ब्रेकिंग न्यूज़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान में उड़ान भरी

 नई दिल्ली। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने असम में तेजपुर वायुसेना केंद्र पर सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान से उड़ान भरी। वे करीब 30 मिनट तक विमान में रहीं और वायुसेना केंद्र लौटने से पहले ब्रह्मपुत्र और तेजपुर घाटी पर हिमालय पर्वत श्रृंखला का नजारा लिया। राष्‍ट्रपति भारतीय सशस्‍त्र बल की सर्वोच्‍च कमांडर हैं। 106 स्‍क्‍वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्‍टन नवीन कुमार विमान के पायलट थे। विमान ने समुद्रतल से करीब दो किलोमीटर ऊंचाई पर लगभग 800 किलोमीटर की रफ्तार से उड़ान भरी। राष्‍ट्रपति मुर्मु लड़ाकू विमान से उड़ान भरने वाली तीसरी राष्‍ट्रपति और दूसरी महिला राष्‍ट्रपति हैं। बाद में राष्‍ट्रपति ने दर्शक पुस्तिका में उड़ान के दौरान अपने अनुभव के बारे में जानकारी दी। उन्‍होंने लिखा कि भारतीय वायु सेना के शक्तिशाली सुखाई विमान में उड़ान भरना उनके लिए रोमांचक अनुभव था। उन्‍होंने कहा कि यह गर्व का विषय है कि भारत की रक्षा क्षमता जल, थल और वायु सीमाओं पर काफी बढ़ गई है। राष्‍ट्रपति ने इस उड़ान के लिए भारतीय वायु सेना और वायु सेना केंद्र तेजपुर को बधाई दी। सुखाई लड़ाकू विमान में राष्‍ट्रपति की उड़ान भारतीय सशस्‍त्र के सर्वोच्‍च कमांडर के रूप में सशस्‍त्र बलों के साथ जुड़े रहने के उनके प्रयासों का हिस्‍सा है। राष्‍ट्रपति पिछले महीने आईएनएस विक्रांत पर गई थीं और अधिकारियों तथा नाविकों से बातचीत की थी। विमान में उड़ान भरने के बाद राष्‍ट्रपति मुर्मु की असम की तीन दिन की यात्रा संपन्न हो गई। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english