- Home
- खेल
-
बर्मिंघम. भारतीय जूडो खिलाड़ी एल सुशीला देवी और विजय कुमार यादव ने राष्ट्रमंडल खेलों में क्रमश: महिलाओं के 48 किलो और पुरूषों के 60 किलो वर्ग में सोमवार को यहां रजत और कांस्य पदक अपने नाम किया। सुशीला को फाइनल में बेहद करीबी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की मिशेला वाइटबूइ ने 4.25 मिनट में हराया। चार मिनट के नियमित समय में दोनों जूडो खिलाड़ियों कोई अंक नहीं बना पाए थे। वाइटबूट ने इसके बाद गोल्डन अंक जुटा कर मुकाबला जीत लिया। वहीं यादव ने साइप्रस के पेट्रोस क्राइस्टोडोलिडेस को इप्पोन से अंक जुटाकर मात दी । सुशीला ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल 2014 में भी रजत पदक जीता था ।
उन्होंने जीत के बाद कहा ,‘‘ यहां आने से पहले मुझे दाहिने अंगूठे में चोट लगी थी और तीन चार टांके आये थे। लेकिन मैं मानसिक रूप से मजबूत थी और मैने फाइनल में पहुंचने के लिये पूरा जोर लगाया । चोट नहीं होती तो स्वर्ण जीत जाती ।'' सुशीला ने इससे पहले सेमीफाइनल में मॉरीशस की प्रिसिला मोरांड को इप्पोन को शिकस्त देकर अपना पदक पक्का किया था। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में मालावी की हैरियट बोनफेस को हराया था । यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विरोधी की गलतियों का पूरा फायदा उठाया और 58 सेकंड के भीतर ही जीत दर्ज कर ली । पुरूषों के 60 किलो रेपेशाज में यादव ने स्कॉटलैंड के डिनलान मुनरो को हराकर कांस्य पदक के मुकाबले में जगह बनाई थी । यादव को क्वार्टर फाइनल में आस्ट्रेलिया के जोशुआ काज ने मात दी थी । वहीं जसलीन सिंह सैनी पुरूषों के 66 किलोवर्ग के कांस्य पदक के मुकाबले में आस्ट्रेलिया के नाथन काज से हार गए । वह सेमीफाइनल में स्कॉटलैंड के फिनले एलेन से हारने के बाद कांस्य पदक के लिये खेल रहे थे । सैनी सुबह सेमीफाइनल में आसानी से पहुंच गए थे लेकिन ढाई मिनट से भी कम चले मैच में एलेन ने ‘इप्पोन' करके अंक जुटाये जिससे सैनी को पराजय का सामना करना पड़ा । सुचिका तरियाल ने महिलाओं के 57 किलो रेपेशाज में दक्षिण अफ्रीका की डोन्ने ब्रेटेनबाश को हराकर कांस्य पदक के मुकाबले में जगह बना ली । -
मामल्लापुरम. भारतीय टीमों ने रविवार को यहां 44वें शतरंज ओलंपियाड के ओपन वर्ग में अपने प्रतिद्वंद्वियों पर आसान जीत दर्ज करना जारी रखा। दूसरी वरीयता प्राप्त भारत ‘ए' टीम ने जीएम पी हरिकृष्णा और अर्जुन एरिगेसी की मदद से ग्रीस को 3-1 से जबकि भारत ‘बी' टीम ने स्विट्जरलैंड को 4-0 से और भारत ‘सी' टीम ने आइसलैंड को 3-1 से पराजित किया। भारत ए के लिये दूसरे बोर्ड पर खेल रहे विदित एस गुजराती ने जीएम निकोलास थियोडोरोऊ से जबकि के शशिकिरण ने इवजेनियोस इयानिडिस से अंक बांटे। शीर्ष वरीयता प्राप्त अमेरिकी टीम ने 24वीं वरीय जार्जिया पर 3-1 से जीत दर्ज की। हालांकि फैबियानो कारूआना और लेनियर डोमिनिगुएज पेरेज जीत दर्ज नहीं कर सके लेकिन लेव अरोनियन और सैम शाकलैंड ने क्रमश: मिखेल मैकहेडिशविली और तमाज गेलाशविली को हराकर टीम को जीत दिलायी। महिलाओं की स्पर्धा में तीनों भारतीय टीमों ने लगातार तीसरे दिन जीत दर्ज की।
भारत ए ने अपनी शीर्ष खिलाड़ी कोनेरू हम्पी को आराम दिया लेकिन इसके बावजूद इंग्लैंड पर 3-1 से जीत दर्ज की जिसमें आर वैशाली और भक्ति कुलकर्णी का योगदान रहा। डी हरिका को इस ओलंपियाड में पहली बार उतारा गया और वह लगातार नौंवी बार भारत के लिये ओलंपियाड में खेल रही हैं। दो वर्चुअल ओलंपियाड का भी जिक्र करना होगा जिसमें भारत ने मिश्रित वर्ग में स्वर्ण और कांस्य पदक जीते थे। 31 साल की हरिका गर्भवती हैं, वह इंग्लैंड की जोवांका होस्का के खिलाफ जीत हासिल नहीं कर सकीं।
भारत की बी टीम ने इंडोनेशिया पर 3-1 से जीत दर्ज की जिसमें वंतिका अग्रवाल और सौम्या स्वामीनाथन ने क्रमश: खरिश्मा सुकंदर और फारिहा मारिरोह को पराजित किया। पद्मिनी राउत और मैरी एन गोम्स ने अपने प्रतिंद्वंद्वियों के खिलाफ ड्रा खेले। भारत की तीसरी सी टीम ने ने ऑस्ट्रिया को 2.5-1.5 से हराया। इसमें उसके लिये पीवी नंधिधा और प्रत्युषा बोद्दो ने जीत दर्ज की जबकि वर्षिनी साहिति को निकोला मेरूहबर से हार मिली और ईशा करावडे ने कैथरीना नुर्कला से अंक बांटे।
[8/1, 12:16] Prashant Bhaiya: दो नाबालिग बच्चियों से छेड़खानी के आरोप में वरिष्ठ नागरिक गिरफ्तार मुंबई .मुंबई के मुलुंड इलाके में आठ से नौ वर्ष की दो बच्चियों के साथ छेड़खानी करने के आरोप में रविवार को एक वरिष्ठ नागरिक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों बच्चियों ने शनिवार को अपने माता-पिता को आप बीती सुनाई, जिसके बाद आरोपी अनिल हाडकर (62) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा, “ आरोपी अपने घर में बच्चियों के साथ छेड़खानी करता था। उसे दोनों बच्चों के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण कानून और भादसं के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है। -
बर्मिंघम. भारत की बिंदियारानी देवी ने भारोत्तोलन में महिलाओं की 55 किलोग्राम श्रेणी में देश को रजत पदक दिलाया और इसी के साथ राष्ट्रमंडल खेलों की इस प्रतियोगिता में भारत के पदकों की संख्या बढ़कर चार हो गई। मीराबाई चानू के स्वर्ण पदक जीतने के बाद 23 वर्षीय बिंदियारानी ने स्नैच वर्ग में 86 किलोग्राम वजन उठाकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के बाद क्लीन एंड जर्क में 116 किलोग्राम वजन उठाकर इन खेलों का रिकॉर्ड बनाया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रजत पदक जीतने पर बिंदियारानी को बधाई दी।
