- Home
- देश
-
चितलवाना। राजस्थान में सिवाड़ा से चितलवाना के बीच में पीकअप ट्रोला व मोटरसाइकिल के बीच भिड़त हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। थानाधिकारी ऊर्जाराम ने बताया कि कारोला निवासी मीठालाल (45) पुत्र तगचंद जैन सिवाड़ा से चितलवाना जाते समय सामने से आ रही पीकअप ट्रॉले से टकरा जाने से मोटरसाइकिल सवार के सिर में चोट लगने से मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।
-
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को विभिन्न अर्थिक क्षेत्रों को मल्टी-मॉडल संपर्क सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर राष्ट्रीय मास्टर प्लान की तैयारी की समीक्षा के लिए बैठक की अध्यक्षता की। प्रधानमंत्री ने इसे महत्वपूर्ण कदम बताया जिससे उत्पादकता, ढांचागत सुविधा, आर्थिक प्रगति और युवाओं के लिये अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है, विभिन्न आर्थिक क्षेत्रों को मल्टी-मॉडल संपर्क सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर राष्ट्रीय मास्टर प्लान की तैयारी की समीक्षा के लिये बैठक की अध्यक्षता की। यह एक महत्वपूर्ण प्रयास है जिससे उत्पादकता, ढांचागत सुविध, आर्थिक प्रगति और युवाओं के लिये अवसर बढ़ेंगे। बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, रेलवे और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी और अन्य भी शामिल थे।
-
वीएसके कौमुदी आंतरिक सुरक्षा के विशेष सचिव नियुक्त
नई दिल्ली। गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी राकेश अस्थाना को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है। वीएसके कौमुदी गृह मंत्रालय में विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा) होंगे। कार्मिक मंत्रालय द्वारा सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी किया गया। अस्थाना वर्तमान में यहां नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) के महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं। आदेश में कहा गया है कि अस्थाना पद का कार्यभार संभालने की तारीख से 31 जुलाई 2021 तक बीएसएफ महानिदेशक के रूप में रहेंगे। अगले साल 31 जुलाई उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख है। वह 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उनके पास स्वापक नियंण ब्यूरो (एनसीबी) के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी है। वहीं, कौमुदी आंध्र प्रदेश कैडर के 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं जो वर्तमान में पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं। कार्मिक मंत्रालय के आदेश के अनुसार कौमुदी को गृह मंत्रालय में विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा) नियुक्त किया गया है। वह 30 नवंबर 2022 तक इस पद पर रहेंगे जो उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख है। उत्तर प्रदेश कैडर के जावेद अख्तर को महानिदेशक, अग्निशमन सेवा, सिविल डिफेंस और होमगार्ड नियुक्त किया गया है। वह इस पद पर 31 जुलाई 2021 तक रहेंगे जो उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख है। वर्तमान में वह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के विशेष महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं। -
