- Home
- खेल
-
स्टावेंगर (नॉर्वे) .भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने यहां दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन के खिलाफ पहली बार क्लासिकल बाजी में जीत दर्ज करते हुए नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में एकल बढ़त बना ली। कार्लसन को रेपिड/प्रदर्शनी मुकाबलों में हरा चुके 18 साल के प्रज्ञानानंदा ने तीन दौर के बाद 5.5 अंक के साथ बढ़त बना ली है। प्रज्ञानानंदा ने सफेद मोहरों से खेलते हुए जीत दर्ज की और इस हार के साथ कार्लसन अंक तालिका में पांचवें स्थान पर खिसक गए। क्लासिकल शतरंज को धीमे शतरंज के रूप में भी जाना जाता है और इसमें खिलाड़ी को चाल चलने के लिए पर्याप्त समय मिलता है और आम तौर पर एक खिलाड़ी के पास कम से कम एक घंटे का समय होता है। इस प्रारूप में कार्लसन और प्रज्ञानानंदा के बीच पिछली तीन बाजियां ड्रॉ रही थी। प्रज्ञानानंदा की बहन आर वैशाली भी महिला वर्ग में शीर्ष पर चल रही हैं। उनके भी 5.5 अंक हैं।
वैशाली ने तीसरे दौर में यूक्रेन की अन्ना मुजीचुक से ड्रॉ खेला।पुरुष वर्ग की अन्य बाजियों में अमेरिका के दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी फाबियानो करूआना ने गत विश्व चैंपियन चीन के डिंग लिरेन को हराया। इस हार के साथ लिरेन छह खिलाड़ियों की तालिका में अंतिम स्थान पर खिसक गए। अमेरिका के हिकारू नाकमूरा ने फ्रांस के अलीरेजा फिरोजा के खिलाफ क्लासिकल बाजी ड्रॉ रहने के बाद आर्मागेडोन (सडन डेथ) बाजी जीतकर डेढ़ अंक हासिल किए। नाकामूरा अंक तालिका में तीसरे स्थान पर हैं और चौथे दौर में प्रज्ञानानंदा से भिड़ेंगे। भाषा स्टावेंगर (नॉर्वे), 30 मई (भाषा) भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने यहां दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन के खिलाफ पहली बार क्लासिकल बाजी में जीत दर्ज करते हुए नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में एकल बढ़त बना ली। कार्लसन को रेपिड/प्रदर्शनी मुकाबलों में हरा चुके 18 साल के प्रज्ञानानंदा ने तीन दौर के बाद 5.5 अंक के साथ बढ़त बना ली है। प्रज्ञानानंदा ने सफेद मोहरों से खेलते हुए जीत दर्ज की और इस हार के साथ कार्लसन अंक तालिका में पांचवें स्थान पर खिसक गए। क्लासिकल शतरंज को धीमे शतरंज के रूप में भी जाना जाता है और इसमें खिलाड़ी को चाल चलने के लिए पर्याप्त समय मिलता है और आम तौर पर एक खिलाड़ी के पास कम से कम एक घंटे का समय होता है। इस प्रारूप में कार्लसन और प्रज्ञानानंदा के बीच पिछली तीन बाजियां ड्रॉ रही थी।प्रज्ञानानंदा की बहन आर वैशाली भी महिला वर्ग में शीर्ष पर चल रही हैं। उनके भी 5.5 अंक हैं। -
ब्रेडा (नीदरलैंड) .भारत ने जूनियर हॉकी टीमों के यूरोप दौरे का समापन जर्मनी पर शूट आउट में पुरुष टीम की जीत के साथ किया जबकि महिला टीम ने ऑरेंज रूड क्लब के साथ 2-2 से ड्रॉ खेला। बुधवार को यहां ब्रेडेस हॉकी वेरेनिगिंग पुश में नियमित समय में मुकाबला 1-1 से बराबर रहने के बाद पुरुष टीम ने पेनल्टी में 3-1 से जीत हासिल की। गुरजोत सिंह, दिलराज सिंह और मनमीत सिंह ने शूट आउट में गोल किए। इससे पहले नियमित समय में मुकेश टोप्पो ने 33वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर रिबाउंड पर गोल किया। भारतीय जूनियर पुरुष टीम नियमित समय में जीत की ओर बढ़ रही थी लेकिन मैच खत्म होने से चार मिनट पहले जर्मनी ने बराबरी हासिल कर ली जिससे मैच में रोमांच बढ़ गया और नतीजे के लिए शूट आउट का सहारा लेना पड़ा। यह जूनियर पुरुष टीम की दौरे के पांच मैचों में दूसरी जीत है। टीम ने 20 मई को एंटवर्प में अपने शुरुआती मैच में बेल्जियम को पेनल्टी के जरिए 4-2 (2-2) से हराया था। टीम को तीन हार का सामना भी करना पड़ा। टीम को बेल्जियम (2-3), ब्रेडेस हॉकी वेरेनिगिंग पुश (4-5) और जर्मनी (2-3) के खिलाफ हार झेलनी पड़ी। महिला टीम ने बुधवार को ऑरेंज रूड के खिलाफ ड्रॉ खेलने के अलावा दो जीत दर्ज की जबकि उसे दो हार का भी सामना करना पड़ा। ऑरेंज रूड के खिलाफ संजना होरो (18वें मिनट) ने भारत को बढ़त दिलाई।
ऑरेंज रूड को दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन भारतीय रक्षा पंक्ति ने दोनों हमलों को नाकाम कर दिया जिससे टीम मध्यांतर तक 1-0 से आगे थी। ऑरेंज रूड ने तीसरे क्वार्टर में तीन पेनल्टी कॉर्नर पर दो बार गोल करके 2-1 की बढ़त बनाई।
भारत ने हालांकि आखिरी क्वार्टर में स्कोर बराबर कर दिया जब अनीशा साहू (58वें मिनट) ने अंतिम क्षणों में गोल किया। भारत ने इससे पहले ब्रेडेस हॉकी वेरेनिगिंग पुश (2-0) और बेल्जियम को 4-2 (2-2) से हराया था। उसे बेल्जियम और जर्मनी के खिलाफ शिकस्त भी झेलनी पड़ी। -
बेंगलुरू. ऐसे दो क्रिकेटर मिलना मुश्किल है जो एक-दूसरे से इतने अलग हों लेकिन फिर भी भाग्य के धागे से इतने करीब से जुड़े हों जैसे विराट कोहली और रोहित शर्मा। रोहित ने शीर्ष स्तर के क्रिकेट में शुरुआत 2007 में बेलफास्ट में की जबकि कोहली ने इससे एक साल बाद दांबुला में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला। एक साथ चले इस सफर का एक और दिलचस्प अध्याय संभवतः अगले महीने कैरेबियाई द्वीपों में समाप्त हो जाएगा। अगला टी20 विश्व कप 2026 में है जिसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे लेकिन तब रोहित 40 बरस के होने वाले होगे और कोहली 38 वर्ष के होंगे। एकदिवसीय (50 ओवर) प्रारूप का विश्व कप इसके एक और साल बाद होगा। खेल की स्ट्राइक रेट से जुड़ी प्रकृति में लगातार इजाफा हो रहा है और इसे देखते हुए इन दोनों को इनमें से किसी में भी खेलते हुए देखना मुश्किल है। इसलिए रोहित और कोहली दोनों अगले महीने विजेता का पदक अपने गले में लटकाए मंच से विदा लेना चाहेंगे। अगर वे ऐसा कर पाते हैं तो यह 2007 टी20 विश्व कप (रोहित) और 2011 में 50 ओवर के विश्व कप (कोहली) के बाद उनका दूसरा विश्व खिताब होगा। और यह उन दो खिलाड़ियों के लिए एक बेहतरीन विदाई होगी जिन्होंने पिछले 17 वर्षों में भारत के सीमित ओवरों के क्रिकेट में काफी प्रभाव डाला। हालांकि कोहली-रोहित की कहानी आपसी सम्मान और इस जागरूकता पर आधारित है कि उन्हें एक-दूसरे के काम मे दखल नहीं देनी। कोहली ने अपने करियर की शुरुआत से ही रोहित के लिए उनके मन में जो प्रशंसा है, उसके बारे में बात की है। कोहली ने ‘ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस' में कहा था, ‘‘मैं एक खिलाड़ी के बारे में उत्सुकता से भरा हुआ था। लोग कहते रहते थे - ‘यह एक ऐसा खिलाड़ी है जो तेजी से आगे बढ़ रहा है'। मुझे आश्चर्य होता था कि मैं भी एक युवा खिलाड़ी हूं लेकिन कोई मेरे बारे में बात नहीं करता, फिर यह खिलाड़ी कौन है।'' उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन जब वह (रोहित) बल्लेबाजी करने के लिए आया तो मैं चुप था। उसे खेलते हुए देखना अद्भुत था। वास्तव में मैंने उनसे बेहतर किसी खिलाड़ी को गेंद को टाइम करते नहीं देखा।'' दोनों बल्लेबाजों में कोहली सभी प्रारूपों के अधिक अनुकूल बल्लेबाज हैं जिन्होंने खेल के बदलते स्वरूप के साथ अधिक सहजता से अनुकूलन किया है। उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में हर जगह रन बनाए हैं जो सचिन तेंदुलकर के सुनहरे दिनों के बाद शायद ही कभी देखा गया हो। रोहित ने सफेद गेंद के प्रारूपों में अपनी अलग पहचान बनाई लेकिन मुंबई का यह बल्लेबाज अपने करियर में अधिकांश समय टेस्ट क्रिकेट में वह सफलता हासिल नहीं कर पाया। करियर के दूसरे हाफ में सलामी बल्लेबाज की भूमिका में हालांकि रोहित ने टेस्ट क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन किया। लेकिन अभी के लिए कोहली और रोहित को टी20 विश्व