मुर्मू ने कहा, राष्ट्रमंडल खेलों में भारोत्तोलन में महिलाओं के 55 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीतने पर बिंदियारानी को बधाई। आपने खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और खेल का स्तर बढ़ाने के लिए जोश के साथ प्रदर्शन किया। हर भारतीय को आपकी सफलता से खुशी मिली है।'' प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रमंडल खेलों, बर्मिंघम में रजत पद जीतने पर बिंदियारानी को बधाई।'' नाइजीरिया की अदिजत अदेनाइके ओलारिनोये ने 203 (92 किलोग्राम एवं 111 किलोग्राम) किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने स्नैच और कुल वजन के मामले में राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड भी बनाया। इंग्लैंड की फ्रेयर मॉरो ने 198 किलोग्राम (89 और 109 किलोग्राम) वजन उठाकर कांस्य पदक जीता। बिंदियारानी ने कहा, ‘‘यह राष्ट्रमंडल खेलों में मेरा पहला पदक है और मैं रजत पदक जीतकर एवं खेलों में रिकॉर्ड बनाकर बहुत खुश हूं।'' चानू की तरह बिंदियारानी भी मणिपुर की रहने वाली है। बिंदियारानी के पिता एक किसान हैं और उनकी एक किराने की दुकान भी है। उन्होंने 2019 में राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप में स्वर्ण जीता था और 2021 में रजत पदक अपने नाम किया। - बर्मिंघम। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय भारोत्तोलन दल की जीत का सिलसिला जारी रखते हुए 73 किलोग्राम वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे अचिंता शेउली ने आज स्वर्ण पदक जीत लिया। 20 वर्षीय अचिंता ने स्नैच में 143 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 170 किलोग्राम सहित कुल 313 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक हासिल किया। भारत भारोत्तोलन दल अब तक 6 पदक हासिल कर चुका है। इससे पहले मीराबाई चानू और जेरेमी लालरिनुंगा ने स्वर्ण पदक हासिल किया जबकि बिंदियारानी देवी और संकेत सरगर को रजत पदक मिला। पदक तालिका में एकमात्र कांस्य पदक गुरुराजा पुजारी ने जीता है।शेउली के स्वर्ण पदक के साथ ही भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों में अब तक 3 स्वर्ण, 2 रजत और एक कांस्य पदक जीते हैं।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वर्ण पदक जीतने पर अचिंत शेउली को बधाई दी है। ट्वीट में राष्ट्रपति ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में अचिंत शेउली ने स्वर्ण पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया और तिरंगे का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि शेउली ने पहले प्रयास की असफलता से तुरंत उबरकर पहला स्थान हासिल किया। वे इतिहास रचने वाले विजेता हैं।प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि अचिंत ने इस विशेष उपलब्धि के लिए कठिन परिश्रम किया है। प्रधानमंत्री ने उन्हें भविष्य के लिए भी शुभकामनाएं दीं। श्री मोदी ने एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों के लिए रवाना होने से पहले उन्होंने अचिंत से बातचीत की थी। अचिंत ने उन्हें अपनी मां और भाई से मिले सहयोग-समर्थन के बारे में बताया था। प्रधानमंत्री ने आशा व्यक्त की कि फिल्में देखने के शौकीन अचिंत को पदक जीत लेने के बाद अब अपनी पसंद की फिल्म देखने का मौका मिलेगा।
- तारोबा (पोर्ट ऑफ स्पेन) । वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारतीय जीत के नायक रहे अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने कहा कि उनका असली लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया में इस साल के आखिर में होने वाले टी20 विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करना है। कार्तिक ने ‘फिनिशर' की अपनी भूमिका से पूरा न्याय करते हुए ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए मैच में 19 गेंदों पर 41 रन बनाए जिससे भारत पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 190 रन का स्कोर खड़ा करने में सफल रहा। उनकी यह पारी आखिर में बेहद महत्वपूर्ण साबित हुई। कार्तिक ने बीसीसीआई टीवी पर अपने साथी रविचंद्रन अश्विन से कहा, ‘‘यह छोटी-छोटी चीजें हैं जिन पर कि अभी हमें ध्यान देने की जरूरत है। अंतिम लक्ष्य टी20 विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करना है।'' उन्होंने कहा, ‘‘यह पूरी तरह से अलग तरह की टीम है और मैं इसका पूरा आनंद उठा रहा हूं। कप्तान और कोच शांतचित्त है और उन्हें काफी श्रेय जाता है।''
- रायपुर। छत्तीसगढ़ की बेटी आकर्षि कश्यप ने बर्मिंघम में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में शनिवार को एकतरफा प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका की विदारा सुहासनी को एकतरफा मात दी। आकर्षि ने मिक्स्ड टीम इवेंट में ग्रुप प्ले स्टेज ग्रुप के मैच में 21-3, 21-9 से श्रीलंका की विदारा सुहासनी को मात दी। कॉमनवेल्थ में आकर्षि का यह पहला मैच था।कॉमनवेल्थ गेम्स में आकर्षि कश्यप ने पहले ही मैच में आक्रामक रणनीति अपनाते हुए श्रीलंका की विदारा सुहासनी पर शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा। दोनों ही सेट में आकर्षि ने अपनी प्रतिद्वंद्वी श्रीलंकन खिलाड़ी को उबरने नहीं दिया। आकर्षि ने पहले सेट में ही 21-3 से निर्णायक बढ़त ले ली। इसके बाद दूसरे सेट में बिना कोई चूक किए 21-9 से सुहासनी को पीछे छोड़ दिया। इस तरह अपने पहले ही मैच में जबर्दस्त छाप छोड़ी है। आकर्षि ने भारतीय टीम के कोच संजय मिश्रा के बाद पुलेला गोपीचंद एकेडमी में ट्रेनिंग ली थी। फिलहाल हैदराबाद में सुचित्रा एकेडमी में ट्रेनिंग ले रही हैं। पीवी सिंधु भी यहां से ट्रेनिंग ले रही हैं।महज 9 साल की उम्र में बैडमिंटन थामने वाली आकर्षि ने छत्तीसगढ़ के लिए जूनियर व सीनियर कैटेगरी में राष्ट्रीय स्तर के खिताब जीते हैं। गर्ल्स सिंगल्स कैटेगरी में एक बार अंडर-15, दो बार अंडर-17 और एक बार अंडर-19 नेशनल चैंपियन रही है। 2019 में पुणे में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में छत्तीसगढ़ के लिए पहला गोल्ड जीता। 16 साल की उम्र में सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में ब्रांज मैडल हासिल किया। वुमंस सिंगल्स में आकर्षि 2019 से नंबर-1 खिलाड़ी है। आकर्षि की वर्ल्ड रैंकिंग 57 है। जकार्ता में 2018 में आयोजित एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया। नेपाल में आयोजित साउथ एशियन गेम्स में गाल्ड हासिल किया। 2021 में सीनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट में खिताब जीता था। साथ ही, बहरीन में आयोजित इंटरनेशनल चैलेंज में छत्तीसगढ़ के लिए ब्रांज मैडल जीता था।
