- Home
- बिजनेस
-
नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र में देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक, पंजाब नेशनल बैंक ने 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डिजिटल बैंकिंग अभियान डिजिटल अपनाएं की शुरूआत की। बैंक ने तय किया है कि आज से अगले कुछ महीनों तक उनके जितने ग्राहक पहला डिजिटल बैंकिंग लेन देन करेगा, प्रति यूजर 5 रुपए पीएम केअर्स फंड में दान दिया जाएगा।
पीएनबी के नई दिल्ली स्थित कॉर्पोरेट मुख्यालय में 74 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह उसके प्रबंध निदेशक एवं सीईओ सीएच. एस.एस. मल्लिकार्जुन राव ने तिरंगा फहराया। इस अवसर पर बैंक के कार्यकारी निदेशक, मुख्य महाप्रबंधक, वरिष्ठ अधिकारी और अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे। इसके बाद उन्होंने डिजिटल अपनाएं अभियान शुरू करने की घोषणा की।
बैंक का कहना है कि ग्राहकों को उनकी बैंकिंग आवश्यकताओं के लिए डिजिटल बैंकिंग चैनलों में कदम रखने हेतु प्रोत्साहित करने की पहल के रूप में पीएनबी डिजिटल अपनाएं अभियान की शुरुआत की गई है। इसके तहत प्रत्येक ग्राहक द्वारा अपने रुपे डेबिट कार्ड से पीओएस अथवा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के लिए पहले वित्तीय लेन-देन करने, फंड ट्रांसफर करने के लिए एईपीएस खाते के एक्टिवेशन करने, एईपीएस खाते का भीम आधार मर्चेंट भुगतान द्वारा एक्टिवेशन तथा यूपीआई सेवा के एक्टिवेशन करने पर बैंक द्वारा पीएम केअर्स फण्ड में 5.00 रुपये का योगदान किया जाएगा।
-
रोजगार, पौष्टिक भोजन, शिक्षा, उत्तम स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जंग जारी : नवीन जिन्दल
मेट्रो-ट्रेन, मोनो-रेल के लिए स्वदेशी पटरियां बनाने वाली एकमात्र भारतीय कंपनी
कोविड-19 से विश्व अर्थव्यवस्था बदहाल, जेएसपीएल ने निर्यात बढाया
रायपुर। कुरुक्षेत्र के पूर्व सांसद एवं जेएसपीएल के चेयरमैन नवीन जिन्दल ने आजादी की 74वीं वर्षगांठ पर देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि भारत ने काफी तरक्की की है, कई क्षेत्रों में हमें बहुत सफलता मिली है लेकिन अभी भी रोजगार की कमी, भरपेट पौष्टिक भोजन न मिलना, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की कमी से हम जूझ रहे हैं और भावी पीढ़ी को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की हमारी जंग जारी है। आजादी की लड़ाई में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और देश की सीमा की रक्षा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा देशभक्ति, एकता और बलिदान का सर्वोच्च प्रतीक है। इस अवसर पर हम संकल्प लें कि एक अच्छा नागरिक बनकर हम देश की आर्थिक, सामाजिक तरक्की में अपना योगदान देंगे। यहां मंदिर हसौद स्थित जेएसपीएल के मशीनरी डिवीजन में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित समारोह में कोविड-19 महामारी से बचाव की तमाम सावधानियों के बीच ध्वजारोहण किया गया जिसमें प्लांट हेड अरविंद तगई ने चेयरमैन नवीन जिन्दल का संदेश पढ़ा।
श्री जिन्दल ने अपने संदेश में कहा कि जेएसपीएल ने हाई स्पीड ट्रेनों के लिए हेड हार्डेंड रेल पटरियों का निर्माण कर देश को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है। कोलकाता मेट्रो की जोका-एस्पालानेड लाइन के लिए रेल विकास निगम लिमिटेड के माध्यम से जेएसपीएल ने अपने दायित्व का निर्वहन शुरू भी कर दिया है। इसके साथ ही स्वदेशी पटरियों पर मेट्रो ट्रेन दौडऩे लगेंगी। अभी तक सिर्फ विदेशी कंपनियों की पटरियों का इस्तेमाल मेट्रो रेल में होता था। जेएसपीएल भारत की एकमात्र कंपनी है जो हाई स्पीड ट्रेन, मेट्रो और मोनो रेल के लिए हेड हार्डेंड रेल तैयार करती है।उन्होंने कहा कि कंपनी स्वस्थ परिवार-सुखी संसार में विश्वास करती है क्योंकि एक स्वस्थ नागरिक ही राष्ट्र निर्माण में योगदान कर सकता है। इसलिए वह लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैला रही है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 का असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ा है लेकिन जेएसपीएल ने इस चुनौती के बीच भी निर्यात के माध्यम से कारोबार आगे बढ़ाने का एक रास्ता निकाला है। उन्होंने संकट की इस घड़ी में निष्ठा और समर्पण से कार्य करने वाले रायगढ़, तमनार, पूंजीपथरा, रायपुर, अंगुल, बड़बील, टेंसा और पतरातू के कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया और विश्वास जताया कि आने वाले समय में जेएसपीएल राष्ट्र निर्माण के अपने प्रयासों में और सफलताएं हासिल करेगा।
