- Home
- देश
-
नयी दिल्ली। दिल्ली सरकार के स्कूलों में जब तक 100 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज नहीं होती है तब तक स्कूलों में पके हुए मध्याह्न भोजन के स्थान पर फिलहाल छात्रों के घर पर किया जा रहा सूखे राशन का वितरण जारी रहेगा। अधिकारियों ने सोमवार को कहा, ‘‘फिलहाल स्कूलों में 50 प्रतिशत उपस्थिति है और अगर मध्याह्न भोजन देना शुरू किया जाता है तो सभी 100 फीसदी छात्रों को उसका लाभ नहीं मिलेगा।
जैसे ही 100 फीसदी उपस्थिति दर्ज होगी, स्कूलों में पका हुआ मध्याह्न भोजन दिया जाने लगेगा।'' सरकारी स्कूलों में 14 फरवरी से पहली से लेकर आठवीं तक के बच्चों की भी सामान्य कक्षाएं संचालित होने के बावजूद स्कूलों में पका हुआ मध्याह्न भोजन नहीं दिए जाने को लेकर संगठन ‘दिल्ली रोजी-रोटी अधिकार अभियान' ने दिल्ली सरकार और तीन नगर निगमों को कानूनी नोटिस भेजा था। इसी संदर्भ में सरकार की प्रतिक्रिया आई है।
- नयी दिल्ली। केंद्र ने 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों पर 2021-22 से 2025-26 तक की अवधि के लिए सीमा अवसंरचना और प्रबंधन (बीआईएम) योजना को जारी रखने के लिए 13,020 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है। इस संबंध में एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि इस फैसले से सीमा प्रबंधन, पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी। बयान में कहा गया कि नरेंद्र मोदी सरकार ने 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों पर 2021-22 से 2025-26 तक की अवधि के लिए बीआईएम योजना को जारी रखने के लिए 13,020 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है। इसमें कहा गया कि गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में गृह मंत्रालय सीमा के बुनियादी ढांचे और प्रबंधन में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है।बीआईएम योजना पाकिस्तान, बांग्लादेश, चीन, नेपाल, भूटान और म्यांमा से लगती भारत की सीमाओं को सुरक्षित करने के लिए सीमा पर बाड़बंदी करने और फ्लड लाइट लगाने, तकनीकी समाधान, सीमावर्ती सड़कों और सीमा चौकियों (बीओपी) जैसे बुनियादी ढांचे के निर्माण में मदद करेगी। पाकिस्तान के साथ भारत की सीमा 3,323 किलोमीटर लंबी है, जिसमें लगभग 775 किलोमीटर का नियंत्रण रेखा क्षेत्र शामिल है। वहीं, बांग्लादेश के साथ भारत की सीमा की लंबाई 4,096 किमी, चीन के साथ 3,488 किमी, नेपाल के साथ 1,751 किमी, भूटान के साथ 699 किमी और म्यांमा के साथ भारत की सीमा 1,643 किमी लंबी है। अधिकारियों ने कहा कि सीमाओं को सुरक्षित करने और देश के सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी ढांचा बनाने की रणनीति के तहत सरकार कई पहल कर रही है, जिनमें बांग्लादेश, पाकिस्तान और म्यांमा से लगतीं सीमाओं पर तेजी से बाड़बंदी करने, फ्लडलाइट लगाने और सड़क बनाने तथा चीन, नेपाल और भूटान से लगतीं सीमाओं पर रणनीतिक सड़कों का निर्माण शामिल है। सरकार ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर उच्च-प्रौद्योगिकी इलेक्ट्रॉनिक निगरानी उपकरण भी तैनात किए हैं और अतिरिक्त बीओपी का निर्माण किया है।
- नयी दिल्ली/हैदराबाद। भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने 12 से 18 साल आयु वर्ग के लिए बायोलॉजिकल ई के कोविड -19 रोधी टीके 'कोर्बेवैक्स' को सीमित आपात इस्तेमाल के वास्ते मंजूरी (ईयूए) दे दी है। खबरों के अनुसार सरकार ने अभी तक 15 साल से कम उम्र वालों को टीका लगाने पर कोई फैसला नहीं लिया है।डीसीजीआई की ओर से 12 से 18 वर्ष आयु वर्ग के लिए मंजूरी हासिल करने वाला 'कोर्बेवैक्स' तीसरा टीका बन गया है। इससे पहले जाइडस कैडिला के जायकोव-डी और भारत बायोटेक के कोवैक्सीन को मंजूरी दी गई थी। इस समय भारत 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों का टीकाकरण करने के लिए कोवैक्सीन का इस्तेमाल किया जा रहा है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की विषय विशेषज्ञ समिति ने 14 फरवरी को 12 से 18 साल तक के बच्चों के लिए कुछ शर्तों के साथ बायोलॉजिकल ई के कोविड-19 रोधी टीके 'कोर्बेवैक्स' को आपात इस्तेमाल के लिए मंजूरी देने की अनुशंसा की थी। इसके बाद डीसीजीआई ने यह मंजूरी दी है। डीसीजीआई, कोर्बेवैक्स को वयस्कों के लिए सीमित आधार पर आपात इस्तेमाल के वास्ते अपनी मंजूरी 28 दिसंबर को ही दे चुका है। यह भारत में ही कोविड-19 के खिलाफ विकसित आरबीडी प्रोटीन आधारित टीका है। हालांकि, इस टीके को देश के टीकाकरण अभियान में शामिल नहीं किया गया है।