- Home
- देश
- नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के परिवीक्षार्थियों (प्रोबेशनर्स) से कहा कि उनके प्रत्येक कार्य में ‘‘राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम'' की भावना दिखनी चाहिए और उन्हें लोगों की पुलिस को लेकर नकारात्मक धारणा को बदलने के लिए भी काम करना चाहिए। मोदी ने आईपीएस परिवीक्षार्थियों से अनुरोध किया कि वे फील्ड में रहते हुए जो भी फैसले लें, उसमें देशहित होना चाहिए और राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने कहा, ''आपको हमेशा याद रखना है कि आप एक भारत, श्रेष्ठ भारत के भी ध्वजवाहक हैं।'' प्रधानमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में आईपीएस परिवीक्षार्थियों को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित करते हुए कहा, ‘‘इसलिए आपके हर कार्य में राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम की भावना दिखनी चाहिए।'' मोदी ने कहा कि लोगों के बीच पुलिस की नकारात्मक धारणा अपने आप में एक ‘‘बड़ी चुनौती'' है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की शुरुआत के दौरान यह धारणा थोड़ी बदली जब लोगों ने पुलिसकर्मियों को मदद करते हुए देखा, लेकिन हालात अब फिर से पुरानी धारणा वाले हो गए हैं। इस संदर्भ में प्रधानमंत्री ने लोगों के बीच राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की विश्वसनीयता और साफ छवि का हवाला दिया और पूछा कि क्या समाज में पुलिस के प्रति भी ऐसी ही भावना है। उन्होंने कहा, ‘‘आप जवाब जानते हैं। लोगों में मन में पुलिस की यह नकारात्मक धारणा एक बहुत बड़ी चुनौती है...हमारे पुलिसकर्मियों ने देश की सुरक्षा, कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने और आतंकवाद से लड़ाई के लिए अपने प्राणों की आहुति भी दी। वे कई दिनों तक घर नहीं जाते, वे त्योहारों पर भी घर नहीं जा पाते लेकिन जब पुलिस की छवि की बात आती है तो लोगों की धारणा अलग है।'' मोदी ने कहा कि पुलिस बल में आ रही नयी पीढ़ी की यह जिम्मेदारी है कि वह इस छवि को बदले और पुलिस को लेकर नकारात्मक धारणा दूर हो जाए। प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते 75 वर्षों में भारत ने एक बेहतर पुलिस सेवा के निर्माण का प्रयास किया है और हाल के वर्षों में पुलिस प्रशिक्षण से जुड़े बुनियादी ढांचे में भी काफी सुधार हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘1930 और 1947 के बीच देश के युवा जिस तरीके से देश में सामने आए, पूरी युवा पीढ़ी एक लक्ष्य के लिए एकजुट हो गयी, आज आपसे ऐसे ही भावना की उम्मीद है। लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम में ‘स्वराज' के लिए लड़ाई लड़ी, आज आपको खुद को ‘सुराज' के प्रति समर्पित करना होगा। आप अपना करियर ऐसे समय में शुरू कर रहे हैं जब भारत हर क्षेत्र, हर स्तर में बदलाव के दौर से गुजर रहा है।'' मोदी ने कहा, ‘‘आपके करियर के आने वाले 25 साल, भारत के विकास के भी सबसे अहम 25 साल होने वाले हैं इसलिए आपकी तैयारी, आपकी मनोदशा इसी बड़े लक्ष्य के अनुकूल होनी चाहिए।'' उन्होंने तकनीकी बाधाओं के इस दौर में पुलिस को तैयार रहने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि और अधिक नवोन्मेषी तरीकों से अपराध के नए रूपों को रोकने की चुनौती है। उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में पुलिस बल में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने का निरंतर प्रयास किया गया है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि महिलाएं पुलिस सेवा में कार्यक्षमता और जवाबदेही के साथ विनम्रता, सहजता और संवेदनशीलता के मूल्यों को सशक्त करेंगी। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य 10 लाख से अधिक की आबादी वाले शहरों में आयुक्त प्रणाली लाने पर भी काम कर रहे हैं। 16 राज्यों के कई शहरों में यह प्रणाली पहले ही शुरू की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रणाली को प्रभावी और भविष्य के अनुकूल बनाने के लिए सामूहिक तथा संवेदनशील तरीके से काम करना महत्वपूर्ण है। महामारी के दौरान अपनी जान गंवाने वाले पुलिस बल के सदस्यों को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने महामारी के खिलाफ लड़ाई में उनके योगदान को याद किया। कुछ पड़ोसी देशों के पुलिस अधिकारियों के भी इस प्रशिक्षण का हिस्सा होने पर मोदी ने कहा, ''यह इन देशों के साथ करीबी और गहरे संबंध को दिखाता है। उन्होंने कहा कि भूटान हो, नेपाल हो, मालदीव हो या मॉरिशस हो, हम सभी सिर्फ पड़ोसी ही नहीं हैं बल्कि हमारी सोच और सामाजिक तानेबाने में भी बहुत समानता है।'' उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी सुख-दुख के साथी हैं। जब भी कोई आपदा या विपत्ति आती है तो सबसे पहले हम ही एक-दूसरे की मदद करते हैं। कोरोना काल में भी यह देखा गया।'' मोदी ने कार्यक्रम के दौरान परिवीक्षार्थियों से भी बातचीत की और उन्हें कई सुझाव दिए। उन्होंने हरियाणा की एक महिला अधिकारी रंजीता शर्मा को अपनी तैनाती वाले स्थान पर बालिका विद्यालयों में हर हफ्ते एक घंटा छात्रों को देने की सलाह भी दी। शर्मा को राजस्थान कैडर आवंटित किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। हैदराबाद स्थित यह अकादमी देश में पुलिस प्रशिक्षण का प्रमुख संस्थान है। यह शुरुआती स्तर पर भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को प्रशिक्षण देती है।
