- Home
- देश
- नई दिल्ली। कोविड-19 से स्वस्थ होने के बाद की देखभाल के लिए यहां एम्स में भर्ती कराए गए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सोमवार सुबह अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अस्पताल ने इसकी जानकारी दी।अमित शाह का कोरोना वायरस संक्रमण की पु्ष्टि होने के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था और संक्रमण ठीक होने के बाद उन्हें छुट्टी दी गई थी। बाद में थकान एवं शरीर में दर्द की शिकायत पर उन्हें 18 अगस्त को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था।अस्पताल ने एक बयान में कहा, गृह मंत्री, अमित शाह को कोविड के बाद की देखभाल के लिए एम्स, नई दिल्ली में भर्ती कराया गया था। उन्हें आज सुबह सात बजे छुट्टी दे दी गई। चिकित्सा संस्थान ने कहा, वह पूरी तरह ठीक हो चुके हैं और नियमित गतिविधियों को फिर से शुरू करने के लिए स्वस्थ हैं।---
- नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के बीच होटलों और रेस्त्रॉं के खुलने पर दिल्ली अग्निशमन सेवा राष्ट्रीय राजधानी के होटल कर्मियों को पर्याप्त सुरक्षा उपायों की जरूरत के बारे में जागरूक बनाने के वास्ते उनके लिए विशाल ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने की योजना बना रही है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। प्रशिक्षण सत्र सितंबर में शुरू होगा।अधिकारियों के अनुसार वैसे तो यह संगोष्ठी सभी के लिए मुफ्त होगी लेकिन संबंधित होटलों और रेस्तराओं के कर्मियों को एक हजार रूपये पंजीकरण शुल्क जमा कराना होगा। दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा, महामारी के चलते पिछले कुछ महीनों से बंद पड़े होटल और रेस्तरां अब खुल गये हैं,ऐसे में हम होटलों एवं रेस्तराओं के कर्मियों के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने की योजना बना रहे हैं। एक वरिष्ठ अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि लोगों को काफी घाटा उठाना पड़ा है क्योंकि होटल और रेस्त्रां लंबे समय से बंद थे, लेकिन अब वे अपना कारोबार बहाल करने की ओर उन्मुख हैं। ऐसे में मालिकों को सुनिश्चित करना चाहिए कि अग्निशमन प्रणाली उनके यहां ढंग से काम कर रही है या नहीं। उन्होंने कहा, हमारी इस प्रशिक्षण सत्र के बारे में दिल्ली के होटलों एवं रेस्तराओं के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत चल रही है।---
- नई दिल्ली। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में शामिल सरकारी और निजी, दोनों अस्पतालों को कुछ स्वास्थ्य सुविधा संकेतकों के आधार पर अब स्टार रेटिंग मिलेगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में शामिल अस्पतालों पर दिशानिर्देशों के मुताबिक सूचीबद्ध अस्पतालों को छह गुणवत्ता मानदंडों पर स्टार रेटिंग देने का प्रस्ताव किया गया है। इनमें प्रभावी, समय पर, सुरक्षित, रोगी केंद्रित, सफल और उचित स्वास्थ्य सुविधा को शामिल किया गया है। ये दिशानिर्देश राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण(एनएचए) ने जारी किये हैं।प्राधिकरण के संयुक्त निदेशक जे एल मीणा ने कहा, योजना के तहत शामिल किये गये सरकारी और निजी, दोनों क्षेत्रों के अस्पतालों को स्वास्थ्य सुविधा संकेतकों के एक समूह पर आधारित स्टार रेटिंग देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। दिशानिर्देशों के आधार पर प्रस्ताव को लागू किया जाएगा। अस्पतालों को पांच स्टार तक मिल सकेंगे, जो कुछ निर्धारित मानदंडों को पूरा करने पर मिलने वाले अंकों के आधार पर तय होंगे। इनमें अस्पतालों में एडवांस एवं सुपर स्पेशलाइज देखभाल, मरीजों के पहुंचने, उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलने में लगने वाला समय, मरीज के इलाज से संतुष्ट होने से जुड़े अंक आदि शामिल हैं। अभी देश भर में आयुष्मान योजना के तहत 23 हजार से अधिक अस्पताल शामिल हैं।पांच स्टार पाने के लिये अस्पतालों को 90 प्रतिशत या इससे अधिक स्कोर करना होगा। दिशानिर्देशों मे कहा गया है कि स्टार रेटिंग की मासिक आधार पर समीक्षा की जाएगी। मीणा ने कहा कि अस्पतालों की स्टार रेटिंग आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट और इसके मोबाइल ऐप पर प्रकाशित की जाएगी। यह योजना सितंबर 2018 में शुरू की गई थी, तब से देश में इस योजना के तहत कम से कम 1 करोड़ 8 लाख 99 हजार 888 लाभार्थियों ने उपचार कराया है।---