उन्होंने कहा कि शालू जिन्दल के नेतृत्व में जेएसपीएल फाउंडेशन प्लांटों के आसपास जरूरतमंदों की हरसंभव मदद कर रहा है। मिशन जीरो हंगर के तहत छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और दिल्ली में जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया गया है और दो लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 से बचाव की सामग्रियां दी गई हैं। संस्थापक चेयरमैन श्री ओपी जिन्दल का स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि एमिरेट्स चेयरपर्सन श्रीमती सावित्री जिन्दल के मार्गदर्शन में उनका प्रयास है कि प्लांट के आसपास के लोगों के विकास के लिए जेएसपीएल सदैव समर्पित रहे। राष्ट्र निर्माण, इनोवेशन और स्थायी विकास जेएसपीएल के संकल्पों में शामिल है। - नई दिल्ली। रिजर्व बैंक बोर्ड ने वर्ष 2019-20 के 57 हजार एक सौ 28 करोड़ रुपये के अधिशेष को केंद्र सरकार को देने की मंजूरी प्रदान कर दी है।रिजर्व बैंक ने बताया है कि बैंक ने आकस्मिक जोखिम अधिशेष को साढ़े पांच प्रतिशत पर बरकरार रखने का भी निर्णय लिया है। रिजर्व बैंक के केंद्रीय बोर्ड की शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा 584 वीं बैठक के दौरान ये फैसले लिए गए।गर्वनर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में हुई बैठक में वार्षिक रिपोर्ट और खाता विवरणी को मंजूरी दी गई। बैठक में अर्थव्यवस्था की वर्तमान स्थिति, वैश्विक और घरेलू चुनौतियों के साथ-साथ कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थितियों से निपटने के लिए उठाए गए कदमों पर विचार किया गया।रिजर्व बैंक के बोर्ड ने नव-अन्वेषक केंद्र स्थापित करने के प्रस्ताव पर भी विचार किया।-----
- नई दिल्ली। केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन ने शुक्रवार को वर्तमान वित्त वर्ष के लिए पूंजी व्यय के बारे में केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र प्रतिष्ठानों की तीसरी समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में जहाजरानी, सडक परिवहन और राजमार्ग, आवास और शहरी विकास, रक्षा और दूरसंचार विभाग के सचिवों और सात प्रतिष्ठानों के मुख्य प्रबंध निदेशकों ने हिस्सा लिया।वर्ष 2020-21 के लिए इन सात केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र प्रतिष्ठानों के लिए एक लाख 24 हजार 825 करोड रूपये संयुक्त पूंजी व्यय तय किया गया है। चालू वित्त वर्ष में जुलाई-2020 तक 20 प्रतिशत व्यय का लक्ष्?य हासिल किया गया है जबकि 2019-20 की इसी अवधि में करीब 16 प्रतिशत व्यय किया गया था।इस अवसर पर सुश्री सीतारामन ने संबद्ध सचिवों से कहा कि वे चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के अंत तक पूंजी परिव्यय का 50 प्रतिशत पूंजी व्यय सुनिश्चित करने के लिए इन प्रतिष्ठानों के कार्य निष्पादन पर निगरानी रखें।---
-
- -समारोह में नवीन जिन्दल, चेयरमैन जेएसपीएल के संदेश का वाचन किया जाएगा
- -समारोह में प्रदीप टंडन प्रेसिडेंट , अरविंद तगई प्लांट हेड और राकेश गुप्ता एवीपी (प्रशासन)भी मौजूद रहेंगे
रायपुर। जिन्दल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) के मशीनरी डिवीजन में 15 अगस्त को स्वास्थ्यगत सुरक्षा व्यवस्थाओं के बीच 74 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया जाएगा।कोविड- 19 संक्रमण से बचाव और शासन के निर्र्देशों के अनुरूप इस समारोह में जेएसपीएल के सीमित कर्मचारी ही शामिल होंगे। इस दौरान सभी कर्मचारियों के लिए मास्क लगाना और एक मीटर की दूरी का पालन करने समेत तमाम सावधानियां अनिवार्य होंगी।जेएसपीएल प्रांगण में प्रात: 9 बजे झंडारोहण होगा एवं नवीन जिन्दल , चेयरमैन जेएसपीएल के संदेश का वाचन किया जाएगा। इस अवसर पर श्री जिन्दल का एक वीडियो संदेश भी जारी किया जाएगा। समारोह में प्रदीप टंडन प्रेसिडेंट, अरविंद तगई प्लांट हेड और राकेश गुप्ता एवीपी (प्रशासन)भी मौजूद रहेंगे। - नई दिल्ली। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने वाहन उद्योग में आयात घटाने तथा वाहन कलपुर्जों का स्थानीयकरण बढ़ाने के मुद्दे पर विभिन्न उद्योग संघों के साथ बैठक की। मंत्रालय इसके अलावा कई अन्य क्षेत्रों मसलन फर्नीचर और एयरकंडीशनर में स्थानीय विनिर्माण को प्रोत्साहन देने पर भी काम कर रहा है, जिससे चीन जैसे देशों से आयात घटाया जा सके।केन्द्रीय मंत्री श्री गोयल ने गुरुवार को ट्वीट किया- विभिन्न उद्योग संघों और चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें वाहन उद्योग में आयात घटाने तथा वाहन कलपुर्जों का स्थानीयकरण करने पर विचार-विमर्श किया गया। भारत ने 2018-19 में 17.6 अरब डॉलर के वाहन कलपुर्जो का आयात किया था। इसमें से अकेले 27 प्रतिशत या 4.75 अरब डॉलर का आयात चीन से किया गया था। चीन से मुख्य तौर पर ड्राइव ट्रांसमिशन और स्टीयरिंग के हिस्से, इलेकट्रानिक और इलेक्ट्रिकल सामान, कूलिंग प्रणाली, संसपेंशन और ब्रेकिंग पुर्जों का आयात किया जाता है।-