रायसेन। मध्य प्रदेश में रायसेना जिला मुख्यालय से लगभग 100 किलोमीटर दूर बेगमगंज थाना क्षेत्र के बांसादेही गांव के पास सड़क किनारे बारिश के पानी से भरे एक गड्डे में डूबने से सोमवार को दो बच्चों की मौत हो गयी। अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) ओपी त्रिपाठी ने बताया कि बेगमगंज थाना क्षेत्र में ग्राम बांसादेही से ग्राम जेरा तक एक सड़क का निर्माण एक निजी कंपनी द्वारा किया जा रहा है। सड़क निर्माण के लिये सड़क के पास ही जमीन से मुरम मिट्टी खोदकर उपयोग में ली गयी। इससे गड्डे हो गये तथा बारिश में इन गड्डों में पानी भर गया। उन्होंने बताया कि सोमवार को बांसादेही गांव के तीन बच्चे निकिल राज (14), अनुज राज (10) और आशीष राज (11) पानी से भरे एक गड्डे में नहाने गये थे। नहाने के दौरान अचानक अनुज पानी में डूबने लगा तो उसे बचाने के प्रयास में निकिल भी उसकी ओर गया लेकिन दोनों पानी में डूबने लगे। जबकि तीसरे बच्चे आशीष ने भागकर गांव वालों को इसकी खबर दी। उन्होंने बताया कि जब तक गांव वाले घटनास्थल पर पहुंचे तब तक दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। त्रिपाठी ने कहा कि पुलिस मामला दर्ज कर विस्तृत जांच कर रही है। -
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को मानव संसाधन विकास मंत्रालय का नाम बदलकर शिक्षा मंत्रालय करने को मंजूरी दे दी। यह जानकारी एक आधिकारिक अधिसूचना में दी गई है।
नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के मसौदे में मंत्रालय का नाम बदलने समेत कई अहम सिफारिशें की गयी थीं। पिछले ही महीने केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस नीति को मंजूरी दी थी। सोमवार रात प्रकाशित गजट अधिसूचना में कहा गया है कि राष्ट्रपति ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय का नाम बदलकर शिक्षा मंत्रालय करने को मंजूरी दे दी है। अधिसूचना के अनुसार अब मानव संसाधन विकास मंत्रालय के स्थान पर शिक्षा मंत्रालय लिखा जाएगा।
शिक्षा मंत्रालय का नाम 1985 में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कार्यकाल में बदलकर मानव संसाधन विकास मंत्रालय कर दिया गया था। इसके अगले साल एनईपी लायी गयी थी और उसे 1992 में संशोधित किया गया था। पी वी नरसिम्हा राव, राजीव गांधी मंत्रिमंडल में पहले मानव संसाधन विकास मंत्री बने थे।
नरेंद्र मोदी सरकार ने इसरो के पूर्व अध्यक्ष के कस्तूरीरंगन की अगुवाई में एक समिति को नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति बनाने का जिम्मा सौंपा था। समिति ने पहला प्रस्ताव मंत्रालय का नाम फिर बदलने का रखा था। वर्ष 2018 में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष और कान्फ्रेंस ऑन एकेडमिक लीडरशिप ऑन एजुकेशन फॉर रिसर्जेंस की संयुक्त संगठन समिति के भी अध्यक्ष राम बहादुर राय ने यह विचार रखा था।
-- -
नई दिल्ली। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-आई.आई.टी दिल्ली के प्राध्यापकों और विद्यार्थियों ने पिछले पांच वर्षों में पांच सौ से अधिक पेटेंट दर्ज कराये हैं और अंतर्राष्ट्रीय शोध पत्रों में दस हजार से अधिक रिसर्च पेपर छपवाये हैं।
आईआईटी दिल्ली की अनुसंधान परियोजनाओं में पिछले पांच वर्षों में प्रतिस्पर्धी अनुदान सहायता के रूप में चार गुना बढोतरी हुई है और यह वर्ष 2016 में एक सौ करोड रूपये से बढकर 2019 में करीब चार सौ करोड रूपये हो गई है। आईआईटी दिल्ली के पूर्व विद्यार्थियों ने करीब आठ सौ स्टार्टअप्स बनाये हैं जो देश की किसी भी अन्य संस्था के पूर्व छात्रों की तुलना में अधिक है। भारतीयों द्वारा दुनियाभर में बनाये गये एक अरब डॉलर से अधिक लागत के 30 स्टार्टअप्स में से 15 आईआईटी दिल्ली के पूर्व विद्यार्थी रहे हैं। आईआईटी दिल्ली के पूर्व विद्यार्थियों ने अपने स्टार्टअप्स के जरिये रोजगार के तीन करोड से अधिक अवसर पैदा किए हैं और निवेश के रूप में 19 अरब डॉलर जुटाये हैं।--- - नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा है कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान - आईआईटी और अन्य उच्च शिक्षा संस्थानों में किए जाने वाले शोध समाज के लिए प्रासंगिक होने चाहिए।वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दिल्ली आईआईटी के हीरक जयंती समारोह का आज उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि इन संस्थाओं को जलवायु परिवर्तन से लेकर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान का पता लगाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय संस्थानों को दुनिया के सबसे अच्छे संस्थानों में तभी गिना जाएगा जब वे राष्ट्र के सामने आने वाली समस्याओं का स्थायी समाधान खोज लेंगे।अनुसंधान और विकास परियोजनाओं में अधिक निवेश का आह्वान करते हुए उपराष्ट्रपति ने निजी क्षेत्र से ऐसी परियोजनाओं की पहचान करने और उन्हें उदारतापूर्वक धन उपलब्ध कराने का आग्रह किया।किसानों और ग्रामीण भारत के सामने आने वाली समस्याओं पर ध्यान देने के लिए आईआईटी के छात्रों का आह्वान करते हुए श्री नायडू ने उनसे न केवल कृषि-उत्पादन बढ़ाने के लिए काम करने को कहा, बल्कि विशेष रूप से पौष्टिक और प्रोटीन युक्त भोजन के उत्पादन पर भी ध्यान देने को कहा।नई शिक्षा नीति पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि इससे भारत को विश्व का क प्रमुख शिक्षा केन्द्र बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि विश्व स्तर के शीर्ष 500 संस्थानों में केवल आठ भारतीय संस्थान शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस स्थिति को बदलना होगा। श्री नायडू ने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों के मानकों और गुणवत्ता में मौलिक सुधार लाने के लिए सभी हितधारकों, सरकारों, विश्वविद्यालयों, शिक्षाविदों और निजी क्षेत्र को मिलकर ठोस और सामूहिक प्रयास करना होगा।श्री नायडू ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संस्थान अब नौकरी तलाशने वालों की जगह नौकरी प्रदाता तैयार कर रहे हैं। उपराष्ट्रपति ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्?ली का हीरक जयंती प्रतीक चिन्ह और रणनीतिक दस्तावेज भी जारी किया। इस अवसर पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल समेत कई गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
- जयपुर/बाड़मेर। राजस्थान के अजमेर और बाड़मेर में अलग-अलग हादसों में दो भाइयों और एक बहन सहित पांच लोगों की मौत हो गई।अजमेर जिले के मदनगंज थाना क्षेत्र में रविवार की रात बाइक के फिसलकर तालाब में गिर जाने से दो दोस्तों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान सोमू (26) और प्रदीप सिंह (25) के रूप में की गई है। दोनों बाइक से मदनगंज इलाके में एक मंदिर से लौट रहे थे। बाइक फिसलकर तालाब में गिर गई जिससे दोनों की डूबने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों को तालाब से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये।एक अन्य हादसे में राजस्थान के सीमावर्ती बाड़मेर जिले के शिव थाना क्षेत्र में सोमवार को एक डिग्गी (छोटे तालाब) में डूबने से दो भाइयों और एक बहन की मौत हो गयी। थाना अधिकारी विक्रम सांदू ने बताया कि सोमवार सुबह प्रहलाद पूरा गांव के निवासी दो भाई कुंए के बाहर बनी डिग्गी में स्नान करने के लिए उतरे। इस दौरान पांव फिसलने से दोनों डूबने लगे। वहां मौजूद उनकी बहन भी अपने भाइयों को बचाने के लिए डिग्गी में कूद पड़ी। लेकिन तीनों की डूबने से मौत हो गयी। सांदू ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त राणाराम (15), जसाराम (13) और गुड्डी (18) के रूप में की गई है। (प्रतिकात्मक फोटो)
