- Home
- देश
-
जयपुर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहनराव भागवत ने शनिवार को संगठित कार्य शक्ति की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि ‘हम विश्व मंगल साधना के मौन पुजारी हैं।' साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा के लिए उपयुक्त एवं उत्कृष्टता पूर्ण कार्यकर्ता बनने का संकल्प लेने का आह्वान किया। डॉ. भागवत जयपुर के जामडोली स्थित केशव विद्यापीठ में चल रहे सेवा संगम के दूसरे दिन देशभर से आए सेवा भारती के प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘संगठित कार्य शक्ति हमेशा विजयी रहती है। हम विश्व मंगल साधना के मौन पुजारी हैं। इसके लिए सामर्थ्य-सम्पन्न संघ शक्ति चाहिए, क्योंकि अच्छा कार्य भी बिना शक्ति के कोई मानता नहीं है, कोई देखता नहीं है। यह विश्व का स्वभाव है।'' आरएसएस की प्रार्थना में "विजेत्री च नः संहता कार्यशक्तिर् विधायास्य धर्मस्य संरक्षणम्। परं वैभवं नेतुमेतत् स्वराष्ट्रं " का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘संगठित कार्य शक्ति हमेशा विजयी रहती है। धर्म का संरक्षण करते हुए हम राष्ट्र को परम वैभव सम्पन्न बनाएंगे।'' उन्होंने कहा, ‘‘संघ की प्रेरणा से स्वयंसेवकों ने सेवा कार्य किए। इनसे ही ‘सेवा भारती' का जन्म हुआ। सेवा का कार्य सात्विक होता है। फल की इच्छा नहीं रखकर किए जाने वाले कार्य सात्विक होते हैं। जो कार्य स्वार्थवश किए जाते हैं वे राजसी कार्य होते हैं। तामसिक कार्य भी होते हैं। ऐसा करने वाले अपना भी भला नहीं करते और दूसरों का भी नुकसान करते हैं। सेवा का लाभ सेवित और सेवक दोनों को होता है। सेवक निस्वार्थ बुद्धि से सेवा करते हैं।'' एक बयान के अनुसार, निस्वार्थ सेवा पर बल देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘कार्यकर्ता कार्य के स्वभाव के साथ तन्मय होता है, तब कार्य होता है। कार्य के अनुरूप कार्यकर्ता हो, ऐसी समझ हमें विकसित करनी है। सेवा कार्य मन की तड़प से होते हैं। हमें विश्व मंगल के लिए काम करना है। इसलिए काम करने वालों का बड़ा समूह खड़ा करना है।'' सेवा भारती के इस तीन दिवसीय संगम में देश भर से 800 से अधिक स्वैच्छिक सेवा संगठनों के हजारों प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। -
पुणे. अपने खास स्वाद के लिए दुनिया भर में मशहूर अल्फांसो आम के दाम में बेतहाशा बढ़ोतरी को देखते हुए पुणे के एक कारोबारी ने फलों के राजा को खरीदने के लिए ग्राहकों को आसान मासिक किस्तों की अनूठी सुविधा पेश की है। महाराष्ट्र के देवगढ़ एवं रत्नागिरि में पैदा होने वाले अल्फांसो को हापुस आम के नाम से भी जाना जाता है। आम की तमाम किस्मों में अल्फांसो को सबसे अच्छा माना जाता है। लेकिन अपने बेहतरीन स्वाद एवं कम उत्पादन की वजह से इसके दाम अक्सर आम लोगों की पहुंच से बाहर ही रहते हैं। इस साल भी अल्फांसो आम खुदरा बाजार में 800 रुपये से 1,300 रुपये प्रति दर्जन के भाव पर बिक रहा है। ऐसी स्थिति में आम लोगों तक इस खास आम का स्वाद पहुंचाने के लिए गौरव सनस नाम के कारोबारी एक अनूठी पेशकश लेकर आए हैं। वह अल्फांसो को अब किसी महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान की तरह आसान मासिक किस्त यानी ईएमआई पर भी बेचने को तैयार हैं। सनस ने कहा, "बिक्री शुरू होते ही अल्फांसो के दाम बहुत ऊपर जा चुके हैं। ऐसी स्थिति में अगर अल्फांसो को भी ईएमआई पर दिया जाए तो हर कोई इसका स्वाद ले सकता है।" फल कारोबार से जुड़ी फर्म गुरुकृपा ट्रेडर्स एंड फ्रूट प्रोडक्ट्स के सनस का दावा है कि पूरे देश में ईएमआई पर आम बेचने वाला पहला प्रतिष्ठान उनका है। उन्होंने कहा, "हमने सोचा कि अगर फ्रिज, एसी और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को ईएमआई पर खरीदा जा सकता है तो फिर आम को क्यों नहीं? इस तरह हर कोई इस आम को खरीद सकता है।" कोई भी व्यक्ति ईएमआई पर मोबाइल फोन खरीदने की ही तरह उनकी दुकान से अल्फांसो को किस्त पर खरीद सकता है। इसके लिए ग्राहक के पास क्रेडिट कार्ड होना चाहिए और फिर खरीद मूल्य को तीन, छह या 12 महीनों की किस्तों में बदल दिया जाता है। हालांकि सनस की दुकान पर अल्फांसो को ईएमआई पर खरीदने के लिए कम-से-कम 5,000 रुपये की खरीदारी करनी जरूरी है। उन्होंने दावा किया कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए अब तक चार लोग आगे भी आ चुके हैं। इस तरह ईएमआई पर अल्फांसो की बिक्री का सफर शुरू हो चुका है।