- नई दिल्ली। आयकर विभाग ने अपनी ई-आकलन योजना को संशोधित करते हुये इसे पहचान रहित (फेसलेस) आकलन से संबद्ध कर दिया। पिछले साल शुरू ई-आकलन योजना को संशोधित करते हुए केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने ई-आकलन योजना का नाम बदलकर फेसलेस आकलन योजना को अधिसूचित कर दिया है।बोर्ड ने बेस्ट जजमेंट यानी सर्वश्रेष्ठ निर्णय वाले आकलन मामले में भी फेसलेस का दायरा बढ़ाया है। यह ऐसा मामला होता जहां करदाता कर अधिकारियों के साथ सहयोग नहीं करते। करदाता को पहले से सूचना दी जाएगी कि उनका आकलन फेसलेस आकलन योजना के अंतर्गत किया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ निर्णय मूल्यांकन से आशय कर अधिकारी के वैसे मामलों के सर्वोत्तम निर्णय से है, जहां करदाता मूल्यांकन पूरा करने के लिए पर्याप्त जानकारी नहीं देता या सहयोग नहीं करता। संशोधित योजना के तहत राष्ट्रीय ई-आकलन केंद्र (एनईएसी) के प्रधान आयकर मुख्य आयुक्त/प्रधान आयकर महानिदेशक को करदाता के आग्रह या विशेष परिस्थिति में मामले उपयुक्त आकलन अधिकारी के पास भेजने का अधिकार दिया गया है। साथ ही एनईएसी को करदाता को ब्योरा देने के लिये अतिरिक्त समय देने या मामले को बेस्ट जजमेंट आकलन के लिये भेजने का अधिकार दिया गया है। अगर करदाता समय पर जवाब देने में विफल रहता है, एनईएसी इस बारे में आकलन इकाई को सूचित करेगा। आकलन इकाई सभी तथ्यों को देखने के बाद आकलन मसौदा आदेश तैयार करेगा।
- नई दिल्ली। कृषि मंत्रालय ने कहा है कि जैविक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैविक खेती को खुदरा के साथ-साथ थोक खरीदारों के साथ किसानों को सीधे जोडऩे के लिए सुदृढ़ किया जा रहा है। मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 महामारी से पीडि़त दुनिया में, स्वस्थ और सुरक्षित भोजन की मांग पहले से बढ़ रही है और इसलिए यह किसानों, उपभोक्ताओं और पर्यावरण तीनों के लिए लाभ की स्थिति हो, इस बात को भुनाने के लिए एक उपयुक्त मौका है।मंत्रालय ने कहा कि मंडियों में भीड़भाड़ को कम करने के लिए प्रत्यक्ष विपणन का समर्थन करने के संबंध में जारी परामर्श के कारण कई राज्यों ने कानून में संशोधन किए हैं और आदेश जारी किए हैं जिससे किसानों के लिए बाजार के विकल्प बढ़ गए हैं। बयान में कहा गया है लॉजिस्टिक्स में व्यवधान, नियमित बाजारों तक पहुंच, मांग में कमी, राज्यों की संख्या और संकुल के कारण उत्पन्न बाधाओं के भीतर काम करना, इस संकट को एक अवसर में बदल देता है। उदाहरण के लिए, कोहिमा के ग्रीन कारावन ने नगालैंड के सभी गांवों से लेकर सब्जियों, हस्तशिल्प और हस्तनिर्मित जिंसों के लिए शहरी क्षेत्रों के साथ बाजार संपर्क बनाए हैं। बयान में कहा गया है कि इसके अलावा, मणिपुर ऑर्गेनिक एजेंसी (एमओएमए) ने मिशन ऑर्गेनिक वैल्यू चेन डेवलपमेंट (एमओवीसीडी) के सभी 15 किसान उत्पादक केंद्रों को एकत्रित कर उन्हें किसानों के खाद्य उत्पादों का संग्रहण करने और उन्हें इम्फाल में संजेंथोंग और चिंगमेइरॉन्ग में के दो जैविक थोक केंद्रों तक पहुंचाने के लिए जुटाया है जहां से आगे उपभोक्ताओं तक इन्हें भेजा जा सके।
-
नयी दिल्ली। होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) की कॉम्पैक्ट सेडान अमेज की घरेलू बाजार में बिक्री का आंकड़ा चार लाख इकाई को पार कर गया है। जापान की वाहन कंपनी ने 2013 में यह मॉडल भारतीय बाजार में उतारा था। अब इस मॉडल का दूसरा संस्करण उतारा गया गया है। एचसीआईएल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं निदेशक (बिक्री एवं विपणन) राजेश गोयल ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा, होंडा अमेज एचसीआईएल के लिए एक सफल मॉडल है। यह हमारे कारोबार का प्रमुख स्तंभ है। अपने उपभोक्ताओं के प्यार और डीलर भागीदारों के सहयोग की वजह से हम यह उपलब्धि हासिल कर पाए हैं। गोयल ने कहा कि यह सेडान उपभोक्ताओं की उम्मीदों को पूरा करती है। इस उपलब्धि से पता चलता है कि हम भारतीय ग्राहकों के साथ सही तालमेल बैठा पाए हैं। -
मुंबई। कोविड-19 महामारी को लेकर अनिश्चितता के बीच बृहस्पतिवार को सेंसेक्स और निफ्टी मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। इस महामारी की वजह से निवेशकों ने सतर्कता का रुख अपनाया हुआ है। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सकारात्मक रुख के साथ खुला, लेकिन बाद में इसने अपना समूचा लाभ गंवा दिया और यह 59.14 अंक यानी 0.15 प्रतिशत के नुकसान से 38,310.49 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 7.95 अंक यानी 0.07 प्रतिशत के नुकसान से 11,300.45 अंक पर आ गया। सेंसेक्स की कंपनियों में भारती एयरटेल के शेयर में सबसे अधिक दो प्रतिशत की गिरावट आई। सन फार्मा, आईटीसी, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी और नेस्ले इंडिया के शेयर भी नुकसान में रहे। वहीं दूसरी ओर एलएंडटी का शेयर चार प्रतिशत से अधिक चढ़ गया। टाइटन, एचसीएल टेक, एनटीपीसी और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर भी लाभ में रहे। आनंद राठी के प्रमुख (इक्विटी शोध-बुनियादी) नरेंद्र सोलंकी ने कहा, एशियाई बाजारों में मिले जुले रुख के बीच भारतीय बाजार सकारात्मक रुख के साथ खुले, लेकिन दोपहर के कारोबार में मुनाफा वसूली का सिलसिला चलने से बाजार नुकसान के साथ बंद हुए।