-
नई दिल्ली। महान शास्त्रीय गायक पंडित जसराज का अमेरिका में दिल का दौरा पडऩे से आज सुबह निधन हो गया। पंडित जसराज ने न्यूजर्सी में ही थे। उन्होंने आज सुबह आखिरी सांस ली। उनकी बेटी दुर्गा जसराज ने यह जानकारी दी।
पंडित जसराज के परिवार ने एक बयान में कहा, बहुत दुख के साथ हमें सूचित करना पड़ रहा है कि संगीत मार्तंड पंडित जसराज जी का अमेरिका के न्यूजर्सी में अपने आवास पर आज सुबह 5 बजकर 15 मिनट पर दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया। उन्होंने कहा कि हम प्रार्थना करते हैं कि भगवान कृष्ण स्वर्ग के द्वार पर उनका स्वागत करें जहां वह अपना पसंदीदा भजन-ओम नमो भगवते वासुदेवाय उन्हें समर्पित करें। हम उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। उन्होंने आगे कहा , आपकी प्रार्थनाओं के लिये धन्यवाद। बापूजी जय हो ' इस साल जनवरी में अपना 90वां जन्मदिन मनाने वाले पंडित जसराज ने आखिरी प्रस्तुति नौ अप्रैल को हनुमान जयंती पर फेसबुक लाइव के जरिये वाराणसी के संकटमोचन हनुमान मंदिर के लिये दी थी।--- - - जेईई की परीक्षा 1 से 6 सितंबर तक और नीट की परीक्षा 13 सितंबर को होगीनई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने कोविड 19 संक्रमण को देखते हुए राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा-नीट और संयुक्त प्रवेश परीक्षा-जेईई को स्थगित करने संबंधी याचिका आज खारिज कर दी।न्यायालय ने कहा कि छात्रों के भविष्य को बहुत समय तक अधर में लटकाए नहीं रखा जा सकता। इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एक सितम्बर से छह सितम्बर के बीच और मेडिकल प्रवेश परीक्षा 13 सितम्बर को आयोजित कराई जायेगी।न्यायमूर्ति अरूण मिश्रा, न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी की पीठ ने विभिन्न राज्यों के 11 उम्मीदवारों द्वारा इन प्रवेश परीक्षाओं को स्थगित करने संबंधी याचिकाओं की सुनवाई करते हुए कहा कि सभी सावधानियों का पालन करते हुए जीवन को आगे बढ़ाया जाना चाहिए।
- नई दिल्ली। मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए सरकार 24&7 पुनर्वास हैल्पलाइन शुरू करने की तैयारी कर रही है।सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्रालय के तहत दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (डीईपीडब्ल्यूडी) ने कहा कि हैल्पलाइन का संचालन 25 संस्थानों के जरिए 13 भाषाओं में किया जाएगा। विभाग ने ट्वीट कर जानकारी दी, डीईपीडब्ल्यूडी मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास को समर्पित 24 घंटे एवं सातों दिन के लिए हेल्पलाइन शुरू करने जा रहा है जिससे नागरिक इस परेशानी का सामना करने के तरीके जान सकेंगे। यह हेल्पलाइन 25 संस्थानों के जरिए 13 भाषाओं में संचालित होगी।
- श्रीनगर,। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने साल भर से अधिक समय तक निलंबित रहने के बाद रविवार को कश्मीर और जम्मू क्षेत्रों के एक-एक जिले में परीक्षण के आधार पर तेज गति वाली 4जी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी हैं।एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई है। कुछ ही दिन पहले, केंद्र ने उच्चतम न्यायालय को बताया था कि एक विशेष समिति केंद्र शासित प्रदेश के 20 जिलों में से दो जिलों में परीक्षण के आधार पर 4जी इंटरनेट सेवाओं की सुविधा की अनुमति देने पर विचार कर रही है। जम्मू कश्मीर के गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, तेज गति वाली मोबाइल इंटरनेट सेवाएं कश्मीर के गंदेरबल जिले और जम्मू क्षेत्र के उधमपुर में तत्काल प्रभाव से बहाल होंगी। प्रधान सचिव शालीन काबरा की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि यह निर्देश रविवार रात नौ बजे से प्रभावी होकर आठ सितंबर तक वैध रहेगा। आदेश में कहा गया है कि तेज गति इंटरनेट सेवा पोस्टपेड ग्राहकों को मुहैया होगी, जबकि प्रीपेड ग्राहक सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही इस सेवा का लाभ उठा पाएंगे। वहीं, फिक्स्ड लाइन इंटरनेट सेवाएं बिना किसी गति संबंधी प्रतिबंध के जारी रहेंगी।