- नयी दिल्ली। शादी के आठ साल तक संतान नहीं होने के बाद एक महिला ने दिल्ली के एक अस्पताल में आईवीएफ पद्धति से चार बच्चों को जन्म दिया। अस्पताल के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अस्पताल के एक प्रवक्ता ने कहा कि 32 वर्षीय महिला ने तीन लड़कों और एक लड़की को जन्म दिया है, वे सभी स्वस्थ हैं और अब घर पर लौट चुके हैं। गाजियाबाद के इस दंपति ने आठ साल तक संतान नहीं होने के कारण इलाज भी कराया था। आईवीएफ क्लीनिक के डॉक्टरों ने कहा कि महिला और उसके पति ने बच्चे की आस छोड़ दी थी। उन्होंने एआरटी जैसी प्रक्रिया भी अपनायी थी लेकिन सफलता नहीं मिली। महिला ने दक्षिणी दिल्ली में ‘सीड्स ऑफ इन्नोसेंस' के एक केंद्र में 12 जुलाई को बच्चे को जन्म दिया। ‘सीड्स ऑफ इन्नोसेंस' की निदेशक और सह-संस्थापक डॉ. गौरी अग्रवाल ने कहा कि क्लीनिक आने से महिला आईयूआई के चार चक्र से गुजर चुकी थी। जब जांच की गयी तो पता चला कि एंटी मुलेरियन हार्मोन (एएमएच) का स्तर कम था ऐसे में आईवीएफ की जरूरत थी।
- जयपुर। राजस्थान के टोंक जिले के सरोली क्षेत्र में बीती रात एक कार डिवाइडर से टकरा गई जिससे इसमें सवार चार युवकों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को बताया कि हादसा उस समय हुआ जब कार में सवार पांच युवक उदयपुर से भरतपुर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि सरोली क्षेत्र में कार डिवाइडर से टकरा गई जिससे कार में सवार हेमंत अग्रवाल, दिवाकर शर्मा, अरिहंत जैन और कृष्णा सैनी की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि मरने वाले युवकों की उम्र 20-22 वर्ष की है। उन्होंने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल एक युवक को जयपुर के सवाईमान सिंह अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
- लखनऊ ।उत्तर प्रदेश की महिला शिक्षकों ने महिला केंद्रित समस्याओं के निवारण के लिए अपना अलग संघ बनाया है और तीन दिन के 'माहवारी अवकाश' की मांग करते हुए एक अभियान शुरू किया है। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की अध्यक्ष सुलोचना मौर्य ने शनिवार को बताया कि सरकारी विद्यालयों में शौचालयों की खराब स्थिति को देखते हुए महिला शिक्षकों के लिये तीन दिन का 'माहवारी अवकाश' जरूरी है। बाराबंकी जिले के एक प्राथमिक विद्यालय में तैनात मौर्य ने कहा कि हमनें इस साल आठ फरवरी को महिला शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए 'उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ' का गठन किया। राज्य के प्राथमिक स्कूलों में तैनात कुल शिक्षकों में करीब 60 फीसद महिला शिक्षक हैं और प्रदेश के 75 जिलों में 50 जिलों में संघ की इकाई का गठन हो चुका है। मौर्य ने कहा कि महिला शिक्षकों की कुछ विशिष्ट समस्याएं हैं जिन्हें केवल महिलाएं ही प्रभावी ढंग से उठा सकती हैं और संघ उन पर काम कर रहा है। यह पूछे जाने पर कि महिलाओं को शिक्षक संघ बनाने की जरूरत क्यों पड़ी, के जवाब में उन्होंने कहा कि पहले से गठित संघ में महिलाओं का प्रतिनिधित्व है लेकिन यह व्यावहारिक रूप से यह सिर्फ सजावटी है। उन्होंने कहा कि कभी-कभी हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण मुद्दे हमारे पुरुष समकक्षों के लिए गंभीर नहीं होते हैं। मौर्य के अनुसार संगठन के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी से मुलाकात कर अपनी मांगों का एक ज्ञापन दिया और उन्होंने भरोसा दिया कि इस संदर्भ में वह मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगे। संघ की अध्यक्ष ने कहा कि हमने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य से भी मुलाकात कर अपनी मांग रखी है। उन्होंने बताया कि हमने अपनी मांगों को लेकर एक अभियान शुरू किया है और इस समय ट्विटर पर “पीरियड लीव” हैश टैग नाम से एक अभियान चल रहा है और इसे महिलाओं ने लाखों की संख्या में री-ट्वीट करते हुए कहा है कि यह हमारा अधिकार है। उन्होंने कहा, ''बिहार राज्य में इस तरह का अवकाश दिया जा रहा है, लालू प्रसाद यादव जब वहां के मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने दो दिनों का विशेष अवकाश घोषित किया था, लेकिन हम लोग महिलाओं की विशेष जरूरत के कारण तीन दिन का अवकाश चाहते हैं।'' उन्होंने कहा कि ट्विटर पर अभियान के अलावा 50 जिलों के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन विधायकों समेत सभी जनप्रतिनिधियों को सौंपना शुरू कर दिया है। मौर्य ने कहा कि हम लोग जल्द ही इस संदर्भ में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात कर अपनी मांग रखेंगे।
-
छतरपुर। मध्यप्रदेश में मां ने ऑनलाइन गेम में पैसे खर्च करने को लेकर 13 साल के इकलौते बेटे पर नाराजगी जताई, उसने फांसी लगा ली। मौके से सुसाइड नोट मिला है। किशोर ने गेम खेलते हुए 40 हजार रुपए गंवाने की बात लिखी है। साथ ही, लिखा है- आई एम सॉरी मां, डोंट क्राइ।
पुलिस ने बताया कि यह मामला मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले का है। सागर रोड पर विवेक पांडेय अपनी पत्नी प्रीति पांडेय, बेटे कृष्णा और बेटी के साथ रहते हैं। विवेक पैथालॉजी संचालक हैं, जबकि प्रीति जिला अस्पताल में हैं। मृतक कृष्णा 6वीं क्लास का छात्र था। शुक्रवार दोपहर 3 बजे पिता पैथोलॉजी पर थे, जबकि प्रीति अस्पताल में थीं। इसी दौरान मां को खाते से 1500 रुपए कटने का मैसेज मोबाइल पर मिला। मां ने घर पर मौजूद बेटे को फोन लगाया। पूछा कि ये पैसे क्यों कट गए। बेटे ने बताया, यह ऑनलाइन गेम के कारण कटे हैं। मां ने नाराजगी जताई। इसके बाद कृष्णा कमरे में चला गया। अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। घर में मौजूद बड़ी बहन ने कुछ देर बाद दरवाजा खटखटाया, तो जवाब नहीं मिला। बेटी ने पिता को इस बारे में बताया। माता-पिता तुरंत घर पहुंचे। दरवाजा तोड़कर देखा, तो अंदर कृष्णा फंदे पर लटका हुआ था।
पिछले कुछ दिनों से कृष्णा पांडेय ऑनलाइन गेम का शिकार हो चुका था। इससे पहले वह कई बार रुपए हार चुका था। मौत के बाद कृष्णा के पास से सुसाइड नोट मिला है। अंग्रेजी में सुसाइड नोट लिखा है। इसमें करीब 40 हजार रुपए गेम के चक्कर में गंवाने का खुलासा किया है। साथ ही, बच्चे ने माता-पिता से माफी मांगी है।
--- -
गया। उत्पाद जांच चौकी पर शुक्रवार की रात करीब 9 बजे मछली के कैरेट में छिपाकर तस्करी की जा रही 1200 विदेशी शराब की बोतल पकड़ी गई। पिकअप वैन पर लदी करीब पांच लाख रुपए की 50 कार्टन शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। शराब और वैन जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
उत्पाद सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि शराब तस्करी के खिलाफ समेकित जांच चौकी पर लगातार गाडिय़ों की जांच चल रही है। चेकपोस्ट के इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को विशेष जांच अभियान चलाया गया। इसमें रात करीब 9 बजे झारखंड के बरही से आ रही पिकअप वैन को रोककर तलाशी ली गई।
जांच में गाड़ी में रहे मछली के 50 कैरेट (थर्माकोल का) से 1200 बोतल विदेशी शराब निकली। शराब के साथ गया जिले के वजीरगंज के आरोपी सूरज कुमार और नवादा के आरोपी गुड्डू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह ने बताया कि तस्कर झारखंड के बरही से शराब लेकर गया शहर में जा रहे थे। गिरफ्तार आरोपी युवकों ने बताया कि शराब की बड़ी खेप गया शहर के कोयरीबारी मल्लाह टोली के आरोपी रौशन कुमार की है। उसे ही देने जा रहे थे। निरीक्षक ने बताया कि बयान के आधार पर छानबीन की जा रही है। अभियान में सैप, होमगार्ड और उत्पाद सिपाही शामिल रहे। सहायक आयुक्त ने बताया कि जिले भर में अभियान चलाया जा रहा है। -
पानीपत। पानीपत में बाराबांकी जैसा सड़क हादसा हुआ है। श्रमिकों से भरी बस को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस रोड से सर्विस रोड पर आ गई। बस का पिछला हिस्सा पूरी तरह खत्म हो गया। इसमें एक की मौके पर और दो की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि 14 लोग घायल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि एक निजी बस का चालक आजमगढ़, सुल्तानपुर और फैजाबाद से 40 से ज्यादा श्रमिकों को लेकर पंजाब के पटियाला जा रहा था। शनिवार सुबह सवा 6 बजे वह पानीपत की त्रञ्ज रोड स्थित खादी आश्रम के सामने पहुंचा तो पीछे से तेज गति से आ रहे लोड ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर के बाद बस डिवाइडर को तोड़ते हुए त्रञ्ज रोड से सर्विस रोड रप आ गई और ट्रक भी पलट गया। टक्कर के बाद यात्रियों में चींख-पुकार मच गई। सर्विस रोड पर टहलने निकले लोगों ने यात्रियों को बाहर निकाला और एंबुलेंस के साथ पुलिस को फोन किया। एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर में एंबुलेंस से सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान एक 12 साल की बच्ची और क्क के कुशीनगर निवासी 18 साल के राहुल कुशवाहा की इलाज के दौरान मौत हो गई। 6 गंभीर रूप से घायलों को रोहकत क्कत्रढ्ढ रेफर किया गया है।
बस में सवार सुल्तानपुर के अमित ने बताया कि पानीपत के खादी आश्रम पर दो सवारियों को उतारने के लिए चालक ने बस को जीटी रोड पर साइड में रोक लिया। एक सवारी उतर चुकी थी, जबकि दूसरी सवारी उतरने वाली थी। इसी बीच पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। वहीं, बस चालक दलबीर सिंह का कहना है कि आगे चल रहे ऑटो चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिस कारण उन्हें भी ब्रेक लगाने पड़े। इसी दौरान ट्रक ने टक्कर मारी। उन्होंने पानीपत में सवारी उतारने की बात से इंकार किया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। -
पुलिस का खुलासा, महिला के दो आरोपियों से थे संबंध, रोड़ा बना पति तो कर दी हत्या
सहारनपुर। नगर कोतवाली पुलिस ने शौकत हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया। एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने बताया कि आरोपी के शौकत की पत्नी से अवैध संबंध थे। जिसमें वह बाधा बन रहा था। आरोपी ने शौकत को रास्ते से हटाने के लिए उसे दावत के बहाने बुलाया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता की। एसएसपी के मुताबिक, नगर कोतवाली के नूरबस्ती निवासी शौकत छह जुलाई को घर से लापता हो गया था। 12 जुलाई को परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने छानबीन की तो चौकाने वाले तथ्य सामने आए। एसएसपी ने बताया कि कॉल डिटेल खंगाली तो आरोपी शहनवाज का नाम सामने आया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी शहनवाज, मृतक शौकत के साढू आरोपी रफाकत और आरोपी राशिद को गिरफ़्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर बेहट के कलसिया रोड स्थित तालाब से शौकत का शव बरामद किया गया। साथ ही आरोपियों के पास से उसका मोबाइल भी बरामद किया गया। हत्या के दिन शौकत को दावत के बहने बेहट में बुलाया गया था। जहां पहले तीनों आरोपियों ने उसके साथ शराब पी। इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद कलसिया रोड पर एक तालाब में शव को दफना दिया।
एसएसपी के मुताबिक आरोपी शहनवाज के मृतक शौकत की पत्नी से प्रेम संबंध थे। वह उससे निकाह करना चाहता था, लेकिन अलग-अलग बिरादरी होने के कारण उनका निकाह नहीं हुआ। शौकत की शादी के बाद भी उनके संबंध रहे। शौकत की पत्नी के अपने जीजा आरोपी रफाकत से भी संबंध हो गए थे, जिसे लेकर कई बार विवाद भी हुआ था। एक बार इस मामले को लेकर पंचायत भी हुई थी। एसएसपी ने खुलासा करने वाली टीम को 10 हजार रुपए देने की घोषणा की है।
--- - नयी दिल्ली। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को कहा कि वैश्विक स्तर पर चल रहे मानव तस्करी के गठजोड़ से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने ऐसे केंद्र स्थापित करने का फैसला किया है, जहां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संकट में फंसी महिलाओं और बच्चों को सुरक्षा मिल सके। .मानव तस्करी के उन्मूलन पर राष्ट्रीय परामर्श के उद्घाटन सत्र में उन्होंने कहा कि मानव तस्करी (रोकथाम, देखभाल और पुनर्वास) विधेयक, 2021 के पारित होने के साथ, सरकार सीमा पार तस्करी से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सहयोग बढ़ाएगी।कार्यक्रम का आयोजन कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन और उसके सहयोगी समूह 'बचपन बचाओ आंदोलन' द्वारा किया गया। स्मृति ईरानी ने कहा, ' हमने तस्करी संबंधी अंतरराष्ट्रीय गठजोड़ पर, विदेश मंत्रालय के साथ साझेदारी के तहत उन महिलाओं के लिए केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया है जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परेशानी या संकट में हैं ताकि महिलाओं और बच्चों को सुरक्षा मिल सके।'मंत्री ने कहा, 'मुझे विश्वास है कि विधेयक के पारित होने से हम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उस सहयोग को बढ़ाएंगे ताकि सीमा पार तस्करी से निपटाजा सके, जो महिलाओं और बच्चों की तस्करी के संबंध में चिंता का प्रमुख विषय है।'
- नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के कारण अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों के परिचालन पर लगे प्रतिबंध को 31 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। यह जानकारी विमानन नियामक डीजीसीए ने शुक्रवार को दी।नागर विमानन महानिदेशालय ने कहा, बहरहाल, मामला दर मामला के आधार पर चुनिंदा मार्गों पर सक्षम प्राधिकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को अनुमति दी जाएगी।कोरोना वायरस महमारी के कारण भारत में 23 मार्च 2020 से ही अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ान सेवाएं निलंबित हैं। लेकिन मई 2020 से वंदे भारत मिशन के तहत विशेष अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन हो रहा है और जुलाई 2020 से कुछ देशों के साथ एयर बब्बल (द्विपक्षीय विशेष अंतरराष्ट्रीय उड़ान) समझौता के तहत भी उड़ान परिचालित किए जा रहे हैं। भारत ने अमेरिका, ब्रिटेन, संयुक्त अरब अमीरात, केन्या, भूटान और फ्रांस सहित करीब 24 देशों के साथ एयर बब्बल समझौता किया है।--
- नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस भाषण के लिए नागरिकों से अपने सुझाव देने का अनुरोध किया है। श्री मोदी इनमें से कुछ सुझावों को 15 अगस्त के अपने भाषण में शामिल करेंगे। पिछले कुछ वर्षों से श्री मोदी स्वतंत्रता दिवस भाषण के लिए सीधे नागरिकों से सुझाव आमंत्रित करते रहे हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा है कि नागरिकों के सुझाव लाल किले की प्राचीर से सुने जा सकेंगे। लोग अपने विचार और सुझाव MyGov पर साझा कर सकते हैं।
- नई दिल्ली।. देश में 92.8 प्रतिशत राशन कार्ड आधार नंबर से जोड़े जा चुके हैं। राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने 21 करोड़ 91 लाख राशन कार्डों को आधार से जोडऩे का काम पूरा कर लिया है और राष्ट्रीय स्तर पर लगभग 71 करोड़ लोग लाभान्वित हुए हैं।उपभोक्ता कार्य, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने आज राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 23 जुलाई तक देश में लगभग चार लाख 98 हजार उचित मूल्य की दुकानें इलेक्ट्रॉनिक प्वाईंट ऑफ सेल उपकरण से लैस हो चुकी हैं। एक राष्ट्र- एक राशन कार्ड के तहत मासिक आधार पर औसतन लगभग एक करोड़ पचास लाख पोर्टेबिलिटी ट्रांजैक्शन यानी सुगम लेन देन हुआ है। यह देश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत कुल लेनदेन का लगभग 10 प्रतिशत है। सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री ने बताया कि अगस्त 2019 में यह योजना शुरू होने के बाद से इसके तहत 29 करोड़ से अधिक पोर्टेबिलिटी ट्रांजैक्शन हो चुके हैं।
- चंडीगढ़। नाबार्ड ने गुरुवार को बताया कहा कि उसने पंजाब के फिरोजपुर, फाजिल्का, होशियारपुर और रूपनगर जिलों में पेयजल परियोजनाओं के लिए 445.89 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने बताया कि यह निधि ग्रामीण अवसंरचना विकास के तहत मंजूर की गई हैं। इन परियोजनाओं में घरेलू नल के माध्यम से उपभोक्ता को प्रति व्यक्ति प्रति दिन 70 लीटर पीने योग्य पेयजल उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है। नाबार्ड (पंजाब) के मुख्य महाप्रबंधक राजीव सिवाच ने यहां एक आधिकारिक बयान में कहा कि इन परियोजना के जरिये 700 गावों की 10.39 लाख आबादी को जल के जरिये पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पंजाब के फिरोजपुर और फाजिल्का के गांवों में पानी में मैलापन की समस्या है जबकि रूपनगर और होशियारपुर के गांवों में साल में एक मौसम में पानी की कमी की समस्या रहती है।
- लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ने जन सामान्य के साथ शालीन एवं मर्यादित व्यवहार के सम्बन्ध में प्रदेश के पुलिस कर्मियों के लिये गुरुवार को दिशा-निर्देश जारी किये। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मुकुल गोयल ने समस्त जोनल अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस आयुक्त लखनऊ, गौतमबुद्धनगर, कानपुर, वाराणसी, परिक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस उपमहानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक, प्रभारी जनपद को जन सामान्य के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा शालीन एवं मर्यादित व्यवहार बनाये रखने हेतु मुख्यालय स्तर से निर्देश जारी किये हैं। पुलिस महानिदेशक द्वारा जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि प्रत्येक पुलिसकर्मी आम जनमानस के साथ मर्यादित एवं शिष्ट व्यवहार बनाये रखे। पुलिस कर्मियों को जनता के साथ मर्यादित व्यवहार को लेकर उन्हें प्रशिक्षित किया जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि प्रत्येक जनपद में नियुक्त राजपत्रित/अराजपत्रित अधिकारियों/कर्मचारियों की दो चरणों में मर्यादित आचरण विषयक एक दिवसीय प्रशिक्षण/कार्यशाला कराई जायें। पुलिसकर्मियों के प्रशिक्षण हेतु स्थानीय विषय विशेषज्ञों की भी सेवाएं प्राप्त की जाएं तथा जनता के साथ पुलिस द्वारा अच्छे व्यवहार सम्बन्धित विषयों पर व्याख्यान भी कराया जायें। गोयल ने कहा कि जनपद के थानों पर जन सामान्य के साथ मर्यादित एवं शिष्ट व्यवहार बनाये रखने संबंधी बोर्ड लगाये जाये।
- मुंबई। महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्राधिकरण (एफडीए) ने गुरुवार को कहा उसने ई-वाणज्यि कंपनियों आमेजन और फ्लिपकार्ट को नोटिस जारी किया है। कथित रूप से डॉक्टर की पर्ची के बिना गर्भपात के किट और गोलियां कथित तौर पर बेचने को लेकर दोनों ई-वाणिज्य कंपनियों को नोटिस दिये गये हंै। यहां एक बयान में कहा गया है कि औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 बिना किसी परचे के ऐसी दवाओं के ऑनलाइन वितरण पर रोक लगाता है। सूचना मिलने पर एफडीए ने आमेजन से गर्भपात के किट मंगाने का आर्डर दिया और उत्तर प्रदेश के कूछ आपूर्तिकर्ताओं ने इस आर्डर को स्वीकार कर लिया। फ्लिपकार्ट के मामले में भी यही स्थिति पायी गयी।
