- Home
- खेल
- नई दिल्ली। हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद के जीवन के शुरुआती समय पर एक वृत्तचित्र बनाया जा रहा है। निर्माता और उद्यमी जोयीता रॉय तथा प्रतीक कुमार मिश्रा इस वृत्तचित्र का निर्माण कर रहे हैं जिसमें ध्यानचंद के शुरुआती जीवन और संघर्षो को दर्शाया जाएगा। रॉय और मिश्रा ध्यानचंद को भारत रत्न सम्मान दिये जाने की मांग को लेकर डिजिटल अभियान भी चला रहे हैं।उन्होंने कहा कि इस बारे में उनकी ध्यानचंद के बेटे और हॉकी खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद से बात हुई है। उन्होंने 2020 में झांसी और इलाहाबाद में शूटिंग शुरू करने की योजना बनाई थी लेकिन कोविड-19 के कारण शूटिंग टल गयी। अब वृत्तचित्र की शूटिंग जून में शुरू हो सकती है और निर्माताओं ने इसे तीन दिसंबर को ध्यानचंद की 42वीं पुण्यतिथि के अवसर पर रिलीज करने की योजना बनाई है।
- नयी दिल्ली। विश्व रिकार्डधारी भारतीय भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने कहा कि पांच साल पहले रियो ओलंपिक में मिली नाकामी से उन्होंने सबक ले लिया है और उन्हें तोक्यो ओलंपिक में अच्छे प्रदर्शन का यकीन है । मीराबाई ने पिछले महीने कहा था कि 2016 रियो ओलंपिक में मिली नाकामी से वह पूरी तरह टूट गई थी और उन्हें मनोवैज्ञानिक से सलाह लेनी पड़ी । उन्होंने कहा कि पिछले ओलंपिक की तुलना में वह बेहतर भारोत्तोलक बनकर उभरी है ।मीराबाई ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) द्वारा डाले गए वीडियो में कहा ,‘‘ मैने रियो ओलंपिक में भाग लेकर काफी कुछ सीखा । रियो में मैंने बहुत कुछ सीखा । अपनी गलतियां और उन्हें कैसे सुधारना है । अभ्यास और प्रतिस्पर्धा में अच्छा प्रदर्शन कैसे करना है ।'' मीराबाई रियो ओलंपिक में महिलाओं के 48 किलोवर्ग में क्लीन और जर्क वर्ग में तीनों प्रयासों में वजन नहीं उठा सकी । उन्होंने उसके बाद विश्व चैम्पियनशिप और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता ।उनकी प्रेरणा के बारे में पूछने पर उन्होंने भारतीय भारोत्तोलन की पहली सुपरस्टार कुंजारानी देवी का नाम लिया । उन्होंने कहा ,‘‘ मैं कुंजारानी मैडम से प्रेरणा लेती हूं । वह शीर्ष खिलाड़ी थी और मणिपुर से ही थी । मैं उनकी तरह बनना चाहता हूं । जब भी कोई शक या दबाव होता है तो मैं उनके वीडियो देख लेती हूं ।
- विशॉ (ब्रिटेन)। भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा ने आखिरी दौर में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए तीन अंडर 69 का स्कोर बनाया जिससे वह बेलफ्रेड ब्रिटिश मास्टर्स में संयुक्त 34वें स्थान पर रहे। रिचर्ड ब्लैंड ने ट्राफी हासिल की जो यूरोपीय टूर में उनका पहला खिताब है।शुभंकर कट में जगह बनाने वाले एकमात्र भारतीय थे। उन्होंने अंतिम दौर में पांच बर्डी बनायी लेकिन इस बीच दो बोगी भी की और आखिर में उनका चार दिन का स्कोर चार अंडर रहा। भारत के अजितेश संधू, एसएसपी चौरसिया और गगनजीत भुल्लर ने भी टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था लेकिन ये तीनों कट में जगह नहीं बना पाये थे। इस बीच ब्लैंड ने कई प्रयासों के बाद पहली बार यूरोपीय टूर का खिताब जीता। उन्होंने प्लेआफ में इटली के युवा गोल्फर गुइडो मिगलियोजी को हराया।