-
नई दिल्ली। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (एमओआरटीएच) ने बैटरी रहित इलेक्ट्रिक वाहनों के पंजीकरण को अनुमति दे दी है। सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के परिवहन सचिवों को संबोधित पत्र की प्रति में, मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि जांच संस्था द्वारा जारी किए गए अनुमोदन प्रमाण पत्र के आधार पर ही बिना बैटरी वाले वाहनों की बिक्री और उन्हें पंजीकृत किया जा सकता है।
इसके अलावा, पंजीकरण के लिए बैटरी के निर्माण/प्रकार या किसी अन्य विवरण को निर्दिष्ट करने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि, विद्युत वाहन के प्रकार और बैटरी (नियमित बैटरी या परिवर्तनीय बैटरी) को केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 के नियम 126 के तहत निर्दिष्ट जांच संस्थानों द्वारा अनुमोदित किया जाना आवश्यक है।
केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 के तहत राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को संबंधित फॉर्मों को ध्यान में रखने की भी आवश्यकता होगी। इसके लिए नियम 47 के तहत मोटर वाहन पंजीकरण के लिए आवश्यक (मोटर वाहनों के पंजीकरण के लिए आवेदन) फॉर्म-21 (बिक्री प्रमाण पत्र), फॉर्म-22 (निर्माता द्वारा जारी सड़क योग्यता प्रमाण पत्र) और फॉर्म-22-ए (मोटर वाहनों के लिए जारी किया गया सड़क योग्यता प्रमाण पत्र, जहां ढ़ाचे का अलग-अलग निर्माण किया जाता है), में स्पष्ट रूप से इंजन संख्या/मोटर संख्या को इंगित (बैटरी संचालित वाहनों के मामले में) करना आवश्यक हैं।
सरकार देश में विद्युत माध्यम से परिवहन में गति लाने के लिए एक पारिस्थितिकी तंत्र बनाने का प्रयास कर रही है। यही समय है जब हम इस दिशा में एकसाथ कार्य करके व्यापक स्तर पर वाहनों से होने वाले प्रदूषण और तेल आयात को कम करने के राष्ट्रीय एजेंडे के लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। यह न केवल पर्यावरण की सुरक्षा और तेल आयात व्यय को कम करेगा, बल्कि सनराईज़ उद्योग को नए अवसर भी प्रदान करेगा।
दो पहिया और तिपहिया विद्युत वाहनों को बढ़ावा देने के लिए, वाहन लागत से बैटरी की लागत (जो कुल लागत का 30-40 प्रतिशत होती है) को हटाने की सिफारिशें मंत्रालय से की गईं। तब वाहनों को बैटरी के बिना भी बाजार में बेचा जा सकता है। इससे इलेक्ट्रिकल 2 व्हीलर (2डब्ल्यू) और 3 व्हीलर्स (3डब्ल्यू) की मुख्य लागत आईसीई 2 और 3डब्ल्यू से कम होगी। बैटरी को ओईएम या ऊर्जा सेवा प्रदाता द्वारा अलग से प्रदान किया जा सकता है।
-
नई दिल्ली। दवा कंपनी ल्यूपिन ने केबीएस आनंद और पुनीता कुमार सिन्हा को स्वतंत्र निदेशक नियुक्त करने की बुधवार को घोषणा की। कंपनी ने बीएसई को बताया कि आनंद इससे पहले एशियन पेंट्स में प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी थे। वह मैरिको, टाटा केमिकल्स और बोरोसिल के निदेशक मंडल में भी स्वतंत्र निदेशक हैं। कंपनी ने कहा कि पुनीता कुमार सिन्हा के पास भारत और उत्तरी अमेरिका में कंपनी संचालन व निवेश का महत्वपूर्ण अनुभव है। उन्होंने पैसिफिक पैराडाइम एडवाअजर्स की स्थापना की। वह ब्लैकस्टोन की वरिष्ठ प्रबंध निदेशक रह चुकी हैं। उन्होंने इंफोसिस, जेएसडब्ल्यू स्टील, ब्लैकस्टोन एम्बेसी आरईआईटी और रैलीज समेत कई कंपनियों में स्वतंत्र निदेशक रह चुकी हैं। ल्यूपिन की चेयरमैन मंजू डी गुप्ता ने कहा, हमें अपने निदेशक मंडल में केबीएस आनंद और डॉ पुनीता कुमार सिन्हा का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है।
-
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बुधवार को कहा कि बायोमेट्रिक पहचानपत्र आधार से अबतक 32.71 करोड़ स्थायी खाता संख्या (पैन) जोड़े जा चुके हैं। माई गॉव इंडिया ने ट्विटर पर लिखा है, आधार से 32.71 करोड़ से अधिक पैन जोड़े जा चुके हैं। सरकार पहले ही आधार को पैन से जोडऩे की तारीख बढ़ाकर 31 मार्च, 2021 कर दी है। ट्वीट के अनुसार 29 जून तक 50.95 करोड़ पैन आबंटित किये गये हैं। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) 12 अंकों वाला आधार जारी करता है जबकि आयकर विभाग किसी, व्यक्ति या इकाई को 10 अंकों (अंग्रेजी और अंकों को मिलाकर) वाला पैन जारी करता है। आयकर विभाग के अनुसार अगर पैन को निर्धारित अवधि में आधार से नहीं जोड़ा जाता है, वह निष्क्रिय हो जाएगा। एक अलग ट्वीट में माई गॉव इंडिया ने आयकर रिटर्न भरने वालों के आय वितरण के बारे में ग्राफ के जरिये जानकारी दी है। इसके अनुसार आयकर रिटर्न भरने वाली 57 प्रतिशत इकाइयां ऐसी हैं, जिनकी आय 2.5 लाख रुपये से कम है। आंकड़े के अनुसार 18 प्रतिशत वे लोग भरते हैं जिनकी आय 2.5 से 5 लाख रुपये, 17 प्रतिशत की आय 5 लाख रुपये से 10 लाख रुपये और सात प्रतिशत की आय 10 लाख रुपये से लेकर 50 लाख रुपये है। आयकर रिटर्न भरने वालों में केवल एक प्रतिशत अपनी आय 50 लाख रुपये से अधिक दिखाते हैं।
