में भेजा गया। इन दोनों को एनआईए ने बेंगलुरु में शनिवार को हिरासत में लिया था। इस बीच, जांच के दायरे को बढ़ाते हुए केंद्रीय एजेंसियों ने रविवार को राज्यभर में कई जगहों पर तलाशी अभियान चलाया और सोना तस्करी में कथित तौर पर संलिप्त कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया।
- नई दिल्ली। भारतीय सेना अपने जवानों के लिए अमेरिका से 72 हजार सिग सॉर असॉल्ट राइफल की खरीद को लेकर तेजी से आगे बढ़ रही है। पैदल सेना (इन्फैन्ट्री) के आधुनिकीकरण के तहत यह खरीद की जा रही है। मामले की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।यह खरीद ऐसे समय में की जा रही है जब पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में भारतीय और चीनी सेना के बीच सीमा पर तनाव की स्थिति है। उन्होंने बताया कि इन राइफल का इस्तेमाल चीन से सटी सीमा पर तैनात सैनिक करेंगे। सेना बड़े स्तर पर पैदल सेना का आधुनिकीकरण अभियान चला रही है, जिसके तहत पुराने और अप्रचलित हथियारों की जगह सैनिकों के लिए हल्की मशीन गन, युद्धक कार्बाइन और असॉल्ट राइफल की खरीद की जा रही है। वर्ष 2017 के अक्तूबर में सेना ने करीब सात लाख राइफल, 44,000 हल्की मशीन गन और लगभग 44 हजार 600 कार्बाइन खरीद की प्रक्रिया शुरू की थी। चीन और पाकिस्तान सीमा पर बढ़ती सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत विभिन्न हथियारों की खरीद पर तेजी से काम कर रहा है।
-
उमरिया। मध्यप्रदेश में ट्रैक्टर पलट जाने से एक दसवीं कक्षा के एक छात्र की मौत हो गई। यह घटना मानपुर थाना अंतर्गत ग्राम मलहरा के एक खेत में उस समय हुई जब मासूम खुद ट्रैक्टर से खेत जोत रहा था। धान के लिए खेत में भरे पानी और कीचड़ में ट्रैक्टर चलाते समय अचानक छात्र ने नियंत्रण खो दिया और हादसा हो गया। इस घटना में कक्षा 10 के छात्र आशीष सिंह पिता ज्ञान सिंह उम्र 15 साल की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार की देर शाम हुई और शनिवार को इसकी जानकारी सामने आई। शनिवार को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में मासूम का शव अंतिम संस्कार के लिए स्वजनों को सौंप दिया। ट्रैक्टर पलटने के कारण आशीष उसके नीचे दब गया था। एक तरफ से सिर्फ उसके पैर ही दिखाई दे रहे थे। बाद में गांव के लोगों ने एकत्र होकर ट्रैक्टर को सीधा किया और उसके नीचे से मासूम की लाश को निकाल लिया। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
-
लखनऊ। कानपुर के नजदीक हिस्ट्री शीटर विकास दुबे के एक कथित मुठभेड़ में मारे जाने के एक दिन बाद उसके चार सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया। शनिवार को उसके दो सहयोगियों को महाराष्ट्र और दो को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया गया। साथ ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) विकास दुबे की संपत्तियों और लेन-देन के ब्यौरे की जांच करेगा। विकास की अपराध फाइल को अधिकारियों को खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस ने उसकी पत्नी और बेटे को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था जो उसके अंतिम संस्कार के बाद लखनऊ स्थित अपने घर लौट आए हैं।
उधर, कानपुर के बिकरू गांव में त्वरित प्रतिक्रिया बल को तैनात कर दिया गया है और पुलिस के वाहनों ने इलाके को घेर रखा है। इलाके में पुलिस लोगों से आगे आकर उसके बारे में सूचना देने की लगातार घोषणा कर रही है। उत्तरप्रदेश सरकार ने कानपुर नगर में हुई घटना की जांच जांच विशेष जांच दल से कराने का निर्णय किया है। अपर मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि इस सम्बन्ध में अपर मुख्य सचिव संजय भूसरेड्डी की अध्यक्षता में विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। अवस्थी ने बताया कि अपर पुलिस महानिदेशक हरिराम शर्मा तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक जे रवीन्द्र गौड़ को एसआईटी का सदस्य नामित किया गया है। उन्होंने बताया कि विशेष अनुसंधान दल प्रकरण से जुड़े विभिन्न बिन्दुओं और प्रकरण की गहन जांच सुनिश्चित करते हुए 31 जुलाई, 2020 तक जांच रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेगा।इस बीच महाराष्ट्र पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने ठाणे से शनिवार को दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। ठाणे से गिरफ्तार दुबे का सहयोगी अरविंद उर्फ गुड्डन रामविलास त्रिवेदी (46) कानपुर जिले में कुख्यात अपराधी के घर छापेमारी के दौरान आठ पुलिसकर्मियों की हत्या में कथित तौर पर संलिप्त था। वह 2001 में उत्तर प्रदेश के नेता संतोष मिश्रा की हत्या में भी कथित तौर पर शामिल था। एटीएस के पुलिस अधीक्षक विक्रम देशमाने ने कहा कि त्रिवेदी और उसके चालक सुशील उर्फ सोनू तिवारी (30) को ठाणे शहर के कोलशेट इलाके से गिरफ्तार किया गया। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से विकास दुबे गिरोह के दो सदस्यों शशिकांत पांडे और शिवम दुबे को ग्वालियर में शरण देने के मामले में ओमप्रकाश पांडे और अनिल पांडे को उत्तर प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार किया।गौरतलब है कि तीन जुलाई को पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद से विकास दुबे फरार चल रहा था और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर से नौ जुलाई को गिरफ्तार किया गया। उसे महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया और अगले दिन कानपुर में कथित पुलिस मुठभेड़ में वह मारा गया। विशेष कार्य बल की तरफ से जारी बयान के मुताबिक चालक ने सड़क पर पशुओं को बचाने का प्रयास किया जिसके बाद वाहन पलट गया। पुलिस ने दावा किया कि इसके बाद दुबे ने भागने का प्रयास किया और उसे मार गिराया गया।इस बीच, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी धनशोधन का एक मामला दर्ज करने वाला है। वह विकास दुबे, उसके परिवार के सदस्यों तथा उसके साथियों द्वारा अवैध वित्तीय लेन-देन तथा काली कमाई से अर्जित की गई संपत्ति की जांच करेगा। निदेशालय के अधिकारियों ने बताया कि लखनऊ स्थित जांच एजेंसी के क्षेत्रीय कार्यालय ने छह जुलाई को इस संबंध में कानपुर पुलिस को पत्र लिख कर दुबे (47) और उससे जुड़े लोगों के खिलाफ दर्ज सभी प्राथमिकियां एवं अदालत में दायर किये गये आरोपपत्र तथा इन सभी मामलों की ताजा जानकारी मांगी है। अधिकारियों ने कहा कि ईडी जल्द ही धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक शिकायत दर्ज कर यह जांच करेगा कि क्या दुबे, उसके परिवार के सदस्यों और उसके साथियों ने आपराधिक गतिविधियों से अर्जित किये गये धन का इस्तेमाल अवैध चल-अचल संपत्ति बनाने में किया था। आरोप है कि दुबे ने अपनी आपराधिक गतिविधियों से अपने और अपने परिवार के नाम पर काफी संपत्ति बनाई। उत्तरप्रदेश पुलिस जांच करेगी कि वह कैसे 30 वर्षों तक पुलिस जांच से बचा रहा। - नई दिल्ली। उत्तर बंगाल में शनिवार को भारी बारिश हुई, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ आ गई, जबकि हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने 12 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी जारी की। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में रविवार को भारी से बहुत भारी वर्षा होने की आशंका है और पश्चिम बंगाल में आंधी भी आ सकती है।निजी मौसम पूर्वानुमान संस्था स्काईमेट ने कहा कि असम, मेघालय, हिमाचल प्रदेश और तटीय कर्नाटक में अगले 24 घंटों में मध्यम बारिश हो सकती है। पूरे उत्तरी और पूर्वी भारत में भारी वर्षा के कारण कई दुर्घटनाएं और भूस्खलन हुए हैं। उत्तर प्रदेश में शनिवार को सुल्तानपुर जिले में दीवार गिरने की अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। अरुणाचल प्रदेश में पिछले पांच दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन की कई घटनाएं हुई और राज्य के कई हिस्सों में बाढ़ की समस्या खड़ी हो गई। भारी बारिश के चलते कई सड़कों और घरों को नुकसान पहुँचा और निचले इलाकों में बाढ़ आ गई।