खबरों के अनुसार ''डीसीजीआई ने सोमवार को कुछ शर्तों के तहत 12 से 18 वर्ष आयु वर्ग के लिए कोर्बेवैक्स को सीमित ईयूए प्रदान किया।'' इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट किया, ''सीडीएससीओ ने 12-18 वर्ष आयु वर्ग के लिए कोविड-19 रोधी रोधी टीके कोर्बेवैक्स को आपात उपयोग मंजूरी प्रदान की है। यह कोविड-19 के खिलाफ हमारी लड़ाई को और मजबूत करेगा।'' बायोलॉजिकल ई लिमिटेड की प्रबंध निदेशक महिमा दतला ने कहा, ''हम इस महत्वपूर्ण घटनाक्रम से खुश हैं, जो हमारे देश में 12 से 18 वर्ष आयु वर्ग के लिए हमारे टीके की पहुंच बढ़ाने में मदद करता है।'' उन्होंने कहा, ''इस मंजूरी के साथ, हम कोविड-19 महामारी के खिलाफ अपनी वैश्विक लड़ाई पर काबू पाने के और भी करीब हैं।'' उल्लेखनीय है कि नौ फरवरी को डीसीजीआई को भेजे गए आवेदन में बायोलॉजिकल ई लिमिटेड के गुणवत्ता एवं नियमन मामलों के प्रमुख श्रीनिवास कोसाराजू ने कहा था कि कंपनी को कोर्बेवैक्स का पांच से 18 साल आयु वर्ग पर दूसरे-तीसरे चरण के चिकित्सकीय परीक्षण की अनुमति पिछले साल सितंबर में मिली थी। कोर्बेवैक्स टीका मांसपेशियों के जरिये शरीर में पहुंचाया जाएगा और 28 दिनों के भीतर दो खुराक लेनी होंगी। इस टीके का भंडारण दो से आठ डिग्री सेल्सियस पर किया जाता है।
- मुंबई। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच हुए व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते से खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को बढ़ावा मिलने के साथ ही घरेलू स्तर पर किसानों के हित भी संरक्षित होंगे। गोयल ने यहां उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत में उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि भारत-यूएई व्यापार समझौते में किसानों के हितों को पूरी तरह सुरक्षित रखा गया है और इससे खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को प्रोत्साहन मिलने की भी उम्मीद है। गोयल ने कहा, "इस समझौते से अगले पांच वर्षों में कृषि उत्पादों के निर्यात में 85 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।" उन्होंने कहा कि इस समझौते से भारतीय उत्पादों की खाड़ी देशों तक पहुंच बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि सोने में यूएई को दी गई रियायती शुल्क की पेशकश से कच्चे माल की लागत में कमी आएगी जिससे यूएई को होने वाले निर्यात को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि यूएई को रत्न एवं आभूषण निर्यात वर्ष 2023 में करीब 10 अरब डॉलर रहने का अनुमान है।
- इंदौर।मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में पुलिस ने गैस कटर से एटीएम काटकर रुपये चुराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा करते हुए इसके तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) भगवत सिंह विरदे ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाद मोहम्मद (25), मुस्तकीम (19) और मोहम्मद राहुल (30) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपी हरियाणा के मेवात अंचल से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपी 13 और 14 फरवरी की दरम्यानी रात बेटमा क्षेत्र में जब गैस कटर से एक एटीएम काट रहे थे, तब उसमें आग लगने से आठ लाख रुपये की धनराशि जल गई थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एटीएम में आग लगते ही आरोपी फरार हो गए थे। लेकिन अग्निकांड की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आग बुझाकर एटीएम में रखी 18 लाख रुपये की धनराशि को नुकसान से बचा लिया था। उन्होंने बताया कि एक स्थानीय अदालत ने अभियोजन पक्ष की अर्जी मंजूर करते हुए तीनों आरोपियों को तीन दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। विरदे ने बताया कि तीनों आरोपियों पर मध्यप्रदेश के अलग-अलग इलाकों में गैस कटर से एटीएम काटकर रुपये चुराने की वारदातों में शामिल होने का शक है।-
- नयी दिल्ली। जिंदल स्टेनलेस ने स्टेनलेस स्टील प्रौद्योगिकी और एप्लिकेशन में तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहन के लिए हरियाणा राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड (एचएसबीटीई) के साथ करार किया है। इसके तहत हरियाणा के सभी पोलिटेक्निक कॉलेजों में स्टेनलेस स्टील पाठ्यक्रम को शामिल किया जाएगा।कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा, ‘‘भारतीय युवाओं को कुशल बनाकर सशक्त करने की सोच के साथ एचएसबीटीई, पंचकूला ने जिंदल स्टेनलेस के साथ सहमति ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस करार का संयुक्त उद्देश्य स्टेनलेस स्टील प्रौद्योगिकी और एप्लिकेशन में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देना है।'' बयान के अनुसार, इस भागीदारी के तहत स्टेनलेस स्टील के दो मॉड्यूल पेश किए जाएंगे। एक अनिवार्य मॉड्यूल होगा। यह हरियाणा के सभी सरकारी पोलिटेक्निक के मेकेनिकल इंजीनियरिंग के चौथे सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए होगा। बयान में कहा गया है कि इसे हरियाणा के सभी 25 पोलिटेक्निक में संस्थागत किया जाएगा जिससे हर साल 3,000 से अधिक छात्र-छात्राओं को लाभ होगा। इन पाठ्यक्रमों को मार्च, 2022 से शुरू करने की योजना है।