-
वाशिंगटन। सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट चार साल बाद फिर स्मार्टफोन कारोबार में उतर रही है। कंपनी ने बुधवार को डुअल स्क्रीन एंड्रॉयड फोन सर्फेस डुओ को बाजार में पेश किया। कंपनी ने 1,399 डॉलर में इस स्मार्टफोन के ऑर्डर लेने शुरू कर दिये हैं। कंपनी इसकी डिलिवरी अगले महीने से शुरू करने वाली है। कंपनी इसे पारंपरिक स्मार्टफोन की तुलना में अधिक उपयोगी उपकरण के तौर पर पेश कर रही है। हालांकि अत्यधिक कीमत वाले इस स्मार्टफोन को ऐसे समय उतारा गया है जब दुनिया आर्थिक मंदी की चपेट में है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सत्य नडेला ने इसे पेश करते हुए मल्टीटास्किंग का प्रदर्शन किया। वह एक स्क्रीन पर कुछ लिखते नजर आये, जबकि दूसरे स्क्रीन पर वह अमेजन के किंडल ऐप पर कोई किताब पढ़ रहे थे। कंपनी ने डुओ में 5.6 इंच का डिस्प्ले दिया है। इस डिवाइस के दोनों स्क्रीन किसी पुस्तक की तरह खोले जाते हैं। दोनों स्क्रीन को खोलने के बाद यह फोन 4.8 मिलीमीटर पतला हो जाता है। कंपनी का दावा है कि यह अभी बाजार का सबसे पतला स्मार्टफोन है। -
नयी दिल्ली । भारत में निजी रेलगाड़ियों के परिचालन में बॉम्बार्डियर, एल्सटॉम, सीमेंस और जीएमआर सहित 23 कंपनियों ने रुचि दिखायी है। रेलवे ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। रेलवे ने कहा कि इन कंपनियों ने आवेदन प्रक्रिया से पूर्व बुधवार को इस संबंध में हुई एक बैठक में हिस्सा लिया। बारह खंडों में निजी रेलगाड़ियां चलाने को लेकर हुई इस बैठक में बीईएमएल, आईआरसीटीसी, भेल, सीएएफ, मेधा ग्रुप, स्टरलाइट, भारत फोर्ज, जेकेबी इंफ्रास्ट्रक्चर और तीतागढ़ वैगन्स लिमिटेड भी शामिल हुईं। रेलवे ने 151 आधुनिक रेलगाड़ियों (रेक) के माध्यम से 109 मार्गों पर यात्री सेवा के परिचालन में निजी भागीदारी के लिये अनुरोध आमंत्रित किये हैं। ये नयी रेलगाड़ियां नेटवर्क पर पहले से चल रही रेलगाड़ियों के अतिरिक्त होंगी। रेलवे नेटवर्क पर यात्री रेलगाड़ियां चलाने के लिये निजी निवेश की यह पहली पहल है। इस परियोजना से लगभग 30 हजार करोड़ रुपये का निजी निवेश प्राप्त होने का अनुमान है। -
नयी दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 1,228 रुपये टूटकर 52,946 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। मंगलवार को बंद भाव 54,174 रुपये प्रति 10 ग्राम था। चांदी भी 5,172 रुपये की हानि के साथ 67,584 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी जो पिछले कारोबारी सत्र में 72,756 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, दिल्ली में 24 कैरेट सोना की हाजिर कीमत में 1,228 रुपये की गिरावट आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,930 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी की कीमत 25.70 डॉलर प्रति औंस थी। उन्होंने कहा, बुधवार को सुबह के कारोबार में सोना 1,900 डॉलर के नीचे गिर गया था जिसके बाद उसमें सुधार आया। पटेल ने कहा कि रूस के द्वारा कोरोना वायरस के टीके के संबंध में की गई घोषणा के बाद निवेश के सुरक्षित माने जाने वाले सर्राफा आस्तियों में बिकवाली बढ़ गई। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के उपाध्यक्ष (जिंस बाजार अनुसंधान) नवनीत दमानी ने कहा कि शेयर बाजारों के छितिज पर तेजी लौटने की आहट, अमेरिकी बांड बाजार में प्रतिफल सुधने और वहां ताजा आर्थिक आंकड़ों में सुधार और डालर की मजबूती से सोने तथा चांदी की कीमतों में भारी उथल पुथल दिख रही है। यही कारण है कि कम भीकारोबार में इन धातुओं में तेज गिरावट दर्ज की गयी थी। उन्होंने कि रूस में कोरोना वायर संक्रमण का पहला टीका विकसित होने की रपट से भी निवेशकों की धारणा बदली है। दमानी का अनुमान है कि सोने का बाजार भाव 51,500- 53,500 रुपये के बीच रह सकता है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने कहा, डॉलर में मजबूत सुधार होने के कारण आरंभ में सोने की कीमत में गिरारवट आई। -
नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत सरकार को रिण के लिये पांच लाख आवेदन मिले हैं। इस योजना का लक्ष्य कोविड—19 लॉकडाउन के बाद रेहड़ी पटरी वालों को अपना कारोबार दोबारा शुरू करने के लिये 10,000 रुपये तक का रिण देना है। एक आधिकारिक बयान में बुधवार को इसकी जानकारी दी गयी है । केंद्रीय आवास एवं शहरी मंत्रालय ने बताया कि पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना' ने रेहड़ी पटरी वालों में काफी उत्साह पैदा कर दिया है । प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की शुरूआत के 41 दिन के अंदर इसके तहत मंजूर रिणों की संख्या एवं प्राप्त आवेदनों की संख्या क्रमश: एक लाख एवं पांच लाख को पार कर चुकी है । इस योजना के तहत रेहड़ी पटरी वाले 10,000 रुपये तक के कार्यशील पूंजी ऋण का लाभ उठा सकते हैं जो एक वर्ष में मासिक किस्तों में चुकाने योग्य है।
