- Home
- खेल
-
ढाका. भारत के कंपाउंड तीरंदाजों ने एशियाई चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए बृहस्पतिवार को दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीते । ज्योति सुरेखा वेन्नम, दीपशिखा और प्रितिका प्रदीप ने महिला टीम वर्ग में कोरिया को फाइनल में 236 . 234 से हराया । तीनों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोरिया की पार्क येरिन, ओ यूहयून और जुंगियून पार्क को मात दी । कंपाउंड मिश्रित टीम फाइनल में अभिषेक वर्मा और दीपशिखा ने बांग्लादेश को 153 . 151 से हराकर स्वर्ण जीता । कंपाउंड पुरूष टीम फाइनल में भारत को कजाखस्तान ने 230 . 229 से मात दी । भारतीय टीम में अभिषेक वर्मा, साहिल राजेश जाधव और प्रथमेश फुगे थे जबकि कजाखस्तान टीम में दिलमुखामेत मुसा, बुनियोद मिर्जामेतोव और आंद्रेइ युतयुन शामिल थे ।
- ढाका. भारत के कंपाउंड तीरंदाजों ने बृहस्पतिवार को यहां एशियाई चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण और एक रजत पदक जीते । अनुभवी तीरंदाज ज्योति सुरेखा वेन्नम ने महिला व्यक्तिगत वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। इससे पहले उन्होंने दीपशिखा और प्रितिका प्रदीप के साथ मिलकर महिला टीम वर्ग में देश को स्वर्ण पदक दिलाया। भारतीय महिला टीम ने कोरिया को फाइनल में 236 . 234 से हराया । तीनों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोरिया की पार्क येरिन, ओ यूहयून और जुंगियून पार्क को मात दी ।एशियाई खेलों की चैंपियन ज्योति ने कंपाउंड महिला व्यक्तिगत वर्ग के फाइनल में 17 साल की हमवतन प्रितिका पर 147-145 से जीत दर्ज कर खिताब जीता। ज्योति ने सेमीफाइनल में चीनी ताइपे की सि यु चेन को 149-143 से हराने के दौरान केवल एक अंक गंवाया था जबकि प्रितिका ने अंतिम चार में घरेलू प्रबल दावेदार कुलसुम अख्तर मोन को 146-145 से पराजित किया था। कंपाउंड मिश्रित टीम फाइनल में अभिषेक वर्मा और दीपशिखा ने बांग्लादेश को 153 . 151 से हराकर स्वर्ण जीता । हालांकि कंपाउंड पुरूष टीम फाइनल में भारत को कजाखस्तान से 230 . 229 से हार का सामना करके रजत पदक से संतोष करना पड़ा। भारतीय टीम में अभिषेक वर्मा, साहिल राजेश जाधव और प्रथमेश फुगे थे जबकि कजाखस्तान टीम में दिलमुखामेत मुसा, बुनियोद मिर्जामेतोव और आंद्रेइ युतयुन शामिल थे ।
- काहिरा. ओलंपियन ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर ने मंगलवार को आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप के क्वालीफिकेशन में विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा में रजत पदक जीता। ऐश्वर्या ने 466.9 अंक हासिल किए और चीन के युकुन लियू (467.1) के बाद दूसरे स्थान पर रहे। इस स्पर्धा का कांस्य पदक फ्रांस के रोमेन औफ्रेरे (454.8) ने जीता। फाइनल में जगह बनाने वाले दूसरे भारतीय नीरज कुमार 432.6 अंक के साथ पांचवें स्थान पर रहे।इससे पहले 24 वर्षीय ऐश्वर्या ने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने हेतु विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की। ऐश्वर्या ने क्वालीफिकेशन में 597 (40 एक्स) का स्कोर बनाकर विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की उनके हमवतन नीरज भी 592 अंकों के साथ फाइनल में पहुंच गए।
- नयी दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र की नीलामी दिसंबर के मध्य में अबू धाबी में होगी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। दुबई (2023) और जेद्दा (2024) के बाद यह लगातार तीसरी बार होगा जब नीलामी विदेश में आयोजित की जाएगी। नीलामी का आयोजन 15 या 16 दिसंबर को होने की संभावना है। अधिकारी ने कहा, ‘‘अबू धाबी को नीलामी स्थल के रूप में चुना गया है। पिछले साल सऊदी अरब में हुई मेगा नीलामी के बाद यह एक छोटी नीलामी होगी।
-