-
बलरामपुर (उप्र). जिले में शनिवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में कार सवार एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना श्रीदत्तगंज थाना अंतर्गत विशंभरपुर गांव के पास हुई। पुलिस अधीक्षक (एसपी) केशव कुमार ने कहा कि नैनीताल में एक पेपर मिल में काम करने वाले देवरिया जिले के सोनू शाह (28) अपनी पत्नी, बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शुक्रवार शाम को अपने गांव के लिए निकले थे। एसपी ने बताया कि शनिवार सुबह विशंभरपुर गांव के पास एक अज्ञात वाहन से कार की टक्कर हो गई जिसमें शाह, उनकी पत्नी सुजावती (25), उनके दो बच्चों रुचिका (छह) और दिव्यांशु (चार), शाह के भाई रवि (18) तथा बहन खुशी (13) की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पीड़ित के कार को टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान और उसे जब्त करने के लिए छह टीम गठित की गई है। पुलिस ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और वे यहां पहुंच गए हैं।
-
सिलीगुड़ी. पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में 8.61 करोड़ रुपये की सोने की छड़ों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने एक गुप्त सूचना के आधार पर फटकपुर के पानीकौरी टोल प्लाजा पर एक वाहन को रोका। अधिकारियों के मुताबिक, असम से कोलकाता की ओर जा रहे इस वाहन में सोने की 13 छड़ें मिलीं। उन्होंने बताया कि सोने की छड़ों के साथ मिजोरम के एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है।
- नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को एक और झटका लग गया। भारत के पहले गवर्नर-जनरल सी राजगोपालाचारी के प्रपौत्र और पूर्व कांग्रेस नेता सीआर केसवन बीजेपी में शामिल हो गए। भगवा पार्टी में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए केसवन ने कहा, ‘दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी में मुझे शामिल करने के लिए मैं बीजेपी के नेताओं को धन्यवाद देना चाहता हूं। यह दिन खास है क्योंकि आज ही हमारे पीएम तमिलनाडु का दौरा करने वाले हैं। ’ उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी की जन-केंद्रित नीतियों, भ्रष्टाचार मुक्त शासन और सुधार-आधारित समावेशी विकास एजेंडे ने भारत को एक नाजुक अर्थव्यवस्था से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में बदल दिया है।’बता दें कि केसवन बीते 23 फरवरी को कांग्रेस से यह कहते हुए इस्तीफा दे दिया था कि पार्टी में उन्होंने मूल्यों के उन अवशेषों को भी नहीं देखा है जिनके लिए उन्होंने दो दशकों से अधिक समय से समर्पण के साथ पार्टी के लिए काम किया। केसवन ने ट्विटर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना इस्तीफा पत्र साझा करते हुए कहा था कि वह अब पार्टी के विचारधाराओं से सहमत नहीं हो सकते है।उनका इस्तीफा पूर्व केंद्रीय मंत्री एके एंटनी के बेटे, अनिल एंटनी द्वारा पार्टी छोड़े जाने के एक महीने के भीतर आया, जिन्होंने विवादास्पद बीबीसी डॉक्यूमेंट्री को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में आने के बाद पार्टी छोड़ दिया था। अनिल एंटनी 6 अप्रैल को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और वी मुरलीधरन की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए थे. इस अवसर पर केरल भाजपा प्रमुख के सुरेंद्रन और पार्टी के वरिष्ठ नेता तरुण चुघ और अनिल बलूनी भी उपस्थित थे। इससे पहले 23 फरवरी को केसवन ने कहा था, ‘मैंने उन मूल्यों के अवशेष भी नहीं देखे हैं, जिन्होंने मुझे दो दशकों से अधिक समय से समर्पण के साथ पार्टी के लिए काम करने को प्रेरित किया था. मैं अब विवेक से यह नहीं कह सकता हूं कि मैं पार्टी के साथ सहमत हूं। यही कारण है कि मैंने हाल ही में राष्ट्रीय स्तर पर एक संगठनात्मक जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया था और भारत जोड़ो यात्रा में भाग लेने से भी परहेज किया था।’