- नयी दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने छत्रसाल स्टेडियम विवाद मामले में दो बार के ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार और छह अन्य लोगों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए हैं। इस विवाद में एक पहलवान की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी। इससे कुछ दिन पहले इसी मामले में आरोपी सुशील कुमार के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, '' हमने अदालत से पहलवान सुशील कुमार और अन्य छह लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने का अनुरोध किया था जिसे स्वीकार कर लिया गया है और इन सभी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए गए हैं।'' पिछले रविवार की शाम एक लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था।पुलिस ने इस मामले में पीड़ितों के बयान पहले ही दर्ज कर लिए हैं। यह झगड़ा दिल्ली के माडल टाउन इलाके में एक फ्लैट खाली करने को लेकर हुआ था। इससे पहले एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी सुशील कुमार का नाम भी प्राथमिकी में दर्ज है और वह फरार है, उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही कहा कि आरोपी सुशील को पकड़ने के लिए दिल्ली-एनसीआर और पड़ोसी राज्यों में छापे भी मारे जा रहे हैं। पीड़ितों का आरोप है कि झगड़े के समय सुशील वहां मौजूद था। दरअसल, पिछले मंगलवार को उत्तरी दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में हुए विवाद में 23 साल के सागर और उसके दो दोस्तों की कथित तौर पर कुछ अन्य पहलवानों ने बुरी तरह पिटाई की थी, जिसमें सागर की मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक इस विवाद में आरोपी सुशील कुमार, अजय, आरोपी प्रिंस दलाल, सोनू, सागर, अमित और अन्य लोग शामिल थे। पुलिस ने इस संबंध में भारतीय दंड संहिता और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हरियाणा के झज्जर के रहने वाले आरोपी प्रिंस दलाल (24) को पहले ही पकड़ चुकी है।
- रोम। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने बारिश के कारण स्थगित किए गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में शनिवार को स्टेफानोस सितसिपास को हराया। अंतिम दोनों सेटों में अपनी सर्विस गंवाकर वापसी करने वाले जोकोविच ने 4-6, 7-5, 7-5 की जीत के साथ लगातार आठवीं बार इटैलियन ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाई। गत चैंपियन जोकोविच यहां पांच बार खिताब जीत चुके हैं। जोकोविच को आराम का अधिक समय नहीं मिलेगा और फाइनल में जगह बनाने के लिए वह शनिवार को ही स्थानीय दावेदार लॉरेंजो सोनेगो से भिड़ेंगे। सोनेगो ने पहला सेट गंवाने के बाद जोरदार वापसी करते हुए सातवें नंबर के खिलाड़ी आंद्रे रूबलेव को 3-6, 6-4, 6-3 से हराकर पहली बार मास्टर्स टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई। जोकोविच और सोनेगो दोनों के क्वार्टर फाइनल मुकाबले शुक्रवार को नहीं हो पाए थे।महिला टूर्नामेंट में फ्रेंच ओपन चैंपियन इगा स्वियाटेक ने रोम में दो बार की चैंपियन एलिना स्वितोलिना को 6-2, 7-5 से हराया। वह सेमीफाइनल में 17 साल की अमेरिकी कोको गॉफ से भिड़ेंगी। दूसरे सेमीफाइनल में कैरोलिन प्लिसकोवा का सामना पेत्रा मार्टिच से होगा।-
- नयी दिल्ली, 13 मई (भाषा) भारत के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत ने कोरोना के टीके का पहला डोज गुरूवार को लगवा लिया । भारत के इस 23 वर्षीय क्रिकेटर ने टीका लेते हुए अपनी तस्वीर ट्वीट की है। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल और उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिये भारतीय टीम में हैं । उन्होंने ट्वीट किया ,‘‘टीके का पहला डोज लग गया । अगर आप टीका लगवाने के योग्य हैं तो देर मत कीजिये । जितनी जल्दी हम टीका लगवायेंगे, वायरस को हरा सकेंगे ।'' इससे पहले कप्तान विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, उमेश यादव, ईशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह ने भी अलग अलग केंद्रों पर टीके का पहला डोज ले लिया । मुख्य कोच रवि शास्त्री ने सबसे पहले मार्च में ही टीका लगवा लिया था । सरकार ने एक मई से 18 वर्ष से ऊपर की उम्र के सभी नागरिकों के लिये टीकाकरण शुरू कर दिया है ।
- रोम । दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने इटालियन ओपन में दर्शकों की स्टेडियम में वापसी का जश्न एलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना के खिलाफ गुरुवार को प्रभावशाली जीत दर्ज कर मनाया। सर्बिया के जोकोविच ने स्पेन के खिलाड़ी को एकतरफा मुकाबले में 6-2, 6-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की। टूर्नामेंट के शुरूआती चरणों में दर्शकों की मौजूदगी की अनुमति नहीं थी लेकिन इटली सरकार के फैसले के बाद गुरुवार से स्टेडियम में क्षमता के 25 प्रतिशत दर्शकों को आने की मंजूरी दी गयी। मैच में शानदार जीत दर्ज करने के बाद पांच बार के चैम्पियन जोकोविच ने कहा, ‘‘ यह सिर्फ अच्छा नहीं बल्कि शानदार था।'' उन्होंने कहा, ‘‘ दूसरे खिलाड़ियों की तरह मुझे भी दर्शकों की काफी कमी खली। यही एक कारण है कि मैंने लगातार खेलना जारी रखा है।'' जोकोविच का अगला मुकाबला मोंटे कार्लो के चैंपियन स्टेफानोस सितसिपास या मैड्रिड ओपन के उपविजेता माटेओ बेरेटिनी से होगा। यह दोनों खिलाड़ी रैंकिंग में शीर्ष 10 में शामिल है। अमेरिका के रीले ओपेल्का भी क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रहे। छह फुट 11 इंच लंबे कद के इस खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले कारात्सेव को 7-6, 6-4 से हराया।
- पुणे। ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी भारतीय महिला मुक्केबाजों एमसी मेरीकोम (51 किग्रा) और लवलीना बोरगोहेन (69 किग्रा) को बुधवार को कोविड-19 का पहला टीका लगाया गया। मेरीकोम और लवलीना दोनों यहां सेना खेल संस्थान (एएसआई) में ट्रेनिंग कर रही हैं। ट्रेनिंग शिविर को भारतीय खेल प्राधिकरण ने स्वीकृति दी है और यह जुलाई के अंत तक चलेगा। भारतीय मुक्केबाजी महासंघ ने कहा, ‘‘इन दोनों के अलावा कोचिंग और सहयोगी स्टाफ के चार सदस्यों को भी पहला टीका लगाया गया।'' विश्व चैंपियनशिप की दो बार की कांस्य पदक विजेता लवलीना पिछले कुछ समय से एएसआई में ट्रेनिंग कर रही हैं जबकि छह बार की विश्व चैंपियन मेरीकोम पांच मई को यहां पहुंची। मुक्केबाजों को तीन अलग समूह में रखा गया है और सभी तो अभ्यास के लिए दो जोड़ीदार दिए गए हैं जिससे कि संक्रमण के जोखिम को कम किया जा सके। ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली एक अन्य महिला मुक्केबाज पूजा रानी (75 किग्रा) हालांकि बेलारी के इंस्पायर इंस्टीट्यूट आफ स्पोर्ट्स में ट्रेनिंग जारी रखेंगी। महिला मुक्केबाजों के नयी दिल्ली में चल रहे राष्ट्रीय शिविर को उस समय रोकना पड़ा था जब 14 अप्रैल को नयी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में हाई परफोर्मेंस निदेशक राफेल बर्गामास्को और मुख्य कोच मोहम्मद अली कमर सहित 21 प्रतिभागी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे। बर्गामास्को और कमर इसके बाद से इस संक्रमण से उबर चुके हैं।
- मुंबई। महान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर ने इंटरनैशनल नर्स डे पर न केवल उनके महान कार्यों की तारीफ की है, बल्कि अपने ऑफिशल ट्विटर अकाउंट की डीपी भी बदली है। उन्होंने असम की 3 नर्सों की तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि किस तरह नर्सें बिना थके हमारी सेवा में लगी रहती हैं और इस कोरोना वायरस महामारी काल में फ्रंट लाइन फाइटर रही हैं।उन्होंने तारीफ करते हुए लिखा- चुपचाप मानवता की सेवा करना। जब हम अस्वस्थ होते हैं तो रातभर जागना, देखभाल करना और चिंता करना। महामारी ने हमें पहले से कहीं अधिक उनके मूल्य को पहचान दिया है। आप हमारे लिए जो कुछ भी करते हैं उसके लिए आभारी हैं।कोरोना वायरस को मात दे चुके सचिन ने हॉस्पिटल से निकलने के बाद सबसे पहले फैंस को शुक्रिया कहने के अलावा डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ की तारीफ की थी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि तस्वीर में दिख रहीं 3 नर्सें कौन हैं? उन्होंने लिखा- यह तस्वीर असम के मकुंडा अस्पताल की है, जहां ये नर्सें निडर होकर असम के मिजोरम और त्रिपुरा की सीमा के एक सुदूर हिस्से में जरूरतमंदों की सेवा कर रही हैं।तस्वीर पर तीनों नर्सों का नाम भी लिखा हुआ है। उनके नाम लालनुन्हलिमी , लालरोजामी और ऐबांसी रानी है। उल्लेखनीय है कि सचिन तेंडुलकर सोशल मीडिया पर इससे पहले भी डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ के कामों की सराहना कर चुके हैं।

- रोम। दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी रफेल नडाल उन टेनिस खिलाडिय़ों में शामिल हो गये हैं जो तोक्यो ओलंपिक में खेलने को लेकर सुनिश्चित नहीं हैं।इटालियन ओपन में खेल रहे नडाल से जब एक साल के लिये स्थगित किये गये ओलंपिक में खेलने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'अभी मैं नहीं जानता। ईमानदारी से कहूं तो मैं स्पष्ट जवाब नहीं दे सकता क्योंकि मैं नहीं जानता। मैं अपने कैलेंडर के बारे में नहीं जानता। ' नडाल ने कहा, सामान्य समय में ओलंपिक खेल हमेशा मेरी मुख्य प्राथमिकता होते थे। मौजूदा समय में ओलंपिक अब भी प्राथमिकता है लेकिन चीजें बदल गई हैं। हम लगभग डेढ़ साल से इस महामारी से जूझ रहे हैं और मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि मैं फैसला थोड़े समय को ध्यान में रखकर लूंगा। कोरोना वायरस महामारी के कारण तोक्यो ओलंपिक 2020 को एक साल के लिये स्थगित कर दिया गया था। नडाल ने कहा, वर्तमान परिस्थितियों में मैं नहीं जानता। देखते हैं कि अगले दो महीनों में क्या होता है। लेकिन मुझे अपना कार्यक्रम व्यवस्थित करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, मैं अगले छह महीने नहीं बल्कि कुछ हफ्तों का ही कार्यक्रम बना रहा हूं। यह सब कुछ बदलती चीजों पर निर्भर करेगा और मेरा शरीर तथा दिमाग कैसे प्रतिक्रिया देता है क्योंकि मैं पहले ही 35 बरस का हो चुका हूं।नडाल ने बीजिंग ओलंपिक 2008 में एकल का स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने पांच साल पहले रियो डि जेनेरियो ओलंपिक में युगल का स्वर्ण पदक हासिल किया था। नडाल से पहले सेरेना विलियम्स ने कहा कि कोरोना वायरस प्रोटोकाल के कारण यदि उनके लिये अपनी तीन साल की बेटी को तोक्यो ले जाना संभव नहीं होगा तो वह ओलंपिक में भाग नहीं लेगी। जापान के केई निशिकोरी और नाओमी ओसाका भी खेलों के आयोजन पर चिंता व्यक्त कर चुके हैं।
- रोम। विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच इटालियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के बारिश से प्रभावित दूसरे दौर के मैच में एक समय अंपायर पर चिल्ला गये थे लेकिन इसके बाद उन्होंने खुद को संभाला और टेलर फ्रिट्ज को हराकर आगे बढ़ने में सफल रहे। दूसरे सेट के दौरान बारिश तेज होने से स्थिति खराब हो गयी थी और ऐसे में मौजूदा चैंपियन जोकोविच अपना आपा खो बैठे। उन्होंने अंपायर से चिल्लाकर पूछा, ‘ कब तक मैच जारी रखना चाहते हो। मैंने तीन बार आपसे कहा लेकिन आपने उस पर ध्यान नहीं दिया। इटालियन ओपन में पांच बार के विजेता जोकोविच ने आखिर में इस मैच में अमेरिकी खिलाड़ी फिट्ज को 6-3, 7-6 (5) से हराया। जोकोविच का अगला मुकाबला क्वालीफायर अलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना और कैमरन नोरी के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। फोकिना ने इससे पहले 16वीं वरीयता प्राप्त ग्रिगोर दिमित्रोव को 6-4, 7-6 (2) से हराकर उलटफेर किया था। इससे पहले नौवें वरीय मैटियो बेरेटिनी ने निकोलोज बासिलाशविली को 4-6, 6-2, 6-4 से जबकि इटली के ही लारेंजो सोनेगो ने 14वें वरीय गेल मोनफिल्स को 6-4, 5-7, 6-4 से पराजित किया। केई निशकोरी को दूसरे दौर में पाब्लो कारेनो बस्टा ने वाकओवर दिया जबकि कनाडा के फेलिक्स आगुर एलियासिमे ने आठवें वरीय डिएगो श्वार्टजमैन को 6-1, 6-3 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया। महिलाओं के वर्ग में पूर्व फ्रेंच ओपन चैंपियन येलेना ओस्टापेंको ने 16वीं वरीय योहाना कोंटा को 6-3, 6-1 से और क्रिस्टीना मलाडेनोविच ने 10वीं वरीय बेलिंडा बेनसिच को 6-3, 6-4 से हराकर उलफटेर किया। मेडिसन कीज ने हमवतन अमेरिकी सलोनी स्टीफन्स को 4-6, 6-2, 7-5 से शिकस्त दी।
- वेलिंगटन। कोरोना वायरस महामारी के कारण एक साल के लिये स्थगित किया गया महिला रग्बी विश्व कप अगले साल अक्टूबर में न्यूजीलैंड में आयोजित किया जाएगा। विश्व रग्बी ने बुधवार को 12 टीमों के इस टूर्नामेंट का नया कार्यक्रम जारी किया। इससे पहले इसका आयोजन 18 सितंबर से 16 अक्टूबर 2021 के बीच होना था लेकिन अब यह आठ अक्टूबर से 12 नवंबर 2022 के बीच आयोजित किया जाएगा। टीमों को मैचों के बीच कम से कम पांच दिन के विश्राम का समय देने के लिये टूर्नामेंट को 35 के बजाय 43 दिन का कर दिया गया।
- लुसाने। पुरुषों की विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप 26 अक्टूबर से छह नवंबर के बीच सर्बिया की राजधानी बेलेग्रेड में आयोजित की जाएगी। अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) ने मंगलवार को यह घोषणा की। पहले यह प्रतियोगिता भारत में होनी थी लेकिन पिछले साल मेजबानी शुल्क का भुगतान करने में असफल रहने के बाद उसने मेजबानी के अधिकार गंवा दिये थे। इसके बाद एआईबीए ने सर्बिया को मेजबानी सौंप दी थी। एआईबीए के अनुसार, ‘‘टूर्नामेंट 26 अक्टूबर से छह नवंबर के बीच खेला जाएगा। ''एआईबीए अध्यक्ष उमर क्रेमीव ने कहा, ‘‘एआईबीए पुरुष विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप विश्व भर के मुक्केबाजों को अपना दमखम दिखाने के लिये उचित मंच प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता दिखाएगी। '' पिछली चैंपियनशिप 2019 में रूस के एकटेरिनबर्ग में आयोजित की गयी थी।
- मुंबई । भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और महिला राष्ट्रीय टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने कोविड-19 के टीके का पहला डोज लगवा लिया है । अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने भी कोविड-19 का टीका लगवा लिया है। इन तीनों ने संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी तस्वीर पोस्ट करके लोगों से टीका लगवाने का आग्रह किया है। बुमराह ने अपनी तस्वीर ट्वीट करके कहा ,‘‘ टीका लग गया । हर कोई सुरक्षित रहे ।' दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मार्च में घरेलू श्रृंखला में खेलने वाली मंधाना ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट करके लिखा है, ‘‘कृपया सुरक्षित रहें और टीका लगवाएं। '' बुमराह अगले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल और उसके बाद इंग्लैंड दौरे के लिये भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले छह मई को सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने कोरोना टीके का पहला डोज लगवाया था । उसके बाद कप्तान विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, उमेश यादव और ईशांत शर्मा भी टीके लगवा चुके हैं । मुख्य कोच रवि शास्त्री ने मार्च में ही टीका लगवा लिया था ।
- मैड्रिड। एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने फ्रेंच ओपन से पहले अपनी शानदार फार्म जारी रखते हुए मैटियो बेरेटिनी को पराजित करके दूसरी बार मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता। क्वार्टर फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त राफेल नडाल और सेमीफाइनल में चौथी वरीयता प्राप्त डोमिनिक थीम को हराने के बाद ज्वेरेव ने फाइनल में दसवीं रैंकिंग के बेरेटिनी को 6-7 (8), 6-4, 6-3 से हराकर इस सत्र का अपना दूसरा खिताब हासिल किया। जर्मनी के छठी रैंकिंग के खिलाड़ी ने मार्च में अकापुल्को में मैक्सिकन ओपन का खिताब जीता था। उन्होंने इससे पहले 2018 में थीम को हराकर अपना पहला मैड्रिड ओपन खिताब जीता था। चौबीस वर्षीय ज्वेरेव ने कहा, ‘‘फ्रेंच ओपन में अच्छा प्रदर्शन करने के लिये आपको क्ले कोर्ट सत्र में अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत होती है। आखिर में मैने मास्टर्स जीता है। इसलिए यह जीत मेरे लिये महत्वपूर्ण है। मैं इस उपलब्धि से खुश हूं। '' पुरुष युगल के फाइनल में स्पेन के मार्सेल ग्रैनोलर्स और अर्जेंटीना के होरासियो जेबालोस ने क्रोएशिया के निकोला मेटकिच और मैट पाविच को 1-6, 6-3, 10-8 से हराकर खिताब जीता। महिला एकल के फाइनल में शनिवार को आर्यना सबालंका ने शीर्ष रैंकिंग की एश बार्टी को 6-0, 3-6, 6-4 से हराया था।
- टेनेरीफ (स्पेन) । गगनजीत भुल्लर ने आखिरी दौर में 66 का कार्ड खेला जिससे वह 2021 केनारी आइलैंड गोल्फ चैंपियनशिप में संयुक्त 38वें स्थान पर रहे। भारत के एक अन्य गोल्फर एसएसपी चौरसिया अंतिम दौर में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाये और उन्हें संयुक्त 61वें स्थान से संतोष करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका के 21 वर्षीय गोल्फर गैरिक हिगो ने खिताब जीता। यह पिछले तीन सप्ताह में उनका दूसरा खिताब है। टूर्नामेंट में भाग ले रहे अन्य भारतीयों में शुभंकर शर्मा संयुक्त 69वें और अजितेश संधू संयुक्त 71वें स्थान पर रहे। शिव कपूर कट से चूक गये थे। भारतीय गोल्फर अब अगले सप्ताह बेटफ्रेड ब्रिटिश मास्टर्स में भाग लेंगे।
- चार्लोट। रोरी मैकलरॉय ने रविवार को यहां आखिरी होल में तीन अंडर 68 का कार्ड खेलकर क्वेल हॉलो गोल्फ टूर्नामेंट का खिताब जीता। यह पिछले 18 महीनों में उनका पहला खिताब है। इससे पहले उन्होंने शंघाई में एचएसबीसी चैंपियनशिप जीती थी। मैकलरॉय ने कुल 10 अंडर 274 का स्कोर बनाया तथा अपने करियर का 19वां खिताब जीता। यह क्वेल हॉलो में उनका तीसरा खिताब है। अब्राहम एंसर ने लगातार तीन बर्डी जमायी तथा वह पांच अंडर 66 का स्कोर बनाकर दूसरे स्थान पर रहे। इस बीच अलेक्स रेका ने रीजन्स ट्रेडिन्स का खिताब जीता जो उनकी पीजीए टूर में तीसरी ट्राफी है।
- नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज सोमवार को ले ली। कोहली ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। विराट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में वैक्सीन की पहली डोज लेते हुए फोटो शेयर की है। कोहली की अगुआई में टीम इंडिया जल्द ही इंग्लैंड दौरे पर रवाना होगी जहां उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ वल्र्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खेलना है। इसके बाद भारतीय टीम मेजबान टीम के साथ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी।32 वर्षीय कोहली ने कोराना का टीका लगवाने के बाद लोगों से अपील की है कि जितना जल्दी हो सके, वैक्सीन लेने की कोशिश करें और सुरक्षित रहें।भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने भी सोमवार को कोरोना का टीका लगवाया। ईशांत ने पत्नी प्रतिमा के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की। ईशांत ने फ्रंटलाइन वॉरियर्स का धन्यवाद किया। इससे पहले टीम के सीनियर तेज गेंदबाज उमेश यादव और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने भी सोशल मीडिया पर कोरोना की पहली डोज लेने की जानकारी दी थी।
- नई दिल्ली। भारतीय निशानेबाज गुरजोत सिंह खंगुरा ने इटली के लोनाटो में आईएसएसएफ शॉटगन विश्व कप में शानदार आगाज करते हुए रविवार को प्रतियोगिता के शुरूआती दिन 75 में से 74 निशाने सही लगाये। हाल ही में भारतीय ओलंपिक टीम में आरक्षित सदस्य के रूप में शामिल हुए गुरजोत क्वालीफिकेशन के पहले तीन दौर में शानदार फॉर्म में दिखे। इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे एक अन्य भारतीय अंगद वीर सिंह बाजवा ने 71 का स्कोर किया।बाजवा तोक्यो ओलंपिक की टीम में मुख्य खिलाड़ी है। प्रतिस्पर्धा में भाग ले रहे 112 निशानेबाजों में भी 12 का तीसरे दौर का खेल खत्म नहीं हुआ है। गुरजोत फिलहाज 12वें स्थान पर है जबकि अंगद इस तालिका में 54 वें स्थान पर है। शीर्ष छह निशानेबाज फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगे। इस प्रतियोगिता में 56 देशों के 399 निशानेबाज भाग ले रहे है जिसमें भारत से सिर्फ गुरजोत और अंगद शामिल हैं।
- नयी दिल्ली। खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने रविवार को कहा कि उनका प्रयास ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके निशानेबाजों के लिये सुरक्षित वातावरण तैयार करना है और यही वजह है कि निशानेबाज कोरोना वायरस से प्रभावित भारत से जल्द ही क्रोएिशया रवाना हो जाएंगे जहां वे अभ्यास करने के अलावा प्रतियोगिताओं में भी भाग लेंगे। ओलंपिक में जगह बना चुके 15 भारतीय निशानेबाज 11 मई को चार्टर्ड विमान से क्रोएशिया के जगरेब रवाना होंगे जहां वे 20 मई से छह जून तक ओसिजेक में यूरोपीय चैंपियनिशप में भाग लेंगें। भारतीय टीम इसी शहर में 22 जून से तीन जुलाई के बीच होने वाले आईएसएसएफ विश्व कप में भी भाग लेगी। रीजीजू ने ट्वीट किया, ‘‘हमारा प्रयास है कि तोक्यो ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाले हमारे खिलाड़ी सुरक्षित वातावरण में सर्वश्रेष्ठ अभ्यास करें। इसलिए खेल मंत्रालय ने एनआरएआई (भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ) के साथ मिलकर 13 सदस्यीय (15 सदस्यीय) निशानेबाजी दल के लिये 10 मई से क्रोएशिया में 78 दिन के अभ्यास की व्यवस्था करने का फैसला किया।'' क्रोएशिया में अभ्यास और प्रतियोगिताओं में भाग लेने के बाद भारतीय निशानेबाजी टीम वहीं से ओलंपिक के लिये तोक्यो रवाना होगी। ओलंपिक 23 जुलाई से शुरू होंगे।
- मुंबई । भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे और तेज गेंदबाज उमेश यादव ने शनिवार को कहा कि उन्होंने कोरोना वायरस टीके का पहला डोज लगवा लिया है। बत्तीस वर्ष के रहाणे न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल और उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के लिये भाररतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान हैं। रहाणे ने अपनी तस्वीर के साथ ट्वीट किया ,‘‘टीके का पहला डोज आज लगवा लिया । मैं सभी से रजिस्ट्रेशन करवाने और टीके लगवाने की अपील करता हूं ।'' उमेश ने भी पहला टीका लगवाने के बाद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी।उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘टीका लगवा लिया है। सभी चिकित्साकर्मियों का बहुत बहुत धन्यवाद और मेरा प्रत्येक से अनुरोध है जब भी आपको मौका मिले टीका लगवायें। '' भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने गुरूवार को टीका लगवाया था । मुख्य काोच रवि शास्त्री ने मार्च में टीका लगवा लिया था ।