-
मुंबई। बीएसई सेंसेक्स में पिछले चार कारोबारी सत्रों से जारी तेजी पर बुधवार को विराम लग गया। सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। तीस शेयरों वाला सेंसेक्स कारोबार के दौरान एक समय 38,125.81 तक गिर गया था। यह अंत में 37.38 अंक यानी 0.10 प्रतिशत की हल्की गिरावट के साथ 38,369.63 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 14.10 अंक यानी 0.12 प्रतिशत टूटकर 11,308.40 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक नुकसान कोटक बैंक को हुआ। इसमें 2.10 प्रतिशत की गिरावट आयी। इसके अलावा, जिन अन्य प्रमुख शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी, उनमें सन फार्मा, बजाज फिनसर्व, एल एंड टी, बजाज फाइनेंस, एचयूएल और टाइटन शामिल हैं। दूसरी तरफ एचसीएल टेक, एसबीआई, टेक महिंद्रा, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा और अल्ट्रा टैक सीमेंट में 4.86 प्रतिशत तक की तेजी दर्ज की गयी। कारोबारियों के अनुसार कमजोर वृहत आर्थिक आंकड़े और कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर बाजार धारणा प्रभावित हुई। सरकार के मंगलवार को जारी आकंड़े के अनुसार कोराना वायरस संकट के कारण आर्थिक गतिविधियां प्रभावित होने से देश का औद्योगिक उत्पादन जून महीने में 16.6 प्रतिशत घट गया।
- नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल पारदर्शी कराधान-ईमानदार का सम्मान वेब पोर्टल की शुरूआत करेंगे। प्रत्यक्ष कर सुधारों की दिशा में सरकार के महत्वपूर्ण उपायों के अंतर्गत इस पोर्टल की शुरूआत वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए की जाएगी।केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड -सी बी डी टी ने हाल के वर्षों में प्रत्यक्ष कर प्रणाली के क्षेत्र में कई बड़े सुधार किए हैं। पिछले साल कॉरपोरेट कर की दरों को 30 प्रतिशत से घटाकर 22 प्रतिशत किया गया था। नई विनिर्माण इकाइयों पर कर की दर 15 प्रतिशत कर दी गई । लाभांश वितरण कर को समाप्त कर दिया गया है।कर सुधारों का मुख्य उद्देश्य कर की दरों में कमी लाना और प्रत्यक्ष कर कानूनों को सरल बनाना है। आय कर विभाग के कामकाज में दक्षता और पारदर्शिता लाने के लिए भी सीबीडीटी ने कई प्रयास किए हैं। इनमें दस्तावेज पहचान संख्या - डी आई एन की शुरुआत के जरिए सरकारी संचार में पारदर्शिता बढाना शामिल है। इसके तहत विभाग के प्रत्येक संचार में विशिष्ट दस्तावेज पहचान संख्या प्रदान की जाती है। इसी प्रकार करदाताओं के लिए अनुपालन आसान बनाने के लिए आय कर विभाग ने कर रिटर्न की ऐसी प्रक्रिया आरंभ की है जिसमें रिटर्न का फार्म पहले ही भरा रहता है। इससे व्यक्तिगत कर दाताओं को पूरा फार्म नहीं भरना पडता। स्टार्टअप के लिए अनुपालन प्रक्रिया भी सरल बनाई गई है।लंबित कर विवादों के समाधान के लिए प्रत्यक्ष कर विवाद से विश्वास अधिनियम-2020 लाया गया। इसके तहत फिलहाल विवाद सुलझाने की प्रक्रिया चल रही है। करदाताओं की शिकायतों और मुकदमेबाजी को कम करने के लिए विभिन्न अपीली अदालतों में विभागीय अपील करने की मौद्रिक सीमा बढाई गई है। डिजिटल लेनदेन और भुगतान के इलेक्ट्रानिक माध्यमों को बढ़ावा देने के लिए कई उपाय किए गए हैं।आय कर विभाग कोविड महामारी के दौरान करदाताओं के लिए अनुपालन आसान बनाने के प्रयासों के लिए प्रतिबद्ध है। इसके तहत आय कर रिटर्न की वैधानिक समय सीमा बढाई गई है। लोगों के पास नगदी बढाने के लिए कर रिफंड की प्रक्रिया में भी अत्यधिक तेजी लाई गई है।पारदर्शी कराधान-ईमानदार का सम्मान वेब पोर्टल शुरू होने से कर सुधारों की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।इस अवसर पर केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन, वित्त राज्यमंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और आय कर विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
-
आत्मनिर्भर भारत की मुहिम में जेएसपीएल का बड़ा योगदान और उल्लेखनीय कदम
रायपुर/रायगढ़ । नवीन जिन्दल के नेतृत्व वाली कंपनी जिन्दल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) ने पुनः भारत माता का सिर गर्व से ऊंचा किया है। कंपनी के रायगढ़ प्लांट में तैयार हेड हार्डेंड रेल, जो कि हाई स्पीड रेलों के लिए होती है, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में मील का पत्थर साबित हुई है। कोलकाता की जोको-एसप्लैनेड मेट्रो में ये स्वदेशी पटरियां बिछाई जाएंगी जिसकी पहली खेप रायगढ़ प्लांट से वहां पहुंच चुकी है। इसके साथ ही भारत में तेज रफ्तार मेट्रो ट्रेन और मोनो रेल को स्वदेशी पटरियों पर दौड़ाने का नया अध्याय शुरू हो गया है।
