- Home
- देश
-
जयपुर. ऑल इंडिया सूफी सज्जादानशीन काउंसिल के अध्यक्ष एवं अजमेर दरगाह के आध्यात्मिक प्रमुख के उत्तराधिकारी सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने लोगों से अपने बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा देने का आह्वान किया ताकि वे लोगों को समझदारी से जवाब दे सकें और सड़कों पर नारेबाजी के लिये नहीं खड़े हों। भीलवाड़ा में सूफी संत मोइनुद्दीन चिश्ती के ज्येष्ठ पुत्र ख्वाजा फखरुद्दीन चिश्ती के वार्षिक उर्स के समापन समारोह में अनुयायियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि युवा देश के भविष्य हैं। उन्होंने कहा, ‘‘आपके कुछ बच्चे भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी होंगे, कुछ नेता होंगे और कुछ वैज्ञानिक होंगे। युवा नकारात्मक विचारों की ओर धकेलने और उकसाने वालों के बहकावे में न आएं, देश की प्रगति में अपना योगदान दें।'' उन्होंने बालिका शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक बालिका दो परिवारों को शिक्षित करती है, इसलिए उन्हें शिक्षा देना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमें बेटियों को अच्छी शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी पहले भारतीय हैं और बाद में हिंदू या मुसलमान हैं। कुछ स्वार्थी और अतिवादी विचारधारा के लोग धर्म के नाम पर लोगों के दिलों में, खासकर युवाओं के मन में जहर फैलाकर उन्हें गुमराह कर रहे हैं और देश में नफरत पैदा कर रहे हैं जो सरासर गलत और सूफी संतों की तालीम के खिलाफ है।'
-
नागपुर. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-मुंबई के तीन पूर्व छात्रों ने मूत्र के नमूने का उपयोग करके एक स्मार्टफोन-आधारित स्वास्थ्य जांच किट विकसित की है और दावा किया है कि यह 30 सेकंड में परिणाम देती है। जिला परिषद के एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के नासिक जिले में कुछ जनस्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) स्वास्थ्य जांच के लिए इन किट का उपयोग कर रहे हैं। जांच के लिए व्यक्ति को एक कार्ड (जांच किट में मुहैया कराये गए) एक सेकंड के लिए मूत्र में डुबाना होता है और ‘नियोडॉक्स' ऐप का उपयोग करके अपने फोन पर इसकी एक तस्वीर लेनी होती है। आईआईटी-बी के पूर्व छात्रों - अनुराग मीणा, निकुंज मलपाणी और प्रतीक लोढ़ा द्वारा शुरू किये गए स्टार्टअप ‘नियोडॉक्स' के रणनीतिक साझेदारी प्रबंधक मनस्वी शाह ने दावा किया, ‘‘फोटो हमारे क्लाउड सर्वर पर अपलोड हो जाता है, जहां एक एल्गोरिदम कार्ड को स्कैन करने के लिए ‘कंप्यूटर दृष्टि' का उपयोग करता है और 30 सेकंड के भीतर परिणाम देता है।'' नागपुर में हाल ही में आयोजित भारतीय विज्ञान कांग्रेस में एक प्रदर्शनी के दौरान ‘नियोडॉक्स' ने ‘मूत्र जांच किट' प्रस्तुत की थी। -
आगरा(उप्र). डेनमार्क के युवराज प्रिंस फेडरिक आंद्रे और उनकी पत्नी प्रिंसेज मेरी एलिजाबेथ ने रविवार को ताजमहल और आगरा के किले का दीदार किया। डेनमार्क के शाही जोड़े का हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत किया गया। डेनमार्क के प्रिंस फेडरिक आंद्रे और प्रिंसेज मेरी एलिजाबेथ रविवार पूर्वाह्न 10 बजकर 40 मिनट पर विशेष विमान से आगरा के खेरिया हवाई अड्डे पहुंचे। यहां आगरा के जिलाधिकारी नवनीत चहल ने उनका स्वागत किया। शाही दंपत्ति हवाई अड्डे से कार के जरिये ताजमहल के पूर्वी गेट स्थित होटल ओबराय अमर विलास पहुंचा और 10 मिनट होटल में बिताने के बाद खुली बैटरी कार से ताजमहल का दीदार करने पूर्वी गेट पहुंचे। उनके स्वागत में मार्ग पर जगह-जगह ब्रज के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। दंपत्ति ने ताज का दीदार किया और ताजमहल के सामने लगी बेंच पर बैठकर तस्वीर खिंचवाई।
गाइड नितिन सिंह ने बताया की ‘‘शाही जोड़े को शाहजहां और मुमताज की प्रेम कहानी सुनने में काफी आनंद आया और उन्होंने दोबारा ताजमहल आने की बात कही है।'' भारत सरकार ने शाही जोड़े को होटल में दोपहर का शाही भोज दिया। इसके बाद वो आगरा किला देखने पहुंचे। किला देखने के बाद शाही जोड़ा विमान से वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गया शाही जोड़े के आगमन के दौरान सड़क को आम लोगों के लिए बंद किया गया था। जबतक शाही जोड़ा ताजमहल परिसर में रहा आम पर्यटकों के लिए पूर्वी गेट को बंद रखा गया। -
गोरखपुर (उप्र)। गोरखपुर जिले के सहजनवा क्षेत्र में एक महिला ने कथित रूप से जायदाद में हिस्सा नहीं मिलने की आशंका के चलते अपने पति और दो सौतेले बेटों की गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि सहजनवा थाना क्षेत्र के साहबगंज निवासी आरोपी नीलम गुप्ता ने 25-26 फरवरी की दरमियानी रात करीब डेढ़ बजे अपने पति अवधेश कुमार गुप्ता (35) और दो सौतेले बेटों आर्यन (सात) और आरोह (छह) की कथित तौर पर गला काट कर हत्या कर दी।