- बर्मिंघम । राष्ट्रमंडल खेलों में शनिवार (30 जुलाई) का दिन भारत के लिए शानदार रहा है। गुरुराजा पुजारी ने 61 किग्रा भारवर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया। उन्होंने 269 किग्रा भार उठाकर भारत को बर्मिंघम में दूसरा पदक दिलाया। गुरुराजा का स्नैच में सर्वाधिक स्कोर 118 और क्लीन एंड जर्क में 151 रहा। इस तरह उन्होंने कुल 269 किग्रा का स्कोर किया। पुजारी से पहले 55 किग्रा भार वर्ग में संकेत महादेव सरगर ने रजत पदक अपने नाम किया।इस स्पर्धा में मलयेशिया के मुहम्मद अजनिल बिन बिदिन ने स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 285 किग्रा भार उठाया। यह राष्ट्रमंडल खेलों में रिकॉर्ड है। पपुआ न्यू गिनी के बारू मोरिया ने रजत पदक पर कब्जा किया। वह 273 किग्रा भार उठाकर दूसरे स्थान पर रहे। गुरुराजा तीसरे पायदान पर रहे। उन्होंने इसके लिए कनाडा के सिमार्ड यूरी को हराया। यूरी ने 268 किग्रा भार उठाया। गुरुराजा एक किलो के अंतर से कांस्य जीतने में सफल रहे।गुरुराजा का प्रदर्शनस्नैच राउंड: गुरुराजा ने स्नैच राउंड में अपने पहले प्रयास में 115 किलोग्राम वजन उठाया। इसके बाद दूसरे प्रयास में बेहतर प्रदर्शन करते हुए 118 किग्रा भार उठाया। तीसरे प्रयास में वह नाकाम रहे। इस तरह स्नैच राउंड में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 118 किग्रा रहा।क्लीन एंड जर्क राउंड: स्नैच राउंड में बेहतर प्रदर्शन नहीं करने वाले गुरुराजा के ऊपर क्लीन एंड जर्क राउंड में ज्यादा दबाव था। उन्होंने पहले राउंड में 144, दूसरे में 148 और तीसरे में 151 किग्रा भार उठाया। इस तरह उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 151 किग्रा रहा।राष्ट्रमंडल खेलों में गुरुराजा का दूसरा पदक29 साल के गुरुराजा का राष्ट्रमंडल खेलों में यह दूसरा पदक है। उन्होंने पिछली बार गोल्ड कोस्ट (2018) में रजत पदक अपने नाम किया था। तब 56 किग्रा भार वर्ग में उन्होंने 249 किलो भार उठाया था। गुरुराजा राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में 2016 में स्वर्ण, 2021 में रजत और 2017 में कांस्य जीत चुके हैं।कर्नाटक के कुंडापुर के रहने वाले गुरुराजा पुजारी बेहद ही गरीब परिवार से आते हैं। उनके पिता ट्रक ड्राइवर के रूप में काम करते हैं।
-
-- प्रधानमंत्री मोदी ने चानू को दी बधाई
बर्मिंघम। मीराबाई चानू ने उम्मीद के मुताबिक राष्ट्रमंडल खेलों की भारोत्तोलन प्रतियोगिता की महिला 49 किग्रा स्पर्धा में दबदबा बनाते हुए शनिवार को यहां अपना खिताब बरकरार रखा और भारत को बर्मिंघम खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया।
ओलंपिक रजत पदक विजेता चानू ने कुल 201 किग्रा (88 किग्रा और 113 किग्रा) वजन उठाकर दबदबा बनाते हुए राष्ट्रमंडल खेलों का नया रिकॉर्ड बनाया। मॉरिशस की मेरी हानित्रा रोइल्या रानाइवोसोआ कुल 172 किग्रा वजन उठाकर चानू से काफी पीछे दूसरे स्थान पर रही जबकि कनाडा की हना कामिन्स्की ने 171 किग्रा वजन उठाकर कांस्य पदक जीता। चानू ने स्नैच वर्ग में राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप और राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने क्लीन एवं जर्क तथा कुल वजन में भी नया रिकॉर्ड बनाया। अपने वजन वर्ग में खिताब की प्रबल दावेदार 27 साल की चानू ने स्नैच में 80 किग्रा और क्लीव एवं जर्क में 105 किग्रा वजन उठाकर शुरुआत की। उन्होंने पहले प्रयास के वजन को हालांकि बदलकर 84 किग्रा किया। चानू प्रतियोगिता में 88 किग्रा के निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन और क्लीन एवं जर्क में 119 किग्रा के विश्व रिकॉर्ड सहित कुल 207 किग्रा के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ उतरी थी। चुनौती पेश करने वाली खिलाड़ियों में चानू की निकटतम प्रतिद्वंद्वी नाइजीरिया की स्टेला किंगस्ले का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 168 किग्रा (72 किग्रा और 96 किग्रा) था जो उनके और अन्य खिलाड़ियों के अंतर को स्पष्ट करता है। इस स्पर्धा में चानू की प्रतिस्पर्धा अन्य से अधिक स्वयं से थी और वह अपने प्रदर्शन में सुधार के इरादे से उतरी थी। चानू ने स्नैच में पहले प्रयास में आसानी से वजन उठाया और फिर दूसरे प्रयास में 88 किग्रा वजन उठाने में सफल रही। उन्होंने तीसरे प्रयास और अंतिम प्रयास में 90 किग्रा वजन उठाने की कोशिश की लेकिन नया निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज नहीं करा पाईं। वह हालांकि क्लीन एवं जर्क के लिए उतरने से पहले रानाइवोसोआ पर 12 किग्रा की बढ़त बना चुकी थी। क्लीन एवं जर्क स्पर्धा की शुरुआत में ही बांग्लादेश की मारिया अख्तर 70 किग्रा वजन उठाने में नाकाम रही और इस दौरान वहीं गिर गईं। चानू की निकटतम प्रतिद्वंद्वियों ने उनसे 15 किग्रा कम वजन उठाने का प्रयास किया जिससे स्पर्धा का नतीजा तय हो गया था। रजत और कांस्य पदक के लिए किंगस्ले, कामिन्स्की और रानाइवोसोआ के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।
नाइजीरिया की किंगस्ले को निराशा हाथ लगी क्योंकि उनके 98 किग्रा के प्रयास को वैध नहीं माना गया क्योंकि वह समय से पहले ही जश्न मनाने लगी। चानू ने क्लीन एवं जर्क में पहले प्रयास में आसानी से 109 किग्रा उठाया और फिर दूसरे प्रयास में 113 किग्रा वजन उठाने में सफल रहीं। चानू ने 119 किग्रा के अपने विश्व रिकॉर्ड की बराबरी का जोखिम नहीं उठाया और अंतिम प्रयास में 115 किग्रा वजन उठाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहीं।
प्रधानमंत्री मोदी ने चानू को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीराबाई चानू को स्वर्ण जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया, ''असाधारण मीराबाई चानू ने एक बार फिर भारत को गौरवान्वित किया! हर भारतीय इस बात से खुश है कि उन्होंने बर्मिंघम खेलों में एक स्वर्ण पदक जीता और एक नया राष्ट्रमंडल रिकॉर्ड बनाया। उनकी सफलता कई भारतीयों को प्रेरित करती है, विशेषकर नए एथलीटों को।''
- बर्मिंघम । बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय दल ने अपने अभियान की धमाकेदार शुरूआत की है। टेबल टेनिस में मौजूदा चैम्पियन भारत ने कल पहले दिन शानदार प्रदर्शन किया। पुरुष और महिला दोनों टीमों ने अपनी-अपनी स्पर्धाओं में क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। ग्रुप-3 में अपने पहले दो मुकाबलों में बारबाडोस को समान अंतर से हराने के बाद भारतीय पुरुष टीम ने सिंगापुर को 3-0 से हराया। भारत आज अपने अंतिम ग्रुप-स्टेज मुकाबले में उत्तरी आयरलैंड से भिड़ेगा। दूसरी ओर, भारतीय महिला टीम ने क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए दक्षिण अफ्रीका और फिजी के खिलाफ जीत दर्ज की। भारत ग्रुप-2 में शीर्ष स्थान पर है। भारत आज अंतिम ग्रुप मैच में गुयाना से खेलेगा।भारतीय महिला हॉकी टीम ने भी अपने पूल-ए मैच में घाना पर 5-0 से जीत के साथ विजयी शुरुआत की।बैडमिंटन में, भारत ने ग्रुप-ए में पाकिस्तान को 5-0 से हराया। मुक्केबाज श्री शिवा थापा ने पाकिस्तान के सुलेमान बलूच को हराकर 63.5 किलोग्राम वर्ग के प्री-क्वाटर फाइनल में प्रवेश किया। राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की सबसे कम उम्र के खिलाड़ी 14 वर्षीय खिलाड़ी अनाहत सिंह ने महिला एकल स्क्वैश प्रतियोगिता में विजयी शुरुआत की। उन्होंने सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस के जैडा रॉस को 3-0 से हराकर राउंड ऑफ 32 में जगह बनाई।