कांग्रेस छोड़ते हुए उन्होंने कहा था, ‘यह मेरे लिए एक नया रास्ता तय करने का समय है और इसलिए, मैंने तत्काल प्रभाव से कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। मैंने तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी के रूप में अपना इस्तीफा उचित प्राधिकारी को सौंप दिया है।’ पूर्व कांग्रेस नेता ने सोनिया गांधी को उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारियों के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी में दोस्ती कायम रखी है जो आगे भी बनी रहेगी।
- बलरामपुर (उप्र),। जिले में शनिवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में कार सवार एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस अधीक्षक (एसपी) केशव कुमार ने कहा कि नैनीताल में एक पेपर मिल में काम करने वाले देवरिया जिले के सोनू शाह (28) अपनी पत्नी, बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शुक्रवार शाम को अपने गांव के लिए निकले थे। एसपी ने बताया कि शनिवार सुबह विशंभरपुर गांव के पास एक अज्ञात वाहन से कार की टक्कर हो गई जिसमें शाह, उनकी पत्नी सुजावती (25), उनके दो बच्चों रुचिका (छह) और दिव्यांशु (चार), शाह के भाई रवि (18) तथा बहन खुशी (13) की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पीड़ित के कार को टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान और उसे जब्त करने के लिए छह टीम गठित की गई है।पुलिस ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और वे यहां पहुंच गए हैं।
-
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि सरकार मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ा रही है और यह सुनिश्चित कर रही है कि चिकित्सा की पढ़ाई स्थानीय भाषाओं में कराई जाए। उन्होंने केन्द्रीय राज्य मंत्री निशिथ प्रमाणिक के एक ट्वीट को साझा करते हुए यह बात कही। प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल का अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान-एम्स उदाहरण है जो बताता है कि किस तरह से पूरे भारत में एम्स की स्थापना से लोगों को लाभ हुआ है।
-
नई दिल्ली। बिहार में हिंसा प्रभावित सासाराम और बिहारशरीफ में इंटरनेट सेवाएं आज बहाल कर दी गई हैं। रामनवमी पर हुई हिंसा के बाद आठ दिनों तक इंटरनेट सेवाएं बंद रहीं। इन इलाकों में स्थिति में थोड़ा सुधार हो रहा है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए संवेदनशील इलाकों में बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों से सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
-
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवप्रवर्तकों से राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2023 के लिए आवेदन करने की अपील की है। आज केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल के ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा कि स्टार्टअप न सिर्फ़ कुछ नया करने के अपने जुनून के लिए दिलचस्प लगते हैं बल्कि इन्हें बनाने वाले लोगों की कहानियां भी काफी प्रेरित करने वाली होती हैं। उन्होंने कहा कि हमारा स्टार्ट-अप देश की युवा शक्ति कि भावनाओं को दर्शाता है। राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2023 के लिए लोग- स्टार्ट-अप इंडिया डॉट गॉव डॉट इन (startupIndia.gov.in) पर आवेदन कर सकते हैं।