उन्होंने बताया कि बाद में महिला ने पुलिस को फोन करके कहा कि दो नकाबपोश हमलावरों ने उसके पति और दोनों बच्चों की हत्या कर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ तीनों शव बिस्तर पर पाए। पुलिस ने बताया कि आरोपी नीलम पर शक हुआ। पुलिस ने बताया कि आरोपी नीलम से जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
उसने कहा कि उसका अपने पति अवधेश से अक्सर झगड़ा होता था और वह कहता था कि वह अपनी जायदाद में से उसे और उसकी बेटी को कुछ नहीं देगा और पूरी संपत्ति अपने दोनों बेटों में ही बांट देगा। आरोपी नीलम का आरोप है कि अवधेश उसके पहले पति से हुई बेटी पर बुरी नजर भी रखता था, इसीलिए उसने अपने पति और उसके दो बेटों की देर रात उस समय धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी जब वे सो रहे थे।
उन्होंने बताया कि आरोपी नीलम के पहले पति की मौत हो गई थी और उससे उसकी एक बेटी भी थी। बाद में उसने अवधेश से शादी की थी। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। आरोपी नीलम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। -
नयी दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में आर्थिक तंगी को लेकर 38 वर्षीय व्यक्ति ने चार महीने के शिशु समेत अपने दो बेटों और पत्नी की कथित तौर पर हत्या कर दी और इसके बाद आत्महत्या का प्रयास किया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना विपिन गार्डन की है। आरोपी की पहचान राजेश (38) के तौर पर हुई है जिसने 35 वर्षीय पत्नी के अलावा पांच साल एवं चार महीने के अपने दो बेटों की कथित तौर हत्या कर दी।
पुलिस ने कहा कि पत्नी और बेटों की हत्या करने के बाद आरोपी राजेश ने अपनी कलाई को काफी अंदर तक काट दिया और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। द्वारका पुलिस के उपायुक्त एम हर्षवर्धन ने कहा कि आरोपी ने रविवार तड़के अपने दोस्तों को संदेश भेजकर अपनी आर्थिक तंगी के बारे में बताया तो दोस्तों ने इसकी सूचना उसके भाई को दी।
उन्होंने कहा कि आरोपी के भाई ने सुबह करीब छह बजे पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस के अनुसार घटना के समय व्यक्ति के माता-पिता (दोनों 75 साल से अधिक उम्र के) दूसरे कक्ष में थे और पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। आरोपी राजेश किराने की एक दुकान चलाता है, लेकिन पहले वह एक कंपनी चलाया करता था जो आईएसओ सत्यापन संबंधी काम करती थी। पुलिस उपायुक्त ने कहा कि मोहन गार्डन पुलिस थाने में हत्या का एक मामला दर्ज किया जाएगा। -
प्रतापगढ़ (उप्र)। जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में पिता-पुत्री समेत चार लोगों की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गये। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, जिले के थाना जेठवारा क्षेत्र के भावनपुर गांव के निकट शनिवार-रविवार की रात दो बाइक की टक्कर में पिता-पुत्री की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।
वहीं, थाना कोतवाली लालगंज क्षेत्र के तिना मोड़ पर कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गयी। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) पश्चिमी, रोहित मिश्रा ने बताया कि थाना जेठवारा क्षेत्र के भावनपुर गांव के निकट दो बाइक की टककर में अजय मोदनवाल (45), उनकी पत्नी सुनीता (42) और बेटी प्राची (आठ) एवं बेटा कार्तिकेय (10) और दूसरी बाइक सवार जाकिर (18) एवं रजी (20) घायल हो गए। एएसपी ने बताया कि सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, बाघराय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने अजय और उसकी बेटी प्राची को मृत घोषित कर दिया जबकि चारों घायलों का उपचार मेडिकल कॉलेज में हो रहा है।
उन्होंने बताया कि दूसरी घटना थाना कोतवाली लालगंज क्षेत्र के लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर तिना मोड़ के निकट की है। उन्होंने बताया कि इस हादसे में कार की चपेट में आने से बाइक सवार बब्लू विश्वकर्मा (22) और सतीश (22) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। एएसपी ने बताया कि चिकित्सकों नें दोनों को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। -