- नई दिल्ली। सरकारी कंपनी भारतीय नौवहन निगम (एससीआई) ने जहाजों पर महिलाओं की प्रमुख भूमिकाओं में नियुक्ति करने के मामले में घरेलू प्रतिस्पर्धी कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है। कंपनी का सालाना रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने लिंग को लेकर निरपेक्ष नियुक्ति नीति पर अमल किया है। इसके कारण उसके कार्यबल में महिलाओं की हिस्सेदारी 20 प्रतिशत से अधिक है। यह भी रोचक है कि कंपनी की चेयरपर्सन व प्रबंध निदेशक भी एचके जोशी के रूप में महिला ही हैं।कंपनी के पास कुल 646 कर्मचारी हैं, इनमें 135 महिलाएं हैं। रिपोर्ट में कहा गया, एससीआई अपने बेड़े में नौकरियों के लिये महिलाओं की भर्ती के संबंध में भारत में अग्रणी रही है। अभी विभिन्न प्रकार के जहाजों पर दो मास्टर, पांच मुख्य अधिकारी, दो सेकंड इंजीनियर, 31 सेकंड-थर्ड अधिकारी, छह थर्ड-फोर्थ इंजीनियर और दो नर्स के पदों पर महिलाएं सेवारत हैं। इसके अलावा, 13 महिला प्रशिक्षु समुद्री अधिकारी, चार महिला प्रशिक्षु समुद्री इंजीनियर और सात महिला प्रशिक्षु विद्युत इंजीनियर भी कंपनी का हिस्सा हैं।रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी रोजगार के समान अवसर के सिद्धांत के लिये प्रतिबद्ध है और कर्मचारियों को भेदभाव से मुक्त कार्यस्थल प्रदान करने का प्रयास करती है। एससीआई ने कहा, कंपनी के प्रयास विभिन्न श्रेणीबद्ध ग्रेडों में महिलाओं के प्रतिनिधित्व में परिलक्षित होते हैं। अभी कंपनी के तटीय प्रतिष्ठानों में महिलाएं कुल कर्मचारियों की संख्या का लगभग 20.54 प्रतिशत हैं।----
- श्राइन बोर्ड का डाक विभाग से हुआ समझौतानई दिल्ली। केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने देश भर में मां वैष्णो देवी के भक्तों को प्रसाद भेजने के लिए डाक विभाग के साथ समझौता किया है।इस संबंध में श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश कुमार और जम्मू कश्मीर डाक सेवा मुख्यालय के निदेशक गौरव श्रीवास्तव ने कटरा के आध्यात्मिक विकास केन्द्र में इस समझौते पर हस्ताक्षर किये। आज से प्रसाद के लिए बुकिंग की सुविधा शुरू हो गई है। श्रद्धाल ऑनलाइन या फिर टेलीफोन से प्रसाद के लिए बुकिंग कर सकते हैं। श्रद्धालु घर बैठे वेबसाइट पर या टेलीफोन कर 501 रुपये, 1100 या फिर 2100 रुपये का प्रसाद बुक करा सकते हैं।प्रसाद पाने के लिए श्रद्धालुओं को श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट मां वैष्णोदेवी डॉट ओआरजी या फिर श्राइन बोर्ड के टेलीफोन नंबर 99060-19475 पर ऑर्डर बुक कर सकते हैं। श्राइन बोर्ड ने कहा है कि यदि भक्तों को सात दिन में प्रसाद नहीं मिला तो उन्हें पूरे पैसे वापस कर दिए जाएंगे।माता वैष्णो देवी के प्रसाद में ड्राई फ्रूट्स, मां वैष्णो देवी का पटका, मौली, रक्षा सूत्र, मां वैष्णो देवी का खजाना, बाबा भैरवनाथ का रक्षा सूत्र, वैष्णो देवी का स्तोत्र संग्रह आदि शामिल रहेगा।---
- नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात के नवीनतम संबोधन में, भारतीय सेना के कुत्तों -सोफी एवं विदा की बात की जिन्हें चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ कमेंडेशन कार्ड से सम्मानित किया गया है।उन्होंने कहा कि सशस्त्र बलों और सुरक्षा बलों के पास ऐसे बहुत सारे बहादुर कुत्ते हैं जिन्होंने अनगिनत बार बम विस्फोटों और आतंकी साजिशों को विफल करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने गोला बारूद और आईईडी को सूंघ कर पता लगाये जाने के कई अन्य उदाहरण दिए और बीड पुलिस का भी उल्लेख किया जिन्होंने हाल ही में अपने श्वानीय साथी रौकी को पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी, जिसने 300 से अधिक मामलों को सुलझाने में पुलिस की मदद की थी।प्रधानमंत्री ने कुत्तों की भारतीय नस्लों पर चर्चा करते हुए कहा कि उन्हें पालने में कम खर्च आता है और उन्हें भारतीय वातावरण तथा परिवेश के अनुरूप बेहतर तरीके से ढाला जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमारी सुरक्षा एजेन्सियां भी अपने सुरक्षा दस्ता के एक हिस्से के रूप में भारतीय नस्ल के इन कुत्तों को शामिल कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा भारतीय नस्ल के कुत्तों पर अनुसंधान भी किया जा रहा है जिससे कि उन्हें बेहतर और अधिक लाभदायक बनाया जा सके। उन्होंने पालतु कुत्ते को पालने की योजना बनाने वाले श्रोताओं को भारतीय नस्ल का कुत्ता पालने को प्रोत्साहित किया।----