कप में भारत के अभियान को आगे बढ़ाने के लिए इस प्रारूप में अपने विशाल अनुभव पर निर्भर रहना होगा। रोहित निश्चित रूप से पारी का आगाज करेंगे और अगर पिछले साल के विश्व कप और हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल को संकेत माना जाए तो कप्तान अपना निस्वार्थ, आक्रामक रवैया जारी रखेंगे। रोहित में बड़े शॉट खेलने की क्षमता है जिससे उन्हें मदद मिलेगी। उनका एक पैर पर वजन डालकर पुल शॉट खेलना किसी को भी आकर्षित कर सकता है। लेकिन कोहली का खेल थोड़ा अलग है। वह कभी-कभार बड़ी हिट लगा सकते हैं लेकिन उन्हें अक्सर स्पिन के खिलाफ जूझना पड़ता है, विशेषकर बाएं हाथ के स्पिनरों के खिलाफ। टी20 में धीमे गेंदबाजों के खिलाफ उनका करियर स्ट्राइक रेट 120 के आसपास रहता है। कई बार इसने बीच के ओवरों में उनकी प्रगति में बाधा डाली लेकिन इस साल के आईपीएल के दौरान उन्हें इसका समाधान मिल गया। उन्होंने स्पिनरों के खिलाफ स्लॉग स्वीप का इस्तेमाल किया। इसका उनके स्ट्राइक रेट पर अच्छा असर पड़ा क्योंकि कोहली ने 188 गेंदों पर 260 रन बनाए और स्पिनरों के खिलाफ 15 छक्के लगाए। स्पिन के खिलाफ उनका स्ट्राइक रेट 139 तक पहुंच गया जो उनके आईपीएल के 124 के समग्र स्ट्राइक रेट से काफी बेहतर है। यह कोहली के लिए टी20 विश्व कप में काम आ सकता है जहां पिचों के टूर्नामेंट आगे बढ़ने के साथ धीमा होने की उम्मीद है जिससे स्पिनरों की अहमियत बढ़ती जाएगी। क्रिकेट के दायरे से परे दोनों दिग्गजों का आईसीसी ट्रॉफी जीतने का अंतिम प्रायस करना व्यक्तिगत रूप से और टीम के लिए एक आकर्षक दृश्य होगा। प्रशंसक भी इसका अधिक से अधिक लुत्फ उठाना चाहेंगे।
-
नयी दिल्ली. अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) का पांचवां सत्र 22 अगस्त से सात सितंबर तक चेन्नई में होगा जिसमें जयपुर और अहमदाबाद से दो नई टीम हिस्सा लेंगी। आयोजकों ने बुधवार को यह जानकारी दी। भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (टीटीएफआई) के तत्वावधान में इस फ्रेंचाइजी आधारित लीग का आयोजन चार साल बाद पिछले साल हुआ था। नीरज बजाज और वीटा दानी इस लीग के प्रमोटर हैं। यूटीटी की विज्ञप्ति के अनुसार पहली बार लीग में आठ टीम हिस्सा लेंगी।
अहमदाबाद एसजी पाइपर्स और जयपुर पैट्रियट्स लीग की दो नई टीम होंगी।
पिछले साल हुए फाइनल में गोवा चैलेंजर्स ने पूर्व चैंपियन चेन्नई लॉयन्स को हराकर खिताब जीता था।
दो नई टीमों को शामिल करने के बाद आठ टीमों को चार-चार टीम के दो ग्रुप में बांटा जाएगा। प्रत्येक टीम लीग के दौरान पांच मैच खेलेगी। वह अपने ग्रुप की तीनों टीमों से भिड़ने के अलावा दूसरे ग्रुप की दो टीम से भी खेलेगी जिसका फैसला ड्रॉ के आधार पर होगा। -
दुबई. टी20 विश्व कप के शुरुआती चरण के विजेता भारत ने वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले आगामी चरण से पहले पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय टी रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान कायम रखा। भारत के 264 रेटिंग अंक हैं।
दो बार की चैम्पियन वेस्टइंडीज अपने खिलाड़ियों के टी20 विश्व कप से पहले शानदार फॉर्म में आने से चौथे स्थान पर पहुंच गयी। 2012 और 2016 चरण की विजेता टीम दक्षिण अफ्रीका पर 3-0 की जीत से न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका से आगे है। दक्षिण अफ्रीका सातवें स्थान पर खिसक गया है। वहीं 2021 चैम्पियन आस्ट्रेलिया 257 अंक से दूसरे स्थान पर है, गत चैम्पियन इंग्लैंड 254 अंक से तीसरे और वेस्टइंडीज उससे दो अंक पीछे 252 अंक पर है। न्यूजीलैंड के 250 अंक हैं जबकि पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका दोनों के 244 अंक हैं। पाकिस्तान दशमलव की गणना में दक्षिण अफ्रीका से आगे है। वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने दो जून में पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ टूर्नामेंट का आगाज करने से पहले घरेलू श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन किया जिसका उन्हें रैंकिंग में फायदा मिला। ताजा अपडेट में बांग्लादेश और अमेरिका के बीच श्रृंखला तथा इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच चल रही श्रृंखला के मैच के नतीजों को भी जगह दी गयी। - चेन्नई। हार्दिक पंड्या के लिए पिछले दो महीने काफी मुश्किल भरे रहे हैं और उन से हमदर्दी रखने वाले पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह चाहते हैं कि यह भारतीय हरफनमौला आगामी टी20 विश्व कप में अपने प्रभावी प्रदर्शन से इस बुरे समय को पीछे छोड़े। हार्दिक की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का इंडियन प्रीमियर लीग में प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। टीम तालिका में 10वें पायदान पर रही और इस दौरान वह खुद गेंद और बल्ले से प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। उनके लिए चीजें उस समय और मुश्किल हो गयी जब स्टेडियम के अंदर दर्शक उनके खिलाफ हूटिंग करने लगे। हरभजन को हालांकि उम्मीद है कि अमेरिका में टी20 विश्व कप के दौरान चीजें बदलेंगी।उन्होंने कहा ‘‘ जब वह नीली जर्सी (भारतीय टीम की जर्सी) पहनेगा तो वह एक अलग हार्दिक पंड्या होगा क्योंकि हम जानते हैं कि वह रन बना सकता है और विकेट ले सकता है। मैं चाहता हूं कि हार्दिक अच्छा प्रदर्शन करें क्योंकि वह बहुत कुछ झेल चुका है और मैं उन्हें भारत के लिए बहुत अच्छे टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं देता हूं।'' उन्होंने कहा, ‘‘ हार्दिक के लिए अगर यह टूर्नामेंट अच्छा रहा तो जाहिर तौर पर भारत के पास आगे बढ़ने का शानदार मौका होगा।'' इस 43 साल के पूर्व खिलाड़ी ने कहा, ‘‘हां, उनकी फॉर्म थोड़ी चिंता का विषय है। उनके आसपास बहुत सारी चीजें चल रही थीं, उनका गुजरात (टाइटंस) से मुंबई (इंडियंस) स्थानांतरित होना एक बड़ा बदलाव था और टीम (एमआई) ने कप्तान के तौर पर हार्दिक के प्रति अच्छी प्रतिक्रिया नहीं दी थी।'' हार्दिक को दर्शकों के विरोध का सामना इसलिए करना पड़ा क्योंकि मुंबई की फ्रेंचाइजी ने बेहद सफल रोहित शर्मा की जगह उन्हें कप्तानी सौंप दी। टी20 और एकदिवसीय विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे हरभजन ने टीम प्रबंधन से हार्दिक और रोहित को ‘एकजुट' करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, ‘‘ ऐसा लग रहा था कि वे एक टीम (मुंबई इंडियंस) के रूप में एक साथ नहीं खेल रहे थे। इसलिए बहुत कुछ चल रहा था। हार्दिक पिछले दो महीनों में एक स्वतंत्र व्यक्ति नहीं थे। मेरा मानना है कि इन दोनों के अलावा आईपीएल में अन्य टीमों का प्रतिनिधित्व कर रहे खिलाड़ियों को देश के लिए एकजुट होकर खेलना होगा।'' हरभजन ने कहा, ‘‘विश्व कप जीतना आईपीएल ट्रॉफी जीतने से भी बड़ी उपलब्धि है, इसलिए मैं प्रबंधन से सभी को एक साथ लाने और उनकी एकजुटता सुनिश्चित करने का आग्रह करूंगा ताकि वे एक टीम के तौर पर खेल सकें। उन्होंने कहा, ‘‘ मेरा मानना है कि एक साथ आना और एक साथ जीतना प्रबंधन की जिम्मेदारी है। अगर वे हारते भी हैं तो उन्हें एक साथ हारना चाहिए।'' हरभजन ने कहा कि विश्व कप के दौरान अनुभवी जसप्रीत बुमराह को तेज गेंदबाजी में दूसरे छोर से बेहतर साथ की जरूरत होगी। टीम की तेज गेंदबाजी इकाई में बुमराह के अलावा मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह शामिल है। उन्होंने कहा, ‘‘ तेज गेंदबाजी आक्रमण निश्चित तौर पर चिंता का विषय हो सकता है। बुमराह अलग तरह के गेंदबाज है और उन्हें सफलता के लिए परिस्थितियों की जरूरत नहीं है जबकि अर्शदीप और सिराज जैसे अन्य गेंदबाजों को परिस्थितियों से मदद की जरूरत होगी।'' उन्होंने