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि प्रदेश में ‘‘कानून के राज के लिए पुलिस के इकबाल को बनाए रखना है।'' योगी आदित्यनाथ रविवार को ‘मिशन रोजगार' के तहत इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड द्वारा चयनित 9,055 उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, प्लाटून कमाण्डर पीएसी और अग्निशमन द्वितीय अधिकारियों के नियुक्ति पत्र वितरण के लिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि “पुलिस का इकबाल बना रहेगा तो हर जवान और अधिकारी का सम्मान बना रहेगा। पुलिस के इकबाल को तोड़ने वाला खुद को टूटा हुआ महसूस करेगा।” उन्होंने कहा क़ि “आम आदमी के प्रति पुलिस का व्यवहार मित्रतापूर्ण और सद्भावनापूर्ण होना चाहिए, लेकिन अपराधी और कानून के साथ खिलवाड़ करने वाले के साथ पुलिस को जीरो टॉलरेंस (शून्य बर्दाश्त)की नीति पर कार्य करना चाहिए।” मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मिशन रोजगार' प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि पहले अपराध की चुनौती भौगोलिक हुआ करती थी, आज उसकी नई प्रवृत्ति बनी है; अपराधी से दस कदम आगे सोचने की क्षमता जब हमारे पास होगी तो हम अपराधी पर नियंत्रण पाएंगे। योगी ने पूर्ववर्ती सरकारों की बदहाली का ज़िक्र करते हुए कहा कि कैराना और कांधला जैसे कस्बों से पलायन होता था और 2017 के पहले जो कैराना वीरान हो गया था, आज वह आबाद हो गया है; जिन्होंने पलायन किया था, वे वापस आ गए हैं। अब लोगों को भय नहीं लगता। उन्होंने कहा कि ‘‘आज प्रदेश से अपराधी पलायन कर रहे हैं।
सुरक्षा के कारण यह संभव हो पाया है।'' योगी ने कहा कि किसी अतिथि और नागरिक के साथ कोई दुर्व्यवहार न हो, लोग ट्रैफिक जाम में न फंसे और किसी प्रकार की अराजकता और गुंडागर्दी के लिए जगह न हो तो हमें मानना चाहिए की हम सही दिशा में हैं। उन्होंने नए चयनित अभ्यर्थियों को सलाह देते हुए कहा कि अब आप लोग प्रशिक्षण के लिए जाएंगे, उस समय आपकी असली परीक्षा शुरू होगी। -
शिलांग। मेघालय के पश्चिमी गारो हिल्स जिले में वाहन पलटने से एक मतदान अधिकारी की मौत हो गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) एफ.आर. खारकोंगोर ने रविवार को यह जानकारी दी। सीईओ के अनुसार, शनिवार रात निर्वाचन अधिकारियों को जांगरापाड़ा एलपी स्कूल ले जा रहा वाहन पश्चिम गारो हिल्स जिले के एक सुदूर गांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
सीईओ ने कहा कि अन्य अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों को मामूली चोट लगी और उन्हें टिक्रिकिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से चेशम सी. मारक नामक अधिकारी और उनके सहयोगियों को गोलपारा के एक अस्पताल भेज दिया गया। द्वितीय निर्वाचन अधिकारी चेशम के सिर में चोट लगी थी।
बाद में उन्हें गुवाहाटी ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। खारकोंगोर ने चेशम के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए एक बयान में कहा, “चुनाव विभाग उनके परिजन को 15 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान कर रहा है।” -
नयी दिल्ली। गृहमंत्री अमित शाह बंजारा समुदाय के धर्मगुरु संत सेवालाल महाराज की 284वीं जयंती के मौके पर सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि संत सेवालाल महाराज की जयंती पर साल भर चलने वाला समारोह रविवार से शुरू हुआ।
मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, ‘‘भारत सरकार का संस्कृति मंत्रालय पहली बार बंजारा समुदाय के आध्यात्मिक और धार्मिक गुरु संत सेवालाल महाराज की 284वीं जयंती के उपलक्ष्य में पूरे साल उत्सव का आयोजन कर रहा है।'' बयान में कहा गया, ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव के तहत यह जयंती वर्ष कार्यक्रम 26 फरवरी, 2023 से शुरू हो रहा है।
इसके तहत 26-27 फरवरी, 2023 को नयी दिल्ली स्थित डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में 284वें जयंती समारोह के एक हिस्से के रूप में दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।'' इसमें कहा गया है कि शाह सोमवार को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। इस मौके पर केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी भी मौजूद रहेंगी। महाराष्ट्र सरकार में खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री संजय राठौड़ सम्मानित अतिथि होंगे। इसमें कहा गया है कि पिछले तीन वर्षों से, संत सेवालाल महाराज चैरिटेबल ट्रस्ट, नयी दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी में 'जयंती' मना रहा है, जिसमें विभिन्न राज्यों के बंजारा समुदाय के हजारों सदस्य हिस्सा लेते हैं।
ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. उमेश जादव इस समुदाय के एकमात्र सांसद हैं, जो कर्नाटक के कलबुरगी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस साल भी आध्यात्मिक गुरु की जयंती मनाने के लिए देश भर से बंजारा समुदाय के लोग दिल्ली में इकट्ठा हो रहे हैं। बयान में कहा गया है कि कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के 2,500 से अधिक समुदाय के सदस्य कर्नाटक से एक विशेष ट्रेन से दिल्ली पहुंचे।