- नोएडा (उप्र)। गौतमबुद्ध नगर जनपद में सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में उपचार कराने वाली गर्भवती महिलाएं निजी केंद्रों पर भी नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड करा सकेंगी। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने जनपद में इसकी शुरुआत की गई है।जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि प्रत्येक माह की नौ और 24 तारीख को यह सुविधा मिलेगी और यदि उस दिन रविवार या अन्य कोई अवकाश हुआ तो अगले कार्य दिवस पर इस सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है।उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पतालों के अलावा 30 स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सकों के लिखे पर्चे के आधार पर महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए ई- वाउचर एवं क्यूआर कोड दिए जाएंगे। उनका कहना था कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले में 280 निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।उन्होंने बताया कि यह सुविधा उपलब्ध कराने वाले निजी केंद्रों को 255 रुपए का भुगतान किया जाएगा, जबकि एनएबीएल और एनएबीच से प्रमाणित केंद्रों को 300 रुपए का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पताल एवं स्वास्थ्य केंद्रों पर जिन महिलाओं को अल्ट्रासाउंड कराने की राय दी जाती है, उन्हें ई-वाउचर या क्यू -आरकोड दिया जाएगा। उनके अनुसार लाभार्थी इसे केंद्र पर दिखाएंगी तथा स्कैन करते ही राशि केंद्र के खाते में पहुंच जाएगी। (सांकेतिक फोटो)
- श्रीनगर। हस्तकरघा से जुड़े लोगों को विपणन मंच प्रदान करने के लिए करीब छह दशक पहले यहां बनाया गया कश्मीर हाट आज बहुत खराब दशा में है तथा ज्यादातर दुकानदार ग्राहकों की कमी होने की बात कहते हैं।दुकानदारों का दावा है कि भले ही पिछले साल सबसे अधिक पर्यटक कश्मीर आये हों लेकिन उन्हें इसका कोई फायदा नहीं मिला क्योंकि कश्मीर हाट को पर्यटन सर्किट पर सरकार द्वारा बढ़ावा नहीं दिया जा रहा है जैसा कि आतंकवाद के सिर उठाने से पहले किया जाता था।कश्मीर हाट में ‘गवर्नमेंट सेंट्रल मार्केट’ के अध्यक्ष निसार अहमद किताब ने कहा, ‘‘इस बाजार को तत्कालीन मुख्यमंत्री ने हस्तकरघा शिल्पकारों और इससे जुड़े लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए स्थापित किया था। देशभर से पर्यटक यहां पहुंचते थे क्योंकि उन्हें किसी ठगी के भय के बिना एक दाम पर असली हस्तनिर्मित उत्पाद मिल जाते थे। ’’किताब ने कहा कि सरकार इश्तहारों के जरिए इस बाजार का सहयोग करती थी जिससे अच्छी खासी संख्या में पर्यटक यहां आते थे। उन्होंने कहा, ‘‘ लेकिन आतंकवाद के सिर उठाने से इस बाजार पर बहुत बुरा असर पड़ा। हमारी आजीविका पर भी मार पड़ी क्योंकि पर्यटकों ने कश्मीर आना बंद कर दिया। ज्यादातर दुकानदार यहां से चले गये और उन्होंने घाटी के बाहर अपनी दुकानें खोल ली।’’उन्होंने कहा कि 1999 में पर्यटकों की वापसी के साथ दुकानें फिर खुलीं लेकिन तब वह सहयोग गायब था।किताब ने कहा, ‘‘ सरकार इस बाजार पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। पिछले साल कश्मीर में बड़ी संख्या में पर्यटक आये लेकिन उससे हमें तनिक भी फायदा नहीं हुआ। अब हमने हस्तकरघा विभाग से इस बाजार को पर्यटन मानचित्र में शामिल करने का अनुरोध किया है जिससे पर्यटन यहां (इस बाजार में) आ सकें।’’दुकानदार नाजिर हुसैन इस बाजार के पुराने अच्छे दिनों को याद करते हैं जब आधी रात तक यहां चहल-पहल रहा करती थी।उन्होंने कहा, ‘‘ यह बाजार सुबह आठ बजे खुल जाया करता था और रात दस से आधीरात रात तक खुला रहता था। यह बाजार हस्तकरघा उद्योग का मेरुदंड था।’’हसैन ने कहा कि यह बाजार कश्मीरी हस्तनिर्मित उत्पादों के लिए प्रसिद्ध था। उन्होंने कहा, ‘‘ हम शॉल, पेपर मैशी, ज्वैलरी, नामदा, कालीन आदि एक दाम पर बेचते थे। कश्मीर हाट का ‘गार्डन’ मुगल गार्डन से अधिक प्रसिद्ध था लेकिन अब यह बर्बाद हो गया। अब यहां केवल अवारा कुत्ते नजर आ सकते हैं।’’