कहा, ‘‘बुमराह के कंधों पर बहुत ज़िम्मेदारी होगी लेकिन मुझे उम्मीद है कि अन्य तेज गेंदबाज भी कुछ खास बनने की जिम्मेदारी लेंगे।'' हरभजन भारत के पूर्व कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली के टी20 प्रारूप में बल्लेबाजी करने के तरीके में आये बदलाव से काफी प्रभावित है। उन्होंने कहा, ‘‘विराट ने पिछले साल से इस साल तक काफी सुधार दिखाया है और लोग उनके स्ट्राइक रेट के बारे में बात करते हैं। पिछले साल यह 130 के आसपास था और इस बार 160 के आसपास है।'' उन्होंने कहा, ‘‘ यह एक बड़ा बदलाव है लेकिन विराट और रोहित को पावरप्ले में तेजी से रन बनाने होंगे। इसके साथ ही अमेरिका और वेस्टइंडीज की परिस्थितियों का भी सम्मान करना होगा।'' भारतीय टीम के कोच के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जो भी कोच बने उसका काम खिलाड़ियों को एकजुट रखना होगा। राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी20 विश्व कप के बाद खत्म हो रहा है और इस दौड़ में गौतम गंभीर का नाम आगे चल रहा है। हरभजन ने कहा, ‘‘ मुझे लग रहा है कि यह सिर्फ कयास (गंभीर का कोच बनना) है। एक कोच के लिए सबसे बड़ी चीज सभी को एक साथ लाना है, ताकि टीम एक साथ खेले। इसलिए, चाहे गौतम कोच बनें या आशीष नेहरा, या जिसे भी मौका मिले, उम्मीद है कि वे दूसरों से बेहतर प्रदर्शन करेंगे।'' उन्होंने खुद को इस दौड़ से बाहर करार दिया।उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि मैं इतना समय दे पाऊंगा। जीवन के इस पड़ाव मेरे लिए यह संभव नहीं है। मेरा परिवार काफी युवा है और मुझे उनके आसपास रहने और उनकी देखभाल करने की जरूरत है। जब सही समय आएगा, मैं आगे बढ़ कर कहूंगा कि मैं इसके लिए तैयार हूं।''
- नयी दिल्ली।. भारत के आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने खुलासा किया है कि भयानक दुर्घटना में चोटिल होने के बाद वह हवाई अड्डे में जाने में हिचक रहे थे क्योंकि वह व्हीलचेयर पर बैठकर लोगों का सामना करने को लेकर नर्वस थे। दिसंबर 2022 में दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर भयानक कार दुर्घटना में 26 साल के पंत को कई चोटें लगी थीं। पंत की जान तो बच गई लेकिन उन्हें घुटने का बड़ा ऑपरेशन कराना पड़ा और विस्तृत रिहैबिलिटेशन से गुजरना पड़ा। पंत ने भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन के टॉक शो ‘धवन करेंगे' में कहा, ‘‘यह दुर्घटना मेरे लिए जीवन बदलने वाला अनुभव था। इसके बाद जब मैं होश में आया तो मुझे यह यकीन भी नहीं था कि मैं जिंदा हूं लेकिन भगवान ने मुझे बचा लिया।'' उन्होंने कहा, ‘‘मैं हवाई अड्डा नहीं गया क्योंकि मैं व्हीलचेयर पर लोगों का सामना करने को लेकर नर्वस था। मैं दो महीने तक अपने दांत भी साफ नहीं कर पाया और छह से सात महीने तक मैंने असहनीय दर्द का सामना किया।'' इस आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज ने हाल में संपन्न आईपीएल में 14 महीने बाद वापसी की और अच्छी फॉर्म में नजर आए।
- नयी दिल्ली। क्रिकेट 18वीं सदी में अमेरिका में मनोरंजन का एक लोकप्रिय माध्यम था लेकिन बेसबॉल की बढ़ती लोकप्रियता के बीच यह गुमनाम खेल की तरह हो गया। एक जून से शुरू हो रहे टी20 विश्व कप के जरिये यह खेल उत्तरी अमेरिका में बड़े स्तर पर वापसी कर रहा है, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह स्थानीय दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ने में सक्षम होगा? विश्व क्रिकेट पर आर्थिक रूप से भारत का दबदबा है लेकिन वैश्विक स्तर पर इस खेल का संचालन करने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को अमेरिका के बाजार में बड़ी संभावनाएं दिखती है। आईसीसी का दावा है कि इस विशाल देश में पहले से ही तीन करोड़ प्रशंसक हैं जो इस खेल को देखते हैं। इस टी20 विश्व कप को 2028 में लॉस एंजिल्स में होने वाले ओलंपिक के लिए एक प्रमुख कदम के रूप में भी देखा जाता है। इस ओलंपिक में क्रिकेट की 128 साल के बाद वापसी होगी। विश्व कप के ज्यादातर मैचों (55) का आयोजन कैरेबियाई देशों में होगा, इसमें नॉकआउट चरण के साथ फाइनल मैच भी शामिल है। अमेरिका के तीन स्थानों न्यूयॉर्क, डलास और लॉडरहिल में कुल 16 मैच खेले जायेंगे। टी20 विश्व कप में प्रतिस्पर्धा के तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाला मैच अमेरिका में इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला होगा। इसकी मेजबानी न्यूयॉर्क करेगा। यही स्थल नौ जून को भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने वाले मैच की मेजबानी भी करेगा। दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल रहे वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा ने भी अमेरिका में टी20 विश्व कप के मैचों को करने का स्वागत किया। उन्होंने कहा, ‘‘ टी20 क्रिकेट काफी मनोरंजक होता है और लोग इसे देखना चाहते है।अमेरिका के लोग मनोरंजन ही चाहते है।'' उन्होंने कहा, ‘‘जब आप अमेरिका के किसी व्यक्ति से बात करते है तो वह यही कहता है, ‘आप पांच दिनों तक एक खेल खेलते हैं और फिर वह ड्रा पर समाप्त हो जाता है। यह सब किस बारे में है?' ऐसे में उसे इस खेल के बारे में समझाना मुश्किल हो जाता है।'' आईसीसी अपने स्तर पर अमेरिकी दर्शकों से जुड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, चाहे वह आठ बार के ओलंपिक स्वर्ण विजेता धावक उसेन बोल्ट को विश्व कप दूत के रूप में जोड़ना हो या मियामी में हाल ही में फॉर्मूला वन रेस में के दौरान इस विश्व कप का प्रचार करना हो। बेसबॉल, एनएफएल और एनबीए की दुनिया से औसत अमेरिकी परिवार का ध्यान हटाने के लिए क्रिकेट को जमीनी स्तर पर विकसित करने की आवश्यकता होगी। क्रिकेट प्रेमी कैरेबियन से संबंध रखने वाले बोल्ट ने हाल ही में बताया, ‘‘मुझे निश्चित रूप से लगता है कि खेल अमेरिका में विकसित हो सकता है। जब आप किसी देश में मौजूद होते हैं तो लोग इसकी ओर आकर्षित होने लगते हैं और इसके बारे में और अधिक जानना चाहते हैं।'' अमेरिका के लोगों के पास क्रिकेट से जुड़ने का एक और कारण यह है कि उनकी टीम इस प्रतियोगिता में चुनौती पेश कर रही है। अमेरिका की टीम में ज्यादातर खिलाड़ी दक्षिण एशियाई, कैरेबियाई और दूसरे देशों के प्रवासी हैं। विश्व कप में पदार्पण कर रही इस टीम ने बांग्लादेश को टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में 2-1 से हराकर अन्य देशों को अपनी पुख्ता तैयारियों का संकेत दिया। ‘यूएसए क्रिकेट' के प्रमुख वेनु पिसिके ने भी माना कि आईसीसी आयोजन से खेल को लेकर जागरूकता बढ़ेगी। इसका आकर्षण हालांकि 2028 ओलंपिक का हिस्सा बनने से और ज्यादा बढ़ेगा। पिसिके ने कहा, ‘‘अब तक, क्रिकेट मुख्य रूप से प्रवासियों का खेल है, लेकिन विश्व कप के दौरान विपणन और प्रचार गतिविधियों के कारण इसकी लोकप्रियता में कुछ इजाफा हुआ है। विश्व कप निश्चित रूप से अमेरिका में इस खेल के विस्तार के मौकों को बढ़ावा देगा।'' उन्होंने कहा, ‘‘ विश्व कप के कारण लोग इस खेल को लेकर जागरूक हो रहे है और फिर क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल होने का अवसर मिल रहा है, जो निश्चित रूप से हर समुदाय को आकर्षित करेगा क्योंकि अमेरिका खेलों के मामले में बड़ा देश है।'' पिछले साल मेजर लीग क्रिकेट के जरिये इस खेल में पहली बार पेशेवर लीग के आयोजन को देखा।पहले से ही कई तरह के खेलों की दीवानगी वाले देश में क्रिकेट को लेकर लोगों की कल्पना पर कब्जा करना आईसीसी और अन्य हितधारकों के लिए एक बड़ी चुनौती होगी।
-
