प्रधानमंत्री मोदी ने नवप्रवर्तकों से राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2023 के लिए आवेदन करने की अपील की
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवप्रवर्तकों से राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2023 के लिए आवेदन करने की अपील की है। आज केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल के ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा कि स्टार्टअप न सिर्फ़ कुछ नया करने के अपने जुनून के लिए दिलचस्प लगते हैं बल्कि इन्हें बनाने वाले लोगों की कहानियां भी काफी प्रेरित करने वाली होती हैं। उन्होंने कहा कि हमारा स्टार्ट-अप देश की युवा शक्ति कि भावनाओं को दर्शाता है। राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2023 के लिए लोग- स्टार्ट-अप इंडिया डॉट गॉव डॉट इन (startupIndia.gov.in) पर आवेदन कर सकते हैं।








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment