भारतीय स्टेट बैंक ने 13,455 कर्मचारियों की भर्ती शुरू की
मुंबई ।सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने 13,455 कर्मचारियों की भर्ती शुरू कर दी है। इन कर्मचारियों को जूनियर एसोसिएट्स पद पर नियुक्त किया जाएगा। बैंक में 2.36 लाख से अधिक लोग कार्यरत हैं। एसबीआई ने कहा कि उसने 11 जून को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी ग्राहक सेवा को मजबूत करने के लिए भर्ती करने की योजना की घोषणा की थी।
Leave A Comment