चेन्नई. कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फाइनल में रविवार को जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम के लिए विश्व कप ट्रॉफी उठाने की उम्मीद जतायी। सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हराकर केकेआर तीसरी बार आईपीएल चैम्पियन बना। केकेआर के बल्लेबाजों ने पूरे सत्र के दौरान शानदार प्रदर्शन किया। मध्यक्रम में हालांकि वामहस्त बल्लेबाज रिंकू सिंह को लंबी पारी खेलने के ज्यादा मौके नहीं मिले। उन्होंने 11 पारियों में 148.67 की प्रभावशाली स्ट्राइक रेट से 168 रन बनाये। रिंकू ने ‘जियो सिनेमा' ने कहा, ‘‘ मैं यहां से पहले नोएडा जाऊंगा और फिर अमेरिका के लिए रवाना होना है। आप लोग देखना, मैं विश्व कप ट्रॉफी भी उठाउंगा।'' रिंकू को भारत की 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं मिली है,जो चर्चा का विषय है। वह शुभमन गिल के साथ उन चार खिलाड़ियों में शामिल हैं जो टीम के साथ रिजर्व के तौर पर यात्रा करेंगे। इस सत्र में केकेआर के प्रदर्शन के बारे मे पूछे जाने पर रिंकू ने पूरी टीम को श्रेय दिया। उन्होंने सात साल बाद टीम में वापसी करने वाले टीम ‘मेंटोर' गौतम गंभीर की भी सराहना की। रिंकू ने कहा, ‘‘आप सिर्फ एक व्यक्ति को श्रेय नहीं दे सकते क्योंकि हर किसी ने कड़ी मेहनत की है। जब से जीजी (गौतम गंभीर) सर आए हैं, बहुत सारी चीजें बदल गई हैं। सुनील (नारायण) को पारी का आगाज करने के लिए कहा गया और उन्होंने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की।'' उन्होंने कहा, ‘‘बल्लेबाजों ने अच्छा खेला और गेंदबाजी शानदार रही। वेंकी (वेंकटेश अय्यर) ने आखिरी के पांच-छह मैचों से वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी की। कुल मिलाकर, सभी ने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है।'' भारतीय विकेटकीपर और आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने ‘जियो सिनेमा' पर शिखर धवन की मेजबानी वाले नये कार्यक्रम ‘धवन करेंगे' में अपने क्रिकेटर बनने का श्रेय पिता को दिया। दिसंबर 2022 में भीषण कार दुर्घटना में गंभीर रूप से चोटिल होने के बाद आईपीएल के इस सत्र से खेल में वापसी करने वाले पंत ने कहा कि उनके पिता ने एक बार उन्हें काफी महंगा बल्ला दिलाया था जिससे उनकी मां नाराज हो गयी थी। पंत ने कहा, ‘‘क्रिकेटर बनना मेरे पिता का सपना था और मुझे खुशी है कि मैं इसे पूरा कर सका। मैं जब पांचवीं कक्षा में था तब मैंने तय कर लिया था कि मुझे क्रिकेटर बनना है। मेरे पिता ने मुझे 14,000 रुपये का बल्ला उपहार में दिया और इससे मेरी मां बहुत नाराज हो गई थी।'' पंत ने इस आईपीएल में 13 मैचों में तीन अर्धशतक और 155.40 की स्ट्राइक रेट से 446 रन बनाये। वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उनकी टीम हालांकि छठे स्थान पर ही रही।
-
चेन्नई. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने आईपीएल फाइनल में अभिषेक शर्मा को मिशेल स्टार्क की शरीर से बाहर की तरफ स्विंग होती गेंद को ‘आईपीएल की सर्वश्रेष्ठ गेंद' करार दिया जबकि सुनील नारायण को चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी' बताया। श्रेयस अय्यर की अगुआई में केकेआर ने रविवार को सनराइर्ज हैदराबाद को आठ विकेट से हराकर तीसरी बार आईपीएल खिताब जीता। हेडन ने ‘स्टार स्पोर्ट्स क्रिकेट लाइव' से कहा, ‘‘अभिषेक शर्मा को फेंकी गेंद जैसे ही मिशेल स्टार्क के हाथ से निकली तो काम खत्म हो गया। उसकी नियति आईपीएल की सर्वश्रेष्ठ गेंद की थी- एक बेहद शानदार गेंद जो उस समय बेहद महत्वपूर्ण थी।'' इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन ने कहा कि आईपीएल के अंत में स्टार्क की कलाई की स्थिति सही रखते हुए अतिरिक्त गति हासिल करने की क्षमता और नारायण की ऑलराउंड क्षमता से केकेआर को मजबूती मिली। पीटरसन ने कहा, ‘‘मिशेल स्टार्क सत्र में अधिकतर समय 136-137 किमी प्रति घंटा की औसत रफ्तार से गेंदबाजी कर रहा था लेकिन पिछले दो हफ्ते में उसने 140 किमी प्रति घंटा से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी की। वह तेज गति से गेंदबाजी कर रहा है।'' उन्होंने कहा,, ‘‘हमने उसे इस टूर्नामेंट के शुरुआती सात (या) शायद आठ हफ्तों में कभी गेंद को स्विंग कराते हुए नहीं देखा लेकिन अंतिम कुछ हफ्तों में उसने अपनी कलाई की स्थिति ठीक की और गेंद को स्विंग कराना शुरू किया।'' पीटरसन ने नारायण की भी सराहना करते हुए कहा कि केकेआर के इस अनुभवी खिलाड़ी ने अपने आलोचकों को सही जवाब दिया। उन्होंने कहा, ‘‘टूर्नामेंट की शुरुआत में मैं उसके सबसे मुखर आलोचकों में से एक था और कह रहा था कि प्रदर्शन में निरंतरता की कमी के कारण शीर्ष क्रम में मुझे सुनील नारायण पसंद नहीं है।'' पीटरसन ने कहा, ‘‘हालांकि इस सत्र में उसने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया। वह एक बल्लेबाज की तरह सोचा, एक बल्लेबाज की तरह बल्लेबाजी की और एक बल्लेबाज की तरह रन बनाए।'' भारत के पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायुडू ने इस बीच श्रेय केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर, कोचिंग स्टाफ और टीम की घरेलू प्रतिभाओं को दिया।
- ताशकंद।शीर्ष भारतीय जिमनास्ट दीपा करमाकर रविवार को यहां महिला वॉल्ट स्पर्धा में पीला तमगा हासिल कर एशियाई सीनियर चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली देश की पहली जिमनास्ट बन गयीं। दीपा (30 वर्ष) ने प्रतियोगिता के आखिरी दिन वॉल्ट फाइनल में 13.566 का औसत स्कोर बनाया।उत्तर कोरिया की किम सोन हयांग (13.466) और जो क्योंग ब्योल (12.966) ने क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीते। रियो ओलंपिक 2016 में वॉल्ट फाइनल में चौथे स्थान पर रही दीपा ने 2015 चरण में इसी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। आशीष कुमार ने 2015 एशियाई चैम्पियनशिप में व्यक्तिगत फ्लोर एक्सरसाइज में कांस्य पदक जीता था। प्रणति नायक ने भी 2019 और 2022 चरण में वॉल्ट स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया था। भारतीय खेल प्राधिकरण ने ट्वीट किया, ‘‘एशियाई जिम्नास्टिक चैम्पियनशिप में इतिहास रचा गया। प्रेरणादायी, दीपा को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई। '' त्रिपुरा की इस जिमनास्ट ने तुर्किये के मेर्सिन में 2018 एफआईजी विश्व कप में वॉल्ट में स्वर्ण पदक जीतकर दुर्लभ उपलब्धि हासिल की थी। वह वैश्विक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनी थीं। डोपिंग उल्लघंन के कारण 21 महीने के निलंबन के बाद पिछले साल वापसी करने वाली दीपा आगामी पेरिस ओलंपिक की दौड़ से बाहर हैं। वह शुक्रवार को यहां 46.166 के स्कोर से आल राउंड वर्ग में 16वें स्थान पर रही थीं। यह एशियाई चैम्पियनशिप अंतिम ओलंपिक क्वालीफायर है।इससे पहले वह काहिरा (15-18 फरवरी) विश्व कप में पांचवें स्थान पर रहने के बाद जर्मनी के कोटबस में (22-25 फरवरी) में विश्व कप में नहीं खेली थीं।
-
सेंट जोंन (एंटीगा). । वेस्टइंडीज ने आगामी टी20 विश्व कप के लिए जेसन होल्डर के की जगह रविवार को ओबेद मैकॉय को टीम में शामिल किया। होल्डर को काउंटी चैम्पियनशिप खेलते समय लगी चोट के कारण टीम से बाहर होना पड़ा। क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने होल्डर की चोटों के बारे बिना कोई जानकारी दिये बताया कि इस खिलाड़ी को चोट से उबरने के लिए समय की जरूरत है। टीम का मेडिकल स्टाफ उनकी शीघ्र और पूर्ण रिकवरी सुनिश्चित करने के लिए सभी सहायता प्रदान करेगा। सीडब्ल्यूआई विज्ञप्ति में मुख्य चयनकर्ता और पूर्व खिलाड़ी डेसमंड हेन्स के हवाले से कहा गया, ‘‘जेसन हमारी टीम में एक अनुभवी खिलाड़ी है। उनकी अनुपस्थिति निस्संदेह मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह महसूस की जाएगी। हम उम्मीद करते हैं कि जेसन जल्द ही पूरी तरह से फिट हो जाएंगे।'' उन्होंने कहा, ‘‘ जेसन जैसी क्षमता वाले खिलाड़ी को खोना दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन, हमें ओबेद मैकॉय की क्षमताओं पर भरोसा है। ओबेद ने अपने प्रदर्शन में उल्लेखनीय कौशल और दमखम दिखाया है। यह अवसर उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देगा।'' सीडब्ल्यूआई ने इसके साथ ही दो जून से शुरू होने वाले टूर्नामेंट के लिए पांच रिजर्व खिलाड़ियों - काइल मेयर्स, फैबियन एलन, मैथ्यू फोर्ड, आंद्रे फ्लेचर और हेडन वॉल्श को भी नामित किया है। वेस्टइंडीज टीम: रोवमैन पॉवेल (कप्तान), अल्जारी जोसेफ (उप-कप्तान), जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज, शिमरोन हेटमायर, शाई होप (विकेटकीपर), अकील होसेन, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, ओबेद मैकॉय, गुडाकेश मोती, आंद्रे रसेल, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड।
- न्यूयॉर्क। भारतीय क्रिकेट टीम के 10 सदस्य टी20 विश्व कप के लिए रविवार सुबह यहां पहुंचे जिसमें कप्तान रोहित शर्मा भी शामिल थे। हालांकि न्यूयॉर्क पहुंचने वाले पहले जत्थे में विराट कोहली और उप कप्तान हार्दिक पंड्या अनुपस्थित थे। मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और बाकी सहयोगी स्टाफ भी न्यूयॉर्क पहुंचे। रोहित के अलावा जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल भी शामिल थे। रिजर्व खिलाड़ी शुभमन गिल और खलील अहमद भी उनके साथ मौजूद थे। कोहली ने बुधवार को अहमदाबाद में आईपीएल एलिमिनेटर मुकाबला खेला था। वह बाद में टीम के साथ जुड़ेंगे।हार्दिक आईपीएल लीग चरण के पूरा होने के बाद ब्रिटेन चले गये थे। पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस कप्तान हार्दिक की अगुआई में प्लेऑफ में जगह बनाने में असफल रही थी। राजस्थान रॉयल्स ने शुक्रवार रात चेन्नई में दूसरा क्वालीफायर खेला था जिससे यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, युजवेंद्र चहल और आवेश खान (रिजर्व) सोमवार को न्यूयॉर्क के लिए रवाना होंगे। भारत अपना एकमात्र विश्व कप अभ्यास मैच बांग्लादेश के खिलाफ नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगा। भारतीय टीम इस नये स्टेडियम में तीन लीग मैच खेलेगी जिसमें नौ जून को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला भी शामिल है। जनवरी में इस स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू हुआ था और इस महीने में ही पूरा हुआ है। भारतीय टीम पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगी। भारत ने 2013 के बाद से कोई आईसीसी खिताब नहीं जीता है। अमेरिका पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट की सह मेजबानी कर रहा है और उसकी राष्ट्रीय टीम भी वैश्विक प्रतियोगिता में पदार्पण करेगी।
-
नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) रविवार 26 मई को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन की विजेता बन गई। इस दौरान उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को हराकर IPL 2024 का खिताब अपने नाम किया। केकेआर के लिए यह उनकी तीसरी ट्रॉफी है। उन्होंने आखिरी बार 2014 में और पहली बार 2012 में खिताब जीता था।
बात करें सनराइजर्स हैदराबाद की तो उन्होंने दो अलग-अलग नाम से 1-1 बार ट्रॉफी जीती है। साल 2009 में डेक्कन चार्जस के रूप में उन्होंने अपना पहला खिताब जीता था। इसके बाद साल 2013 में फ्रेंचाइजी का नाम सनराइजर्स हैदराबाद हो गया और उन्होंने साल 2016 में अपना दूसरा खिताब जीता था।कोलकाता और हैदराबाद के अलावा, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) ने भी पांच-पांच बार आईपीएल ट्रॉफी जीती है। राजस्थान रॉयल्स, जिसने 2008 में आईपीएल का उद्घाटन सीजन जीता था, के नाम पर एक खिताब है और गुजरात टाइटंस 2022 में अपने पहले सीजन में ही खिताब जीतने के बाद सबसे नए विजेता हैं।हालांकि MI ने अपने सभी खिताब रोहित शर्मा की कप्तानी में जीते, वहीं चेन्नई ने एमएस धोनी के नेतृत्व में अपने सारे खिताब जीते। RR ने अपना एकमात्र खिताब शेन वॉर्न की कप्तानी में जीता था और हार्दिक पंड्या ने टाइटंस के लिए ट्रॉफी जीती थी।गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) अपने दोनों खिताबी जीत के दौरान केकेआर के कप्तान थे। अब वह टीम के मेंटर हैं। डेक्कन चार्जर्स ने एडम गिलक्रिस्ट की कप्तानी में अपना एकमात्र खिताब जीता था, जबकि हैदराबाद ने डेविड वॉर्नर की कप्तानी में खिताब जीता था। इस प्रकार केवल भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने ही कप्तान के रूप में आईपीएल ट्रॉफी जीती है।
-
नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) आईपीएल 2024 की चैंपियन बन गई है! उन्होंने रविवार 26 मई को फाइनल मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 8 विकेट से हराकर यह खिताब अपने नाम किया। BCCI ने आईपीएल 2024 के चैंपियन के लिए 46.5 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि की घोषणा की है। कोलकाता और हैदराबाद दोनों ही टीमों ने आक्रामक क्रिकेट खेला और इसी दम पर आईपीएल 2024 के फाइनल में जगह बनाई। गौर करने वाली बात ये है कि केकेआर जब भी ग्रुप स्टेज में टॉप 2 में रही है, तो वो चैंपियन बनी है। उन्होंने साल 2012 और 2014 में भी ऐसा ही करके खिताब अपने नाम किया था।
आईपीएल 2024 की जीतने वाली टीम को कितनी इनामी राशि मिलेगी?चैंपियन बनने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को इनामी राशि के तौर पर 20 करोड़ रुपये मिलेंगे।आईपीएल 2024 की उपविजेता टीम को कितनी इनामी राशि मिलेगी?उपविजेता सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 13 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिलेगी।ऑरेंज कैप और पर्पल कैप जीतने वाले को कितनी इनामी राशि मिलेगी?- विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा 741 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती है। उन्हें ऑरेंज कैप विजेता के रूप में 15 लाख रुपये की इनामी राशि मिलेगी।-पंजाब किंग्स के हर्षल पटेल ने 24 विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम की। पटेल को भी 15 लाख रुपये मिलेंगे।इमर्जिंग प्लेयर और सबसे वैल्यूएूल प्लेयर की पुरस्कार राशि कितनी है?इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर को 20 लाख रुपये मिलेंगे, जबकि सबसे मूल्यवान खिलाड़ी – सुनील नारायण को 12 लाख रुपये दिए जाएंगे। -