- नयी दिल्ली । भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी शनिवार को कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में शामिल हो गये और उन्होंने प्रभावित लोगों के लिये ‘बेड' सहित ऑक्सीजन सिलेंडर तथा किट खरीदने के लिये अघोषित धनराशि देने का वादा किया। इस 23 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि वह गुरुग्राम स्थित गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) हेमकुंट फाउंडेशन को यह धनराशि दान करेंगे। पंत ने अपने ट्विटर पेज पर जारी बयान में कहा, ‘‘मैं धनराशि के जरिये हेमकुंट फाउंडेशन की सहायता कर रहा हूं जो देश भर में पीड़ितों को बेड सहित ऑक्सीजन सिलेंडर, कोविड राहत किट और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराएगा।'' पंत ने पिछले एक साल से कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की मदद के लिये लगातार काम कर रहे लोगों की भी सराहना की। उन्होंने कहा, ''हालांकि इस बुरे दौर से पार पाने में भारत को हम सभी के सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है। मैंने किसी काम के लिये एक टीम के रूप में मिलकर काम करने की ताकत जैसा महत्वपूर्ण पहलू खेल से सीखा।'
- नयी दिल्ली। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व सदस्य और मॉस्को ओलंपिक 1980 के स्वर्ण पदक विजेता रविंदर पाल सिंह ने शनिवार की सुबह लखनऊ में अंतिम सांस ली । वह 65 वर्ष के थे । सिंह को 24 अप्रैल को विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार वह कोरोना संक्रमण से उबर चुके थे और टेस्ट नेगेटिव आने के बाद कोरोना वॉर्ड से बाहर थे । शुक्रवार को उनकी हालत अचानक बिगड़ी और उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा । लॉस एंजिलिस ओलंपिक 1984 खेल चुके सिंह ने विवाह नहीं किया था । उनकी एक भतीजी प्रज्ञा यादव है ।वह 1979 जूनियर विश्व कप भी खेले थे और हॉकी छोड़ने के बाद स्टेट बैंक से स्वैच्छिक सेवानिवृति ले ली थी । सीतापुर में जन्में सेंटर हाफ सिंह ने 1979 से 1984 के बीच शानदार प्रदर्शन किया । दो ओलंपिक के अलावा वह 1980 और 1983 में चैम्पियंस ट्रॉफी , 1982 विश्व कप और 1982 एशिया कप भी खेले ।
- मैड्रिड। भारत के रोहन बोपन्ना और कनाडा के डेनिस शापोवालोव की जोड़ी मैड्रिड ओपन पुरूष युगल क्वार्टर फाइनल में अलेक्जेंडर ज्वेरेव और टिम पुएज से हारकर बाहर हो गई । बोपन्ना और डेनिस को जर्मन प्रतिद्वंद्वियों ने 6 . 4, 3 . 6, 10 . 5 से हराया।बोपन्ना और डेनिस ने पांच जबकि उनके विरोधियों ने तीन ऐस लगाये हालांकि उन्होंने डबलफाल्ट ज्यादा किये । इससे पहले गैर वरीय बोपन्ना और डेनिस ने शीर्ष वरीयता प्राप्त जुआन सेबेस्टियन काबाल और राबर्ट फाराह को सीधे सेटों में हराया था ।
- नई दिल्ली। पहलवान सुमित मलिक ने सोफिया में विश्व ओलंपिक गेम्स क्वालीफाईंग टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने के साथ ही पुरुष 125 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में ओलंपिक कोटा हासिल कर लिया है।सुमित ने वेनेजुएला के डेनियल डियाज को 5-0 से हराया। खिताबी मुकाबले में उनका सामना रूस के सरगेई कोजिरेव से होगा।

























.jpg)