- पटना। बिहार में कोविड 19 संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने शहरी क्षेत्रों में लॉकडाउन को छह सितम्बर तक बढ़ा दिया है। राज्य के गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशा निर्देशों में कहा गया है कि राज्य मुख्यालय, जिला मुख्यालयों, सबडिविजन मुख्यालयों, ब्लॉक मुख्यालयों तथा सभी नगरीय क्षेत्रों में छह सितम्बर तक अतिरिक्त प्रतिबंध लागू रहेंगे।इस अवधि में सरकारी कार्यालय 50 प्रतिशत की क्षमता के साथ काम करेंगे। वाणिज्यिक और निजी कार्यालयों में भी 50 प्रतिशत उपस्थिति रखी जायेगी। न्यायिक कार्य से संबंधित कार्यालयों में पटना उच्?च न्यायालय प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देश लागू होंगे। रेल और हवाई यातायात जारी रहेगा। सभी शिक्षण संस्थाएं और धार्मिक स्थल बंद रहेंगे। शॉपिंग मॉल और सिनेमा हाल भी बंद रखे जाएंगे। रात्रि आठ बजे से सुबह पांच बजे तक आवश्यक गतिविधियों के अलावा आवागमन पर रोक रहेगी। निर्माण और कृषि संबंधी सभी गतिविधियां और उनसे संबंधित दुकानें प्रतिबंधों से मुक्त रहेंगी।
- नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 26 लाख 47 हजार 664 हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान करीब 58 हजार नये मामलों का पता चला है और 9 सौ 41 लोगों की मृत्यु हुई।देश में इस समय कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या करीब 6 लाख 76 हजार 900 है। देश में एक दिन में 57 हजार 584 मरीज ठीक होने के साथ ही कोविड-19 से ठीक होने वालों की दर 72 प्रतिशत से अधिक हो गई है। अब तक 19 लाख 19 हजार 842 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 50 हजार 921 हो गई है। मृत्यु दर भी कम होकर 1.92 प्रतिशत रह गई है।भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार देश में अब तक तीन करोड़ 41 हजार 400 कोविड नमूनों की जांच की जा चुकी है। कल एक ही दिन में सात लाख 31 हजार छह सौ 97 नमूनों की जांच की ग
- सबरीमला (केरल)। केरल के सबरीमला मंदिर के द्वार मलयालम माह चिंगम में पांच दिवसीय मासिक पूजा के लिए रविवार को खोल दिए गए। हालांकि कोविड-19 स्वास्थ्य प्रोटोकॉल के तहत मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर पाबंदी जारी रहेगी।मंदिर का प्रबंधन देखने वाले त्रावणकोर देवस्वओम बोर्ड ने बताया कि मंदिर 21 अगस्त तक खुला रहेगा और केवल पारंपरिक पूजा ही की जाएगी। कोविड-19 महामारी के चलते श्रद्धालुओं को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। बोर्ड ने एक विज्ञप्ति में कहा कि 29 अगस्त से दो सितंबर के बीच ओणम पूजा के लिए भी मंदिर खोला जाएगा।---
- मेदिनीनगर। झारखंड के पलामू जिले के लेस्लीगंज थानान्तर्गत गोराडीह गांव में रविवार को घरेलू विवाद में एक मां ने अपने दो बच्चों को लेकर तालाब में कूदकर आत्महत्या की कोशिश की। इस घटना में महिला को तो बचा लिया गया, लेकिन उसके दोनों बच्चों की डूबने से मौत हो गयी।पुलिस ने बताया कि तालाब में डूबे बच्चों की उम्र क्रमश: तीन और पांच वर्ष थी। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में मालूम हुआ है कि महिला का रविवार सुबह अपने पति से झगड़ा हुआ था और गुस्से में आकर उसने गांव के तालाब में अपने बच्चों को लेकर छलांग लगा दी, जिससे दोनों बच्चों की मृत्यु हो गई जबकि महिला बेहोशी की अवस्था में बचा ली गई। पुलिस ने बताया कि घटना के समय घर पर परिवार का कोई और सदस्य नहीं था। उन्होंने बताया कि महिला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। इस बीच, पुलिस ने महिला के पति सुदामा महतो को हिरासत में लेकर पूछताछ प्रारंभ कर दी है।--