चेन्नई। लकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद वेंकटेश अय्यर के नाबाद अर्धशतक से रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के एकतरफा फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हराकर तीसरा खिताब अपनी झोली में डाला। केकेआर ने गौतम गंभीर की कप्तानी में 2012 और 2014 में आईपीएल ट्राफी जीती थी। अब गुरू गंभीर ने कुशल रणनीतिकार के तौर पर केकेआर को तीसरी ट्राफी दिलायी। ‘कोरबो, लोड़बो, जीतबो' की सोच रखने वाली केकेआर इस तरह इस तरह चेन्नई सुपर किंग्स (पांच) और मुंबई इंडियंस (पांच) के बाद तीन आईपीएल खिताब जीतने वाली तीसरी टीम बनी। केकेआर चौथी बार फाइनल में पहुंची है और तीन बार चमचमाती ट्राफी उठाने में सफल रही। गंभीर के अलावा मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित ने आईपीएल के 17वें चरण का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभायी जो जानते हैं कि रणजी ट्राफियां कैसे जीती जाती हैं। इस सत्र का सबसे बड़ा स्कोर (तीन विकेट पर 287 रन) बनाने वाली सनराइजर्स हैदराबाद फाइनल में लड़खड़ा गयी और टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने के बाद 18.3 ओवर में महज 113 रन पर ढेर हो गयी। यह आईपीएल फाइनल का सबसे कम स्कोर भी रहा। इस सत्र में शुरू से दबदबा बनाने वाले केकेआर के लिए यह लक्ष्य बनाना महज औपचारिकता थी, उसने वेंकटेश अय्यर (नाबाद 52 रन) और रहमनुल्लाह गुरबाज (39 रन) की मदद से यह स्कोर 10.3 ओवर में दो विकेट पर 114 रन बनाकर हासिल कर लिया। वेंकटेश अय्यर ने 26 गेंद में चार चौके और तीन छक्के लगाकर इस सत्र का चौथा अर्धशतक जड़ा जबकि गुरबाज ने 32 गेंद में पांच चौके और दो छक्के जड़े। गुरबाज ने स्टंप के पीछे तीन शानदार कैच भी लपके। वह अपनी बीमार मां को देखने के लिए टूर्नामेंट के बीच में काबुल भी गये थे जिससे उनके लिए यह रात यादगार रहेगी। फिल सॉल्ट के स्वदेश लौटने के कारण उनकी वापसी हुई। कप्तान के तौर पर यह श्रेयस अय्यर का दूसरा फाइनल और पहली ट्राफी थी, उन्होंने तीन गेंद में नाबाद 06 रन बनाये। केकेआर की जीत के नायक रहे उसके गेंदबाज जिसमें मिचेल स्टार्क नीलामी में मिली रिकॉर्ड राशि को सही साबित करते हुए तीन ओवर में 14 रन देकर दो विकेट चटकाये। आंद्रे रसेल ने मध्य के ओवरों में शिकंजा कसा और 2.3 ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट झटके। हर्षित राणा ने चार ओवर में एक मेडन से 24 रन देकर दो विकेट हासिल किये।
रसेल ट्राफी जीतने के बाद इतने भावुक हो गये कि उनकी आंखों से आंसू झलक आये। उन्होंने कहा, ‘‘बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं। यह ट्राफी इतने मायने रखती है। खुश हूं कि हम सभी इतने अनुशासित थे और एक ही लक्ष्य के लिए काम कर रहे थे। '' उन्होंने कहा, ‘‘इस फ्रेंचाइजी ने मेरे लिए बहुत कुछ किया है। यह हमारी ओर से उनके लिए तोहफा है। ''
केकेआर की शानदार गेंदबाजी के सामने सनराइजर्स हैदराबाद का कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका। सनराइजर्स हैदराबाद की शुरूआत काफी खराब रही, उसने पहले दो ओवरों में अपने सलामी बल्लेबाजों अभिषेक शर्मा (02) और ट्रेविस हेड (शून्य) के विकेट गंवा दिये जिससे स्कोर दो ओवर में दो विकेट पर छह रन था। लीग चरण की निराशा के सही समय पर वापसी करने वाले स्टार्क ने आसमान पर छाये बादलों की परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाया। स्टार्क ने पहले ही ओवर में शानदार गुड लेंथ गेंद पर अभिषेक के ऑफ स्टंप उखाड़ दिये जबकि अगले ओवर में वैभव अरोड़ा की गेंद पर हेड के बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर रहमानुल्लाह गुरबाज के हाथों में समां गयी। हेड पिछले चार मैचों में तीन बार शून्य पर आउट हुए हैं। राहुल त्रिपाठी (09) भी स्टार्क की गेंद पर रमनदीप सिंह को कैच देकर पवेलियन लौट गये।
पावरप्ले खत्म होने तक सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर तीन विकेट पर 40 रन था। स्टार्क ने 24.45 करोड़ रुपये में खरीदा गया था और उनके पहले स्पैल (3-0-14-2) से उनकी इस कीमत की भरपायी भी हो गयी। हर्षित राणा ने नितीश रेड्डी (13) और रसेल ने एडेन मार्कराम (20) के विकेट झटके।
हेनरिक क्लासेन (17 गेंद, 16 रन) को राणा ने आउट किया जिनसे सनराइजर्स हैदराबाद को थोड़े आक्रामक खेलने की आस थी। पर इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद की 2016 के बाद दूसरा खिताब जीतने की उम्मीद टूट गयी। सनराइजर्स हैदराबाद ने 62 रन पर पांच विकेट गंवा दिये थे। कप्तान पैट कमिंस ने 19 गेंद में 24 रन बनाकर टीम के शीर्ष स्कोरर रहे। -
नयी दिल्ली. ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा दो सप्ताह पहले अभ्यास के दौरान मांसपेशी में लगी चोट के कारण चेक गणराज्य में 28 मई को होने वाली ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक 2024 एथलेटिक्स मीट में भाग नहीं ले सकेंगे । चोपड़ा ने इस सत्र में दो स्पर्धाओं दोहा डायमंड लीग और फेडरेशन कप में भाग लिया है । वह अतिथि के तौर पर इस टूर्नामेंट में पहुंचेंगे । आयोजकों ने एक बयान में कहा ,‘‘ चोपड़ा को दो सप्ताह पहले अभ्यास के दौरान मांसपेशी में चोट लगी थी जिसकी वजह से वह ओस्ट्रावा में नहीं खेल सकेंगे लेकिन अतिथि के तौर पर यहां आयेंगे ।'' मौजूदा ओलंपिक और विश्व चैम्पियन चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में रजत पदक जीता और भुवनेश्वर में फेडरेशन कप में स्वर्ण पदक हासिल किया था । आयोजकों ने कहा कि उन्हें चोपड़ा का मैसेज मिला था जिसमें उन्होंने स्पर्धा से नाम वापिस लेने की जानकारी दी । चोपड़ा की जगह जर्मनी के जूलियन वेबर इसमें खेलेंगे ।
- पेरिस. स्पेनिश टेनिस स्टार राफेल नडाल अभ्यास में अच्छा महसूस कर रहे हैं, फ्रेंच ओपन में खेलने को तैयार हैं और उनका कहना है कि यह शायद उनका रोलां गैरो में अंतिम सत्र नहीं होगा। लाल बजरी उनका पसंदीदा कोर्ट है और तीन जून को 38 साल के होने वाले नडाल ने बयान दिया था कि 2024 फ्रेंच ओपन उनका अंतिम ग्रैंडस्लैम हो सकता है जिससे दर्शकों से लेकर मीडिया तक सभी को यही लग रहा है कि रोलां गैरों उनका विदाई टूर्नामेंट रहेगा। यह पूछने पर कि क्या यह सही है तो नडाल ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, ‘‘ऐसा मत मानिये। ''नडाल ने कहा, ‘‘यह मेरा अंतिम रोलां गैरो होगा, इसका बड़ा मौका है। लेकिन अगर मैं आपको शत प्रतिशत बता दूंगा कि यह मेरा अंतिम फ्रेंच ओपन होगा? तो माफ कीजिये, मैं ऐसा नहीं करूंगा क्योंकि आगे क्या होने वाला है, मैं उसकी भविष्यवाणी नहीं कर सकता। ''
-
कुआलालंपुर. दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू ने शनिवार को यहां थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफान के खिलाफ पिछड़ने के बाद शानदार जीत दर्ज करते हुए 4,20,000 डॉलर (लगभग 3.49 करोड़ रुपये) पुरस्कार राशि वाले मलेशिया मास्टर्स बैडमिंटन के फाइनल में अपनी जगह पक्की की। पिछले दो साल से एक भी खिताब जीतने में नाकाम रही पांचवीं वरीयता प्राप्त सिंधू ने बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 500 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में 88 मिनट तक चले मैराथन मुकाबले में दुनिया की 20वें नंबर की बुसानन के खिलाफ 13-21, 21-16, 21-12 से जीत हासिल की। सिंधू ने इस जीत के बाद कहा, ‘‘अभी एक और मैच बाकी है और जब मैं उसे जीतूंगी तो शायद मुझे अधिक खुशी मिलेगी। मुझे लगता है कि मैं खुश हूं कि आज यह वास्तव में अच्छा हुआ। इस तरह की जीत से निश्चित रूप से मुझे काफी आत्मविश्वास मिलता है।'' सिंधू ने इससे पहले 2022 सिंगापुर ओपन को अपने नाम करने में सफल रही थी और पिछले साल मैड्रिड स्पेन मास्टर्स में उपविजेता रही थी। यह बुसानन पर 19 मैचों में उनकी 18वीं जीत थी। बुसानन ने सिंधू को सिर्फ एक बार 2019 हांगकांग ओपन में शिकस्त दी है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं बुसानन के खिलाफ वास्तव में लंबे समय के बाद खेल रही हूं। उसके खेल में निश्चित रूप से काफी बदलाव आया है। हमने कई मैच खेले है लेकिन यह मेरे लिए एक नये मुकाबले की तरह था।'' उन्होंने कहा, ‘‘ मैं अति आत्मविश्वास के साथ मुकाबले के लिए नहीं गयी था। मैं बस यही सोच कर गयी थी कि मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ देना है।'' विश्व रैंकिंग में 15वें स्थान पर काबिज सिंधू के सामने फाइनल में चीन की दूसरी वरीयता प्राप्त वांग झांग यी की चुनौती होगी। विश्व रैंकिंग में सातवें स्थान पर काबिज झांग के खिलाफ तीन मैचों में सिंधू ने दो जीत दर्ज की है। सिंधू ने कहा, ‘‘ मैं पहले भी उसके खिलाफ कुछ मैच खेल चुकी हूं। वह अब रैंकिंग में शीर्ष 10 