जेएसपीएल, छत्तीसगढ़ के सीओओ डीके सरावगी ने बताया कि भारत में जिन्दल स्टील एंड पावर लिमिटेड एकमात्र कंपनी है, जिसके छत्तीसगढ़ स्थित रायगढ़ प्लांट में हेड हार्डेंड रेल का उत्पादन होता है। अभी तक जितनी भी मेट्रो लाइनें तैयार हुई हैं, उनमें जापान और यूरोप से लाई गईं हेड हार्डेंड रेल का इस्तेमाल हुआ है। इन पटरियों पर 250 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी क्योंकि रायगढ़ प्लांट में इन्हें विशेष तरीके से तैयार किया गया है। आम रेल की पटरियों के मुकाबले ये पटरियां बहुत मजबूत होती हैं। जोको-एस्प्लैनेड मेट्रो में जेएसपीएल द्वारा तैयार 1080 ग्रेड हेड हार्डेंड रेल पटरियां बिछाई जा रही हैं, जिन्हें तैयार करने में अतिरिक्त हीट ट्रीटमेंट प्रणाली का इस्तेमाल किया गया है। देश की आत्मनिर्भरता की दिशा में यह जेएसपीएल का बड़ा कदम है।
अब भारत में हेड हार्डेंड रेल की 20 फीसदी जरूरतों की आपूर्ति स्वदेशी स्रोतों से होगी, जो जेएसपीएल के लिए एक बड़ा अवसर है। श्री सरावगी ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि हेड हार्डेंड रेल की जरूरत पूरी करने के लिए जेएसपीएल हर तरीके से तैयार है।
रेल विकास निगम (आर.वी.एन.एल.) ने जेएसपीएल की हेड हार्डेंड रेल का चयन अंतरराष्ट्रीय मानकों पर कसने के बाद कड़ी नीलामी प्रक्रिया से किया है। रिसर्च डिजायन एंड स्टैंडर्ड ऑर्गेनाइजेशन (आर.डी.एस.ओ.) और रेल इंडिया टेकनिकल एंड इकोनॉमिक सर्विस (आर.आई.टी.ई.एस.) ने जेएसपीएल की रेल का अंतरराष्ट्रीय मानकों पर हर तरीके से सफलतापूर्वक परीक्षण किया है और अपनी स्वीकृति दी है। मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य के लिहाज से यह बड़ी उपलब्धि है क्योंकि देश में ही इन पटरियों के निर्माण से न सिर्फ लागत में कमी आएगी बल्कि इनका परिवहन भी कम खर्चे और कम समय में किया जा सकेगा। इसके साथ ही विदेशी मुद्रा की भी बचत होगी।
जेएसपीएल, छत्तीसगढ़ के सीओओ डीके सरावगी ने इस सफलता के लिए चेयरमैन नवीन जिन्दल, प्रबंध निदेशक वी.आर. शर्मा और शीर्ष प्रबंधन की ओर से पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। जेएसपीएल के प्रेसिडेंट एवं रेल एसबीयू हेड श्री विजय कुमार चामा ने जेएसपीएल के उत्पाद में विश्वास जताने के लिए रेल विकास निगम के प्रति आभार जताया है। जेएसपीएल अभी 3000 टन हेड हार्डेंड रेल की आपूर्ति कोलकाता मेट्रो को कर रही है। फिलहाल ये पटरियां कोलकाता मेट्रो के जोको से मोमिनपुर तक बिछाई जाएंगी। जेएसपीएल राष्ट्र निर्माण का यह क्रम जारी रखेगी।
-
नई दिल्ली। ई-वाहन स्टार्टअप कंपनी ईबाइकगो ने भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी। बयान के मुताबिक सिंह को ब्रांड एंबेसडर बनाने के साथ कंपनी का लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच बनाना है। साथ उन्हें ई-वाहन अपनाने के लिए प्रेरित करना भी है। कंपनी अभी मुंबई, बेंगलुरू, दिल्ली, अमृतसर, जयपुर और हैदराबादमें अपना परिचालन करती है। बयान में कहा है कि सिंह के जुडऩे से उसे पुणे और चेन्नई जैसे नए बाजारों में बढ़त बनाने में मदद मिलेगी। ईबाइकगो के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी टी. इरफान खान ने कहा कि हम अपने कारोबारों के साथ कारोबार (बी2बी) और ग्राहकों के साथ कारोबार (बी2सी) श्रेणियों के लिए कई कारोबारी मॉडल को लगातार परिपक्व बना रहे हैं। ऐसे में सिंह के जुडऩा ई-वाहनों को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा करेगा। ईबाइकगो व्यक्तियों को किराये पर इलेक्ट्रिक बाइक उपलब्ध कराती है।
- नई दिल्ली। केन्द्रीय खनन मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा है कि सरकार जल्द खनन क्षेत्र में सुधार करेगी जिससे उद्योगों को बहुत फायदा होगा। एक वेबिनार को संबोधित करते हुए श्री जोशी ने निवेशकों, अन्वेषकों और खनिकों से कहा कि वे भारतीय खनन क्षेत्र में उपलब्ध व्यापक अवसरों का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि अवैध खनन, वन्य और पर्यावरण संबंधी मंजूरी जैसे मुद्दों पर विचार किया जाएगा और एक निश्चित अवधि में कानून के अनुरूप उचित कार्यवाही की जाएगी। श्री जोशी ने यह भी बताया कि खुली और पारदर्शी नीलामी प्रक्रिया के ज़रिए पांच सौ खनन खण्ड उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि खनन क्षेत्र आय और रोजगार के अवसरों का सृजन करने और देश को मजबूत बनाने में सक्षम है।श्री जोशी ने बताया कि इस क्षेत्र ने पिछले वित्त वर्ष के दौरान देश के सकल घरेलू उत्पाद में चार लाख दस हजार करोड़ रुपये का योगदान दिया और लगभग एक करोड़ दस लाख लोगों को रोजगार दिया। उन्होंने बताया कि प्रति वर्ष साढ़े पांच करोड़ लोगों की आजीविका इस क्षेत्र पर निर्भर होती है। श्री जोशी ने कहा कि प्रतिस्पर्धा, पारदर्शिता और निजी क्षेत्र की भागीदारी से, आनेवाले समय में खनन उत्पादन बढ़ेगा।
-