- रांची ।झारखंड के रांची जिले में भीड़ ने कथित तौर पर चोरी के इरादे से एक घर में घुसे 25 वर्षीय युवक को पकड़कर खंभे से बांधा और पीट-पीटकर मार डाला। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना चान्हो थाना क्षेत्र के महुआटोली गांव में शुक्रवार को हुई। अधिकारी के मुताबिक, “वाजिद अंसारी कथित तौर पर चोरी के इरादे से कुछ अन्य लोगों के साथ एक घर में घुसा था, जिसमें एक दुकान भी थी। उन्हें देखकर मकान मालिक ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण वहां इकट्ठा हो गए।”अधिकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने अंसारी को पकड़ लिया, जबकि उसके अन्य साथी वहां से भाग निकले।पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अनिमेष नैथानी ने बताया कि ‘ग्रामीणों ने अंसारी को बिजली के खंभे से बांध दिया और उसकी बुरी तरह से पिटाई की। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और अंसारी को बचाया। लेकिन, रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।’’उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।(सांकेतिक फोटो)
-
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने असम में तेजपुर वायुसेना केंद्र पर सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान से उड़ान भरी। वे करीब 30 मिनट तक विमान में रहीं और वायुसेना केंद्र लौटने से पहले ब्रह्मपुत्र और तेजपुर घाटी पर हिमालय पर्वत श्रृंखला का नजारा लिया। राष्ट्रपति भारतीय सशस्त्र बल की सर्वोच्च कमांडर हैं। 106 स्क्वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन नवीन कुमार विमान के पायलट थे। विमान ने समुद्रतल से करीब दो किलोमीटर ऊंचाई पर लगभग 800 किलोमीटर की रफ्तार से उड़ान भरी। राष्ट्रपति मुर्मु लड़ाकू विमान से उड़ान भरने वाली तीसरी राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं। बाद में राष्ट्रपति ने दर्शक पुस्तिका में उड़ान के दौरान अपने अनुभव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि भारतीय वायु सेना के शक्तिशाली सुखाई विमान में उड़ान भरना उनके लिए रोमांचक अनुभव था। उन्होंने कहा कि यह गर्व का विषय है कि भारत की रक्षा क्षमता जल, थल और वायु सीमाओं पर काफी बढ़ गई है। राष्ट्रपति ने इस उड़ान के लिए भारतीय वायु सेना और वायु सेना केंद्र तेजपुर को बधाई दी। सुखाई लड़ाकू विमान में राष्ट्रपति की उड़ान भारतीय सशस्त्र के सर्वोच्च कमांडर के रूप में सशस्त्र बलों के साथ जुड़े रहने के उनके प्रयासों का हिस्सा है। राष्ट्रपति पिछले महीने आईएनएस विक्रांत पर गई थीं और अधिकारियों तथा नाविकों से बातचीत की थी। विमान में उड़ान भरने के बाद राष्ट्रपति मुर्मु की असम की तीन दिन की यात्रा संपन्न हो गई।
-
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने एक विकसित और स्वस्थ भारत बनाने के लिए सभी से मिलकर कार्य करने का आग्रह किया है। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित वॉकेथॉन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ मांडविया ने कहा कि सरकार सभी के लिए स्वास्थ्य सुनिश्चित करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत अपने नागरिकों और दुनिया के स्वास्थ्य के लिए काम कर रहा है।
-
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत अब तक 40 करोड़ 82 लाख से अधिक ऋण स्वीकृत किए जा चुके हैं जिनकी कुल लागत 23 लाख करोड़ रुपये से अधिक है। 21 प्रतिशत ऋण नए उद्यमियों को स्वीकृत किए गए हैं। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की आज 8वीं वर्षगांठ है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2015 में आय-सृजन गतिविधियों के लिए गैर-कॉर्पोरेट, गैर-कृषि छोटे और सूक्ष्म-उद्यमियों को दस लाख रुपये तक के गारंटी रहित आसान ऋण की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह योजना शुरू की थी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि इस योजना ने सूक्ष्म उद्यमों के लिए ऋण को आसान और बाधा रहित बनाया है तथा बड़ी संख्या में युवा उद्यमियों को अपना व्यवसाय स्थापित करने में मदद की है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत बडी संख्या में महिलाओं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछडा वर्ग के उद्यमियों के खाते हैं। सुश्री सीतारामन ने कहा है कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना ने जमीनी स्तर पर बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर पैदा करने में मदद की है और भारतीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के साथ-साथ परिवर्तनकारी भी साबित हुई है।