में है और मेरे लिए यह मैच आसान नहीं होगा। मुझे अपना शत प्रतिशत देना होगा।'' पिछले दो ओलंपिक में क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीतने वाली सिंधू का पेरिस ओलंपिक से पहले लय में वापसी करना भारतीय खेलों के लिए अच्छी खबर है। इस सत्र की शुरुआत में घुटने की चोट से वापसी करने के बाद से उन्होंने पिछले कुछ टूर्नामेंटों में आक्रामक खेल दिखाया है। सिंधू ने पिछले काफी समय से कैरोलिना मारिन, ताई त्जु यिंग, चेन यू फेई और अकाने यामागुची जैसी बड़ी खिलाड़ियों को हराने में विफल रही है और पेरिस ओलंपिक में उन्हें इन खिलाड़ियों के कड़ी चुनौती मिल सकती है। वह अगर रविवार को खिताब जीतने में सफल रही तो ओलंपिक से पहले उनका हौसला काफी बढ़ेगा। बुसानन के खिलाफ अपने जीत-हार के एकतरफा रिकॉर्ड के बावजूद सिंधू के लिए यह एक कठिन मुकाबला साबित हुआ। वह पहले गेम में थाईलैंड की खिलाड़ी के दबदबे को कम नहीं कर सकी। दोनों खिलाड़ियों के बीच शुरुआती गेम में कई लंबी रेलियां देखने को मिली जिसमें बुसानन ने सिंधू के शॉट पर अच्छा बचाव करने के साथ कुछ शानदार स्मैश लगा कर 8-6 की बढ़त बना ली। सिंधू ने इस दौरान बैकलाइन के आकलन में गलती कर दो अंक गंवाये जिससे ब्रेक के समय थाईलैंड की खिलाड़ी ने अपनी बढ़त को पहले 15-9 और फिर 17-10 के साथ मजबूत करने में सफल रही। सिधू ने लगातार दो बार शटल को नेट पर खेल कर बुसानन को सात गेम प्वाइंट दिये और इस खिलाड़ी ने बैकहैंड से उनके शॉट को ब्लॉक कर इसे अपने नाम किया। बुसानन ने दूसरे गेम में भी 6-4 की बढ़त के साथ अच्छी शुरुआत की। सिंधू ने इसके बाद शानदार स्मैश से 8-7 की बढ़त बनायी। वह क्रॉस कोर्ट स्मैश लगाकर ब्रेक के समय दो अंक की बढ़त बनाने में कामयाब रही। थाईलैंड की खिलाड़ी ने सिधू को टक्कर देना जारी रखा लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने अपने रिटर्न में नेट का शानदार इस्तेमाल कर बुसानन को चकमा दिया। सिंधू इसके बाद 18-14 की बढ़त बनाने के बाद पांच गेम प्वाइंट हासिल कर इसे आसानी से भुनाने में सफल रही। दूसरे गेम में पिछड़ने के बाद बुसानन पर दबाव हावी हो गया और निर्णायक गेम में वह लगातार गलतियां करती रही। सिंधू ने आसानी 4-1 की बढ़त बनाने के बाद आसानी से इसे 17-10 किया और फिर आठ मैच प्वाइंट हासिल करने के बाद शानदार जीत दर्ज की।
-
चेन्नई. बतौर कप्तान शीर्ष स्तर पर सफलता का स्वाद चख चुके पैट कमिंस रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब जीतकर एक और उपलब्धि अपने नाम करने के करीब खड़े हैं लेकिन आस्ट्रेलियाई कप्तान जानता है कि हर अच्छी चीज का अंत होता है। पिछले साल से कमिंस का सफर शानदार रहा है जिसमें उन्होंने आस्ट्रेलिया को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप और वनडे विश्व कप में सफलता दिलायी। वह रविवार को आईपीएल 2024 फाइनल में पूर्व चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद की अगुआई करेंगे और टीम को दूसरा खिताब दिलाने की कोशिश करेंगे। कमिंस ने आईपीएल फाइनल की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से कहा, ‘‘खिताब जीतना शानदार होगा लेकिन यह सफर किसी न किसी समय समाप्त होगा। '' उन्होंने कहा, ‘‘ये दो साल शानदार रहे हैं लेकिन इस श्रृंखला से पहले मैंने किसी टी20 क्रिकेट टीम की अगुआई नहीं की है। इसलिये मैं निश्चित नहीं हूं कि क्या उम्मीद करूं। यह प्रारूप काफी तेज रफ्तार वाला होता है। '' टूर्नामेंट के इस सत्र में अपनी टीम के प्रदर्शन का आकलन करते हुए कमिंस ने अनुभवी और युवा खिलाड़ियों के मिश्रण को श्रेय दिया। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा गेंदबाजी लाइन अप काफी अनुभवी है, जिसमें जयदेव उनादकट और भुवनेश्वर कुमार शामिल हैं। साथ ही काफी युवाओं ने भी हमें अपने दम पर मैच में जीत दिलायी है जिसमें नितीश रेड्डी और अभिषेक शर्मा शामिल हैं। '' कमिंस ने कहा, ‘‘हमारे पास ऐसे भी खिलाड़ी हैं जो भारतीय टीम से बाहर रहे हैं लेकिन वे हमारे लिए शानदार रहे हैं। हमारी टीम का अभी तक का सफर यही रहा है। '' सनराइजर्स हैदराबाद अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रही थी और वह पहले क्वालीफायर में केकेआर से हार गयी थी। दूसरे क्वालीफायर में राजस्थान रॉयल्स पर जीत के बाद सहायक कोच सिमोन हेलमोट ने स्वीकार किया कि कमिंस ने प्रत्येक मैच में खेलने से पहले आंकड़ों की मदद ली। इसके बारे में पूछने पर कमिंस ने स्वीकार किया कि आंकड़ों के बावजूद एक खिलाड़ी को मैच के दिन अपने अंतर्ज्ञान पर भरोसा करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘‘ये सब डेटा विश्लेषण इस्तेमाल किये जाने वाले ‘टूल' हैं। फैसला करने की प्रक्रिया में यह एक अन्य कारक ही है। हम काफी टी20 मैच खेलते हैं लेकिन दो मैच बिलकुल एक समान नहीं हैं। विकेट अलग होता है, प्रतिद्वंद्वी अलग होता है और डेटा आपको सिर्फ इतनी ही दूर ले जा सकता है। '' कमिंस ने कहा, ‘‘इसलिये मुझे लगता है कि आपको अपनी अंतरात्मा और अंतर्ज्ञान पर भरोसा करने की जरूरत है। डेटा आपको नहीं बतायेगा कि यह सफल होगा।
-
पर्थ. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइकल हसी ने खुद को भारत के अगले मुख्य कोच बनने की दौड़ से खुद को बाहर करते हुए कहा कि इस जिम्मेदारी को उठाने के लिए वह अभी उत्सुक नहीं हैं। सूत्रों के मुताबिक राहुल द्रविड़ अमेरिका में होने वाले टी20 विश्व कप के बाद मुख्य कोच की भूमिका में बने रहने के इच्छुक नहीं हैं। हसी से पहले रिकी पोंटिंग और जस्टिन लैंगर सहित ऑस्ट्रेलिया के कुछ और पूर्व खिलाड़ियों का नाम इस पद के लिए सामने आ चुका है। इन सभी ने हालांकि दावा किया है कि उन्होंने विभिन्न कारणों का हवाला देते हुए इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। दूसरी तरफ भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने हाई-प्रोफाइल जिम्मेदारी के लिए किसी पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर से संपर्क करने के दावों को खारिज कर दिया है। आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच हसी ने ‘सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड' के हवाले से कहा, ‘‘अपने जीवन के इस पड़ाव पर मैं निश्चित रूप से एक पूर्णकालिक अंतरराष्ट्रीय कोच की जिम्मेदारी के लिए मैं इतना उत्सुक हूं।'' उन्होंने कहा, ‘‘ मैं इस दौड़ में शामिल नहीं हूं। मैं लीग क्रिकेट में एक सहायक या मुख्य कोच के रूप में कोचिंग देने के साथ मीडिया (कमेंटेटर या विशेषज्ञ) के साथ अपनी भूमिका का लुत्फ उठा रहा हूं। मुझे यह संतुलन पंसद है और इससे अपने परिवार के साथ समय बिता पा रहा हूं।'' आईपीएल में भूमिका के अलावा हसी ‘द हंड्रेड' में ‘वेल्श फायर' के मुख्य कोच भी हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के घरेलू मैचों के लिए फॉक्स क्रिकेट के लिए कमेंटेटर भी हैं।
-
येचियोन (दक्षिण कोरिया). ज्योति सुरेखा वेन्नम, परनीत कौर और अदिति स्वामी की भारतीय तिकड़ी ने तीरंदाजी विश्व कप में महिला कंपाउंड वर्ग में लगातार तीसरा स्वर्ण पदक जीता जबकि मिश्रित टीम को रजत पदक मिला । दुनिया की नंबर एक भारतीय टीम ने तुर्की की हेजल बुरून, एइसे बेरा सुजेर और बेगम युवा की टीम को 232 . 226 से हराकर एक भी सेट गंवाये बिना पहला स्थान हासिल किया । एशियाई खेल चैम्पियन ज्योति हालांकि दूसरा स्वर्ण नहीं जीत सकी और प्रियांश के साथ कंपाउंड मिश्रित टीम फाइनल में अमेरिका की ओलिविया डीन और सायेर सुलिवान की जोड़ी से 155 . 153 से हार गई । ज्योति, परनीत और विश्व चैम्पियन अदिति ने विश्व कप स्वर्ण पदकों की हैट्रिक लगाई । उन्होंने पिछले महीने शंघाई में विश्व कप के पहले चरण में इटली को हराकर स्वर्ण जीता था । वहीं पिछले साल पेरिस में चौथे चरण में भी स्वर्ण हासिल किया था ।