- पुरी। ओडिशा में पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर में प्रवेश के लिए आरटीपीसीआर जांच और कोविड-19 टीके की दो खुराक लगवाने का प्रमाणपत्र दिखाने की अनिवार्यता अब नहीं होगी। प्रशासन ने सोमवार को ऐलान किया कि अब श्रद्धालुओं को निगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट और टीकाकरण प्रमाणपत्र के बिना भी मंदिर में प्रवेश की अनुमति दी जायेगी। अधिकारियों ने कहा कि यह फैसला कोविड-19 के मामले के कम होने के मद्देनजर किया गया है। इसके पहले श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश से पहले टीके की दोनों खुराक लेने का प्रमाणपत्र और 72 घंटों के अंदर की निगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट दिखानी पड़ती थी। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजीटीए) की ओर से जारी नये आदेश के मुताबिक श्रद्धालुओं को रविवार को छोड़कर हर दिन सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक मंदिर में दर्शन करने की अनुमति दी जाएगी। रविवार को साफ-सफाई के लिए मंदिर बंद रहेगा। आदेश में कहा गया कि मंदिर में प्रवेश के दौरान सामाजिक दूरी का पालन करना और मास्क पहनना अनिवार्य होगा। इसमें कहा गया है कि मंदिर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से पंक्ति की व्यवस्था रहेगी। एसजीटीए के मुख्य प्रशासक कृष्ण कुमार ने कहा कि नियमों की समय-समय पर समीक्षा करके संशोधित निर्देश जारी किये जायेंगे।
- नयी दिल्ली। नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि अगले दो माह में घरेलू उड़ानों के हवाई यात्रियों की संख्या कोविड-पूर्व के स्तर पर पहुंच जाएगी। उन्होंने राज्यों से जेट ईंधन (एटीएफ) पर कर कम करने का भी आग्रह किया ताकि देश के विमानन क्षेत्र को प्रोत्साहन दिया जा सके। कोविड महामारी से पहले घरेलू एयरलाइंस के जरिये प्रतिदिन चार लाख लोग यात्रा करते थे। महामारी की दूसरी लहर के बाद यात्रियों की संख्या बढ़ी थी लेकिन नए स्वरूप ओमीक्रोन के आने के बाद इसमें गिरावट आनी शुरू हो गई। सिंधिया ने कहा कि क्षमता और किराये की सीमा इसलिए लगाई गई थी जिससे ऐसा वातावरण बनाया जा सके जिसमें सभी खिलाड़ी टिके रह सकें और सभी को कुछ बाजार हिस्सेदारी और राजस्व प्राप्त हो सके। एयरलाइंस को 18 अक्टूबर, 2021 से पूरी क्षमता से परिचालन की अनुमति दी गई थी। अखिल भारतीय प्रबंधन संघ (आइमा) के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिंधिया ने कहा, ‘‘नवंबर, दिसंबर में हमने प्रतिदिन 3.8 से 3.9 लाख यात्रियों की संख्या को छू लिया और यह कोविड-पूर्व के स्तर के पास था। लेकिन ओमीक्रोन के बाद यात्रियों की संख्या घटकर 1.6 लाख प्रतिदिन पर आ गई। इसमें करीब 65 से 70 प्रतिशत की गिरावट आई।'' सिंधिया ने बताया कि रविवार को यात्रियों की संख्या 3.5 लाख रही। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के आंकड़ों के अनुसार, पिछले महीने घरेलू एयरलाइंस ने 64.08 लाख यात्रियों को यात्रा कराई थी, जो एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 17.14 प्रतिशत की गिरावट है। पिछले साल जनवरी में हवाई यात्रियों की संख्या 77.34 लाख रही थी।
- नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि 2022-23 का केन्द्रीय बजट राष्ट्रीय शिक्षा नीति को जमीनी स्तर पर लागू करने में अहम भूमिका निभाएगा। प्रधानमंत्री ने ‘केन्द्रीय बजट 2022-23 के सकारात्मक प्रभाव' विषय पर एक वेबिनार को संबोधित करते हुए कहा कि ‘नेशनल डिजिटल यूनिवर्सिटी' की स्थापना से देश के शैक्षणिक संस्थानों में ‘सीट' की समस्या हल हो सकती है। मोदी ने कहा कि बजट शिक्षा क्षेत्र के पांच पहलुओं - गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास, शहरी नियोजन एवं डिजाइन, अंतर-राष्ट्रीयकरण और एवीजीसी (एनिमेशन विजुअल इफेक्ट्स गेमिंग कॉमिक) के सार्वभौमीकरण पर केन्द्रित है। उन्होंने कहा, ‘‘ वैश्विक महामारी के इस समय में ‘डिजिटल कनेक्टिविटी' ने हमारी शिक्षा व्यवस्था को बचाए रखा।'' उन्होंने कहा, ‘‘ हम देख रहे हैं कि कैसे भारत में तेजी से ‘डिजिटल डिवाइड' कम हो रहा है। नवाचार हमारे लिए समावेश सुनिश्चित कर रहा है।'' ‘डिजिटल डिवाइड', सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकियों (आईसीटी) के उपयोग एवं प्रभाव के संबंध में एक आर्थिक तथा सामाजिक असमानता है। उन्होंने