-
नयी दिल्ली। कांग्रेस ने रविवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता अजय माकन को अविनाश पांडे की जगह राजस्थान मामलों का प्रभारी महासचिव नियुक्त किया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजस्थान में पार्टी के बागियों द्वारा उठाए गए मुद्दों के समाधान के लिये तीन सदस्यीय समिति का भी गठन किया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, अजय माकन तथा संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल समिति के सदस्य होंगे। - नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अगस्त को आकाशवाणी पर मन की बात कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे। मासिक रेडियो कार्यक्रम की यह 68वीं कडी होगी। श्री मोदी ने लोगों को आगामी मन की बात कार्यक्रम में अपने विचार साझा करने के लिए आमंत्रित किया है।लोग 1800 - 11 - 7800 पर अपने विचार रिकॉर्ड करा सकते हैं और नमो ऐप ओपन फोरम या माई जीओवी पर भी अपने विचार लिख सकते हैं। इसके साथ ही लोग 1922 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं तथा एस.एम.एस. पर प्राप्त लिंक के जरिए भी सीधे अपने सुझाव दे सकते हैं।
-
नई दिल्ली। भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने देश में अपनी सभी इकाइयों और सीमा पर स्थित चौकियों के लिए फिट इंडिया फ्रीडम रन की शुरुआत की है जिसके तहत बल के सैनिक और अधिकारी दस किलोमीटर पैदल चलेंगे।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। आईटीबीपी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि केंद्रीय खेल मंत्री किरन रिजिजू ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस अभियान की शुरुआत की और सुरक्षा बलों से आग्रह किया कि वे अपने प्रतिष्ठानों में इसे प्रोत्साहित करें। अभियान दो अक्टूबर तक चलेगा। अधिकारी ने कहा, आईटीबीपी की सभी इकाइयों में 15 अगस्त से 10 किलोमीटर पैदल चलने और दौडऩे का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत सीमावर्ती और अन्य स्थानों पर आईटीबीपी की सभी इकाइयां इसमें भाग लेंगी। उन्होंने कहा कि आईटीबीपी के शिविरों के पास रहने वाले स्थानीय लोगों को भी स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के वास्ते प्रोत्साहित करने के लिए अभियान से जोड़ा जाएगा।
-
अमेठी। केंद्रीय मंत्री एवं सांसद स्मृति ईरानी ने उत्कर्ष आंगनवाड़ी केंद्रों के तौर पर विकसित किए गए 151 आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सखी ऐप का उद्घाटन किया।
जिलाधिकारी अरूण कुमार ने बताया कि स्मृति ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होने से बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण मानकों तथा प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा में सुधार आएगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों को उत्कर्ष आंगनवाड़ी केंद्र बनाने के लिए किया गया प्रयास सराहनीय है। आगामी एक वर्ष में 500 और आंगनवाड़ी केंद्रों को उत्कर्ष आंगनवाड़ी केंद्रों के रूप में विकसित किया जाए। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 1943 आंगनवाड़ी केंद्र हैं जिनमें से 151 आंगनवाड़ी केंद्रों को प्रथम चरण में स्वयं सेवी संस्था बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (बीसीजी) द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप उत्कर्ष आंगनवाड़ी केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। सखी एप्लीकेशन के जरिए वह सभी उत्कर्ष आंगनवाड़ी केंद्रों को आवश्यक निर्देश देंगे।