उद्घाटन कार्यक्रम के अलावा, दो दिवसीय कार्यक्रम में सांस्कृतिक और नृत्य प्रदर्शन और बंजारा कला का प्रदर्शन भी शामिल होगा। संत सेवालाल महाराज का जन्म 15 फरवरी, 1739 को कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले के सुरगोडनकोप्पा में हुआ था। उन्हें बंजारा समुदाय का समाज सुधारक और आध्यात्मिक गुरु माना जाता है। -
नयी दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) खुली जगह और छतों पर खाना परोसने के नियमों में छूट दिए जाने के बाद विभिन्न रेस्तरां और अन्य प्रतिष्ठानों से 5.44 करोड़ रुपये राजस्व जुटा चुका है। एमसीडी के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। नियमों में दी गई छूट के तहत, मालिक को अपने रेस्तरां से लगे खुले क्षेत्र में भी कुछ शर्तों के साथ खाना परोसने की अनुमति है। एमसीडी ने एक बयान में कहा कि उसने 138 खुली जगह और 57 छतों को इस तरह की मंजूरी दी है।
एमसीडी के मुताबिक, उसने नियमों में ढील देने के बाद 5.44 करोड़ रुपये अर्जित किए हैं। एमसीडी अपने राजस्व में वृद्धि के लिए लगातार काम कर रहा है। पूर्ववर्ती दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) ने लाइसेंसीकृत भोजनालय से लगे खुले क्षेत्र और छत का इस्तेमाल खाना परोसने में करने के लिए एक नीति बनाई थी।
इसके बाद यह नीति उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) और पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) तक पहुंच गई है। पिछले साल मई में तीनों नगर निगमों- एनडीएमसी, एसडीएमसी और ईडीएमसी का विलय होकर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) बन गया -
नयी दिल्ली। शैक्षिक परीक्षण सेवा (ईटीएस) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अमित सेवक ने कहा है कि भारत का पहला राष्ट्रीय मूल्यांकन नियामक ‘परख' देश में 60 से अधिक बोर्ड द्वारा किये जाने वाले मूल्यांकन में बहुप्रतीक्षित एकरूपता लाएगा। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान परिषद (एनसीईआरटी) ने नियामक मंच स्थापित करने के लिए द्वारा चुना गया है।
समग्र विकास के लिए कार्य-प्रदर्शन आकलन, समीक्षा और ज्ञान का विश्लेषण अर्थात ‘परख' देश में सभी मान्यता प्राप्त स्कूल बोर्ड के लिए छात्र मूल्यांकन और इसके मानदंड, मानक और दिशानिर्देश तय करने की दिशा में काम करेगा। सेवक ने कहा, ‘‘पहला कदम मूल्यांकन के लिए कुछ मानदंडों और मानकीकृत दिशानिर्देशों को तय करना है, जिसमें योगिक परीक्षण और छात्रों के आकलन के लिए नये तरीकों को अपनाना शामिल हैं।''
भौगोलिक अंतर और कई भाषाओं के कारण भारत में स्कूली शिक्षा में विविधता पर जोर देते हुए, सेवक ने कहा कि ‘परख' 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 62 बोर्ड में मूल्यांकन में ‘‘एकरूपता'' लाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा दृष्टिकोण कौशल का प्रभावी ढंग से आकलन करना है। अभी हम ‘परख' के लिए एक प्रारंभिक ढांचा तैयार करने की प्रक्रिया में हैं।'' उन्होंने कहा, ‘‘हम संगठनात्मक रूपों, भूमिकाओं और जिम्मेदारियों के बारे में चर्चा करेंगे, अंत में हम अधिक विशिष्ट विवरणों जैसे स्थान आदि के बारे में बात करेंगे।''
हालांकि, सेवक ने ‘परख' के औपचारिक रूप से तैयार होने की निश्चित समय-सीमा के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) में उल्लेखित एक पहल, ‘परख' विभिन्न राज्य बोर्ड के साथ नामांकित छात्रों के अंकों में असमानताओं को दूर करने में मदद के लिए सभी बोर्ड के वास्ते मूल्यांकन दिशानिर्देश बनायेगा।
उन्होंने कहा, ‘‘परख लाखों लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए विश्व-स्तरीय मूल्यांकन और सीखने की प्रणाली तैयार करने के वास्ते वैश्विक मॉडल के रूप में काम करेगा।'' सेवक ने कहा, ‘‘भारत में शिक्षा विकसित हो रही है, समय के साथ चलने के लिए सर्वेक्षण भी विकसित होगा। यह एक प्रक्रिया होने जा रही है। हम कई देशों के लिए राष्ट्रीय सर्वेक्षण करने में मदद करते हैं, इसलिए विभिन्न देशों के सर्वोत्तम तरीकों और मापदंडों को भी शामिल किया जाएगा।' - चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने नूंह जिले में सांप्रदायिक तनाव बढ़ने और शांति भंग होने की आशंका के मद्देनजर रविवार को अगले तीन दिन के लिए मोबाइल इंटरनेट एवं एसएमएस सेवा निलंबित करने का आदेश दिया। सरकार ने यह निर्देश कथित तौर पर ‘गोरक्षकों’ द्वारा राजस्थान के दो युवकों का अपहरण कर उनकी हत्या के खिलाफ और प्रदर्शनों के आह्वान के बाद उठाया। आधिकारिक आदेश के मुताबिक, पाबंदी 26 फरवरी से 28 फरवरी 2023 की रात 11 बजकर 59 मिनट तक जारी रहेगी।