कहा, ‘‘डिजिटल विश्वविद्यालय एक अभिनव और अभूतपूर्व कदम है, जिसमें विश्वविद्यालयों में सीट की समस्या को पूरी तरह से हल करने की क्षमता है। मैं शिक्षा मंत्रालय, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी), अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) और ‘डिजिटल विश्वविद्यालय' के सभी हितधारकों से परियोजना पर तेजी से काम करने का आह्वान करता हूं।'' प्रधानमंत्री ने कहा कि ई-विद्या, वन क्लास वन चैनल, डिजिटल लैब, डिजिटल यूनिवर्सिटी जैसी शैक्षिक अवसंरचनाएं युवाओं के लिए बहुत मददगार होंगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति को जमीनी स्तर पर लागू करने में 2022-23 का बजट काफी मदद करेगा। बजट में, देशभर में छात्रों तक पहुंच प्रदान करने के लिए एक ‘डिजिटल विश्वविद्यालय' की स्थापना की घोषणा का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि यह अपनी तरह का एक अनोखा एवं अभूतपूर्व कदम है। मोदी ने कहा, ‘‘ मैं ‘डिजिटल विश्वविद्यालय' में वह ताकत देख रहा हूं, जिससे हमारे देश में शैक्षणिक संस्थानों में ‘सीट' की समस्या पूरी तरह खत्म हो सकती है।'' सोमवार को ‘अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस' पर उन्होंने कहा कि मातृभाषा में शिक्षा बच्चों के मानसिक विकास से जुड़ी है। उन्होंने कहा कि अनेक राज्यों में स्थानीय भाषाओं में चिकित्सा और प्रौद्योगिकी शिक्षा की पढ़ाई शुरू हो चुकी है। मोदी ने कहा, ‘‘कई राज्यों में, स्थानीय भाषाओं में चिकित्सा एवं तकनीकी शिक्षा भी दी जा रही है। स्थानीय भारतीय भाषाओं में डिजिटल प्रारूप में सर्वोत्तम सामग्री बनाने की गति होनी चाहिए। ऐसी सामग्री इंटरनेट, मोबाइल फोन, टीवी और रेडियो के माध्यम से उपलब्ध होनी चाहिए।'' उन्होंने सांकेतिक भाषाओं में सामग्री के संबंध में काम को प्राथमिकता के साथ जारी रखने की आवश्यकता को दोहराया। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘आत्मनिर्भर भारत के लिए वैश्विक प्रतिभा की मांग के दृष्टिकोण से गतिशील तरीके से कौशल प्रदान करना महत्वपूर्ण है।=
- गुरुग्राम(हरियाणा)। गुरुग्राम स्थित एक होटल के स्नानघर में गीजर की गैस से कथित तौर पर दम घुटने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना के सिलसिले में होटल के मालिक और प्रबंधक के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि राजस्थान के झुंझुनूं निवासी एवं आर्मी मेडिकल कोर में कार्यरत पंकज कुमार ने अपनी शिकायत में कहा कि वह अपने एक दोस्त के साथ उत्तराखंड की यात्रा पर गये थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे 14 फरवरी को देहरादून पहुंचे तथा मसूरी, रुद्रप्रयाग, सोनप्रयाग, ऋषिकेश, हरिद्वार और दिल्ली घूमने के बाद वे 19 फरवरी को गुरुग्राम पहुंचे थे। पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक पंकज और उनके दोस्त ने एक साथ होटल में दो कमरे बुक कराये। होटल में पंकज का दोस्त सतदेव स्नानघर में गया और करीब 25 मिनट बाद भी बाहर नहीं निकला और ना ही बुलाने पर कोई जवाब दिया। इसके बाद पंकज ने होटल के प्रबंधक से बात की। पुलिस ने बताया कि स्नानघर का दरवाजा तोड़े जाने पर सतदेव अचेत स्थिति में पाया गया और वहां धुआं भरा हुआ था। सतदेव को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पंकज ने पुलिस से कहा कि होटल मालिक और प्रबंधक की लापरवाही से यह घटना हुई। उन्होंने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने सतदेव का शव उसके परिजनों को सौंप दिया है। घटना के सिलसिले में होटल मालिक और प्रबंधक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 285 (आग या ज्वलनशील सामग्री संबंधित लापरवाही), धारा 304-ए (लापरवाही से मौत), धारा 34 (साझा इरादा रखने) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।
- नयी दिल्ली।' नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) अपने अधिकार क्षेत्र के कनॉट प्लेस, हनुमान मंदिर वाटिका और बाबा खड़क सिंह मार्ग जैसे प्रमुख क्षेत्रों में 100 प्रतिशत यांत्रिक सफाई व्यवस्था लागू करेगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एनडीएमसी के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा, ‘‘हवाई अड्डे की हाउसकीपिंग की तर्ज पर ‘मैन्युअल' प्रक्रिया के बजाय यांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से साफ-सफाई की व्यापक योजना होनी चाहिए।'' उन्होंने कहा, ‘‘वर्तमान में कनॉट प्लेस फुटपाथ क्षेत्र, पार्किंग क्षेत्रों, गलियारों और प्रांगणों में व्यापक कार्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा ‘मैन्युअल' रूप से किया जा रहा है, जबकि हरित पट्टी पर उद्यानिकी विभाग द्वारा तथा मुख्य सड़कों पर यांत्रिक सफाई का कार्य सिविल विभाग द्वारा किया जा रहा है।'' उन्होंने बताया कि पहले चरण में कनॉट प्लेस के 14 ब्लॉक और सात सड़कों पर यांत्रिक सफाई का काम होगा, क्योंकि यह राजधानी के मध्य में स्थित सबसे बड़ा और सबसे प्रमुख वाणिज्यिक बाजार है जहां एक लाख से अधिक आगंतुक, व्यापारी दिन-प्रतिदिन के व्यापार और व्यावसायिक गतिविधियों के लिए आते हैं। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में इसे हनुमान मंदिर वाटिका, बाबा खड़क सिंह मार्ग और एम्पोरिया भवन क्षेत्र में लागू किया जाएगा। उपाध्याय ने कहा, ‘‘सफाई, धुलाई और रखरखाव के काम को दो अवधियों में विभाजित किया जाएगा। पहली अवधि में दुकानें बंद होने के बाद रात 11 बजे से साफ-सफाई का काम शुरू किया जाएगा और दूसरी अवधि में दिन में सफाई का काम किया जाएगा।'
- पुणे। डाक विभाग ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर ‘ज्वैल्स ऑफ जून्नार' शीर्षक से 15 पोस्टकार्ड जारी किये। एक अधिकारी ने यहां बताया कि शनिवार को शिवनेरी किले में एक कार्यक्रम में पुणे क्षेत्र की डाक महापाल जी मधुमिता दास ने इन पोस्टकार्डों को जारी किया जिनका डिजायन मशहूर पर्यावरण विज्ञानी डॉ. सचिव अनिल पुनेकर ने तैयार किया है। उन्होंने कहा, ‘‘ इन पोस्टकार्डों पर जून्नार तहसील की जैवविविधता को दर्शाने के अलावा ऐतिहासिक, पुरातात्विक एवं पर्यटक अभिरूचि के विभिन्न स्थानों को अंकित किया गया है। ‘ज्वैल्स ऑफ जून्नार' शीर्षक वाले 15 चित्रित पोस्टकार्डों का पहला सेट महाडाकपाल ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं पुणे जिले के अभिभावक (प्रभारी) मंत्री अजीत पवार को भेंट किया।''
- पालनपुर (गुजरात)। गुजरात के बनासकांठा जिले में बस पर सवार एक व्यक्ति से 2.63 करोड़ रुपये कीमत का सोना चोरी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 11 फरवरी को अहमदाबाद की एक आंगडिय़ा कंपनी का कर्मचारी राजस्थान के जोधपुर और पाली में ग्राहकों को सोना पहुंचाने जा रहा था और इसी दौरान सोना चोरी कर लिया गया। उन्होंने कहा कि आरोपी चोरी की एसयूवी में सवार होकर आए थे, जिन्होंने भकरावाड़ा गांव के पास स्थित एक होटल के पास खड़ी बस से सोना चुरा लिया था। अधिकारी ने कहा कि सीसीटीवी से मिली फुटेज की मदद से तकनीकी और मानवीय खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस टीमों ने अबु, सिरोही, जोधपुर और उदयपुर में छानबीन की, जिसके बाद अपराध में शामिल पांच लोगों की पहचान की गई। उन्होंने कहा कि पुलिस ने राजस्थान में उदयपुर से एक आरोपी प्रवीन सिंह राजपूत को गिरफ्तार किया जबकि अन्य दो आरोपियों सुरेश विश्नोई और जयपाल चौहान को बनासकांठा के धनेरा से पकड़ा गया। अधिकारी ने कहा, ''बाकी फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। हमने 95 लाख रुपये कीमत का सोना जब्त करने के साथ ही 12 लाख रुपये नकदी बरामद की है।
- सूरी। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में रविवार को एक व्यक्ति को भारी मात्रा में मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि दूबराजपुर से इस व्यक्ति को दो किलोग्राम हेरोइन और तीन किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक नागेंद्र त्रिपाठी ने कहा, ‘‘ हमारे पास सूचना थी कि यह व्यक्ति पिछले चार महीने से मादक पदार्थ का धंधा कर रहा है जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।'
- नयी दिल्ली। कोविड-19के कारण लंबे अंतराल के बाद जब यहां मंडोली महिला कारावास में रंग-रोगन के बाद क्रेच खुला तब नये कपड़े पहने बच्चों की आंखों में रोमांच नजर आ रहा था। नौ बजे अपनी माताओं द्वारा यहां छोड़ दिये जाने के बाद नौनिहाल लंबे समय बाद अपने दोस्तों एवं शिक्षक से मिलने के लिए आतुर थे। उनमें क्रेच एवं प्लेस्कूल में नये खिलौने के साथ खेलने का उत्साह था। यह क्रेच 2017 में जेल बनने के समय ही बना था। मंडोली जेल नंबर 16 के अधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस के मामलों में गिरावट आने एवं बाहर की दुनिया में पाबंदियां हटाये जाने के बाद जेल प्रशासन ने बच्चों के लिए इस क्रेच को फिर खोलने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि महामारी के चलते जेल में पहले सभी गतिविधियां अस्थायी रूप से रोक दी गयी थीं तथा गैर सरकारी संगठनों एवं कल्याणकारी संगठनों को भी अंदर नहीं आने दिया जा रहा था, इससे छोटे बच्चों पर असर पड़ा क्योंकि वे कक्षाओं में शामिल नहीं हो पाये।