-
नई दिल्ली। केन्द्र ने उन कैदियों के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने की एक विशेष योजना शुरू करने का निर्णय लिया है, जो अपनी जुर्माना राशि या जमानत राशि चुकाने में अक्षम है। यह योजना निर्धन कैदियों की मदद करेगी। ये कैदी में सामाजिक रूप से पिछड़े या वंचित समुदाय से हैं और शैक्षिक तथा आर्थिक रूप से कमजोर हैं। इस योजना से इन्हें कारावास से बाहर आने में मदद मिलेगी। गृह मंत्रालय ने कहा है कि इस योजना को संबंधित पक्षों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श के बाद अंतिम रूप दिया गया है। मंत्रालय के अनुसार केंद्र सरकार राज्यों को वित्तीय मदद देगी, जिससे जमानत लेने या जुर्माना भरने में विफल रहने वाले निर्धन कैदियों को राहत मिलेगी।
आपराधिक न्याय प्रणाली में कारावास एक महत्वपूर्ण भाग है और इससे इसकी विधि का शासन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका है। गृह मंत्रालय कारावासों में विचाराधीन कैदियों की समस्या पर विभिन्न कदम उठा रहा है और समय-समय पर राज्य सरकारों को दिशा-निर्देश देता है। गृह मंत्रालय ने कारावासों में सुरक्षा प्रणाली के आधुनिकीकरण के लिए वित्तीय मदद उपलब्ध कराई है। -
भारत में कोविड-19 के 38.2 प्रतिशत मामले एक्सबीबी.1.16 स्वरूप के: बुलेटिन
नयी दिल्ली. देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना वायरस के नए स्वरूप एक्सबीबी.1.16 का उभार देखा गया है और अब तक कोविड-19 के जितने मामले सामने आए हैं, उनमें से 38.2 प्रतिशत इसी स्वरूप के हैं। भारतीय सार्स कोव-2 जीनोमिक संगठन (आईएनएसएसीओजी) के नए बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है। बृहस्पतिवार को जारी 27 मार्च के बुलेटिन में कहा गया है कि मार्च 2023 के तीसरे सप्ताह तक एकत्र किए गए नमूनों में से एक्सबीबी सबसे आम तौर पर प्रसारित होने वाला ओमीक्रोन उपस्वरूप रहा है। बुलेटिन ने कहा गया है कि भारत में ओमीक्रोन और इसके उपस्वरूप का प्रसार जारी है और विशेष रूप से भारत के पश्चिमी, दक्षिणी और उत्तरी भागों में संक्रमण दर में वृद्धि देखी गई है। बुलेटिन में कहा गया है, "भारत के विभिन्न हिस्सों में एक नए स्वरूप एक्सबीबी.1.16 का उभार देखा गया है। अब तक संक्रमण जितने मामले सामने आए हैं, उनमें से 38.2 प्रतिशत एक्सबीबी.1.16 के हैं।" - नयी दिल्ली. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बृहस्पतिवार को लेजर इंटरफेरोमीटर गुरूत्वाकर्षण तरंग वेधशाला (लिगो-इंडिया) स्थापित करने को मंजूरी प्रदान कर दी । इस पर 2600 करोड़ रूपये खर्च आने का अनुमान है। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। उन्होंने बताया कि लेजर इंटरफेरोमीटर गुरूत्वाकर्षण तरंग वेधशाला (लिगो-इंडिया) की स्थापना महाराष्ट्र के हिंगोली में की जायेगी । इस पर 2600 करोड़ रूपये खर्च आने का अनुमान है और इसके वर्ष 2030 तक पूरा होने की संभावना है। लेजर इंटरफेरोमीटर गुरूत्वाकर्षण तरंग वेधशाला (लिगो-इंडिया) उन्नत गुरूत्वाकर्षण तरंग वेधशाला होगी और यह विश्वव्यापी नेटवर्क का हिस्सा होगी। यह इंडियन रिसर्च इंस्टीट्यूशन कंसोर्टियम और लिगो लेबोरेटरी, अमेरिका के बीच गठजोड़ आधारित परियोजना होगा। गौरतलब है कि लिगो-इंडिया को फरवरी 2016 में सरकार से सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई थी। अमेरिका से इस प्रयोगशाला के लिए 8 करोड़ डालर राशि के महत्वपूर्ण उपकरण प्राप्त होंगे। लिगो इंडिया परियोजना का निर्माण परमाणु ऊर्जा विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा किया जायेगा और इसके लिए नेशनल साइंस फाउंडेशन एवं कई अन्य संस्थानों के साथ समझौता ज्ञापन होगा।