सूत्रों ने बताया कि नूंह की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जहां गत शुक्रवार को सैकड़ों लोगों ने फिरोजपुर झिरका में नूंह-अलवर राजमार्ग को बाधित कर दिया था। प्रदर्शनकारी राजस्थान के भरतपुर से दो युवकों का अपहरण कर हरियाणा के भिवानी में लाकर हत्या करने और उनके शवों को जलाने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। आदेश में कहा गया है, हरियाणा सरकार ने मोबाइल इंटरनेट सेवा (2जी/3जी/4जी/सीडीएमए/जीपीआरएस), एक साथ थोक में एसएमएस भेजने सहित एसएमएस सेवा (बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज को छोड़कर) और वॉइस कॉल को छोड़कर सभी डोंगल सेवाओं को तत्काल प्रभाव से नूंह में निलंबित करने का आदेश दिया है।पाबंदी के लिए संभावित सांप्रदायिक तनाव और शांति व्यवस्था के भंग होने की आशंका का हवाला दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि अस्थायी तौर पर इंटरनेट सेवा को भ्रामक जानकारी और अफवाह को फेसबुक, ट्विटर और व्हाट्सऐप सहित विभिन्न सोशल मीडिया मंचों के जरिये फैलने से रोकने के लिए निलंबित किया गया है।
-
बेंगलुरु. जी-20 समूह के सदस्य देशों ने शनिवार को ऋण संबंधी समस्याओं से जूझ रहे श्रीलंका समेत अन्य अल्प तथा मध्यम आय वाले देशों के लिए जल्द समाधान निकालने की जरूरत पर बल दिया। जी-20 के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की बैठक में सहमति बनी कि ऋण के बोझ का सामना कर रहे देशों के लिए समन्वित समाधान निकालने तथा बिगड़ते हालात पर ध्यान देने के लिए बहुपक्षीय समन्वय तंत्र को मजबूत किया जाए। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘‘हम और अधिक सक्षम तथा त्वरित समाधान तलाश रहे हैं। सच यह है कि देशों को कई साल तक इंतजार करना पड़ा। मसलन जांबिया ने डेढ़ साल से अधिक समय तक इंतजार किया और ऐसे भी देश हैं जिन्होंने दो साल तक इंतजार किया।'' उन्होंने कहा, ‘‘कुला मिलाकर, प्रक्रिया में बहुत समय लगता है और तब तक समस्या और बढ़ जाती है। उदाहरण के लिए श्रीलंका समाधान की प्रतीक्षा में है लेकिन इस बीच देरी के कारण वे और अधिक संकट का सामना कर रहे हैं।
-
सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में एक ट्रक ने बुजुर्ग दंपती और बाइक सवार परिवार को कुचल दिया। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, वहीं पांच साल की बच्ची समेत बुजुर्ग और एक बाइक सवार घायल है। बच्ची की हालत गंभीर है, उसे नागपुर रेफर किया गया है। ये दर्दनाक हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया है। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर ट्रक कब्जे में ले लिया है।
कुरई थाना प्रभारी एनएल मरावी ने बताया कि हादसा शनिवार रात जिले के कुरई थाने के पास नागपुर-सिवनी हाईवे पर हुआ। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि, बुजुर्ग दंपती सड़क पार कर रहे थे, उसी दौरान बाइक सवार पति-पत्नी अपनी पांच साल की बेटी के साथ डिवाइडर के यूटर्न पर खड़े थे। इतने में पीछे से तेज रफ्तार ट्रक आया और बुजुर्ग दंपती को टक्कर मार दी। बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं उसका पति घायल हो गया। इस दंपती को बचाने के लिए ट्रक ड्राइवर ने जब वाहन दाईं ओर घुमाया तो वहां खड़ा बाइक सवार परिवार भी उसकी चपेट में आ गया। जिसके बाद उस पर सवार तीनों लोग नीचे गिर गए। हादसे में घायल महिला और बच्ची को अस्पताल ले जाया गया। जहां महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि बच्ची की हालत गंभीर है। महिला के पति को मामूली चोटें आई हैं। -
जाजपुर. ओडिशा के जाजपुर जिले में शनिवार को मिनी ट्रक ने एक खड़े ट्रक को टक्कर मार दी, जिससे पश्चिम बंगाल के कम से कम सात निवासियों की मौत हो गई। जाजपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनीत अग्रवाल ने बताया कि छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। एसपी ने कहा, “हमने मृतकों के परिवारों के सदस्यों को सूचित कर दिया है और वे जाजपुर आ रहे हैं। सभी मृतक व्यक्ति पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे।
जाजपुर के कलेक्टर चक्रवर्ती सिंह राठौड़ ने बताया कि दमकलकर्मियों ने घटनास्थल पहुंचकर शव बरामद किए। धर्मशाला थाने के प्रभारी निरीक्षक राकेश त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार तड़के कुक्कुट (पॉल्ट्री) सामग्री लेने के लिए कोलकाता से भुवनेश्वर जा रहा मिनी ट्रक कोहरे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर नेउलपुर इलाके में खड़े एक ट्रक से टकरा गया। शवों को जाजपुर जिले के बरछना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। -