पुरुष एकल में, पहली बार खेल रहे अभय सिंह ने राउंड ऑफ़ 64 में ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड के जो चैपमैन को 11-5, 11-5, 11-5 से हराया। अगले दौर में उनका मुकाबला स्कॉटलैंड के एलन क्लेन से होगा।तैराकी में, श्रीहरि नटराज ने पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक प्रतियोगिता की दूसरी हीट के सेमीफाइनल में 54 दशमलव पांच-पांच सेकेंड के समय के साथ चौथे स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई। फाइनल आज खेला जाएगा है।लॉन बाउल में, भारतीय टीम ने पुरुषों के डबल्स मुकाबले के दूसरे दौर में फ़ॉकलैंड द्वीप समूह पर 36-4 से भारी जीत दर्ज की। इस बीच, महिलाओं की टीम ने कुक आइलैंड्स के खिलाफ 15-9 से जीत दर्ज की।भारत को राष्ट्रमंडल खेलों के महिला क्रिकेट मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। कल भारत अपने पहले ग्रुप-ए मैच में बर्मिंघम के एजबेस्टन में ऑस्ट्रेलिया से तीन विकेट से हार गया।ट्रायथलॉन के महिला सिंगल्स स्प्रिंट डिस्टेंस मुकाबले में कुल 32 प्रतियोगियों में प्रज्ञा मोहन 26वें और संजना सुनील जोशी 28वें स्थान पर रहीं। भारत पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में ट्रायथलॉन अनुशासन में भाग ले रहा है।पुरुष सिगल्स (स्प्रिंट डिस्टेंस) फाइनल में कुल 45 प्रतियोगियों में आदर्श नायर 30वें और विश्वनाथ यादव 33वें स्थान पर रहें।
- दुबई । अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग अगले साल की शुरुआत में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया के बहुप्रतीक्षित भारत दौरे से पहले स्टीव स्मिथ की लचर फॉर्म को लेकर चिंतित हैं लेकिन उन्होंने उम्मीद जताई कि यह स्टार बल्लेबाज जल्द ही बड़े स्कोर बनाने लग जाएगा। पोंटिंग का मानना है कि स्मिथ की तकनीक में कुछ भी गड़बड़ नहीं है, लेकिन विपक्षी टीमों ने उनकी प्रवाहमय बल्लेबाजी पर अंकुश लगाने के तरीके खोज लिए हैं। पोंटिंग ने ‘आईसीसी रिव्यू’ में कहा, ‘‘इसे वर्णन करने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि स्मिथ की फॉर्म अभी लचर है। उन्होंने निरंतर अच्छा प्रदर्शन किया है और बड़े स्कोर बनाए हैं। उन्होंने एक कैलेंडर वर्ष में चार, पांच या छह शतक लगाए हैं लेकिन पिछले दो वर्षों से वह ऐसा नहीं कर पा रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने उनके खेल को बेहद करीब से देखा है और मुझे नहीं लगता कि तकनीक के तौर पर उनमें कोई खामी है। मुझे नहीं लगता कि उनकी तकनीक में बहुत बदलाव करने की जरूरत है।’’ पोंटिंग ने कहा, ‘‘ हो सकता है कि विरोधी टीमों ने उन पर अंकुश लगाने का तरीका ढूंढ लिया हो या फिर उन्होंने उनके खिलाफ आक्रामक रवैया अपनाकर उन्हें आउट करने का तरीका ढूंढ लिया है।’’ऑस्ट्रेलिया को अगले साल फरवरी-मार्च में चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए भारत दौरे पर आना है। यह श्रृंखला विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के 202- 23 के चक्र का हिस्सा होगी। टेस्ट श्रृंखला से पहले ऑस्ट्रेलिया की सीमित ओवरों की टीम तीन टी-20 मैचों की श्रृंखला खेलने के लिए भारत का दौरा करेगी।इन महत्वपूर्ण श्रृंखलाओं के लिए स्मिथ की फॉर्म ऑस्ट्रेलिया के लिए काफी अहम होगी जो कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की कवायद में लगा है। स्मिथ इंग्लैंड में 2019 में खेली गई एशेज श्रृंखला के बाद टेस्ट मैचों में केवल दो शतक ही लगा पाए हैं। उन्होंने इस महीने के शुरू में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 145 रन की पारी खेली थी जो पिछले साल के शुरू में भारत के खिलाफ लगाए गए शतक के बाद उनका पहला सैकड़ा था। पोंटिंग ने कहा, ‘‘ लेकिन जितना मैं स्टीव को जानता हूं और जिस तरह से वह तैयारी करता है मुझे नहीं लगता कि उसको फॉर्म में लौटने और बड़े स्कोर बनाने में ज्यादा समय लगेगा। ’’
-
बाकू. सैन मैरिनो के डोमिनिको विसिनी डेविस कप मैच जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। विसनी अभी 50 साल के हैं और सितंबर में वह अपना 51वां जन्मदिन मनाएंगे। विसिनी और उनके युगल जोड़ीदार मार्को डी रॉसी ने बुधवार को ग्रुप चार के मैच में अल्बानिया के मार्टिन मुएदिनी और मारियो जिली को 6-3, 7-6 से हराया। यह विसिनी का अपने 24वें डेविस कप टूर्नामेंट में कुल मिलाकर 99वां मैच था।
डेविस कप ने ट्वीट किया, इतिहास रचने वाले विसिनी अपना 100 वां मैच खेलने से सिर्फ एक कदम दूर हैं। एक ऐसी उपलब्धि जिसे आज तक किसी ने हासिल नहीं किया।'' विसनी शुक्रवार को यह उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। विसनी ने तीन साल पहले सबसे अधिक उम्र में डेविस कप एकल मैच जीतने का रिकॉर्ड भी बनाया था। - चेन्नई। भारत के महान शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ‘उत्साहित मार्गदर्शक' बनकर खुश हैं और उन्होंने शतरंज ओलंपियाड की मेजबानी रूस से लेकर चेन्नई को सौंपने के बावजूद कभी इस टूर्नामेंट में नहीं खेलने के अपने फैसले पर पुनर्विचार के बारे में नहीं सोचा। पांच बार के विश्व चैंपियन आनंद ने इस बार टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया था और वह 28 जुलाई से 10 अगस्त तक मामल्लापुरम में होने वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारतीय टीम का मार्गदर्शन कर रहे हैं। इस 52 वर्ष के खिलाड़ी से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने ओलंपियाड में नहीं खेलने के अपने फैसले पर पुनर्विचार करने के बारे में सोचा तो उन्होंने कहा, ‘‘नहीं मैंने ऐसा नहीं किया। टूर्नामेंट का आयोजन चाहे कहीं भी होता, मैं इसमें नहीं खेलता। हाल के समय में मैंने अपनी प्रतिबद्धताओं को कम किया है।'' उन्होंने कहा, ‘‘मैं विश्व चैंपियनशिप चक्र के दौरान क्वालीफाई करने का प्रयास नहीं कर रहा था। मैंने अपना मन बदलने के बारे में नहीं सोचा। भारत के पास अब इतने सारे शानदार युवा खिलाड़ी हैं। फिर हम बार बार वापस आकर क्यों खेलते रहें। मुझे उम्मीद है कि वे काफी अच्छा करेंगे।'' आनंद ने कहा, ‘‘मैं वहां रहने का प्रयास करूंगा, अगर वे मेरे साथ सलाह मशविरा करना चाहते हैं तो। वैसे भी मैं टीम के कुछ सदस्यों के लगातार संपर्क में हूं। हां, मैं उत्साहित मार्गदर्शक हूं।'' मार्गदर्शक की अपनी भूमिका पर भारत के पहल ग्रैंडमास्टर ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि मुख्य चीज यह है कि उन्हें याद दिलाया जाता रहे कि दबाव महसूस मत करो। भारत में खेलना अच्छा है। अपने ऊपर दबाव लेने को कोई मदद नहीं होने वाली।''त् आर प्रज्ञानानंदा, डी गुकेश और अर्जुन एरिगेसी जैसे युवाओं को ट्रेनिंग देने वाले आनंद ने कहा कि वह कोचिंग की भूमिका का लुत्फ उठा रहे हैं। आनंद ने कहा कि ओलंपियाड जैसी बड़ी प्रतियोगिता के आयोजन से भारत में शतरंज पर सकारात्मक असर पड़ेगा।