इसके अलावा आंगनवाड़ी में रहने वाले बच्चों के ऑनलाइन शिक्षण का कार्य भी इसी एप्लीकेशन के जरिए होगा। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत संबंधित ग्राम पंचायतों में उपलब्ध 14वें वित्त आयोग की धनराशि के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्रों पर आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं।
-
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने 6 राज्यों अर्थात बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में गरीब कल्याण रोजग़ार अभियान के तहत 5.5 लाख से अधिक रोजगार दिवसों का सृजन किया है।
रेल, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल इन परियोजनाओं में हुई प्रगति और इस योजना के तहत इन राज्यों के प्रवासी मजदूरों के लिए जुटाए गए कार्य के अवसरों के बारे में नजदीकी निगरानी कर रहे हैं। इन राज्यों में 2 हजार 988 करोड़ रुपये की लागत की लगभग 165 रेलवे बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का निष्पादन किया जा रहा है। 14 अगस्त, 2020 तक, 11 हजार 296 श्रमिक इस अभियान में शामिल किए गए हैं और लागू की जा रही इन परियोजनाओं के लिए ठेकेदारों को 1336.84 करोड़ रुपये का भुगतान जारी किया गया है।
रेलवे ने प्रत्येक जिले के साथ-साथ इन राज्यों में भी नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं ताकि राज्य सरकार के साथ नजदीकी समन्वय स्थापित हो सके। रेल, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जोनल स्तर पर रेलवे प्रशासन को निर्देश दिया है कि इन परियोजनाओं में प्रवासियों को काम पर लगाना और तदनुसार भुगतान सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करें।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोविड-19 महामारी द्वारा प्रभावित प्रवासी मजदूरों की बड़ी संख्या में अपने क्षेत्रों/गांवों में वापसी को देखते हुए इन लोगों को सशक्त बनाने और आजीविका के अवसर प्रदान करने के लिए 20 जून, 2020 को गरीब कल्याण रोजग़ार अभियान नामक बड़े रोजगार एवं ग्रामीण सार्वजनिक कार्य अभियान की शुरूआत की थी। प्रधानमंत्री ने यह घोषणा की थी कि गरीब कल्याण अभियान के तहत टिकाऊ ग्रामीण बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए 50 हजार करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी।
-
भुवनेश्वर। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने हवा के कम दबाव के क्षेत्र के कारण भारी बारिश होने से ओडिशा के कई हिस्सों में आज बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो गये, फसल को नुकसान पहुंचा और दो लोगों की मौत हो गई।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मौसम केंद्र ने यहां बताया कि हवा का कम दबाव का क्षेत्र बने होने के कारण राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ सोमवार तक भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। हालांकि, यह चक्रवात अब कमजोर पड़ रहा है और यह झारखंड तथा पड़ोसी राज्यों की ओर बढ़ गया है।
विशेष राहत आयुक्त पी के जेना ने बताया कि बलांगीर जिले के पटनागढ़ प्रखंड स्थित एक गांव में शनिवार रात दीवार ढहने की एक घटना में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि राज्य में कहीं से भी किसी और के हताहत होने की खबर नहीं है। मौसम केंद्र ने यह पूर्वानुमान लगाया है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर हवा के कम दबाव के एक अन्य क्षेत्र के 19 अगस्त को बनने की संभावना है। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में भारी बारिश होने से मल्कानगिरि, ढेंकानल, भद्रक और कटक जिलों सहित कई इलाकों में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कई गांवों का राज्य के शेष हिस्से से सड़क संपर्क टूट गया है। मल्कानगिरि के जिलाधिकारी मरीष अग्रवाल ने बताया कि जिले में कई स्थानों पर पुलिया डूब गई है जिससे सड़क संपर्क अस्थायी रूप से बाधित हो गया है। उन्होंने बताया कि चित्रकोंडा और कलीमेला प्रखंडों में कुछ मकानों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि भारी बारिश से करीब 34 गांव प्रभावित हुए हैं।
-
नई दिल्ली। नेशनल कैडेट कोर - एनसीसी ने 173 सीमावर्ती और तटीय जिलों में प्रमुख रूप से अपने विस्तार की पूरी तैयारी कर ली है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सभी सीमावर्ती और तटीय जिलों में युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए एनसीसी विस्तार योजना के एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 अगस्त को अपने संबोधन में इस योजना के प्रस्ताव की घोषणा की थी। 173 सीमावर्ती और तटीय जिलों में एक लाख कैडेटों को एनसीसी में शामिल किया जाएगा। एक तिहाई कैडेट लड़कियां होंगी। तटीय और सीमावर्ती जिलों के उन एक हजार से अधिक स्कूलों और कॉलेजों की पहचान की गई जहां एनसीसी की गतिविधियां शुरू की जाएंगी।
सेना इन एनसीसी कैडेटों को प्रशिक्षण और प्रशासनिक सहयोग प्रदान करेगी। नौसेना तटीय इलाकों में जबकि वायुसेना, अपने केंद्रों के निकट स्थित एनसीसी यूनिटों को सहायता प्रदान करेगी। इससे सीमावर्ती और तटीय क्षेत्रों के युवाओं को न केवल आगे बढऩे का मौका मिलेगा बल्कि उन्हें सशस्त्र बलों में जाने की प्रेरणा भी मिलेगी। एनसीसी विस्तार योजना राज्यों की सहभागिता के साथ लागू की जाएगी।
-
नई दिल्ली। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम नितिन गडकरी ने कहा है कि छोटे उद्यम देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। आज नई दिल्ली में स्वावलंबन ई-समिट-2020 को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम सेक्टर में अब तक 11 करोड़ रोजगार सृजित किए जा चुके हैं।
अगले पांच वर्षों में सरकार का लक्ष्य देशभर में और पांच करोड़ रोजगार सृजित करना है। श्री गडकरी ने कहा कि देश का 48 प्रतिशत निर्यात इसी सेक्टर से होता है और सरकार इसे 60 प्रतिशत तक ले जाना चाहती है।
-
नई दिल्ली। भारत सरकार ने मॉरीशस को उसके दक्षिण पूर्व तटीय क्षेत्र में हो रहे तेल रिसाव पर रोक लगाने और इससे संबंधित बाधाएं दूर करने के लिए तीस टन तकनीकी उपकरण और सामग्री भेजी है।
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि तेल टैंकर से तेल रिसाव के कारण पर्यावरण संकट से निपटने में सहायता के लिए मॉरीशस सरकार के अनुरोध पर यह फैसला लिया गया है। 10 सदस्यों का एक तकनीकी कार्रवाई दल भी मॉरीशस भेजा गया है। इस दल में तेल रिसाव रोकने के उपायों में विशेष रूप से प्रशिक्षित भारतीय तटरक्षक बल के कर्मचारी हैं।
विदेश मंत्रालय ने बताया है कि भारत की यह सहायता हिन्द महासागर क्षेत्र में पड़ोसी देशों को मानवीय सहयोग और राहत देने की भारत की नीति के अनुरूप है। प्रधानमंत्री के निर्देश पर सभी क्षेत्रों में सुरक्षा और वृद्धि संबंधी सागर नीति तैयार की गई है।










.jpg)




.jpg)











.jpg)