नयी दिल्ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को युवाओं से नए भारत और विश्व के निर्माण के लिए नवीन और बड़े सपने देखने का आह्वान किया और कहा कि अगर उनका स्वप्न केवल करियर तक सीमित रहेगा, तब वे अपने और समाज के साथ न्याय नहीं कर पाएंगे। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के 99वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ मैं ओडिशा के छोटे से गांव से शहर जाकर पढ़ने वाली अपने गांव की पहली लड़की थी । आप सब के सहपाठियों में भी ऐसे कई विद्यार्थी होंगे जिनके परिवार या गांव से, उनसे पहले कोई विश्वविद्यालय स्तर की शिक्षा नहीं प्राप्त कर पाया होगा। ऐसे विद्यार्थी बहुत प्रतिभावान और संघर्षशील होते हैं।'' उन्होंने कहा कि कभी-कभी ऐसी स्थितियां उत्पन्न की जाती हैं, जिनके कारण ऐसे विद्यार्थियों में हीन-भावना घर कर जाती है। राष्ट्रपति ने कहा कि किसी भी संवेदनशील समाज में ऐसा नहीं होना चाहिए। ऐसे पहली पीढ़ी के छात्रों को सम्मान और प्रोत्साहन देना सभी अध्यापकों और छात्रों का दायित्व है। उन्होंने कहा कि अपेक्षाकृत कम सुविधा-सम्पन्न परिवारों से आने वाले विद्यार्थियों के प्रति संवेदनशील होने के साथ-साथ सभी का अपने आप से कुछ बुनियादी सवाल करने चाहिए। उन्होंने छात्रों एवं युवाओं से कहा कि यदि आपका सपना केवल अपने करियर तक सीमित रहेगा, तो आप सब अपने साथ और समाज के साथ न्याय नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि आपकी (छात्रों की) सोच का दायरा और आपकी ज़िम्मेदारी कहीं अधिक व्यापक होनी चाहिए।
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, आप सबसे मैं अनुरोध करती हूं कि नए भारत और नए विश्व के निर्माण के लिए आप नवीन स्वप्न देखिए, और बड़े सपने देखिए।'' उन्होंने कहा कि बेहतर मनुष्य बनना शिक्षा का प्रमुख उद्देश्य है, जीवन में ‘बड़ा बनना' अच्छी बात है लेकिन ‘अच्छा होना' इससे भी बड़ी बात है। मुर्मू ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय के लिए यह गौरव की बात है कि अकादमिक सत्र 2022-23 के लिए स्नातक स्तर पर प्रवेश पाने वाले विद्यार्थियों में 52 प्रतिशत संख्या ‘‘हमारी बेटियों'' की है। उन्होंने कहा, ‘‘इस बदलाव में हमें एक नए, विकसित और समावेशी भारत की तस्वीर दिखाई देती है।''
राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘हम सभी भाषाओं और संस्कृतियों का आदर करें, स्वागत करें, लेकिन अपनी जड़ों से हमेशा जुड़े रहें। जड़ों से ही संजीवनी मिलती है, सृजनशीलता मिलती है।'' इस समारोह में 51 लड़कों और 119 लड़कियों सहित 170 छात्रों को मेडल और पुरस्कार प्रदान किये गए। इस अवसर पर 1,57,290 स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों को डिजिटल डिग्रियां प्रदान की गई जिसमें 54.7 प्रतिशत लड़कियां और 45.3 प्रतिशत लड़के शामिल हैं। इस समारोह में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति योगेश सिंह भी मौजूद थे। -
पुणे। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि भारत अगले पांच सालों में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा और 2047 में अमेरिका के वर्तमान स्तर के बराबर हो जाएगा। उन्होंने क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी (आरसीईपी) को 'आसन्न आपदा' बताते हुए कहा कि भारत के इसका हिस्सा नहीं होने के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा उनके कानों के लिए संगीत जैसी थी।
गोयल ने यहां आयोजित 'एशिया इकोनॉमिक डायलॉग 2023' को संबोधित करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि अगले चार से पांच साल में, भारत (मौजूदा पांचवें स्थान से) दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। 2047 तक हम अमेरिका के मौजूदा स्तर पर पहुंच जाएंगे। देश के 1.4 अरब लोग हमारी अर्थव्यवस्था को 30-40 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की ओर अग्रसर हैं।”
भारत के आरसीईपी में शामिल नहीं होने पर गोयल ने कहा, “यह आपदा की बनती हुई स्थिति थी। हम अपील की अदालत के बिना ही मुक्त व्यापार समझौते में प्रवेश कर रहे थे, जहां कोई लोकतंत्र या कानून का शासन नहीं था। मुट्ठी भर लोगों को छोड़कर, मुझे याद नहीं कि किसी ने भी कहा हो कि हमें आरसीईपी में शामिल होना चाहिए था।” प्रधानमंत्री मोदी ने 2019 में घोषणा की थी कि भारत आरसीईपी व्यापार समझौते में शामिल नहीं होगा। -
नयी दिल्ली। भारतीय वायुसेना के पांच तेजस हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में एक बहुपक्षीय सैन्य अभ्यास में हिस्सा लेंगे। स्वदेश विकसित लड़ाकू विमान किसी अन्य देश में हो रहे अभ्यास में पहली बार हिस्सा लेंगे।
वायुसेना की एक टुकड़ी ‘डेजर्ट फ्लैग' अभ्यास में हिस्सा लेने के लिए अपने 110 कर्मियों के साथ यूएई के अल दाफरा वायुसेना अड्डे पर पहुंची है। वायुसेना पांच तेजस और दो सी-17 ग्लोबमास्टर-3 विमान के साथ भागीदारी कर रही है।
एक अधिकारी ने कहा, ‘‘यह पहला मौका है, जब एलसीए तेजस भारत के बाहर एक अंतरराष्ट्रीय वायुसेना अभ्यास में हिस्सा लेगा।'' अभ्यास ‘डेजर्ट फ्लैग' एक बहुपक्षीय वायुसेना अभ्यास है, जिसमें यूएई, फ्रांस, कुवैत, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, बहरीन, मोरक्को, स्पेन, दक्षिण कोरिया और अमेरिका की वायुसेनाएं भी भाग ले रही हैं। यह अभ्यास 27 फरवरी से 17 मार्च तक होने का कार्यक्रम है।