- नयी दिल्ली। सरकार ने गुरुवार को लोकसभा को बताया कि नए संसद भवन के निर्माण पर अब तक 238 करोड़ रुपये और सेंट्रल विस्टा एवेन्यू के पुनर्विकास पर 63 करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई है। आवास एवं शहरी मामलों के राज्य मंत्री कौशल किशोर ने सदन में एक लिखित प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि नए संसद भवन पर 971 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत आनी है और अगले साल अक्टूबर तक इसका निर्माण कार्य पूरा होना है। मंत्री ने बताया कि राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट के बीच हो रहे सेंट्रल विस्टा एवेन्यू पुनर्विकास पर 608 करोड़ रुपये की लागत आएगी और इस साल नवंबर तक यह काम पूरा हो जाएगा।
- सुरेंद्रनगर (गुजरात)। गुजरात में सुरेंद्रनगर जिले की थानगढ़ तालुका के दूरस्थ इलाके में स्थित 1200 साल पुराने शिव मंदिर में खज़ाना छिपे होने की अफवाहों को सच मानकर कुछ अज्ञात लोगों ने मंदिर के गर्भ गृह में शिवलिंग हटाकर खुदाई की। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।थानगढ़ पुलिस के निरीक्षक एमडी चौधरी ने बताया कि प्राचीन मंदिर में बहुत लोग नहीं जाते हैं और यह एक सरंक्षित स्थल है और काफी जर्जर हालत में है। कुछ स्थानीय लोग नियमित अंतराल पर मंदिर में पूजा करने के लिए जाते हैं। अधिकारी ने कहा कि पुलिस के पास कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है, जबकि शुरुआती जांच से ऐसा लगता है कि चोरों ने परिसर में खजाना छुपे होने की अफवाहों पर यकीन कर लिया हो । उन्होंने कहा कि मूर्तियों को ग्रामीणों की मदद से उनके मूल स्थान पर स्थापित कर दिया गया है। चौधरी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने मंदिर परिसर के अंदर दो गड्ढे खुदे देखे जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। अधिकारी ने बताया कि यह मंदिर जामवाड़ी गांव के पास स्थित है और 1200 साल पुराना है। उन्होंने कहा, "खजाने की तलाश में किसी ने शिवलिंग को हटाकर गर्भगृह के अंदर एक फीट गहरा गड्ढा खोदा दिया। आरोपियों ने शिवलिंग को ध्यान से दीवार के पास रखा और उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।" अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने फिर नंदी की मूर्ति को भी हटाया जो गर्भ गृह के बाहर स्थित है और फिर वहां पर तीन-चार फीट गहरा गड्ढा खोदा। उन्होंने कहा कि इस बाबत कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।
- नयी दिल्ली । दिल्ली में अपने मालिक के घर से 45 लाख रुपये से अधिक के मूल्य के गहने और नकद लेकर रफूचक्कर होने के आरोपी एक घरेलू सहायिका को ओड़िशा से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि 26 वर्षीय युवती के पास से चोरी के 13,000 रुपये में से 2,530 रुपये तथा सोने और हीरे के आभूषण बरामद किये गए। पुलिस के अनुसार उसे ‘दूरसंचार निर्यात संवर्धन परिषद की एक अधिकारी ने किसी परिचित के मार्फत पिछले साल दिसंबर में काम पर रखा था। पुलिस ने बताया कि परिषद की उप निदेशक सरबनी दासगुप्ता ने 22 जुलाई को उससे शिकायत की कि पर्यावरण कॉम्प्लेक्स स्थित उनके घर में चोरी हुई है। जांच के दौरान पता चला कि शिकायतकर्ता ने पिछले साल दिसंबर में युवती को काम पर रखा था लेकिन उसका पुलिस सत्यापन नहीं किया गया था। पुलिस के अनुसार, दासगुप्ता ने अपनी शिकायत में कहा कि कोलकाता में अपने भाई की शादी के बाद वह 22 जुलाई को कोलकता से घर लौटीं और सारे गहने आलमारी में रखने के बाद काम पर चली गई। दासगुप्ता के अनुसार शाम को घर वापस आने पर उन्होंने घर खुला पाया और घरेलू सहायिका तथा गहने और नकदी गायब थे, उसके बाद जब उन्होंने सहायिका को फोन किया लेकिन फोन बंद था। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि ओडिशा में भुवनेश्वर के एक गांव स्थित आरोपी सहायिका के घर पर पुलिस की टीम भेजी गई। उन्होंने कहा कि कोविड प्रतिबंधों के कारण दिल्ली से भुवनेश्वर तक सीधी बस सेवा नहीं होने की वजह से आरोपी ने कई बसें और वाहन बदले। ठाकुर ने कहा, “आरोपी युवती ने अपने पति और दोस्तों से बात करने के लिए दुकानदारों, बस चालक और सह यात्रियों के फोन इस्तेमाल किये। इन फोन कॉल के आधार पर हमारी टीम ने उसका रास्ता पता लगाया।” डीसीपी ने कहा, “तकनीकी निगरानी के आधार पर टीम ने आरोपी को ओडिशा से पकड़ने में सफलता पाई और उसे दिल्ली लाया गया।
- जींद। नरवाना इलाके में अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के परिजन की शिकायतों पर अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महम के वार्ड नंबर दो निवासी अजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन ममता किसी काम से रिश्तेदारी में नरवाना चमेला कालोनी गई हुई थी। जब वह जानकार अनिल के साथ बाइक से हिसार रोड की तरफ जा रही थी उसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। उसे गंभीर हालत में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नरवाना पुलिस ने अजीत की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अन्य घटना में गांव डूमरखा कलां निवासी महिपाल ने पुलिस को शिकायत में बताया कि बीती देर शाम उसका भाई हरपाल खेत से घर वापस लौट रहा था। सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसके भाई की मौत हो गई। सदर थाना नरवाना पुलिस ने महिपाल की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
- नयी दिल्ली । केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली में अतिरिक्त कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) खोलने की मंजूरी दे दी है। मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्विटर' के जरिए इसकी जानकारी दी। तोमर ने ट्वीट किया कि उनके मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को रायबरेली में अतिरिक्त केवीके खोलने की मंजूरी दे दी। मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार, कृषि उत्पादकता बढ़ाने और किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रतिबद्ध है। पहला केवीके वर्ष 1974 में पुडुचेरी में स्थापित किया गया था और अब देश भर में 700 से अधिक केवीके फैले हुए हैं। केवीके को दायित्व है कि वे प्रौद्योगिकी मूल्यांकन करें और इसके अनुप्रयोग एवं क्षमता विकास के लिए इसे प्रदर्शन करवायें। वे किसानों को रुचि के विभिन्न विषयों पर आईसीटी और अन्य मीडिया माध्यमों का उपयोग करते हुए खेती संबंधी परामर्श प्रदान करते हैं। इसके अलावा, केवीके गुणवत्तापूर्ण तकनीकी उत्पादों (बीज, रोपण सामग्री, जैव-एजेंट, पशुधन) का उत्पादन करते हैं और उन्हें किसानों को उपलब्ध कराते हैं। यह फ्रंटलाइन विस्तार गतिविधियों का आयोजन करता है, चयनित कृषि नवाचारों की पहचान करता है और उनका दस्तावेजीकरण करता है और चल रही योजनाओं और कार्यक्रमों के साथ खुद को जोड़ता है।
- भोपाल। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 24 घंटे में मध्य प्रदेश के 15 जिलों में भारी वर्षा होने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका व्यक्त करते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आईएमडी भोपाल कार्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पी के साहा ने बृहस्पतिवार को बताया कि मध्य प्रदेश के श्योपुर, मुरैना, भिण्ड, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दतिया, शिवपुरी, अनूपपुर, डिंडोरी, नीमच, मंदसौर, रतलाम, बालाघाट एवं मंडला जिलों में आगामी 24 घंटों में कहीं-कहीं पर भारी वर्षा और गरज के साथ बिजली चमकने एवं गिरने की संभावना का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि अलर्ट बृहस्पतिवार सुबह से लेकर शुक्रवार सुबह तक के लिए है। साहा ने बताया कि इस दौरान इन 15 जिलों में 64.5 मिलीमीटर से 115.5 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। साहा ने कहा कि इसके अलावा, प्रदेश के जबलपुर, शहडोल, सागर एवं रीवा संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों और भोपाल, होशंगाबाद, उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के अनेक स्थानों पर वर्षा या गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है। साहा ने बताया कि पिछले 24 घंटे में प्रदेश के गोहद में सबसे अधिक 14 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि लालबर्रा में नौ सेंटीमीटर, गोरमा एवं मुरैना में आठ-आठ सेंटीमीटर, भिण्ड में सात सेंटीमीटर, अजयगढ़, पोरसा एवं मऊ में छह-छह सेंटीमीटर और अटेर एवं खजुराहो में पांच-पांच सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।
- नई दिल्ली। भारत में 2020 में कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण लगाए गए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन ने देश में कृषि आपूर्ति श्रृंखलाओं को बाधित किया जिससे महिलाओं की पोषण स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव डाला। एक नये अध्ययन में यह जानकारी सामने आई है।'इकोनोमिया पॉलिटिका जर्नल' पत्रिका में प्रकाशित शोध में दिखा कि भले ही खाद्य मूल्य श्रृंखलाओं एवं संबद्ध गतिविधियों को लॉकडाउन से छूट दी गई थी, लेकिन महिलाओं की खाद्य विविधता - खाद्य समूहों की उपभोग की गई संख्या- 2019 की तुलना में इस अवधि के दौरान घटी थी। नयी दिल्ली के कृषि एवं पोषण के लिए टाटा-कोर्नेल संस्थान ने पाया कि यह गिरावट मांस, अंडा, सब्जी और फल जैसे खाद्यों के घटे उपभोग के कारण आई है जो सूक्ष्म पोषक तत्वों से युक्त होते हैं जो अच्छे स्वास्थ्य एवं विकास के लिए आवश्यक होते हैं। अध्ययन की सह-लेखक, टीसीआई में शोध अर्थशास्त्री सौम्या गुप्ता ने कहा, "महिलाओं के आहार में वैश्विक महामारी से पहले भी विविध खाद्यों की कमी थी लेकिन कोविड-19 ने स्थिति को और खराब कर दिया।" उन्होंने कहा, "पोषण संबंधी परिणामों पर वैश्विक महामारी के प्रभाव को देखने वाली किसी भी नीति को लैंगिक पहलु से देखना होगा जो महिलाओं द्वारा सामना की जाने वाली विशिष्ट, और अक्सर लगातार बनी रहने वाली कमजोरियों को दर्शाता है।"