नई दिल्ली। केंद्र ने मंगलवार को केंद्रीय करों में हिस्सेदारी के बाद राजस्व घाटा अनुदान मद में मासिक किस्त के तहत 14 राज्यों को 6,195 करोड़ रुपये जारी किये। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के कार्यालय ने ट्विटर पर लिखा है, सरकार ने 11 अगस्त, 2020 को 14 राज्यों को 6,195.08 करोड़ रुपये जारी किये। यह 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुसार केंद्रीय करों में हिस्सेदारी के बाद राजस्व घाटा अनुदान के अंतर्गत पांचवीं किस्त है। इससे राज्यों को कोरोना वायरस संकट के दौरान अतिरिक्त संसाधन मिलेंगे। वित्त आयोग ने राज्यों को होने वाले किसी भी प्रकार के राजस्व नुकसान की भरपाई के लिये व्यवस्था दी है। इसे केंद्रीय करों में हिस्सेदारी के बाद राजस्व घाटा अनुदान कहा जाता है। जिन 14 राज्यों को अनुदान दिया गया है, वे आंध्र प्रदेश, असम, हिमाचल प्रदेश, केरल, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, पंजाब, सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल हैं। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से जुलाई के दौरान इतनी ही राशि जारी की गयी थी।
-
-कीमत 77 हजार 999 रुपये से शुरू होगी
नई दिल्ली। स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग को अपनी गैलेक्सी नोट 20 श्रृंखला के भारतीय बाजार में बेहतर प्रदर्शन का भरोसा है। भारतीय बाजार में यह श्रृंखला 28 अगस्त से उपलब्ध होगी।
सैमसंग के भारतीय मोबाइल कारोबार के निदेशक आदित्य बब्बर ने कहा कि इसकी बड़ी वजह पिछले दिनों में संभावित खरीदारों की ओर से गहरी रुचि दिखाना है। सैमसंग ने इस महीने की शुरुआत में अपनी नोट 20 श्रृंखला, फोल्ड 2 स्मार्ट फोन और तीन अन्य स्मार्ट उपकरणों को पेश किया था।
श्री बब्बर ने कहा, हम नोट20 को लेकर बहुत उत्साहित हैं। यह फोन ऐसे समय में बाजार में आया है जब काम और गेमिंग के लिए फोन के उपयोग का फर्क धुंधला पड़ रहा है। हमें भरोसा है कि नोट 20 एक ऐसा फोन है जो ग्राहकों की गेमिंग और काम की उत्पादकता से जुड़ी दोनों तरह की जरूरतों को पूरा करेगा। उन्होंने कहा कि कंपनी की नोट श्रृंखला को पहले भी ग्राहकों ने पसंद किया है। नोट 20 के लिए प्री-बुकिंग की सूचना देने के लिए पंजीकरण पिछले हफ्ते शुरू किया गया और यह पिछले साल पेश नोट10 के मुकाबले दोगुना यानी पांच लाख है। प्री-बुकिंग की सूचना देने का पंजीकरण कंपनियों को फोन के बारे में रुचि रखने वाले ग्राहकों की जानकारी देता हैं। यह कंपनी के लिए संभावित ग्राहक होते हैं जिनके फोन बाजार में आते ही खरीदने की संभावना होती है। कंपनी का नोट 20 उसके स्टायलस एस पेन के साथ आता है। इसमें 6.7 इंच की स्क्रीन, पीछे तीन कैमरा 64 मेगा पिक्सल एवं दो 12 मेगापिक्सल और 10 मेगा पिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसकी कीमत 77,999 रुपये से शुरू होती है।
-
नई दिल्ली। अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज 10 स्थानों की छलांग लगाकर फॉच्र्यून ग्लोबल 500 सूची की शीर्ष 100 कंपनियों में शामिल हो गयी है।
फॉच्र्यून पत्रिका ने मंगलवार को यह सूची जारी की। तेल, पेट्रोरसायन, खुदरा और दूरसंचार जैसे क्षेत्र में काम करने वाली रिलायंस को फॉच्र्यून की 2020 की इस वैश्विक कंपनियों की सूची में 96वां स्थान मिला है। फॉच्र्यून की शीर्ष 100 की सूची में शामिल होने वाली रिलायंस इकलौती भारतीय कंपनी है। इससे पहले रिलायंस इस सूची में 2012 में 99वें स्थान पर रही थी, लेकिन बाद के वर्षों में फिसलते हुए 2016 में 215वें स्थान पर पहुंच गयी थी। हालांकि उसके बाद से लगातार रिलायंस की रैंकिंग में सुधार हुआ है।
फॉच्र्यून ग्लोबल 500' में 34 अंक फिसलकर सार्वजनिक क्षेत्र की इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन 151वें स्थान पर रही। वहीं तेल एवं प्राकृतिक गैर निगम (ओएनजीसी) की रैंकिंग पिछले साल के मुकाबले 30 स्थान खिसकर 190वीं रही। देश के सबसे बड़े बैंक, भारतीय स्टेट बैंक की रैकिंग में 15 का सुधार हुआ और यह 221वें स्थान पर रहा। इस सूची में शामिल होने वाली अन्य भारतीय कंपनियों में भारत पेट्रोलियम 309वीं, टाटा मोटर्स 337वीं और राजेश एक्पोट्र्स 462वीं रैंक पर रहीं। फॉच्र्यून ग्लोबल 500 में कंपनियों को उनके पिछले वित्त वर्ष की कुल आय के आधार पर शामिल किया जाता है। भारत की स्थिति में कंपनियों को 31 मार्च 2020 को समाप्त वित्त वर्ष के परिणामों के आधार पर इस सूची में शामिल किया गया है। फॉच्र्यून ग्लोबल 500 में इस साल शीर्ष पर वालमार्ट रही। इसके बाद तीन चीनी कंपनियों साइनोपेक समूह, स्टेट ग्रिड और चाइना नेशनल पेट्रोलियम का स्थान रहा। सूची में पांचवे स्थान पर रॉयल डच शेल और छठे पर सऊदी अरब की प्रमुख तेल कंपनी अरामको रही। सूची में वालमार्ट, साइनोपेक और चाइना नेशनल पेट्रोलियम के स्थान में कोई बदलाव नहीं हुआ। जबकि स्टेट ग्रिड ने दो स्थान की बढ़त हासिल की और शेल दो स्थान नीचे खिसक गयी।




.jpg)


.jpg)











.jpg)


.jpg)




.jpg)