अधिकारी ने कहा, ‘‘अभ्यास का लक्ष्य विभिन्न वायुसेनाओं की सर्वश्रेष्ठ तरकीबों को सीखना है।'' तेजस का विनिर्माण हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने किया है। यह एक इंजन वाला विमान है।--फाइल फोटो
-
दीफू (असम)। असम के कार्बी आंगलोंग जिले में शनिवार को नगालैंड से आ रहे एक वाहन से मॉर्फीन के चार पैकेट जब्त किए गए, जिनकी कीमत पांच करोड़ रुपये से अधिक है और इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जिले के बोकाजन थाना अंतर्गत दिल्लई गेट पर नाकाबंदी कर तलाशी अभियान चलाया और दीमापुर की ओर से आ रहे एक वाहन को रोक लिया।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि तलाशी के दौरान मॉर्फीन के चार पैकेट मिले, जिन्हें चालक की तरफ वाले दरवाजे के अंदर छिपाकर रखा गया था। इन पैकेट में कुल 2.13 किलोग्राम मॉर्फीन थी। पुलिस ने वाहन के चालक और पश्चिम बंगाल के रहने वाले एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया। -
मथुरा। ब्रज क्षेत्र के बरसाना में 28 फरवरी को लट्ठमार होली कड़ी सुरक्षा के बीच मनायी जाएगी। वहीं अगले दिन लट्ठमार होली नन्दगांव के नन्दभवन में होगी। जिला प्रशासन ने बरसाना में लट्ठमार होली का आयोजन सुचारूपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए तकरीबन 2750 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती करने का निर्णय लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेष कुमार पाण्डेय ने बताया कि पूरे कस्बे को छह जोन व चौदह सेक्टरों में बांटा गया है।
उन्होंने बताया कि इनमें आगरा सहित झांसी, कानपुर, अलीगढ़, मेरठ व सहारनपुर क्षेत्र के 2750 के पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इनके अतिरिक्त खुफिया विभाग के पुलिसकर्मी भी सादे कपड़े में रहकर निगरानी करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर देश-विदेश के श्रद्धालु यहां आते हैं, इसलिए इन श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किये गए हैं।
उन्होंने कहा कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कस्बे के प्रवेश द्वारों पर 77 बैरियर लगाकर 39 स्थानों पर वाहनों को पार्क करने के लिए पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को बरसाना की तरफ जाने वाले सभी भारी वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे। उन्होंने बताया कि गोवर्धन, छाता, कोसीकलां और राजस्थान के कामां से कोई भी भारी वाहन बरसाना की तरफ नहीं जा सकेगा।
एसएसपी के मुताबिक सुरक्षा व्यवस्था के लिए 6 अपर पुलिस अधीक्षक, 14 उपाधीक्षक, 60 थाना प्रभारी निरीक्षक, 300 उप निरीक्षक, 1200 आरक्षी व मुख्य आरक्षी, 40 महिला उप निरीक्षक, 130 महिला कांस्टेबल, 4 यातायात निरीक्षक, 50 यातायात उप निरीक्षक, 200 यातायात आरक्षी, 5 पीएसी की कम्पनी, 2 पीएसी फ्लड प्लाटून, बम निरोधक दस्ता, अग्निशमन दल, श्वान दस्ता आदि भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि एक मार्च को फाल्गुन शुक्ल दशमी पर नन्दगांव, रंगभरनी एकादशी पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान प्रांगण में एवं ठा. बांकेबिहारी मंदिर में रंगभरी होली के अवसर पर भी पुलिस का भारी सुरक्षा प्रबंध रहेगा।फाइल फोटो
-
नूंह। हरियाणा के नूंह में दिल्ली-अलवर राजमार्ग पर ठेकरी गांव के पास एक पिकअप जीप ने मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों को रौंद दिया, जिसके कारण 16-वर्षीय एक लड़की समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद जीप चालक भाग गया।
अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि फिरोजपुर झिरका पुलिस थाने में इस बाबत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने कहा कि मृतकों की पहचान नूंह जिले के मल्हका गांव निवासी मुबारक (40) और तफसीरा (16) के रूप में हुई है, जबकि घायल महिला की पहचान वारिसा के रूप में की गई, जो तफसीरा की मां है।
अधिकारी ने बताया कि मुबारक अपने दोस्त असगर की पत्नी वारिसा और उसकी बेटी तफसीरा के साथ मोटरसाइकिल से फिरोजपुर झिरका जा रहा था, लेकिन ठेकरी गांव के पास जीप ने तीनों को रौंद दिया। पुलिस के मुताबिक मुबारक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल तफसीरा ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। -
श्रीनगर। कम मजदूरी के कारण निकट भविष्य में विश्व प्रसिद्ध कानी पश्मीना शॉल बुनने वाले कारीगरों का अभाव हो सकता है, क्योंकि कई कारीगर अपने बच्चों को शिल्प की इस विधा को न अपनाने देने का निर्णय कर रहे हैं। कश्मीरी ऊन से बनी कानी शॉल को स्थानीय रूप से पश्मीना शॉल के रूप में जाना जाता है। इसकी कताई लकड़ी की सुइयों का उपयोग करके हथकरघे पर की जाती है।