राज्य में मानसून से संबंधित घटनाओं के कारण मरने वालों की संख्या 15 हो गई है। इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को आसमान में बादल छाए रहे जिससे पारा तो थमा रहा लेकिन उमस से नगरवासियों को थोड़ी परेशानी हुई। सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। बाकी इलाकों में अधिकतम तापमान 35 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। रात में हुई वर्षा के कारण आद्र्रता का स्तर 98 प्रतिशत तक बढ़ गया। मौसम विभाग ने रविवार को सामान्य तौर पर बादल छाए रहने, हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की भविष्यवाणी की है। सफदरजंग मौसम केंद्र ने जुलाई में अब तक 43.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की है, जो सामान्य से 23 प्रतिशत कम है। पश्चिम बंगाल में, जलपाईगुड़ी के निचले इलाकों और हिमालय की तलहटी में बसे अन्य स्थानों पर भारी वर्षा के बाद बाढ़ आ गई। अधिकारियों ने लोगों को ऊंचे स्थानों पर ले जाना शुरू कर दिया है। जलपाईगुड़ी में शनिवार सुबह 8.30 बजे तक 24 घंटे में 93 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि सिलीगुड़ी में 61.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। अगले दो दिनों में इस क्षेत्र में और अधिक बारिश की आशंका है। कोलकाता में भी भारी बारिश हुई, जिससे शहर के कुछ हिस्सों में ट्रैफिक जाम हो गया।-
- नई दिल्ली। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत, ब्रिटेन के साथ पूर्ण मुक्त व्यापार समझौते से पहले दोनों देशों के बीच एक प्रारंभिक व्यापार समझौते पर बातचीत करने के लिए तैयार है।शनिवार को उन्होंने कहा कि भारत ब्रिटेन के साथ अधिक से अधिक जुड़ाव के लिए प्रतिबद्ध है और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार में बढ़ोतरी की काफी संभावनाएं मौजूद हैं। गोयल ने कहा कि भारत फार्मा, कपड़ा, चमड़ा, औद्योगिक मशीनरी, फर्नीचर और खिलौनों जैसे क्षेत्रों में ब्रिटेन के साथ जुड़ सकता है। उन्होंने इंडियन ग्लोबल वीक 2020 में कहा, अब ब्रिटेन को तय करना है, मैं तैयार हूं कि मेरे अधिकारी बैठें और ब्रिटेन के अधिकारियों के साथ सुबह से शाम तक बात करें और उन्हें 15-30 दिन का समय दिया जाए और कहा जाए कि उन्हें कम से कम जल्द शुरु करने लायक वस्तुओं की सूची तय कर के उठना है। मुक्त व्यापार समझौता हमारा लक्ष्य होना चाहिए, लेकिन हम निकट भविष्य में पीटीए (तरजीही व्यापार समझौता) कर सकते हैं।
- आगरा। आगरा जिले के थाना फतेहाबाद क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस- वे पर शनिवार को आगे चल रहे ट्रक में एक स्कॉर्पियो ने जबर्दस्त टक्कर मार दी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हुए हैं।ग्रामीणों के मुताबिक टक्कर से कार ट्रक के पीछे फंस गयी और काफी दूर तक ट्रक उसे घसीटते ले गया। उन्होंने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस पर तैनात यूपीडा कर्मचारियों को हादसे की जानकारी दी। कर्मचारियों ने ट्रक को रुकवा कर गाड़ी को निकलवाया और घटना की सूचना थाना फतेहाबाद पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा स्कॉर्पियों कार में फंसे लोगों को बाहर निकलवाया गया जब तक कार में सवार संदीप पुत्र निवासी कानपुर की मौत हो गयी और गाड़ी में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल एक बच्चे की हालत गंभीर है। पुलिस द्वारा घायलों को इलाज के लिए आगरा भेजा गया। इस संबंध में थाना फतेहाबाद इंसपेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि घायलों का उपचार चल रहा है। सभी की हालत स्थिर है।---