- नई दिल्ली। भारत ने अगले महीने रूस में होने वाले बहुपक्षीय युद्धाभ्यास में भाग नहीं लेने का फैसला किया है। एक सप्ताह पहले ही भारत ने सैन्याभ्यास में भाग लेने की पुष्टि की थी जिसमें चीन और पाकिस्तान के सैनिक भी भाग ले सकते हैं।रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने शनिवार देर रात जारी एक बयान में कहा कि भारत ने कोरोना वायरस महामारी और अन्य कठिनाइयों के मद्देनजर अभ्यास के लिए अपनी टुकड़ी को नहीं भेजने का फैसला किया है। भारत ने पिछले हफ्ते रूस को सूचित किया था कि वह 15 से 26 सितंबर के बीच दक्षिण रूस के अस्त्राखान इलाके में होने वाले रणनीतिक कमान-पोस्ट अभ्यास में शामिल होगा। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ए भारत भूषण बाबू ने कहा, रूस और भारत करीबी और गौरवान्वित रणनीतिक साझेदार हैं। रूस के निमंत्रण पर भारत कई अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में शामिल होता रहा है। हालांकि महामारी और साजो-सामान के बंदोबस्त समेत अन्य कठिनाइयों के मद्देनजर भारत ने इस साल कवकाज-2020 में अपनी टुकड़ी नहीं भेजने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि रूस को इस फैसले से अवगत करा दिया गया है।
- मधेपुरा। बिहार में मधेपुरा जि़ले के बिहारीगंज थाना अंतर्गत लालपुर लालचंद गांव में शनिवार को पानी से भरे एक खड्ड में डूबने से चार बच्चियों की मौत हो गई।उदाकिशुनगंज अनुमंडल अधिकारी रजीव रंजन सिन्हा ने बताया कि मरने वाली बच्चियों में निभा कुमारी (12), प्रीति कुमारी (8), मौसम कुमारी (12) और कल्याणी कुमारी (8) हैं। उन्होंने बताया कि लालपुर लालचंद गांव के वार्ड संख्या पांच में इनमें से एक बच्ची फूल तोडऩे गयी थी और इसी दौरान उसका पांव फिसल गया और वह पानी भरे खड्ड में गिर गयी तथा डूबने लगी जिसे बचाने की कोशिश में अन्य तीन बच्चियां भी डूब गयीं। श्री सिन्हा ने बताया कि चारों के शवों को गड्ढे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक बच्चियों के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। (प्रतिकात्मक फोटो)-----
- नई दिल्ली।. केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने अनलॉक-4 के दिशा निर्देशों के तहत मेट्रो ट्रेनों के परिचालन को मिली अनुमति के बाद इस संबंध में मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) को अंतिम रूप देने के लिए एक सितंबर को मेट्रो रेल निगमों के सभी प्रबंध निदेशकों की एक बैठक बुलायी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।अधिकारी के अनुसार देश में 17 मेट्रो निगम हैं, तथा मंत्रालय द्वारा एक विस्तृत एसओपी जारी होने के बाद वे स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अपनी विस्तृत नियमावली जारी कर सकते हैं। अधिकारी के अनुसार पहले से ही सभी मेट्रो निगमों में वितरित कर दिये गये एसओपी पर एक सितंबर को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से विस्तार से चर्चा की जाएगी। अधिकारी ने कहा, सभी प्रबंध निदेशकों से मंत्रालय द्वारा वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखकर तैयार किये गये एसओपी पर गौर करने कहा गया है। इन सारे सुझावों पर बैठक में विचार किया जाएगा और फिर उस हिसाब से एसओपी को अंतिम रूप दिया जाएगा।एक अन्य अधिकारी ने कहा, केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखकर तैयार किये गये अपने एसओपी पर पुनर्विचार करेगा और शीघ्र ही नया एसओपी जारी करेगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शनिवार रात अनलॉक-4 के लिए दिशानिर्देश जारी किए, जिसके तहत मेट्रो रेल को सात सितंबर से चरणबद्ध तरीके से संचालित करने की अनुमति दी जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि मेट्रो सेवाएं के बहाल होने के बाद मेट्रो परिसरों एवं ट्रेनों में मास्क लगाना एवं अनिवार्य होगा। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने एक बयान में कहा, अनलॉक-चार के तहत गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार दिल्ली मेट्रो सात सितम्बर से क्रमबद्ध तरीके से लोगों के लिए अपनी सेवाओं को फिर से शुरू करेगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि वह दिल्ली मेट्रो का संचालन सात सितंबर से चरणबद्ध रूप से शुरू किये जाने की अनुमति मिलने से खुश हैं।--
- नई दिल्ली। सीमा सुरक्षा बल - बी एस एफ ने कहा है कि उसने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में जम्मू मंडल के सांबा जिले में भारत - पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा के समीप एक सुरंग का पता लगाया है। जम्मू में बी एस एफ के महानिरिक्षक एन. एस. जामवाल ने बताया कि जीरो लाइन से सुरंग की लम्बाई लगभग डेढ़ सौ गज है। सुरंग को रेत की बोरियों से अच्छी तरह छिपाया गया था और इन बोरियों पर पाकिस्तान के निशान बने हुए हैं।