- नयी दिल्ली । केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (फीफा) अंडर-17 महिला विश्व कप 2022' की मेजबानी के लिए गारंटी पर हस्ताक्षर करने को बुधवार को मंजूरी दे दी । सरकारी बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई । इसमें कहा गया है कि ‘फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022' भारत में 11 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2022 के बीच आयोजित किया जाएगा। द्विवार्षिक युवा टूर्नामेंट का सातवां संस्करण पहला ऐसा फीफा महिला टूर्नामेंट होगा जिसकी मेजबानी भारत करेगा। बयान के अनुसार, फीफा अंडर-17 पुरुष विश्व कप 2017 से जुड़ी सकारात्मक विरासत को आगे बढ़ाते हुए देश महिला फुटबॉल के लिए एक विशिष्ट क्षण की तैयारी कर रहा है जिस दौरान दुनिया भर की सर्वश्रेष्ठ युवा महिला फुटबॉल खिलाड़ी इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी को हासिल करने के लिए अपने अद्भुत कौशल का प्रदर्शन करेंगी। इसमें कहा गया है कि अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) को खेल के मैदान के रख-रखाव, स्टेडियम में बिजली, ऊर्जा एवं केबल बिछाने, स्टेडियम और प्रशिक्षण स्थलों की ब्रांडिंग, इत्यादि के लिए 10 करोड़ रुपये की सहायता के वित्तीय परिव्यय की पूर्ति ‘राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) को सहायता योजना' के लिए बजटीय आवंटन से की जाएगी।
- नयी दिल्ली। नई ऊचांईयां छूते हुए भारतीय शीर्ष राइडर फौवाद मिर्जा सहित तीन घुड़सवारों ने अगस्त और सितंबर में होने वाली ड्रेसेज और इवेंटिंग विश्व चैम्पियनशिप के लिये क्वालीफाई किया। अनुष अग्रवाल और श्रुति वोरा डेनमार्क के हर्निंग में पांच से 11 अगस्त तक होने वाली एफईआई (अंतरराष्ट्रीय घुड़सवारी महासंघ) ड्रेसेज विश्व चैम्पियनशिप में हिस्सा लेंगे। मिर्जा 10 से 12 सितंबर तक इटली के प्रातोनी में होने वाली एफईआई विश्व चैम्पियनशिप में खेलेंगे। भारत की इवेंटिंग टीम ने जकार्ता 2018 एशियाई खेलों में रजत पदक जीता था।भारतीय घुड़सवारों ने 1982 में एशियाई खेलों में देश का पहला स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने तीन स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया था।
-
नयी दिल्ली. ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के गुरुवार को होने वाले उद्घाटन समारोह में ध्वजवाहक के तौर पर देश का नेतृत्व करने का मौका गंवाने पर निराशा व्यक्त की है। भाला फेंक का यह एथलीट हाल ही में विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने के अभियान के दौरान चोटिल हो गया था। यह 24 वर्षीय सुपरस्टार बर्मिंघम में अपने खिताब का बचाव करने के लिए पूरी तरह तैयार था, लेकिन एमआरआई स्कैन में मामूली चोट का पता चलने के बाद उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों से नाम वापस ले लिया था। चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कहा, ‘‘ मुझे इस बात का अफसोस है कि मैं बर्मिंघम में देश का प्रतिनिधित्व नहीं कर पाऊंगा। मुझे विशेषकर उद्घाटन समारोह में भारतीय टीम का ध्वजवाहक बनने का मौका गंवाने से निराशा है।'' उन्होंने कहा, ‘‘ फिलहाल मेरा पूरा ध्यान अपने रिहैबिलिटेशन पर होगा और मैं जल्द से जल्द दोबारा मैदान पर आने की कोशिश करूंगा।'' चोपड़ा के बाहर होने से एथलेटिक्स में भारत की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। पिछली बार के चैंपियन चोपड़ा को पदक का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। चोपड़ा ने कहा, ‘‘ मुझे विश्व चैंपियनशिप के चौथे थ्रो के दौरान आए खिंचाव की वजह से कुछ तकलीफ महसूस हो रही थी और कल यहां अमेरिका में इसकी जांच करने पर एक मामूली चोट के बारे में पता लगा, जिसके लिए मुझे कुछ सप्ताह तक रिहैबिलिटेशन की सलाह दी गई है।'' इस स्टार खिलाड़ी ने देशवासियों से अन्य भारतीय प्रतिभागियों का समर्थन करने की अपील की।
चोपड़ा ने कहा, पिछले कुछ दिनों में सभी देशवासियों से जितना प्यार और सम्मान मिला है उसके लिए मैं आप सभी का शुक्रिया करना चाहता हूं। आशा करता हूं कि आप सभी इसी प्रकार मेरे साथ जुड़कर हमारे देश के सभी खिलाड़ियों का राष्ट्रमंडल खेलों में समर्थन करते रहेंगे। जय हिंद।'' चोपड़ा के हटने का मतलब है कि राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान ग्रेनाडा के विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स के साथ उनका मुकाबला देखने को नहीं मिलेगा। पीटर्स ने राष्ट्रमंडल खेल 2018 में कांस्य जबकि चोपड़ा ने स्वर्ण पदक जीता था। चोपड़ा विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय एथलीट हैं। उनसे पहले अंजू बॉबी जॉर्ज ने 2003 विश्व चैंपियनशिप में लंबी कूद में कांस्य पदक जीता था। चोपड़ा का रिहैबिलिटेशन अमेरिका या यूरोप में हो सकता है। इस बारे में हालांकि अभी फैसला लिया जाना बाकी है। चोट लगने और एक महीने तक बाहर रहने से चोपड़ा के सत्र की बाकी प्रतियोगिताओं में भाग लेने को लेकर भी अनिश्चितता बन गई है। उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों के बाद मोनाको (10 अगस्त) और लुसाने (26 अगस्त) में होने वाली प्रतिष्ठित डायमंड लीग में भाग लेने के विकल्प खुले रखे थे। उन्होंने पहले कहा था की वह डायमंड लीग में भाग लेना पसंद करेंगे और वहां चैंपियन बनना चाहेंगे। इस साल डायमंड लीग फाइनल्स दो और तीन सितंबर को ज्यूरिख में होगा। चोपड़ा के करीबी सूत्रों ने कहा कि अभी डायमंड लीग में उनकी भागीदारी को लेकर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। चोपड़ा ने इससे पहले डायमंड लीग के स्टॉकहोम चरण में भाग लिया था जिसमें वह 89.94 मीटर भाला फेंक कर पीटर्स के बाद दूसरे स्थान पर रहे थे। -
दुबई । भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक खुशखबर है। भारत साल 2025 में होने जा रहे महिला एकदिवसीय विश्व कप की मेजबानी करेगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने इसकी घोषणा भी कर दी है। भारत में इससे पहले 2013 में महिला विश्वकप हुआ था। मुंबई में खेले गए फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को हराकर खिताब जीता था।