- फरीदाबा। हरियाणा के फरीदाबाद स्थित आरपीएस सवाना सोसाइटी में रविवार को इमारत की 16वीं मंजिल से गिरकर आठ वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सोसायटी के पी-12 टावर में रहने वाले संदीप सिंह और उनकी पत्नी स्वीटी घटना के समय फ्लैट में ही मौजूद थे और किसी काम में व्यस्त थे। उन्होंने बताया कि खेल-खेल में उनका इकलौता बेटा आयुष पीछे की तरफ बालकानी में चला गया और जहां लगी ग्रिल की ऊंचाई करीब चार फुट है। उन्होंने बताया कि बच्चा अचानक ग्रिल पार कर तेज आवाज के साथ नीचे जमीन पर गिरा, आवाज सुन नीचे मौजूद सुरक्षा कर्मी बाबूलाल और रोहित मौके पर गए और खून से लथपथ बच्चे को तुरंत नजदीक ही एशियन अस्पताल लेकर गए,जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। प्रवक्ता ने बताया कि तब तक बच्चे के माता-पिता को घटना की जानकारी नहीं हुई थी और सुरक्षाकर्मियों ने पूछताछ कर बच्चे के अभिभावकों का पता लगा उन्हें घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फिर पुलिस को सूचित किया गया और मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। गौरतलब है कि शनिवार को ग्रेटर नोएडा में भी एक सोसाइटी की बहुमंजिला इमारत से गिर कर 11 वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई थी।
- गाजियाबाद। दिल्ली और गाजियाबाद पुलिस के एक संयुक्त अभियान में दो कथित अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से 105 किलोग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया गया है। बरामद मादक पदार्थ की कीमत चार करोड़ रुपये आंकी गयी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आई. राजा ने संवाददाताओं को बताया कि शनिवार को एक गुप्त सूचना के आधार पर इन आरोपियों की गिरफ्तारी की गयी। उन्होंने बताया कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर पुलिस ने एक संदिग्ध कार को रोक कर उसकी तलाशी ली। राजा ने बताया कि आरोपियों की पहचान संजीत एवं अंकुर के रूप में की गयी है। उन्होंने बताया कि दोनों दक्षिणपश्चिम दिल्ली के सागरपुर इलाके के रहने वाले हैं। अधिकारी ने बताया कि कार को जब्त कर लिया गया है और दोनों व्यक्तियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
- नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर के हुडकेश्वर इलाके में घंटों फोन पर बातचीत करने के लिये पति ने अपनी पत्नी को डांटा तो उसने इससे परेशान होकर कथित रूप से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली । पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी । हुडकेश्वर थाने के सहायक निरीक्षक सत्यवान कदम ने बताया कि महिला ने शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात अपने घर की सीढ़ी के पास एक खंभे से लटककर फांसी लगा ली। उन्होंने बताया, ‘‘किसी व्यक्ति के साथ लंबे समय तक बातचीत करने के लिये महिला का पति उस पर चिल्लाया था और उसने सास ससुर और साले से इसकी शिकायत की थी।'' उन्होंने बताया, ‘‘इससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली, मामले की जांच की जा रही है।''
- ग्वालियर।मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कुछ अज्ञात चोर गैस कटर से तीन एटीएम के कैश चेस्ट को तोड़कर 44 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश दंडोतिया ने बताया कि चोरी शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को पड़ाव व महाराजपुरा थाना क्षेत्र में हुई। उन्होंने कहा, ‘पड़ाव में दो और महाराजपुरा में एक एटीएम को चोरों ने गैस कटर से काट दिया और 44 लाख रुपये की चोरी कर ली। चोरों ने एटीएम परिसर में सीसीटीवी कैमरों को भी काले रंग से पोत दिया। संदेह है कि तीनों वारदातों में एक ही गिरोह शामिल है।' दंडोतियों के मुताबिक, मामले में एक अंतरराज्यीय गिरोह की संलिप्तता की आशंका है और दोषियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
- मुंबई। मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने की मांग को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को करीब 4,000 पोस्टकार्ड भेजे गए। एक अधिकारी ने कहा कि 27 फरवरी को मराठी भाषा दिवस से पहले इसे शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने की मांग की गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के एक बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति भवन को भेजे गए पोस्टकार्ड का यह दूसरा सेट है।