- अयोध्या . उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 अप्रैल को 155 देशों की नदियों के जल से भगवान रामलला की मूर्ति का भव्य जलाभिषेक करेंगे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या में भगवान राम के भव्य और दिव्य मंदिर का निर्माण तेजी से हो रहा है। राय ने बताया कि दिल्ली के राम भक्त विजय जॉली के नेतृत्व में एक टीम अयोध्या में भगवान राम के मंदिर में भव्य 'जलाभिषेक' करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विभिन्न महाद्वीपों के 155 देशों की नदियों का पानी सौंपेगी। उन्होंने बताया कि 23 अप्रैल को मनीराम दास छावनी सभागार में आयोजित होने वाले समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ टीम से प्राप्त 'जल कलश' की पूजा करेंगे। राय ने बताया कि कलश में पाकिस्तान की रावी नदी समेत 155 देशों की नदियों का जल होगा।उन्होंने बताया कि दुनिया भर के देशों से लाए गए जलकलश पर उन देशों के झंडे, उनके नाम और नदियों के नाम वाले स्टीकर लगे होंगे। इस कार्यक्रम में कई देशों के राजदूत भी शिरकत करेंगे। राय के मुताबिक पाकिस्तान की नदियों का जल पहले पाकिस्तान के हिंदुओं ने दुबई भेजा और फिर दुबई से इसे दिल्ली लाया गया। अब इस जल को अयोध्या लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान के अलावा सूरीनाम, चीन, यूक्रेन, रूस, कजाकिस्तान, कनाडा और तिब्बत समेत कई अन्य देशों की नदियों का जल भी भगवान रामलला के जलाभिषेक के लिए लाया जाएगा।
- पुणे. महाराष्ट्र के मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर बृहस्पतिवार दोपहर स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन के एक खड़े ट्रक से टकरा जाने से चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना उर्स टोल नाका के पास उस वक्त हुई जब कार मुंबई से पुणे जा रही थी।शिरगांव-परंदवाड़ी पुलिस थाने की सहायक निरीक्षक वनिता धूमल ने बताया, "प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि कार तेज रफ्तार से चल रही थी। यह पहले एक डिवाइडर से टकराई और फिर सड़क के किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। कार में सवार चारों लोगों की मौत हो गई।"
-
नयी दिल्ली. शिक्षा मंत्रालय ने स्कूल शिक्षा के लिए बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय पाठ्यक्रम ढांचा (एनसीएफ) का एक मसौदा जारी किया और छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों तथा विद्वानों का सुझाव आमंत्रित किया। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘यह एनसीएफ-स्कूल शिक्षा का एक मसौदा है, जिसके लिए राष्ट्रीय संचालन समिति के अंदर अब भी कई दौर की चर्चा करने की जरूरत है। विविध हितधारकों से सुझाव प्राप्त होने पर एनसीएफ के अलग-अलग तौर-तरीकों की पड़ताल करने में मदद मिलेगी।'' मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, नये एनसीएफ के अनुरूप पाठ्यपुस्तकों को अगले साल से पेश किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि एनसीएफ को चार बार--1975,1988, 2000 और 2005 में--संशोधित किया गया है।
मसौदा को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के पूर्व प्रमुख के कस्तूरीरंगन की अध्यक्षता वाली एक समिति ने तैयार किया है। - नयी दिल्ली. अब तक 269 जिलों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के माध्यम से फोर्टिफाइड (पोषक तत्वों से समृद्ध किया गया) चावल वितरित किया जा रहा है और बाकी जिलों को मार्च, 2024 की समय सीमा से पहले इसके दायरे में लिया जाएगा। केंद्रीय खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2021 में अपने स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में कहा था कि सरकार का लक्ष्य 2024 तक पूरे देश में सरकारी योजनाओं के माध्यम से पोषक तत्वों से समृद्ध किया गया चावल (फोर्टिफाइड चावल) वितरित करना है। इस घोषणा के बाद बच्चों और महिलाओं में एनीमिया की समस्या को दूर करने के लिए चरणबद्ध तरीके से निर्धारित सूक्ष्म पोषक तत्वों (आयरन, फोलिक एसिड, विटामिन बी 12) युक्त फोर्टीफाइड चावल के वितरण की योजना अक्टूबर 2021 में शुरू की गई। चोपड़ा ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पिछले दो चरणों