भारत 2025 में 50 ओवर के महिला विश्वकप की मेजबानी करेगा। भारत ने बर्मिंघम में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की बैठक में सफलतापूर्वक बोली लगाई। बैठक में पांच साल का भविष्य दौरा कार्यक्रम तय किया गया। महिलाओं का टी-20 विश्वकप 2024 में बांग्लादेश और 2026 में इंग्लैंड में होगा। पहली महिला टी-20 चैंपियनशिप 2027 में श्रीलंका में होगी।
यह दूसरी बार होगा जब बांग्लादेश महिला टी20 विश्वकप की मेजबानी करेगा। मेजबानों का चयन क्लेयर कॉनर, सौरव गांगुली और रिकी स्केरिट के साथ मार्टिन स्नेडेन की अध्यक्षता में एक बोर्ड उप-समिति की देखरेख में एक प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के माध्यम से किया गया था। आईसीसी बोर्ड ने समिति की सिफारिशों को स्वीकार कर लिया, जिसने आईसीसी प्रबंधन के साथ प्रत्येक बोली की गहन समीक्षा की। महिला टी20आई क्रिकेट की इस साल बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों में शुरुआत हो रही है, जिसमें शीर्ष आठ टीमें स्वर्ण पदक के लिए मुकाबले में उतर रही हैं।
महिलाओं से जुड़े खेलों के विकास में तेजी लाना प्राथमिकता : आईसीसी अध्यक्ष
आईसीसी के अध्यक्ष ग्रेग बार्कले ने कहा कि हम बांग्लादेश, भारत, इंग्लैंड और श्रीलंका को सफेद गेंद से खेजी जाने वाली आईसीसी की महिला स्पर्धाओं की मेजबानी दिए जाने से खुश हैं। महिलाओं के खेल के विकास में तेजी लाना आईसीसी की रणनीतिक प्राथमिकताओं में से एक है। इसी तरह इन शानदार आयोजनों को हमारे खेल जगत के कुछ सबसे बड़े बाजारों तक ले जाना और क्रिकेट के एक अरब से अधिक प्रशंसकों के साथ अपने संबंध को और भी मजबूत करना है।
हम मेजबानी के इच्छुक थे : सौरव गांगुली
बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इस मौके पर कहा कि हम आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 की मेजबानी करने के इच्छुक थे और हमें खुशी है कि हमने महिला कैलेंडर पर इस महत्वपूर्ण खेल आयोजन की मेजबानी के अधिकार मिले हैं। भारत ने 2013 में 50 ओवर के महिला विश्व कप की मेजबानी की थी और तब से खेल में एक जबरदस्त बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि महिला क्रिकेट की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है, और यह सही दिशा में एक कदम है। बीसीसीआई, आईसीसी के साथ मिलकर काम करेगा और सभी आवश्यकताओं को पूरा करेगा।
खेल की लोकप्रियता बढ़ेगी : जय शाह
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा कि हमें 2025 आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप की मेजबानी करने की खुशी है और मैं आपको बता दूं कि बीसीसीआई इसे सभी लोगों के लिए एक यादगार आयोजन बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। हम खेल के प्रोफाइल को ठीक करने के लिए कई कदम उठा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जमीनी स्तर पर और विश्व कप की मेजबानी से देश में खेल की लोकप्रियता और बढ़ेगी। उन्होंने आगे कहा कि बीसीसीआई भारत में महिला क्रिकेट के लिए प्रतिबद्ध है। हमारे पास बुनियादी ढांचा है और मुझे विश्वास है कि हमारे पास विश्व कप का एक बहुत ही सफल संस्करण होगा। साथ ही महिलाओं के एफटीपी का एक हिस्सा हाल ही में शुरू की गई आईसीसी महिला टी 20 चैंपियंस ट्रॉफी है, जिसका उद्घाटन संस्करण 2027 में होगा। आईसीसी बोर्ड ने पुरुषों और महिलाओं दोनों के एफटीपी 2023-2027 को मंजूरी दी और ये आने वाले दिनों में प्रकाशित होंगे। -
बर्मिंघम। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज एस मेघना और आलराउंडर पूत्रा वस्त्रकार कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई हैं और उन्हें शुक्रवार को यहां आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले पहले मुकाबले से पूर्व भारत में ही रुकने को बाध्य होना पड़ा। भारतीय टीम रविवार सुबह बर्मिंघम के लिए रवाना हुई लेकिन ये दो खिलाड़ी टीम के साथ नहीं जा पाईं।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इससे पहले टीम की एक सदस्य के पॉजिटिव होने की पुष्टि की थी। खेलों से पहले टीम ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में ट्रेनिंग की। महिला क्रिकेट राष्ट्रमंडल खेलों में पदार्पण कर रहा है। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘वस्त्रकार और मेघना कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई हैं और यह रवानगी से पहले हुआ। दोनों खिलाड़ी भारत में ही हैं।'' बीसीसीआई सूत्र ने कहा, ‘‘नियमों के अनुसार नेगेटिव आने पर ही दोनों खिलाड़ी टीम के साथ जुड़ सकती हैं।'' मौजूदा स्थिति को देखते हुए दोनों खिलाड़ियों के आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में खेलने की संभावना नहीं है। भारत को दूसरा मैच 31 जुलाई को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है और टीम अपना अंतिम लीग मैच तीन अगस्त को बारबडोस के खिलाफ खेलेगी। फाइनल सहित सभी मुकाबले एजबेस्टन में खेले जाएंगे। आयोजकों ने कहा है कि सेमीफाइनल और फाइनल के टिकट पहले ही बिक चुके हैं।टीम के रवाना होने से पहले भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने राष्ट्रमंडल खेलों में खेलने के बारे में कहा, ‘‘हमें काफी बार इसे अनुभव करने का मौका नहीं मिलता इसलिए इसे लेकर उत्सुक हैं। उद्घाटन समारोह हम सभी के लिए विशेष अनुभव होगा। - पोर्ट ऑफ स्पेन। आलराउंडर अक्षर पटेल की 35 गेंद में 64 रन की नाबाद पारी के दम पर भारत ने रविवार को यहां रोमांच से भरे दूसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में वेस्टइंडीज को दो गेंद शेष रहते दो विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल की। भारत के सामने 312 रन का बड़ा लक्ष्य था लेकिन अक्षर ने अपनी पारी में पांच छक्के और तीन चौके जड़कर टीम को शानदार जीत दिलाई। भारतीय टीम की शुरूआत धीमी रही लेकिन पहले श्रेयस अय्यर (63 रन) और संजू सैमसन (54 रन) ने चौथे विकेट के लिये 99 रन की साझेदारी करके जिम्मेदारी संभाली जबकि बाद में अक्षर ने धमाल मचाया। अक्षर के छक्के से टीम ने 49.4 ओवर में आठ विकेट पर 312 रन बनाये। उन्होंने 40 रन देकर एक विकेट भी झटका। इससे पहले वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला करने के बाद सलामी बल्लेबाज शाई होप (115 रन) के शानदार शतक और कप्तान निकोलस पूरन (74 रन) के छह छक्के जड़ित अर्धशतक की बदौलत छह विकेट पर 311 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। भारत ने पहले वनडे में तीन रन से जीत दर्ज की थी। तीसरा और अंतिम मैच 27 जुलाई को खेला जाएगा।बारिश की बाधा के बाद 11वें ओवर में भारत ने कप्तान शिखर धवन (13) का विकेट गंवा दिया। रोवमैन शेपर्ड की गेंद पर काइल मेयर्स ने डीप थर्ड मैन पर शानदार कैच लपककर धवन की पारी का अंत किया। शुभमन गिल (43 रन, 49 गेंद, पांच चौके) भी कुछ ही देर बाद पवेलियन पहुंच गये। 16वें ओवर में मेयर्स की शार्ट पिच गेंद को जल्दी खेल गये और इसी गेंदबाज को कैच देकर आउट हुए। सूर्यकुमार यादव (09) भी नहीं टिक पाये। मेयर्स ने 18वें ओवर में उन्हें बोल्ड कर भारतीय टीम को 79 रन पर तीसरा झटका दिया। सैमसन ने आते ही फाइन लेग पर पर चौका लगाया। उन्होंने इसके बाद 20वें और 24वें ओवर में हेडन वॉल्श पर कवर्स के ऊपर और लांग ऑफ पर शानदार छक्के जड़े। सैमसन और श्रेयस अय्यर धीरे धीरे मजबूत साझेदारी की ओर बढ़ रहे थे। 25 ओवर तक भारत का स्कोर तीन विकेट पर 124 रन था। उसे अगले 25 ओवर में 188 रन की दरकार थी। जरूरी रन रेट बढ़ता जा रहा था और इससे निपटने के लिये तेजी से रन बनाने की जरूरत थी। अय्यर ने इस दौरान 30वें ओवर में मेयर्स की गेंद पर डीप मिडविकेट में चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने एक गेंद बाद इस गेंदबाज की धीमी गेंद को उसके ही सिर के ऊपर से छक्के के लिये भेज दिया। अय्यर कुछ ही देर में अल्जारी जोसफ की यॉर्कर पर पगबाधा आउट हुए। इस तरह अय्यर और सैमसन के बीच 99 की भागीदारी का अंत हुआ। सैमसन ने 38वें ओवर में जेडन सील्स की गेंद पर चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया, पर अगले ओवर में रन आउट हो गये। पटेल ने 41वें, 42वें और 43वें ओवर में छक्के लगाये। दीपक हुड्डा (33 रन) के साथ उन्होंने 51 रन की साझेदारी की। पटेल ने चौथा छक्का 46वें ओवर में लगाया। फिर उन्होंने अगले ओवर में चौका लगाकर 27 गेंद में तीन चौके और चार छक्के से अपना अर्धशतक पूरा किया। टीम को जीत के लिये 18 गेंद में 19 रन चाहिए थे और पटेल ने पांचवां छक्का लगाकर दो गेंद रहते टीम को जीत दिला दी। वेस्टइंडीज के लिये अल्जारी जोसफ और काइल मेयर्स ने दो दो विकेट झटके। जेडन सील्स, रोमारियो शेपर्ड और अकील हुसैन को एक एक विकेट मिला। वहीं पहले वनडे में सस्ते में आउट होने वाले होप ने सलामी बल्लेबाज की भूमिका बेहतरीन ढंग से निभायी। उन्होंने मेयर्स (39 रन) के साथ पहले विकेट के लिये 65 रन और फिर शामराह ब्रुक्स (35 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिये 62 रन की भागीदारी निभायी। मेयर्स और ब्रुक्स के आउट होने के बाद कप्तान पूरन के रूप में होप को अच्छा जोड़ीदार मिला जिससे दोनों ने चौथे विकेट के लिये 126 गेंद में 117 रन की शतकीय भागीदारी निभायी। पूरन ने 77 गेंद में छह छक्कों की मदद से 74 रन की पारी खेली। होप 49वें ओवर में आउट हुए, उन्होंने 135 गेंद की पारी में आठ चौके और तीन छक्के जमाये।शार्दुल ठाकुर (54 रन देकर तीन विकेट) ने पहले ही ओवर में 13 रन गंवा दिये थे लेकिन इसकी भरपायी उन्होंने तीन विकेट चटकाकर की। आवेश खान पदार्पण में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके, उन्होंने छह ओवर में 54 रन दिये। मोहम्मद सिराज ने 10 ओवर में 46 रन दिये। पटेल (40 रन देकर एक विकेट) और दीपक हुड्डा (42 रन देकर एक विकेट) ने अच्छी गेंदबाजी की जबकि युजवेंद्र चहल (69 रन देकर एक विकेट) ने एक विकेट चटकाया लेकिन थोड़े महंगे साबित हुए। होप अपने 100वें वनडे मैच में अच्छी लय में दिखायी दिये और उन्होंने ऑफ साइड पर कुछ बेहतरीन शॉट लगाये और 45वें ओवर में छक्का जड़कर सैकड़ा पूरा किया। हुड्डा ने टीम को पहली सफलता मेयर्स को आउट कर दिलायी। फिर होप और ब्रुक्स ने साझेदारी बनानी शुरू की। हुड्डा और पटेल ने फिर कसी गेंदबाजी की जिससे वेस्टइंडीज की टीम 10वें से 20वें ओवर तक केवल 42 रन ही जोड़ सकी। ब्रूक्स को पटेल ने आउट किया। चहल ने ब्रैंडन किंग को खाता भी नहीं खोलने दिया और पवेलियन की राह दिखायी। होप और पूरन ने मिलकर 28वें ओवर तक टीम का स्कोर 150 रन तक पहुंचाया। पूरन ने 39वें ओवर में चहल पर दो गगनचुंबी छक्के जड़ने के बाद अपना अर्धशतक पूरा किया। पूरन ने पटेल पर एक और छक्का जड़कर 42वें ओवर तक होप के साथ 100 रन की साझेदारी पूरी की। वेस्टइंडीज के कप्तान ने फिर आवेश पर अपनी पारी का छठा छक्का जमाया। लेकिन ठाकुर ने उन्हें बोल्ड कर इस भागीदारी का अंत किया। होप ने चहल की दो गेंद पर दो छक्के जड़कर अपना शतक पूरा किया। रोवमैन पॉवेल (13 रन) और रोमारियो शेपर्ड (नाबाद 14 रन) ने वेस्टइंडीज को 300 रन के पार पहुंचाया। वेस्टइंडीज ने अंतिम 10 ओवर में 93 रन जोड़े।
- कोयंबटूर। चेन्नई में इस सप्ताह से शुरू होने वाले 44वें शतरंज ओलंपियाड की मशाल रिले के सोमवार को यहां पहुंचने पर तमिलनाडु के मंत्रियों ने इसका स्वागत किया। शतरंज ओलंपियाड का आयोजन 28 जुलाई से 10 अगस्त तक होगा। मशाल का स्वागत करने के बाद राज्य के मंत्रियों वी सेंथिल बालाजी, एस मुथुसामी, एमपी समीनाथन और के रामचंद्रन ने शहर के ‘कोडिसिया' मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच गुब्बारों को हवा में छोड़ा। इस मौके पर बालाजी ने कहा, ‘‘ तमिलनाडु में शतरंज ओलंपियाड की मेजबानी को लेकर पूरे देश की नजरें हमारे राज्य पर है। हम इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए आवश्यक धनराशि के आवंटन के लिए मुख्यमंत्री एम के स्टालिन की सराहना करते हैं।'' उन्होंने कहा, ‘‘ राज्य के लिए यह काफी सम्मान की बात है कि दुनिया के 187 देशों के खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। इस मौके पर ग्रैंडमास्टर श्याम सुंदर ने एक रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का उद्घाटन किया तो वहीं मंत्री ने सीनियर शतरंज खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चेन्नई में 28 जुलाई को राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की मौजूदगी में ओलंपियाड का उद्घाटन करेंगे।
- पोर्ट आफ स्पेन। भारतीय क्रिकेट टीम पर यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले एकदिवसीय मुकाबले में धीमी ओवर गति के लिए मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। मैच रैफरी रिची रिचर्डसन ने पाया कि शिखर धवन की अगुआई वाली भारतीय टीम ने निर्धारित समय में एक ओवर कम फेंका जिसके बाद उन्होंने यह जुर्माना लगाया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बयान में कहा, ‘‘खिलाड़ियों और खिलाड़ियों के सहयोगी स्टाफ से जुड़ी आईसीसी आचार संहिता के न्यूनतम ओवर गति से जुड़े नियम 2.22 के तहत खिलाड़ियों पर उनकी टीम के निर्धारित समय में प्रत्येक ओवर कम फेंकने पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है। '' धवन ने इस अपराध को और प्रस्तावित सजा को स्वीकार कर लिया है जिससे औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। मैदानी अंपायरों जोएल विल्सन और लेस्ली रीफर, तीसरे अंपायर ग्रेगरी ब्रेथवेट और चौथे अंपायर नाइजेल डुगुइड ने ये आरोप लगाए। भारत ने पहले एकदिवसीय मैच में वेस्टइंडीज को तीन रन से हराया।
-
ली केस्टेलेट (फ्रांस)। भारतीय ड्राइवर जेहान दारूवाला यहां फार्मूला 2 चैम्पियनशिप के फ्रेंच राउंड में दूसरे स्थान पर रहे जिससे उन्होंने सत्र में छठा पोडियम स्थान हासिल किया। रविवार को जेहान ने ‘फीचर रेस' ग्रिड में 10वें स्थान से शुरू की और सातवें स्थान पर पहुंच गये। फिर उन्होंने ओवरआल दूसरा स्थान हासिल किया। इस सत्र में वह पांचवीं बार दूसरे स्थान पर रहे। इटली की टीम प्रेमा के लिये रेसिंग करने वाले 23 साल के ड्राइवर ने कहा, ‘‘सिल्वरस्टोन और आस्ट्रिया में जो हुआ, उसके बाद पोडियम स्थान पर वापसी करना अच्छा है। हमें कुछ विभाग में काम करना है और मुझे पूरा भरोसा है कि हम हंगरी में अगले हफ्ते मजबूत वापसी करेंगे।
-
नई दिल्ली। नीरज चोपड़ा ने अमरीका में विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीत लिया है। फाइनल में नीरज ने चौथे प्रयास में 88 दशमलव एक-तीन मीटर की दूरी तक भाला फेंक कर दूसरा स्थान हासिल किया। ग्रेनाडा के एंडर्सन पीटर्स ने 90 दशमलव पांच- चार मीटर की दूरी तक भाला फेंक कर स्वर्ण पदक जीता। चैक गणराज्य के याकुब वालेच ने कांस्य पदक हासिल किया। उन्होंने 88 दशमलव शून्य- नौ मीटर की दूरी तक भाला फेंका। भारत के रोहित यादव दसवें स्थान पर रहे। ट्रिपल जम्प स्पर्धा में भारत के एल्डहोज पॉल नौवें स्थान पर रहे।नीरज चोपड़ा, विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय हैं। वर्ष 2003 में अंजू बॉबी जॉर्ज ने लम्बी कूद स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था।
-
हैम्बर्ग (जर्मनी)। अमेरिकी खिलाड़ी बर्नार्डा पेरा ने शीर्ष वरीय एनेट कोंटावेट को हराकर उलटफेर करते हुए हैम्बर्ग टेनिस ओपन खिताब अपने नाम किया जो उनकी सात दिन में दूसरी ट्राफी है। रैंकिंग में 81वें स्थान पर काबिज पेरा ने पिछले हफ्ते बुडापेस्ट में अपना पहला डब्ल्यूटीए खिताब जीता था। उन्होंने फाइनल में दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी कोंटावेट को 6-2, 6-4 से हराकर खिताब जीता। पुरूषों के वर्ग के सेमीफाइनल में लोरेंजो मुसेटी का सामना फ्रांसिस्को सेरूंडोलो से होगा जबकि कार्लोस अल्काराज की भिड़ंत एलेक्स मोलकान से होगी।
- गॉल। पाकिस्तान की पहले टेस्ट मैच में जीत में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी घुटने की चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ रविवार से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में नहीं खेल पाएंगे। पाकिस्तान ने पहला टेस्ट मैच चार विकेट से जीता था जिसमें अफरीदी ने पहली पारी में चार विकेट लिए थे।पाकिस्तानी टीम के अधिकारी ने शुक्रवार को पुष्टि की कि अफरीदी दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे। उनके नाम पर टेस्ट क्रिकेट में अभी 99 विकेट दर्ज हैं और दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेलने के कारण 100 विकेट का आंकड़ा छूने का उनका इंतजार बढ़ गया है। अफरीदी पहले टेस्ट मैच के दौरान दिनेश चांदीमल के शॉट को रोकने के प्रयास में चोटिल हो गए थे और लड़खड़ाते हुए मैदान से बाहर गए थे। अफरीदी की जगह दूसरे टेस्ट मैच में तेज गेंदबाज हारिस रऊफ या तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर फहीम अशरफ को मौका मिल सकता है। इस बीच श्रीलंका ने चोटिल महेश तीक्ष्णा की जगह ऑफ स्पिनर लक्षिता मानसिंघे को टीम में शामिल किया है। पाथुम निसांका की भी टीम में वापसी हुई है। उन्हें आस्ट्रेलियाई श्रृंखला के दौरान कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाया गया था।
- नयी दिल्ली। महिला क्रिकेटरों को पहली बार किसी बहु खेल प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा और जब क्रिकेट 24 साल बाद राष्ट्रमंडल खेलों में वापसी करेगा तो यह खेल वैश्विक स्तर पर भी लोगों का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश करेगा। राष्ट्रमंडल में क्रिकेट खेलने वाले शीर्ष देश शामिल हैं और इस खेल की बर्मिंघम खेलों में वापसी। राष्ट्रमंडल खेलों में अभी तक केवल एक बार 1998 में कुआलालंपुर में क्रिकेट को शामिल किया गया था। तब पुरुष क्रिकेटरों ने इन खेलों में हिस्सा लिया था। ओलंपिक 2028 में क्रिकेट को शामिल करने की कवायद में लगे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को उम्मीद रहेगी कि बर्मिंघम में महिला क्रिकेट को अपार सफलता मिलेगी जिससे कि लॉस एंजलिस ओलंपिक में इस खेल को शामिल करने का उसका दावा मजबूत होगा।बर्मिंघम में भारत और पाकिस्तान के मूल के लोगों की संख्या काफी अधिक है और ऐसे में 31 जुलाई को इन दोनों देशों के बीच होने वाले मुकाबले में बड़ी संख्या में दर्शकों के उपस्थित रहने की संभावना है। बर्मिंघम खेलों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी इयान रीड ने कहा ‘‘भारत और पाकिस्तान का मैच राष्ट्रमंडल खेलों का एक आकर्षण होगा।'' इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया भले एक ग्रुप में नहीं है लेकिन दर्शकों को उम्मीद रहेगी कि नॉकआउट चरण में यह दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। सेमीफाइनल और फाइनल की टिकटें पहले ही बिक चुकी हैं। द्विपक्षीय मुकाबलों के दौरान अमूमन अपने होटल के कमरों तक सीमित रहने वाले क्रिकेटरों को राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान अन्य खेलों के खिलाड़ियों से मिलने का भी मौका मिलेगा। क्रिकेटरों को हालांकि अन्य अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ खेल गांव में नहीं रहना होगा लेकिन वह उद्घाटन समारोह का हिस्सा रहेंगे और उन्हें अपनी पसंद का खेल देखने का भी मौका मिलेगा।प्रतियोगिता का पहला मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 29 जुलाई को खेला जाएगा जबकि इसी दिन पाकिस्तान का सामना बारबाडोस से होगा। फाइनल सात अगस्त को एजबेस्टन में खेला जाएगा।