- पटना। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में चिकित्सकों के एक दल ने ऑपरेशन के दौरान 55 वर्षीय व्यक्ति के पेट से कांच का गिलास निकाला है। अस्पताल प्रबंधन ने यह जानकारी दी। प्रबंधन के मुताबिक, मरीज कब्ज और तेज पेटदर्द की शिकायत लेकर मुजफ्फरपुर शहर के माडीपुर इलाका स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचा था और डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसके पेट से कांच का गिलास निकाला है। वैशाली जिले के महुआ क्षेत्र निवासी मरीज का ऑपरेशन करने वाले चिकित्सकों की टीम का नेतृत्व करने वाले डॉ. महमुदुल हसन ने बताया कि उक्त मरीज के अल्ट्रासाउंड और एक्सरे रिपोर्ट से पता चला था कि उसकी आंतों में कुछ गंभीर गड़बड़ी थी। मीडिया के साथ ऑपरेशन और उससे पहले लिए गए एक्सरे का एक वीडियो फुटेज साझा करते हुए हसन ने कहा, ‘कांच का गिलास उक्त मरीज के शरीर के भीतर कैसे पहुंचा, यह अभी तक एक रहस्य बना हुआ है।' उन्होंने कहा, ‘जब हमने पूछा तो मरीज ने कहा कि उसने चाय पीते समय गिलास निगल लिया है। हालांकि, यह कोई ठोस व्याख्या नहीं है। इंसान की भोजन नली ऐसी किसी वस्तु के प्रवेश करने के लिए बहुत संकरी है।' हसन के मुताबिक, शुरू में एक एंडोस्कोपिक प्रक्रिया के जरिये कांच के गिलास को मलाशय से बाहर निकालने का प्रयास किया गया था, लेकिन इसमें कामयाबी नहीं मिली, लिहाजा हमें ऑपरेशन करना पड़ा और मरीज की आंत की दीवार चीरकर गिलास निकालना पड़ा। उन्होंने कहा, ‘उक्त मरीज अब स्थिर है। ठीक होने में समय लगने की संभावना है, क्योंकि सर्जरी के बाद मलाशय को ठीक कर दिया गया है और एक फिस्टुलर ओपनिंग बनाई गई है, जिसके माध्यम से वह मलत्याग कर सकता है।' हसन के अनुसार, कुछ महीनों में मरीज के पेट के ठीक होने की उम्मीद है, जिसके बाद हम फिस्टुला को बंद कर देंगे और उसकी आंतें सामान्य रूप से काम करने लगेंगी। हालांकि, ऑपरेशन के बाद मरीज को होश आ गया था, लेकिन न तो वह और न ही उसके परिवार के सदस्य मीडिया से बात करने को तैयार थे।
- नयी दिल्ली। स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने बिरले ही इस्तेमाल किये जाने वाले कठोर कानून पीआईटीएनडीपीएस अधिनियम के तहत पिछले लगभग तीन महीने में सर्वाधिक 18 आदेश जारी किये। यह कानून मादक पदार्थ के आदतन अपराधियों को एहतियात के तौर पर दो साल तक के लिए हिरासत में लेने की अनुमति प्रदान करता है। हिरासत में लिये गये जिन लोगों के विरूद्ध यह आदेश जारी किया गया, उनमें विदेशी नागरिक शामिल हैं। हिरासत के दौरान आरोपियों को जमानत या कोई ऐसी राहत नहीं मिल सकती है जो उन्हें मुक्त कर सके।अधिकारियों ने बताया कि संघीय मादक पदार्थ-निरोधक एजेंसी ने तब यह कानून इस्तेमाल करने का फैसला किया जब एनसीबी महानिदेशक एस. एन. प्रधान ने एजेंसी के कामकाज की समीक्षा की और निर्देश दिया कि अधिकारियों को बड़े मादक पदार्थ मामलों एवं उनसे जुड़े गिरोहों पर ही ध्यान देना चाहिए, पैसों के विनिमय मार्गों की जांच के आधार पर मजबूत मामला तैयार करना चाहिए और आरोपियों की दोषसिद्धि सुनिश्चित करनी चाहिए। स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ की अवैध तस्करी निरोधक अधिनियम (पीआईटीएनडीपीएस), 1988 में स्वापक पदार्थ एवं मन: प्रभावी पदार्थों के अवैध व्यापार में किसी तरह लगे व्यक्तियों को दो साल तक हिरासत में रखने का प्रावधान है ताकि उन्हें खतरनाक गतिविधियों में शामिल होने से रोका जा सके। अधिकारियों ने बताया कि पिछले तीन महीने में पीआईटीएनडीपीएस के तहत 18 आदेश जारी किये गये जबकि पिछले छह सालों में केवल चार-पांच ऐसे आदेश जारी किये गये थे। उन्होंने बताया कि दिसंबर, 2019 से नवंबर, 2021 तक 24 से अधिक ऐसे आदेश जारी किये गये थे। उन्होंने बताया कि इस कानून के तहत जो हिरासत में लिये गये उनमें अफ्रीकी नागरिकों जैसे विदेशी नागरिक शामिल हैं जो भारत में मादक पदार्थ के धंधे में नियमित रूप से पकड़े जाते हैं। मादक पदार्थ चुनौती को ध्यान में रखते केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हाल में एनसीबी में 1826 नये पदों को मंजूरी दी है।
- नयी दिल्ली। आरएसएस की संस्था सेवा भारती ने जीबी रोड पर रहने वाली महिलाओं की बच्चियों की शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व के हर पहलू के विकास के लिए 'अपराजिता' नाम से एक कार्यक्रम की शुरूआत की है। संस्था के महासचिव सुशील गुप्ता ने बताया कि गारस्टिन बास्टिन रोड या जीबी रोड में पिछले डेढ़ सौ वर्षों से देह व्यापार होता है। इस दौरान यहां अगर कुछ बदला है तो सिर्फ इसका नाम, जिसे 1965 में स्वामी श्रद्धानंद मार्ग कर दिया गया था। यहां चाहे अनचाहे देह व्यापार में झोंकी गई लड़कियों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। उन्होंने बताया कि पिछले साल संस्था ने पुलिस, उच्च न्यायालय के कुछ अधिवक्ताओं और दिल्ली विश्विवद्यालय के कुछ व्याख्याताओं के सहयोग से 'अपराजिता' नाम से एक कार्यक्रम की शुरूआत की। संस्था ने अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से जीबी रोड पर रहने वाली महिलाओं को इस बात के लिए मनाया कि अपनी बच्चियों के बेहतर भविष्य के लिए वह उन्हें खुद से और इस माहौल से दूर कर दें। गुप्ता ने कहा कि शुरू में नौ महिलाओं ने इसके लिए सहमति जताई और उनकी पांच से सात साल की बच्चियों के रहने के लिए दक्षिण दिल्ली में साकेत के आनंद निकेतन इलाके में एक फ्लोर किराए पर लिया गया। संस्था से जुड़ी महिला कार्यकर्ताओं ने बच्चियों की देखभाल की जिम्मेदारी संभाली।