-
ब्रेडा (नीदरलैंड) .भारत की पुरुष और महिला जूनियर हॉकी टीमों को बुधवार को यहां यूरोप के मौजूदा दौरे पर बेल्जियम की टीमों के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। भारत की दोनों जूनियर टीमों को बेल्जियम की टीमों के खिलाफ 2-3 के समान अंतर से हार मिली। महिला टीम के लिए दोनों गोल बिनिमा धान (49वें और 58वें मिनट) ने किए जबकि पुरुष टीम के लिए दोनों गोल कप्तान रोहित (44वें और 57वें मिनट) ने दागे। महिला टीम अगला मैच 24 मई को एंटवर्प में बेल्जियम के खिलाफ खेलेगी जबकि पुरुष टीम को गुरुवार को ही ब्रेडा में ब्रेडेस हॉकी वेरेनिगिंग पुश से भिड़ना है।
-
नयी दिल्ली. भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने अमेरिका और वेस्टइंडीज में एक जून से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप के लिए भारत के शीर्ष क्रम में बाएं हाथ के बल्लेबाजों की कमी का जिक्र करते हुए विकेटकीपर के लिए ऋषभ पंत का दावा ज्यादा मजबूत बताया। ‘लीजेंड्स इंटरकॉन्टिनेंटल टी20 लीग' की घोषणा के लिए यहां पहुंचे पार्थिव ने गुरुवार को कहा टीम में विकल्प की कोई कमी नहीं है और ऐसे में टीम में कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल एक साथ खेल सकते हैं। टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम के विकेटकीपर की पहली पसंद के बारे में काफी चर्चा हो रही है क्योंकि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सत्र में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान पंत ने शानदार प्रदर्शन किया है। सैमसन ने 15 मैचों में पांच अर्धशतक की मदद से 521 रन बनाये हैं। इस दौरान उनका औसत 52.10 और स्ट्राइक रेट 155.52 का रहा है। उनके शानदार प्रदर्शन के कारण उनकी टीम आईपीएल फाइनल में पहुंचने से एक जीत दूर है। गंभीर कार दुर्घटना की चोट से उबर कर मजबूत वापसी करने वाले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान पंत ने इस दौरान 13 मैचों में 40.55 की औसत और 155.40 के स्ट्राइक रेट से 446 रन बनाये। उनकी टीम हालांकि प्लेऑफ में पहुंचने में नाकाम रही। पार्थिव ने विश्व कप के लिए भारतीय टीम के विकेटकीपर के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘ भारतीय टीम का बल्लेबाजी क्रम देखे तो इसमें कोई शक नहीं कि विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए पंत पहली पसंद होंगे।'' पार्थिव ने कहा, ‘‘ सैमसन ने काफी रन बनाये हैं लेकिन पंत अलग तरह की विविधता लेकर आते हैं। भारत के शीर्ष क्रम में दायें हाथ के बल्लेबाज ज्यादा हैं ऐसे में बायें हाथ के बल्लेबाजों की जरूरत होगी।'' आईपीएल में सैमसन तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी कर रहे हैं जबकि पंत ने ज्यादातर मैचों में चौथे या पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी की है। पार्थिव ने हालांकि सैमसन को किसी मामले में कम नहीं आंक रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘सैमसन के पास विविधता है, वह अभी भले ही तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी कर रहे हो लेकिन वह ऐसे खिलाड़ी है जो निचले क्रम पर भी तालमेल बिठा सकते हैं, हमने इस तरह की भूमिका में उन्हें पहले भी देखा है।'' उन्होंने कहा, विश्व कप में अभी कुछ समय है, मैं मानता हूं कि शुरुआती मैचों पंत टीम का हिस्सा होंगे।'' इस मौके पर पार्थिव के साथ मौजूद इंग्लैंड के दिग्गज स्पिनर ग्रीम स्वान ने उम्मीद जताई कि युजवेंद्र चहल भारतीय एकादश में जगह बनाने में सफल रहेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘ चहल पिछले 10 साल से आईपीएल के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए ज्यादा मैच खेले हैं और मैं यह कह सकता हूं स्पिन गेंदबाजों के लिए बेंगलुरु में परिस्थितियां सबसे मुश्किल होती है। वह अब राजस्थान रॉयल्स चले गये हैं और वहां भी उनका प्रदर्शन कमाल कर रहा है। वह ओस के गीली हुई गेंदों से अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं।'' इंग्लैंड के सबसे सफल स्पिनरों में शामिल स्वान ने कहा, ‘‘अगर मुझे भारतीय एकादश चुननी हो तो मैं बिना किसी संकोच के कुलदीप और चहल दोनों को टीम में रखूंगा। '' पार्थिव ने कहा कि भारतीय चयनकर्ताओं ने कुछ सोचकर चार स्पिनरों को टीम में शामिल किया है।
उन्होंने कहा, ‘‘ भारत ने कुछ सोचकर चार स्पिनरों को टीम में रखा है। हो सकता है कि भारत तीन स्पिनरों (कुलदीप, चहल और रविंद्र जडेजा) के साथ उतरे और हार्दिक टीम में तीसरे तेज गेंदबाज की भूमिका निभाये। अगर वहां की पिच स्पिनरों के लिए मददगार हुई तो दोनों एक साथ खेलेंगे।'' भारत 20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ करेगा और नौ जून को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगा। टीम 12 जून को अमेरिका से जबकि 15 जून को कनाडा के खिलाफ खेलेगी। इस विश्व कप के बाद टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल पूरा हो जायेगा। भारत नये कोच की तलाश में है और ऐसे में कुछ अन्य देशों की तरह भारत में भी टेस्ट और टी20 प्रारूप में अलग कोच रखने की मांग उठ रही है। स्वान और पार्थिव हालांकि इस विचार से सहमत नहीं दिखे।
स्वान ने कहा, ‘‘इस बात पर बहस हो सकती है कि टीम के लिए एक ही कोच हो या अलग-अलग प्रारूप में अलग-अलग कोच हो। भारतीय टीम की बात करें तो यहां आईपीएल होता है (इससे कोच को खुद और परिवार के लिए समय मिल जाता है)। इस देश के खिलाड़ी दूसरी लीगों में नहीं खेलते है ऐसे में अलग-अलग कोच की जरूरत नहीं है। '' उन्होंने कहा, ‘‘ इंग्लैंड जैसे देश में तीनों टीमों में काफी अंतर होता है और वहां के खिलाड़ी दुनियाभर की लीग में खेलते हैं। यही कारण है कि वहां अलग-अलग कोच की जरूरत है लेकिन भारत के साथ ऐसा नहीं है। एक अच्छा कोच अच्छा कोच होता है वह तीनों प्रारूप को संभाल सकता है।'' पार्थिव ने कहा, ‘‘ हमने देखा है कि राहुल भाई (द्रविड़) के कोच रहते जब भी जरूरत हुई (वीवीएस) लक्ष्मण ने यह भूमिका निभाई है। आधिकारिक तौर पर दो कोच नहीं है लेकिन यह दो कोच के जैसा ही है।'' पार्थिव ने कहा कि राष्ट्रीय टीम के कोच की जिम्मेदारी किसी भारतीय दिये जाने की वकालत करते हुए कहा, ‘‘ मुझे नहीं लगता कि बाहर के किसी कोच की जरूरत है। भारत में इतने सारे दिग्गज खिलाड़ी और कोच है जो इस जिम्मेदारी को निभा सकते है। अंडर-19 और भारत ए टीम के साथ भारतीय कोच ही रहते है और ये टीमें विदेशों में भी अच्छा करती हैं।'' उन्होंने कहा, ‘‘केकेआर (कोलकाता नाइट राइडर्स) के लिए चंद्रकांत पंडित ने शानदार काम किया है। मुझे नहीं लगता कि बाहर के किसी कोच की जरूरत है।'' - दोहा,। राष्ट्रीय चैंपियन वेलावन सेंथिलकुमार और एशियाई खेलों के पदक विजेता अभय सिंह ने बुधवार को यहां 53500 डॉलर इनामी प्रतिष्ठित क्यूएसएफ 3 स्क्वाश प्रतियोगिता में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की। यह टूर्नामेंट पीएसए विश्व टूर की ब्रॉन्ज स्तर की प्रतियोगिता है।दुनिया के 55वें नंबर के खिलाड़ी तमिलनाडु के सेंथिलकुमार ने पहले दौर में स्थानीय दावेदार यूसेफ एसाम फराग को 32 मिनट में 11-7 11-4 11-4 से हराया जबकि उनके हमवतन भारतीय अभय ने पाकिस्तान के मोहम्मद आसिम खान को 38 मिनट में 11-2 11-9 15-13 से शिकस्त दी। सेंथिलकुमार अगले दौर में मिस्र के सातवें वरीय ओमान मोसाद से भिड़ेंगे जबकि अभय फ्रांस के छठे वरीय अगस्ते डुसोर्ड के खिलाफ खेलेंगे।






.jpg)
.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)









.jpg)

.jpg)