एक कानी शॉल को पूरा होने में तीन महीने से लेकर तीन साल तक का समय लग सकता है, जो उसकी डिजाइन की जटिलता और गहनता पर निर्भर करता है। कारीगर अर्शीद अहमद ने कहा, ‘‘हम कई समस्याओं का सामना कर रहे हैं। दो दशक पहले हमें एक शॉल के बदले 60 हजार रुपये मिल जाया करते थे, लेकिन अब यह रकम घटकर प्रति शॉल 25 हजार रुपये रह गई है।
मेरे जैसे कारीगरों को औसत रूप से बेहद मामूली रकम मिल रही है और हम प्रतिदिन 200 से 300 रुपये कमाते हैं।'' हालांकि, कश्मीर में अकुशल श्रमिकों की प्रतिदिन की कमाई 650 रुपये है। कारीगर जब देखते हैं कि सेलेब्रिटी उनके कठिन कार्य का प्रदर्शन कैमरों के सामने कर रहे हैं, तो उनके बीच नाराजगी का पनपना कोई असामान्य बात नहीं है, क्योंकि वे इस शॉल को मामूली मजदूरी पर बनाने के लिए मजबूर हैं।
एक अन्य कारीगर जहूर अहमद कहते हैं, दो कारीगर लगातार काम करके एक शॉल को दो महीने में बनाते हैं और उन्हें इसके बदले 40 हजार रुपये मिलते हैं।'' जहूर ने कहा कि कानी शॉल बनाने में बहुत से लोग शामिल थे, लेकिन अब कम मजदूरी के कारण केवल कुछ ही कामगार रह गये हैं।
जहूर और अर्शीद, दोनों ही नहीं चाहते कि उनके बच्चे गुजर-बसर के लिए कानी शॉल की बुनाई करें। एक हथकरघा के मालिक मुस्ताक ने कानी शॉल की गिरती मांग पर अलग राय व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कश्मीर में 50,000 हथकरघे हैं, जबकि इसके पहले इनकी संख्या केवल 5000 थी, ऐसे में आप कानी शॉल की मांग का अंदाजा लगा सकते हैं।
अहमद ने कहा कि शॉल की कीमत और कारीगर की मजदूरी डिजाइन के आधार पर तय होती है। हस्तशिल्प विभाग के निदेशक महमूद शाह ने कहा कि भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग की शुरुआत के साथ कारीगरों की आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। -
जम्मू। जम्मू कश्मीर के अधिकारियों ने वार्षिक अमरनाथ यात्रा की तैयारी के तहत सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) को 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुफा मंदिर की ओर जाने वाले दोनों मार्गों से अप्रैल तक बर्फ हटाने का निर्देश दिया है। अमरनाथ यात्रा आमतौर पर जून या जुलाई में अनंतनाग जिले में 48 किलोमीटर लंबे नुनवान-पहलगाम पारंपरिक मार्ग और गंदेरबल जिले में 14 किलोमीटर छोटे मार्ग बालटाल से शुरू होती है, जो निर्बाध रास्ता और मौसम की स्थिति पर निर्भर करती है।
एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि यहां श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) की 12वीं उच्च स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य सचिव ए.के. मेहता ने दोनों मार्गों पर आपदा संभावित क्षेत्रों को चिह्नित करने की जरूरत का जिक्र किया। प्रवक्ता ने बताया कि बीआरओ को अप्रैल खत्म होने से पहले चंदनवाड़ी और बालटाल के दोनों सिरों से सड़कों से बर्फ हटाने का निर्देश दिया गया है ताकि विभिन्न विभाग अपनी गतिविधियां सुगमता से कर सकें।.फाइल फोटो
-
ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक गांव के एक डॉक्टर और उसके तीन साथियों से चेन्नई की एक कंपनी ने कथित तौर पर 10 करोड़ रुपये का कर्ज देने का झांसा देकर एक करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पीड़ित डोंबिवली के पास सोनारपाड़ा गांव के रहने वाले हैं।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि डॉ हर्षवर्धन ठाकुर द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर कंपनी और उसके निदेशक एवं अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। शिकायत में पीड़ित ने कहा कि दिसंबर 2020 में कंपनी व अन्य आरोपियों ने 10 करोड़ रुपये का कर्ज दिलाने का झांसा दिया।
उन्होंने पीड़ित से कई किस्तों में 82.50 लाख रुपये लिए, लेकिन कभी कर्ज की व्यवस्था नहीं की। पीड़ित द्वारा कंपनी से विरोध करने पर कंपनी ने उसे 30.30 लाख रुपये वापस कर दिए, लेकिन शेष राशि का भुगतान नहीं किया गया। शिकायत में कहा गया है कि कंपनी ने तीन अन्य लोगों को भी इसी तरह से धोखा दिया और सामूहिक रूप से शामिल राशि 1,08,60,000 रुपये है। -
बिजनौर (उप्र)। जिले के बढ़ापुर थाना इलाके में शनिवार की सुबह दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
नगीना क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) संग्राम सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह लगभग पौने 11 बजे थाना बढ़ापुर के गांव नूरपुर अरब में गगन ईंट भट्टे के सामने दो बाइक की टक्कर में नफीस (48), उसके पुत्र शाहरुख (22) और दूसरी बाइक पर सवार तहसीम (42) की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि तहसीम का साथी सलीम गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नगीना में उपचार के लिए भेजा गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।



























.jpg)