में फोर्टिफाइड चावल वितरण को सफलतापूर्वक लागू किया गया है। उन्होंने कहा, "यह केंद्र सरकार की एक अनूठी और बहुत सफल पहल है, जिसने पिछले दो वर्षों में बहुत अच्छे परिणाम दिए हैं। हम जनता से मिली प्रतिक्रिया से बेहद उत्साहित हैं।" उन्होंने कहा कि पहले कुछ गलतफहमियां थीं, लेकिन उसे दूर कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह पहल, स्वस्थ भारत की नींव रखेगी। सचिव के अनुसार, "हमने अब तक 269 जिलों में पीडीएस (राशन दुकान) के माध्यम से फोर्टिफाइड चावल का वितरण शुरु किया है। हम जिस गति से प्रगति कर रहे हैं, शेष जिलों को तय समय सीमा से पहले ही योजना के दायरे में लिया जाएगा।" उन्होंने कहा कि देश में लगभग 735 जिले हैं, जिनमें से 80 प्रतिशत से अधिक चावल खाने वाली आबादी हैं।चोपड़ा ने आगे कहा कि देश में पर्याप्त फोर्टिफाइड चावल है, क्योंकि वर्तमान में इस चावल की उत्पादन क्षमता लगभग 17 लाख टन है।
- सोनीपत (हरियाणा)। नये शिक्षण सत्र की शुरुआत होने के साथ ही दुकानों पर एनसीईआरटी की नकली किताबें महंगे दाम पर बिकने की सूचना के आधार पर ‘सीएम फ्लाइंग' ने गुरुवार को एक गोदाम पर छापा मारा और बड़ी संख्या में ऐसी किताबें बरामद कीं। सीएम फ्लाइंग टीम के सदस्य एएसआई राजेश ने बताया,‘‘हमें लगातार सूचना मिल रही थी कि निजी स्कूलों में एनसीईआरटी के नाम पर बच्चों को महंगी किताबें दी जा रही हैं।'' उन्होंने बताया कि प्राप्त शिकायतों और जुटायी गई जानकारी के आधार पर मुरथल रोड पर स्थित निजी बुक डिपो आरपीएसस (राजीव, परवीन, सुमित) डिस्ट्रीब्यूटर गोदाम पर छापा मारा गया। अधिकारियों ने बताया कि एनसीईआरटी की असली किताब की कॉपी करके ये लोग खराब कागज पर नकली किताबें छापते और उसे महंगे दाम में बेचते थे। उन्होंने बताया कि गोदाम पुस्तकों से भरा हुआ था, वहां से नौवीं और 10वीं कक्षा की नकली छपी हुई एनसीईआरटी की किताबें बरामद हुई। एएसआई ने बताया कि ये प्रकाशक इन नकली किताबों को डेढ से दो गुना दाम पर बेच रहे थे।उन्होंने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।
- नयी दिल्ली ।केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को 212 किलोमीटर लंबे छह-लेन के दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण किया। यह एक्सप्रेसवे 12,000 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, एक्सप्रेसवे को चार खंडों में विभाजित किया गया है और इसे दिल्ली में अक्षरधाम के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे (डीएमई) के शुरुआती बिंदु से शास्त्री पार्क, खजूरी खास, बागपत, शामली, सहारनपुर से उत्तराखंड में देहरादून तक बनाया जा रहा है। बयान के अनुसार, समूचे एक्सप्रेसवे के निर्माण में कई विशेष प्रावधान किए गए हैं, और इनमें गणेशपुर से देहरादून तक का मार्ग वन्यजीवों के लिए सुरक्षित किया गया है। बयान के अनुसार, इसमें 12 किलोमीटर की एलिवेटेड सड़क, छह पशु अंडरपास, दो हाथी अंडरपास, दो बड़े पुल तथा 13 छोटे पुलों का प्रावधान है।
- नयी दिल्ली. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बृहस्पतिवार को भारतीय अंतरिक्ष नीति, 2023 को मंजूरी दे दी। इसके तहत इसरो, न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड और निजी क्षेत्र की कंपनियों की भूमिकाएं और जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं। सरकार ने पूर्व में अंतरिक्ष क्षेत्र को निजी कंपनियों के लिए खोल दिया था ताकि इस क्षेत्र में भागीदारी को बढ़ावा दिया जा सके। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘संक्षेप में, यह नीति (हालिया समय में) स्थापित घटकों की भूमिका को लेकर स्पष्टता प्रदान करेगी।'' उन्होंने कहा कि नीति का उद्देश्य अंतरिक्ष विभाग की भूमिका को बढ़ाना, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) मिशन की गतिविधियों तथा अनुसंधान, शिक्षा, स्टार्टअप एवं उद्योग की बड़ी भागीदारी को बढ़ावा देना है।





.jpg)




.jpg)
.jpg)





.jpeg)

.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)
.jpeg)

.jpg)