संस्था से जुड़ी डॉ. संगीता ने बताया कि शुरू में बच्चियां अपनी मांओं से अलग नहीं रहना चाहती थीं। इसी वजह से कुछ समय बाद दो बच्चियों को वापस भेज देना पड़ा, लेकिन बाकी सात ने धीरे-धीरे नये माहौल को अपनाना शुरू कर दिया। समय-समय पर विशेषज्ञों से उनकी काउंसलिंग कराई गई और अब वह सामान्य बच्चियों की तरह पढ़ती, खेलती और शरारतें करती हैं। इन्हीं बच्चियों में शामिल आकांक्षा की मां दीपमाला ने बताया, '' शुरू में मन में डर था कि अपनी बेटियों को इन अनजान लोगों के हाथों में कैसे सौंप दें, लेकिन फिर लगा कि यहां भी तो इनका कोई अपना नहीं है और यहां रहते हुए भी उनके साथ कुछ अच्छा तो होने नहीं वाला है। फिर यह उम्मीद भी बंधी कि हमसे दूर जाकर शायद उनका और आगे जाकर हमारा जीवन सुधर सकता है।'' वीरा और मानवी की मां हिना ने कहा, ''हमारे साथ रहते हुए तो उन्हें हमारे रास्ते पर ही चलना है। अभी छोटी हैं तो कभी कूड़ा बीनती हैं, तो कभी भीख मांगती हैं। बड़ी हो जाएंगी तो इसी अंधेरी दुनिया का हिस्सा बन जाएंगी। किस्मत ने उन्हें एक अच्छी जिंदगी जीने का मौका दिया है, यही सोचकर मैंने अपनी दोनों बेटियों को इनके पास भेजने का फैसला किया।'' गुप्ता ने बताया कि अभी यह योजना प्रयोग के तौर पर शुरू की गई है और आने वाले समय में इसमें और बच्चियों को भी शामिल किया जाएगा।
- नयी दिल्ली। कोविड-19 मामलों में कमी का हवाला देते हुए निर्वाचन आयोग ने रविवार को स्टार प्रचारकों की उस संख्या को बहाल कर दिया, जो एक पार्टी पांच राज्यों में हो रहे चुनावों में प्रचार के लिए मैदान में उतार सकती है। अब मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तर की पार्टियां अधिकतम 40 स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार सकती हैं। अन्य पार्टियां जो पंजीकृत हैं, लेकिन मान्यता प्राप्त नहीं हैं, अब 20 स्टार प्रचारकों को प्रचार के लिए उतार सकती हैं। आयोग ने अक्टूबर 2020 में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तर के दलों के लिए स्टार प्रचारकों की संख्या 40 से घटाकर 30 कर दी थी, क्योंकि कोरोना वायरस महामारी के बीच बिहार विधानसभा चुनाव और कई राज्यों में उपचुनावों के प्रचार के दौरान काफी भीड़ देखी गई थी। आयोग ने राजनीतिक दलों को लिखे एक पत्र में कहा, ‘‘कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों और नये मामलों की संख्या घट रही है और केंद्र सरकार और राज्य सरकारों द्वारा महामारी के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए प्रतिबंधों को धीरे-धीरे हटाया जा रहा है ...निर्वाचन आयोग ने उचित विचार-विमर्श के बाद स्टार प्रचारकों की संख्या की अधिकतम सीमा बहाल करने का निर्णय लिया है।'' पत्र में कहा गया है कि अब मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तर के राजनीतिक दलों के लिए स्टार प्रचारकों की संख्या की अधिकतम सीमा ‘‘40 होगी और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अलावा अन्य के लिए यह 20 होगी।'' इसमें कहा गया है कि मणिपुर विधानसभा चुनाव के दोनों चरणों, उत्तर प्रदेश चुनाव के चरण 5, 6 और 7 और असम में माजुली विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए अतिरिक्त स्टार प्रचारकों की सूची निर्वाचन आयोग या संबंधित मुख्य निर्वाचन अधिकारी को 23 फरवरी की शाम पांच बजे तक सौंपी जा सकती है।
- प्रतापगढ़ (उप्र)। लखनऊ के पीजीआई थाने की पुलिस ने रविवार को एक महिला सिपाही की हत्या के आरोप में प्रतापगढ़ जिले क़ी रानीगंज तहसील में तैनात तहसीलदार और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। रानीगंज के पुलिस उपाधीक्षक (क्षेत्रधिकारी) डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि लखनऊ के थाना पीजीआई की पुलिस आज यहां से रानीगंज में तैनात आरोपी तहसीलदार पदमेश श्रीवास्तव और उनकी आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर अपने साथ लखनऊ ले गयी। उन्होंने बताया कि आरोपी पदमेश श्रीवास्तव पर लखनऊ मुख्यालय पर तैनात कांस्टेबल (सिपाही) रूचि सिंह की हत्या का आरोप है। पिछले गुरुवार को रूचि सिंह का शव थाना पीजीआई क्षेत्र के माटी स्थित नाले में पाया गया था, जिसकी गुमशुदगी का मामला लखनऊ के थाना गोल्फ सिटी में दर्ज है। खबरों के अनुसार आरोपी तहसीलदार का महिला सिपाही से कथित प्रेम प्रसंग की भी बात सामने आई है और आरोप है कि विवाद होने के बाद उसने महिला की हत्या करा दी।



.jpg)
.jpg)






