टीसीआई निदेश प्रभु पिनगली, सहायक निदेशक मैथ्यू अब्राह्म और कंसल्टेंट पायल सेठ समेत अन्य शोधकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा में राष्ट्रीय, राज्य एवं जिला स्तर पर खाने पर होने वाला खर्च, आहार विविधता एवं अन्य पोषक संकेतों के सर्वेक्षणों का विश्लेषण किया। उन्होंने पाया कि लॉकडाउन के दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों के बंद होने के कारण भी महिलाओं पर असमान बोझ पड़ा। ये केंद्र जो स्तनपान कराने वाली एवं गर्भवती महिलाओं को घर ले जाने के लिए राशन एवं गर्म पका हुआ भोजन उपलब्ध कराते हैं, वे महिलाओं एवं बच्चों के लिए पोषण का महत्त्वपूर्ण स्रोत हैं। सर्वेक्षण में शामिल किए गए 155 घटों के आंकड़े दिखाते हैं कि वैश्विक महामारी के दौरान 72 प्रतिशत पात्र घरों की आगंनवाड़ी सेवाओं तक पहुंच बाधित हो गई। अध्ययन में पाया गया कि बाद में कृषि आपूर्ति श्रृंखलाओं में व्यवधान के कारण कीमतों में उतार-चढ़ाव आया, विशेष रूप से गैर-प्रधान खाद्य पदार्थों की कीमतों में। सर्वेक्षण में शामिल लगभग 90 प्रतिशत लोगों ने कम खाना खाने की जानकारी दी, जबकि 95 प्रतिशत ने कहा कि उन्होंने कम प्रकार के भोजन का सेवन किया।
- गोण्डा (उप्र)। जिले के छपिया थाना क्षेत्र के अन्तर्गत बभनजोतिया में पिकअप वैन के सड़क किनारे बने घर में घुस जाने से में मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य जख्मी हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, बुधवार की देर रात बभनान से छपिया जाने वाली पिकअप वैन (सामान ढोने वाला वाहन) अनियंत्रित होकर ग्राम बभन जोतिया गांव में सड़क किनारे बने जयसिंह भुज के घर में घुस गई, जिससे घर के बरामदे में सो रही पूनम देवी (48) पत्नी जय सिंह भुज, जय सिंह (49), खुशी गुप्ता (14) पुत्री जय सिंह, रेखा गुप्ता (23) और पिकअप चालक राम किशन प्रजापति (26) घायल हो गए। मौके से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया भेजा गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान पूनम व खुशी की मौत हो गई। तीन अन्य घायलों का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।
- मुंबई। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने लोगों को ब्लैकमेल करने और उनकी अश्लील वीडियो चैट को सार्वजनिक करने की धमकी देकर जबरन वसूली करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह में शमिल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक किशोर है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि बीकेसी साइबर पुलिस थाने ने नागपुर, उत्तर प्रदेश और ओडिशा में अभियान चलाने के बाद पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि जांच से पता चला है कि गिरोह के सदस्यों ने पिछले कुछ महीनों में कथित तौर पर कई लोगों को ब्लैकमेल किया था और विभिन्न राज्यों में 80 लोगों को कम से कम 250 पीड़ितों की अश्लील वीडियो क्लिप बेचकर पैसे कमाए थे। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह पता चला है कि आरोपियों ने पैसे के लेन-देन के लिए नेपाल स्थित बैंक के खाते का इस्तेमाल किया। अधिकारी ने कहा कि आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लड़कियों के रूप में फर्जी अकाउंट बनाते थे और पुरुषों को लुभाते थे, जिनमें से ज्यादातर हाई-प्रोफाइल पृष्ठभूमि वाले अमीर लोग होते थे। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने 12 फर्जी अकाउंट और छह फर्जी ईमेल आईडी बनाए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर खुद लड़कियों के रूप में प्रस्तुत करते हुए, आरोपी पीड़ितों को विश्वास में लेकर अश्लील वीडियो चैट शुरू करने पर जोर देते और फिर इसे रिकॉर्ड कर लेते। उन्होंने कहा कि वे पीड़ितों को रिकॉर्ड किए गए वीडियो के जरिये ब्लैकमेल कर उनसे पैसे वसूल करते थे।
- मुंगेर । बिहार में मुंगेर जिले के टेटिया बम्बर थाना अंतर्गत रामपुर गांव के पास बृहस्पतिवार की सुबह एक पिकअप वाहन के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसपर सवार तीन मजदूरों की मौत हो गयी। पुलिस अधीक्षक जे जे रेड्डी ने बताया कि मृतकों में शत्रुघ्न शर्मा (45), देवनारायण मेहमा (30) और रंजीत शर्मा (18) शामिल हैं। इस हादसे में चोटिल हुए 12 लोगों का प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। पुलिस के मुताबिक, सुपौल जिला के भवटिया थाना अंतर्गत पिपरा खुर्द गांव के रहने वाले 23 मजदूर उक्त पिकअप वाहन पर सवार होकर नवादा जिले के दतरौल गांव में धान की रोपनी के लिए जा रहे थे। इस हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया है।













.jpg)
.jpg)












.jpg)