- नई दिल्ली। देश के लिए अखिल भारतीय बाघ आकलन 2018 का चौथा चक्र, जिसके परिणाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पिछले वर्ष वैश्विक बाघ दिवस के अवसर पर घोषित किए गए थे, दुनिया का सबसे बड़ा कैमरा ट्रैप वन्यजीव सर्वेक्षण होने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।इस उपलब्धि को एक महान क्षण बताते हुए, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने अपने ट्वीट में कहा कि यह आत्मनिर्भर भारत का जीता जागता उदाहरण है, जिसे प्रधानमंत्री के शब्दों में संकल्प से सिद्धि के माध्यम से प्राप्त किया गया है।इसके आगे, पर्यावरण मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने अपने लक्ष्य से चार वर्ष पूर्व ही बाघों की संख्या दोगुनी करने वाले अपने संकल्प को पूरा कर लिया है। नवीनतम गणना के अनुसार, देश में बाधों की अनुमानित संख्या 2,967 हैं। इस संख्या के साथ, भारत में बाघ वैश्विक संख्या का लगभग 75 प्रतिशत निवास करते हैं और भारत द्वारा 2010 में सेंट पीटर्सबर्ग में बाघों की संख्या दोगुनी करने वाले अपने संकल्प को निर्धारित लक्ष्य वर्ष 2022 से बहुत पहले ही प्राप्त किया जा चुका है।गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड की वेबसाइट के प्रशस्ति पत्र में लिखा गया है- 2018-19 में किए गए सर्वेक्षण की चौथी पुनरावृत्ति- संसाधन और डेटा दोनों के हिसाब से अब तक का सबसे व्यापक रहा है। कैमरा ट्रैप (मोशन सेंसर्स के साथ लगे हुए बाहरी फोटोग्राफिक उपकरण, जो किसी भी जानवर के गुजरने पर रिकॉर्डिंग शुरू कर देते हैं) को 141 ??विभिन्न साइटों में 26 हजार 838 स्थानों पर रखा गया था और 1 लाख 21 हजार 337 वर्ग किलोमीटर (46 हजार 848 वर्ग मील) के प्रभावी क्षेत्र का सर्वेक्षण किया गया। कुल मिलाकर, कैमरा ट्रैप ने वन्यजीवों की 3 करोड़ 48 लाख 58 हजार 623 तस्वीरों को खींचा (जिनमें 76 हजार 651 बाघों के, 51 हजार 777 तेंदुए के; शेष अन्य जीव-जंतुओं के थे)। इन तस्वीरों के माध्यम से, 2,461 बाघों (शावकों को छोड़कर) की पहचान स्ट्राइप-पैटर्न- रिकॉग्नाइज सॉफ्टवेयर का उपयोग करके की गई।अभूतपूर्व रूप से कैमरा ट्रैप का उपयोग करने के साथ-साथ, 2018 स्टेटस ऑफ़ टाइगर्स इन इंडिया का मूल्यांकन व्यापक फुट सर्वेक्षण के माध्यम से भी किया गया, जिसमें 5 लाख 22 हजार 996 किमी (3 लाख 24 हजार 975 मील) का सफर तय किया गया और वनस्पति और खाद्य गोबर वाले 3 लाख 17 हजार 958 निवास स्थलों को शामिल किया गया। यह अनुमान लगाया गया कि अध्ययन किए गए वन का कुल क्षेत्रफल 3 लाख 81 हजार 200 वर्ग किमी (1 लाख 47 हजार 181 वर्ग मील) था और कुल मिलाकर 6 लाख 20 हजार 795 श्रम-दिवस आंकड़ों का संग्रह और समीक्षा करने में लगाया गया।राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण द्वारा अखिल भारतीय बाघ आकलन को भारतीय वन्यजीव संस्थान के द्वारा तकनीकी समर्थन के साथ चलाया जाता है और राज्य वन विभागों और भागीदारों द्वारा इसे कार्यान्वित किया जाता है। 2018 के नवीनतम परिणामों से पता चलता है कि भारत में अब बाघों की कुल अनुमानित संख्या 2 हजार 967 है, जिनमें से 2 हजार 461 बाघों को व्यक्तिगत रूप से कैप्चर किया गया है, जो बाघों की संख्या का 83 प्रतिशत है और सर्वेक्षण की व्यापकता की प्रकृति को रेखांकित करता है।पूरे विश्व में, प्रोजेक्ट टाइगर जैसा केंद्रित प्रजाति उन्मुखित कार्यक्रम के समानांतर शायद ही कोई अन्य कार्यक्रम है, जिसकी शुरूआत 9 बाघ अभयारण्यों के साथ की गई थी और इसे वर्तमान में 50 बाघ अभयारण्यों में चलाया जा रहा है। बाघ संरक्षण में भारत ने अपने नेतृत्व की भूमिका मजबूती के साथ स्थापित कर ली है, जिसके बेंच मार्किंग प्रथाओं को दुनिया भर में स्वर्ण मानक के रूप में देखा जाता है।
- श्रावस्ती (उप्र)। जिले में तेज बहाव वाला पहाड़ी नाला पार कर रही दो चचेरी बहनों की डूबने से मौत हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नाले का बहाव इतना तेज था कि गोताखोरों को दोनों बहनों के शव करीब पांच सौ मीटर दूर बरामद हुए।पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि श्रावस्ती जिले में नेपाल सीमा के निकटवर्ती सिरसिया थानांतर्गत दुरदुरपुर गांव की चचेरी बहनें सीतापति (11) व पूनम (10) शुक्रवार को एक किसान के खेत में धान की रोपाई करने गयी थीं। नाबालिग होने के कारण किसान ने इनसे काम लेने से इंकार कर दोनों को वापस भेज दिया।जिस पहाड़ी नाले को पार कर दोनों बहनें गयी थीं, वापसी में उसी नाले में पानी का बहाव व जलस्तर बढ़ गया था। नाला पार करते समय दोनों तेज बहाव में बह गयीं। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई तो करीब पांच सौ मीटर दूर दोनों के शव बरामद हुए। पुलिस ने पंचनामा कर दोनों शव परिजनों को सौंप दिए है।-----