बी एस एफ के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि बोरियों पर बने पाकिस्तानी निशान से पता चलता है कि पूरी सावधानी और सुनियोजित योजना के अंतर्गत इसकी खुदाई की गई होगी। उनका यह भी कहना है कि पाकिस्तानी रेंजरों और अन्य एजेंसियों की मंजूरी और सहायता बिना ऐसी सुरंग का निर्माण नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी अधिकारियों से इस बारे में विरोध प्रकट किया जाएगा और उन्हें कहा जाएगा कि वे अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करें। भारतीय क्षेत्र में सीमाबाड़ से इस सुरंग की लम्बाई करीब बीस फीट और चौड़ाई तीन से चार फीट है।पिछले कुछ वर्षों से पाकिस्तान, जम्मू में आतंकवादियों की घुसपैठ के लिए सुरंगों के निर्माण की रणनीति अपनाए हुए है। वर्ष 2012 से बी एस एफ ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर आज की सुरंग को मिला कर अब तक ऐसी सात सुरंगों का पता लगाया है। इससे पाकिस्तान के नापाक इरादों का पता चलता है कि वह किस तरह जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले की योजना बनाता रहा है।----
- नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल आकाशवाणी पर सुबह 11 बजे मन की बात कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों से अपने विचार साझा करेंगे। यह इस मासिक रेडियो कार्यक्रम की 68वीं कड़ी होगी।यह कार्यक्रम आकाशवाणी और दूरदर्शन के समूचे नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। इसके साथ ही यह कार्यक्रम आकाशवाणी की समाचार वेबसाइट www.newsonair.com और न्यूज ऑन ए. आई. आर. मोबाइल ऐप पर भी उपलब्ध होगा। आकाशवाणी, दूरदर्शन समाचार, प्रधानमंत्री कार्यालय और सूचना तथा प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैलनों पर भी इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा।हिंदी में प्रसारण के तुरंत बाद मन की बात कार्यक्रम आकाशवाणी से क्षेत्रीय भाषाओं में यह प्रसारित किया जाएगा। जिसे क्षेत्रीय भाषाओं में शाम आठ बजे फिर से सुना जा सकता है।---
- नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा है कि देशी भाषाओं या मातृ-भाषाओं का प्रशासन सहित विभिन्न क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल किया जाना चाहिए।उनका कहना था कि मातृ-भाषा में शिक्षा दिए जाने से बच्चों को विषय के समझने और परखने में आसानी होती है जबकि दूसरी भाषा से बच्चों को ऐसा लाभ नहीं मिलता। श्री नायडू ने आज तेलुगू भाषा दिवस के अवसर पर हमारी भाषा, हमारा समाज और हमारी संस्कृति विषय पर आयोजित वेबिनार को संबोधित करते हुए ये विचार व्यक्त किए। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाषा और संस्कृति समाज के विकास की आधारशिला होती है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि किसी भाषा की गौरवशाली विरासत और समृद्धि को केवल आने वाली पीढिय़ों को पारंगत करके ही सुरक्षित और संरक्षित किया जा सकता है।
-
झांसी में रानी लक्ष्मीबाई केन्द्रीय कृषि विवि लोकार्पण किया प्रधानमंत्री मोदी ने
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झांसी में शनिवार को रानी लक्ष्मीबाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय का लोकार्पण एवं उसके शैक्षणिक एवं प्रशासनिक भवनों का उद्घाटन किया। यह विश्वविद्यालय, कम वर्षा वाले बुंदेलखंड क्षेत्र में स्थापित राष्ट्रीय महत्व का संस्थान घोषित किया गया है। उद्घाटन के उपरांत, प्रधान मंत्री ने विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ बातचीत की और खाद्य तेल के आयात को कम करने और खाद्य प्रसंस्करण, विशेष रूप से फलों और सब्जियों के प्रसंस्करण को बढ़ाने जैसी कुछ चुनौतियों के समाधान के तरीकों के बारे में उनकी राय मांगी।
मोदी ने एक छात्र से पूछा कि क्या सूखाग्रस्त बुंदेलखंड क्षेत्र में सूक्ष्म, ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई के बारे में किसानों में जागरूकता पैदा की जा सकती है। बातचीत के दौरान, प्रधान मंत्री ने इस क्षेत्र में जल के पुनचक्रीकरण तथा नवीन और कम लागत वाली प्रौद्योगिकी के माध्यम से जल और वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने पर जोर दिया। रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय ने वर्ष 2014-15 में अपना पहला शैक्षणिक सत्र शुरू किया। वहां कृषि, बागवानी और वानिकी में स्नातक और स्नातकोत्तर दोनों पाठ्यक्रमों की पेशकश की जा रही है। अभी तक यह विश्वविद्यालय झांसी में ‘इंडियन ग्रासलैंड एंड फोड्डर रिसर्च इंस्टीट्यूट, के परिसर में चल रहा था। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि इस राष्ट्र्रीय महत्व के संस्थान से बुंदेलखंड क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे देश के किसानों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में जैविक खेती को बढ़ावा देने की गुंजाइश मौजूद है जिस दिशा में सरकार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि सरकार वर्ष 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने की दिशा में काम कर रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि झांसी में एक केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय स्थापित करने से सूखाग्रस्त बुंदेलखंड क्षेत्र लाभान्वित होगा और किसानों को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी। उन्होंने सरकार के हालिया प्रयासों की सराहना की जिसने इस क्षेत्र में बदलाव लाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना ने क्षेत्र में काफी हद तक सूखे को दूर करने में मदद की है, जबकि जल जीवन मिशन ने यहां पेयजल समस्या का समाधान किया है।
- नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार भारत में अगस्त के महीने में पिछले 44 साल में सबसे ज्यादा बारिश हुई है जहां देश के अनेक हिस्सों में बाढ़ की स्थिति है।आईएमडी के अनुसार अगस्त महीने में 28 तारीख तक 25 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गयी है। इससे पहले 1983 में अगस्त महीने में सामान्य से 23.8 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई थी। देश में अब तक कुल मिलाकर सामान्य से नौ प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। बिहार, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, गुजरात और गोवा में अधिक बारिश दर्ज की गयी है, वहीं सिक्किम में अत्यधिक वर्षा हुई है। कई राज्यों में नदियों में उफान के साथ बाढ़ के हालात हैं।केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के अनुसार देश में 27 अगस्त तक जलाशयों की कुल क्षमता पिछले साल इस अवधि से बेहतर है। यह पिछले दस साल में इसी अवधि में औसत भंडारण क्षमता से भी बेहतर है।सीडब्ल्यूसी ने कहा कि गंगा, नर्मदा, तापी, माही, साबरमती की नदी घाटियों में, कच्छ, गोदावरी, कृष्णा, महानदी और कावेरी तथा दक्षिण भारत में पश्चिम की ओर बहती नदियों में पानी का स्तर सामान्य से अधिक है। केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर, मणिपुर, मिजोरम और नागालैंड में इस साल कम बारिश हुई है। देश में सामान्य मॉनसून का मौसम एक जून से 30 सितंबर तक होता है। जून में देशभर में 17 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई थी, वहीं जुलाई में सामान्य से 10 फीसदी कम बारिश दर्ज की गयी।
- भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के चौरी थानाक्षेत्र में आज तालाब में डूबने से मां—बेटे की मौत हो गयी । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।पुलिस क्षेत्राधिकारी (औराई) लेखराज सिंह ने बताया कि घटना अर्जुनपुर गांव के गोटैया तालाब की है । उन्होंने बताया कि नाजऱीन (36) अपने बेटे सरफराज (10) के साथ तालाब पर कपड़े धो रही थी। सिंह ने बताया कि सरफऱाज़ अचानक पैर फिसल जाने से डूबने लगा तो उसे बचाने को नाजरीन भी पानी में उतरी, लेकिन तालाब गहरा होने के कारण दोनों डूब गए। उन्होंने बताया कि मौके पर जुटी भीड़ मां—बेटे को बाहर निकाल कर अस्पताल ले गई, जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया ।---
- नई दिल्ली। जनवरी 2020 से कोविड-19 से निपटने के जद्दोजहद में भारत ने एक और शिखर पार कर लिया है। अब तक किए गए कुल परीक्षणों की संख्या में एक अभूतपूर्व उछाल देखी गई है और आज यह 4 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है।केंद्र की अगुवाई में और राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सरकारों द्वारा कार्यान्वित किए गए केंद्रित, अनवरत और समन्वित प्रयासों की बदौलत भारत ने कुल 4 करोड़ 4 लाख 6 हजार 609 लोगों के परीक्षण कर एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है। भारत ने जनवरी 2020 में पुणे की प्रयोगशाला में कोरोना संक्रमण का सिर्फ एक परीक्षण करने से लेकर 4 करोड़ से अधिक परीक्षण का एक लंबा सफर तय किया है।एक ही दिन में किए जा रहे परीक्षणों की संख्या में भी उतार-चढ़ाव देखी गई है। भारत ने पहले से ही प्रति दिन 10 लाख परीक्षणों की परीक्षण क्षमता हासिल कर ली है। पिछले 24 घंटों में 9 लाख 28 हजार 761 परीक्षण किए गए हैं।भारत में प्रति दस लाख की आबादी पर परीक्षण (टीपीएम) बढ़कर 29 हजार 280 हो गई है। जैसा कि अधिक परीक्षण कराने वाले कई राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में देखा गया है, अधिक संख्या में परीक्षण के साथ ही धीरे-धीरे कोरोना संक्रमण की दर (पॉजिटिविटी रेट) कम हो जाएगी। राष्ट्रीय संक्रमण दर अभी कम यानी 8.57 प्रतिशत बनी हुई है और यह लगातार गिर रही है।भारत टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट यानी परीक्षण, निगरानी और उपचार की रणनीतिक दृष्टिकोण का पालन कर रहा है जिससे कोविड संक्रमण को लेकर प्रतिक्रिया और उपचार का प्रारंभिक और महत्वपूर्ण स्तंभ तैयार होता है। यह केवल व्यापक स्तर पर तेजी से कराए जा रहे परीक्षण से ही संभव होता है कि प्रारंभिक अवस्था में ही संक्रमित मामलों की पहचान हो जाती है,उनके करीबी संपर्क में आए लोगों का तुरंत पता लगाया जा सकता है तथा उन्हें पृथकवास में रखा जा सकता है। इससे घरों में पृथकवास पर रखे गए मरीजों और अस्पताल में भर्ती लोगों का समय पर और प्रभावी उपचार सुनिश्चित किया जा सकता है।देश भर में कई नीतिगत उपायों के माध्यम से आसानी से परीक्षण के लिए विस्तारित नैदानिक प्रयोगशाला नेटवर्क और सुविधा की वजह से राष्ट्रीय परीक्षण दरों में इस वृद्धि को बढ़ावा मिला है। पूरे देश में अब 1576 प्रयोगशालाएं हैं। सरकारी क्षेत्र में 1002 प्रयोगशालाएं और निजी क्षेत्र में 574 प्रयोगशालाएं हैं।---
- नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस, 2021 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन नामांकन / सिफारिशें 1मई, 2020 को शुरू हुई थी। नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2020 है। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन केवल पद्म पुरस्कार पोर्टल https://padmaawards.gov.in.पर ऑनलाइन प्राप्त की जाएंगी। पोर्टल पर 8035पंजीकरण किए जा चुके हैं, जिनमें से 6361 नामांकन / सिफारिशें पूरी हो चुकी हैं।पद्म पुरस्कारों के नाम पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री हैं जो देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक हैं। 1954 में स्थापित इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। पद्म पुरस्कार के लिए विशिष्ट कार्य को पहचाना जाता है और यह सभी क्षेत्रों / विषयों, जैसे- जैसे, कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान तथा इंजीनियरिंग, सार्वजनिक जीवन, सिविल सेवा, व्यापार एवं उद्योग आदि में प्रतिष्ठित और असाधारण उपलब्धियों/सेवाओं के लिए दिए जाते हैं। सभी व्यक्ति वर्ग , जाति, पेशा, पद या लिंग के भेद के बिना इन पुरस्कारों के पात्र हैं। डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को छोड़कर सार्वजनिक उपक्रमों में काम करने वालों सहित सरकारी कर्मचारी पद्म पुरस्कार के पात्र नहीं हैं।गृह मंत्रालय ने सभी केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों, राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों, भारत रत्न और पद्म विभूषण विजेताओं, उत्कृष्टता संस्थानों से उन प्रतिभाशाली व्यक्तियों की पहचान करने की दिशा में पूर्ण प्रयास किया जाए, जिनकी उत्कृष्टता और उपलब्धियां वास्तव में महिलाओं, समाज के कमजोर वर्गों, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति, दिव्यांगजनों और समाज के लिए निस्वार्थ सेवा में लगा हुआ हो तथा उनका नामांकन करने का अनुरोध किया गया है।इस संबंध में और विस्तृत विवरण गृह मंत्रालय की वेबसाइट (www.mha.gov.in)) पर शीर्षक पुरस्कार एवं पदक के अंतर्गत उपलब्ध हैं। इन पुरस्कारों से संबंधित नियम और क़ानून वेबसाइट https://padmaawards.gov.in/AboutAwards.aspx के लिंक पर उपलब्ध हैं।
- नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने महान दिग्गज भारतीय हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दी है।प्रधानमंत्री ने कहा, राष्ट्रीय खेल दिवस उन सभी अनुकरणीय खिलाडिय़ों की उल्लेखनीय उपलब्धियों का उत्सव मनाने का विशिष्ट दिन है, जिन्होंने विभिन्न खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है और इसके साथ ही हमारे राष्ट्र को गौरवान्वित किया है। इन सभी खिलाडिय़ों का तप और दृढ़ संकल्प निश्चित तौर पर उत्कृष्ट है।आज राष्ट्रीय खेल दिवस पर हम मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिनका हॉकी स्टिक से जुड़ा विलक्षण जादू कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। इतना ही नहीं, यह हमारे प्रतिभाशाली एथलीटों की कामयाबी में उनके परिवारों, कोचों और सहायक कर्मचारियों द्वारा दिए गए उल्?लेखनीय सहयोग की सराहना करने का भी विशेष दिन है।भारत सरकार विभिन्न खेलों को लोकप्रिय बनाने के साथ-साथ भारत में खेल प्रतिभाओं को आवश्यक सहयोग देने के लिए भी अथक प्रयास कर रही है। इसके साथ ही मैं सभी लोगों से खेल और फिटनेस व्यायाम को अपनी दिनचर्या का अहम हिस्सा बनाने का आग्रह करता हूं। इसके अनगिनत फायदे हैं। मैं यह मंगल-कामना करता हूं कि सभी लोग प्रसन्न और स्वस्थ रहें!
- नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने विवविद्यालयों की अंतिम वर्ष की परीक्षा 30 सितंबर तक कराने के बारे में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के 6 जुलाई के सर्कुलर को बरकरार रखा है। शीर्ष न्यायालय ने कोविड-19 महामारी के बीच विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों को अंतिम वर्ष की परीक्षा कराने का आदेश देने के अनुदान आयोग के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए यह फैसला दिया।न्यायालयसुप्रीम कोर्ट ने अंतिम वर्ष की परीक्षाएं 30 सितंबर तक कराने के विवि अनुदान आयोग के आदेश को बरकरार रखानई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने विवविद्यालयों की अंतिम वर्ष की परीक्षा 30 सितंबर तक कराने के बारे में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के 6 जुलाई के सर्कुलर को बरकरार रखा है। शीर्ष न्यायालय ने कोविड-19 महामारी के बीच विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों को अंतिम वर्ष की परीक्षा कराने का आदेश देने के अनुदान आयोग के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए यह फैसला दिया।न्यायालय ने कहा है कि राज्य, आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत अंतिम वर्ष की परीक्षा स्थगित कर सकते है लेकिन नई तिथियों के बारे में फैसला विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के साथ विचार-विमर्श से ही करना होगा। राज्यों को आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार ही ये परीक्षाएं करानी होगी और इसमें किसी भी प्रकार की छूट के लिए अनुमति लेनी होगी। ने कहा है कि राज्य, आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत अंतिम वर्ष की परीक्षा स्थगित कर सकते है लेकिन नई तिथियों के बारे में फैसला विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के साथ विचार-विमर्श से ही करना होगा। राज्यों को आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार ही ये परीक्षाएं करानी होगी और इसमें किसी भी प्रकार की छूट के लिए अनुमति लेनी होगी।
- नई दिल्ली। भारतीय रेल 2030 तक अपनी 33 अरब यूनिट से अधिक की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार है। रेलवे की अभी वार्षिक आवश्यकता लगभग 21 अरब यूनिट है।रेल मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुनार को कहा कि रेलवे ने 2030 तक रेलवे की खाली पड़ी भूमि का उपयोग करके 20 गीगावाट क्षमता के सौर संयंत्र स्थापित करने की एक बड़ी योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा के उपयोग से भारतीय रेल कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने के मिशन में तेजी लाएगा। रेल मंत्री ने कहा कि रेलवे अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सौर ऊर्जा का उपयोग करने और परिवहन का एक पूर्ण ग्रीन मोड बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। रेलवे ने डी-कार्बोनाइजेशन के लिए एक बहु-आयामी दृष्टिकोण अपनाया है जिसे सौर परियोजनाओं के माध्यम से पूरा किया जाएगा। इससे भारतीय रेल को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।---
- नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने क्षेत्रीय संपर्क योजना-उड़ान के अंतर्गत 78 नए मार्गों को मंजूरी दे दी है।नागरिक विमानन मंत्रालय ने गुरुवार को कहा है कि इन नये मार्गों में पूर्वोत्तर के पर्वतीय क्षेत्रों, पहाड़ी राज्यों और द्वीपों को प्राथमिकता दी गई है। मंत्रालय ने कहा है कि इन मार्गों के लिए 29 चालू, 8 बंद पड़े और दो बहुत कम इस्तेमाल किये जाने वाले हवाई अड्डों का उपयोग किया जाएगा। मंत्रालय ने कहा कि उड़े देश का आम नागरिक यानी उड़ान योजना के तहत अब तक कुल 766 मार्गों को मंजूरी दी गई है। मंत्रालय के अनुसार अब तक उसने 274 उड़ान मार्गों को चालू किया है, जिसमें 45 हवाई अड्डे और 3 हेलीपोर्ट जुड़े हैं।------
- नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज मुख्यमंत्रियों और राज्य के कृषि मंत्रियों के साथ हाल ही हुए कृषि बाजार सुधारों और एक लाख करोड़ रुपये के कृषि बुनियादी ढांचा कोष के अंतर्गत वित्त पोषण सुविधा की नई केंद्रीय क्षेत्र योजना पर विचार-विमर्श किया। इस कार्यक्रम का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया गया। चर्चा के दौरान श्री तोमर ने इस बात पर जोर दिया कि कोष का उद्देश्?य फसल कटाई के बाद के बुनियादी ढांचे और सामुदायिक कृषि परिसंपत्तियों की उपलब्धता में सुधार करना है। उन्होंने कहा यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि छोटे और मध्यम किसानों को इसका पूरा लाभ मिले।मुख्यमंत्रियों और राज्य के कृषिमंत्रियों ने पूर्ण आश्वासन दिया कि निधि का उपयोग सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी और सभी गांवों में नए बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जाएगा। श्री तोमर ने यह भी कहा कि सरकार किसानों के कल्याण और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्रियों और राज्यों के कृषिमंत्रियों ने भी योजना के लाभों पर चर्चा की और यह कैसे राज्यों को निवेश में वृद्धि को चलाने, कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में नई नौकरियां पैदा करने और किसान आय में सुधार करने में मदद करेगा।बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पीएम-किसान योजना के तहत दो करोड़ चौदह लाख से अधिक किसान लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पहले से जारी एक करोड़ चव्?वालिस लाख कार्ड के अलावा 12 लाख नए किसान क्रेडिट कार्ड दिए जा रहे हैं।महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कहा कि उनके लिए बुनियादी सुविधाएं बनाना जरूरी है, जिसके लिए कृषि बुनियादी ढांचा कोष में प्रावधान किया गया है।केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला और कैलाश चौधरी के साथ-साथ राजस्थान, केरल, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के कृषि मंत्रियों ने भी चर्चा में भाग लिया।
- चंडीगढ़। पंजाब में कैबिनेट मंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा, श्याम सुन्दर अरोड़ा और गुरदीप सिंह कंगर सहित 23 विधायक कोरोना संक्रमित हो गये हैं।राज्य विधानसभा का एक दिवसीय मॉनसून सत्र कल होगा। यह सत्र संविधान के प्रावधानों के अंतर्गत आयोजित किया गया है, जिसके अनुसार दो सत्रों के बीच छह महीने से अधिक का व्यवधान नहीं होना चाहिए। कोरोना संक्रमित पाए गए सभी विधायक और मंत्री कल की बैठक में भाग नहीं ले पाएंगे।----
- गुवाहाटी। प्रख्यात लोक गायिका अर्चना महंत का आज एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। महंत का, मस्तिष्क आघात के बाद अस्पताल में इलाज चल रहा था। वे 72 वर्ष की थीं।उनके परिवार में उनकी एक बेटी और बेटा पापोन हैं। पापोन बॉलीवुड में मशहूर गायक हैं। राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और प्रशंसकों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ शहर के नाभाग्रह शवदाहगृह में किया गया। परिवार के सदस्यों के अनुसार, उन्हें जुलाई में मस्तिष्क आघात हुआ था और तब उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।एक संबंधी ने बताया पिछले कुछ दिनों से उनकी हालत लगातार बिगड़ रही थी। महंत अपने पति और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार विजेता खगेन महंत के साथ प्रस्तुति देती थीं। खगेन की जून 2014 में मृत्यु हो गई थी।असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने कहा, मैं प्रसिद्ध असमिया लोक गायिका अर्चना महंत के निधन की खबर सुनकर शोकाकुल हूं। आज, हमने राज्य के सांस्कृतिक दिग्गजों के बीच के एक चमकते सितारे को खो दिया है।असम के वित्त मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि महंत की मृत्यु राज्य के सांस्कृतिक क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है।भाजपा, कांग्रेस, एजीपी और अन्य राजनीतिक दलों के साथ-साथ सामाजिक संगठनों और गणमान्य लोगों ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।-----
- बांदा (उप्र)। जिले की बबेरू कोतवाली क्षेत्र के निभौर गांव में आज दोपहर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से उसमें सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गयी है और 22 अन्य लोग घायल हो गए हैं।सभी लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर यमुना नदी के किनारे एक व्यक्ति का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। बबेरू कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) जयश्याम शुक्ला ने बताया, यह हादसा आज दोपहर करीब एक बजे निभौर गांव के पास हुआ है।उन्होंने बताया, बबेरू कस्बे के नेता नगर मुहल्ले में एक व्यक्ति की मौत के बाद सभी लोग उसके शव का अंतिम करने यमुना नदी जा रहे थे, तभी असंतुलित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खाईं में पलट गई, जिसमें दबकर युवक लालू वर्मा (25) की मौके पर ही मौत हो गयी है और 22 अन्य सवार व्यक्ति घायल हो गए हैं। घायलों को बबेरू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में इलाज चल रहा है।


.jpg)

















.jpg)


.jpg)



.jpg)