- नई दिल्ली। केंद्र ने केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) में मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्तों के पदों के लिए बृहस्पतिवार को आवेदन आमंत्रित किए। आयोग में वर्तमान में कई पद रिक्त हैं। सीआईसी में मुख्य सूचना आयुक्त और अधिकतम 10 सूचना आयुक्त हो सकते हैं।मुख्य सूचना आयुक्त बिमल जुल्का का कार्यकाल अगले महीने पूरा हो जाएगा। वर्तमान में आयोग में छह सूचना आयुक्त हैं। कार्मिक मंत्रालय के आदेश में कहा गया कि केंद्रीय सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्तों की नियुक्ति प्रस्तावित है। आदेश में कहा गया कि सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम कहता है कि मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्त कानून, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, समाज सेवा, प्रबंधन, पत्रकारिता, जनसंचार या प्रशासन और शासन संबंधी व्यापक जानकारी और अनुभव से युक्त सार्वजनिक जीवन में प्रसिद्धि रखने वाले व्यक्ति होंगे। इसमें कहा गया कि वे सांसद, किसी राज्य या केंद्रशासित प्रदेश के विधान मंडल सदस्य नहीं होंगे तथा न ही लाभ के पद पर या किसी राजनीतिक दल से संबंद्ध होंगे। वे किसी कारोबार या पेशे से भी नहीं जुड़े होंगे। आदेश में कहा गया कि 65 साल या इससे अधिक की उम्र के व्यक्ति नियुक्ति के योग्य नहीं होंगे। मंत्रालय ने कहा कि इन पदों के लिए आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 31 जुलाई शाम पांच बजे तक की है।--
- नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर सरकार द्वारा गत सात मई को वंदे भारत वापसी अभियान शुरू किये जाने के बाद से 5.80 लाख से अधिक भारतीय विदेशों से स्वदेश लौटे हैं।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने गुरुवार को कहा कि वापस आये कुल लोगों में से 97 हजार से अधिक भारतीय नेपाल, भूटान और बांग्लादेश से जमीनी जांच चौकियों के रास्ते लौटे हैं। अभियान का पहला चरण सात से 15 मई तक संचालित किया गया था।अभियान का दूसरा चरण 17 मई से 22 मई तक निर्धारित था। हालांकि, सरकार ने इसे 10 जून तक बढ़ा दिया था। तीसरा चरण 11 जून से दो जुलाई तक निर्धारित था। वर्तमान में, अभियान का चौथा चरण चल रहा है। श्रीवास्तव ने एक ऑनलाइन मीडिया ब्रीफिंग में कहा, आठ जुलाई तक की स्थिति के अनुसार भारत वापसी के लिए विदेश में हमारे मिशन के पास अपने अनुरोध पंजीकृत कराने वाले 6 लाथ 61 हजार 352 व्यक्तियों में से 5 लाख 80 हजार सेे अधिक इस अभियान के तहत वापस आ चुके हैं। साथ ही विदेश मंत्रालय ने लॉकडाउन के दौरान भारत में फंसे 118 देशों के 1.2 लाख से अधिक विदेशी नागरिकों की सुरक्षित निकासी में भी सहायता की।----
- आगरा। उत्तर प्रदेश के सिकंदरा क्षेत्र में राजमार्ग पर एक कंटेनर अनियंत्रित हो गया और उसने जूते के दुकान के बाहर सो रहे लोगों को कुचल दिया। हादसे में छह लोग की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल है। पुलिस ने पीछा करके कंटेनर को जब्त कर लिया है।चालक-परिचालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। बुधवार को थाना सिकंदरा के एसआई कुलदीप कुमार ने बताया कि हादसे में मारे गए लोगों में से अभी तक सिर्फ दो लोग की शिनाख्त हुई है। उन्होंने बताया कि मंगलवार देर रात हुए हादसे में घायल का एसएन में उपचार चल रहा है और वह खतरे से बाहर है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

.jpg)















.jpg)

.jpg)