सूरत। मेघालय के आकाश कुमार चौधरी रविवार को प्रथम श्रेणी क्रिकेट में लगातार आठ छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने यहां अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप मैच में केवल 11 गेंदों पर इस प्रारूप का सबसे तेज अर्धशतक भी जड़ा। चौधरी ने सीके पीठावाला मैदान पर मैच के दूसरे दिन आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए यह शानदार उपलब्धि हासिल की। वह 14 गेंदों पर 50 रन बनाकर नाबाद रहे, जिससे मेघालय ने अपनी पहली पारी छह विकेट पर 628 रन के विशाल स्कोर पर घोषित कर दी। चौधरी ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक का लीसेस्टरशर के वेन व्हाइट के पिछला रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 2012 में एसेक्स के खिलाफ 12 गेंदों में अर्धशतक बनाया था। यही नहीं 25 वर्षीय चौधरी वेस्टइंडीज के महान सर गारफील्ड सोबर्स और भारत के रवि शास्त्री के बाद प्रथम श्रेणी क्रिकेट में एक ओवर में छह छक्के लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। चौधरी ने यह उपलब्धि तब दर्ज की जब मेघालय का स्कोर छह विकेट पर 576 रन था। उन्होंने अपनी पारी की शुरुआत में पहली तीन गेंद पर दो रन बनाए। इसके बाद दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अगली आठ गेंदों पर छक्के लगाए। उन्होंने 126वें ओवर में लिमार डाबी की सभी छह गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया। रविवार के मैच से पहले चौधरी ने 30 प्रथम श्रेणी मैचों में केवल दो अर्धशतकों के साथ 14.37 की औसत से रन बनाए थे। उन्होंने 28 लिस्ट-ए मैच और 20 टी20 मैच भी खेले हैं। सोबर्स ने अगस्त 1968 में नॉटिंघमशर की तरफ से ग्लेमोर्गन के खिलाफ काउंटी मैच में मैल्कम नैश के एक ओवर में छह छक्के लगाए थे। इस तरह से वह यह कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने थे। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और मुख्य कोच रहे शास्त्री ने वानखेड़े स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी 1984-85 के मैच में मुंबई की तरफ से खेलते हुए बड़ौदा के तिलक राज के एक ओवर में छह छक्के लगाए थे। मेघालय के छह विकेट पर 628 रन पर पारी घोषित करने के जवाब में अरुणाचल प्रदेश की टीम पहली पारी केवल 73 रन पर सिमट गई। फॉलोऑन के बाद भी उसकी टीम तीन विकेट पर 29 रन बना कर संघर्ष कर रही थी।
- ब्रिसबेन. अभिषेक शर्मा ने ऑस्ट्रेलियाई चुनौती का सामना करने के लिए महीनों तक ‘मानसिक और तकनीकी रूप से' खुद को तैयार किया जिसका नतीजा भारत के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-1 से श्रृंखला जीतने के बाद इस युवा सलामी बल्लेबाज को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज' के पुरस्कार से नवाजा गया। शीर्ष क्रम में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से प्रभावित करने वाले 24 वर्षीय इस खिलाड़ी ने कहा कि वह लंबे समय से उछाल भरी ऑस्ट्रेलियाई पिचों और उच्च-स्तरीय तेज गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ खुद को परखने के लिए उत्सुक थे। अभिषेक ने पांच मैच में 163 रन बनाए जबकि दो मैच बारिश के कारण रद्द हो गए थे।उन्होंने पांचवें और अंतिम टी20 मैच के बारिश के कारण रद्द होने के बाद कहा, ‘‘मैं इस टूर्नामेंट का इंतजार कर रहा था। जब मुझे पता चला कि हम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया जा रहे हैं तो मैं बहुत उत्साहित था। उन्होंने कहा, ‘‘अपने पूरे करियर में मैंने देखा है कि ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाजी के लिए बहुत अनुकूल है और मैं खुद को इस तरह के गेंदबाजों और परिस्थितियों के लिए तैयार करना चाहता था। '' बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा कि उनकी तैयारी विश्वस्तरीय तेज गेंदबाजों का सामना करने और ऑस्ट्रेलियाई पिचों के हिसाब से अपने खेल को ढालने पर केंद्रित थी। जब उनसे पूछा गया कि क्या पिछले तीन टी20 मैच में जोश हेजलवुड की अनुपस्थिति से भारतीय खिलाड़ियों के लिए चीजें थोड़ी आसान हो गई थीं तो अभिषेक ने कहा, ‘‘अगर आपको अच्छा क्रिकेट खेलना है और अपनी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करना है तो आपको विश्वस्तरीय गेंदबाजों का सामना करना होगा। मैं इस तरह के गेंदबाजों के लिए अभ्यास कर रहा था क्योंकि इसी तरह आप एक खिलाड़ी के रूप में बेहतर होते हैं। '' उनकी बल्लेबाजी के अति-आक्रामक रवैये के बारे में पूछने पर अभिषेक ने कहा कि भारतीय टीम प्रबंधन को उन्हें अपना स्वाभाविक खेल खेलने की आजादी दी। अभिषेक ने कहा, ‘‘कप्तान और कोच ने मुझे खुद को अभिव्यक्त करने की स्पष्टता और आत्मविश्वास दिया। एक बल्लेबाज के तौर पर जब आप 20 या 30 रन बनाते हैं तो आप जानते हैं कि आप ज्यादा देर तक खेल सकते हैं लेकिन टीम के लिए गति निर्धारित करने की स्पष्टता ने वास्तव में मेरी मदद की। '' पंजाब के इस युवा खिलाड़ी ने कहा कि इस श्रृंखला ने अगले साल टी20 विश्व कप में जगह बनाने के उनके संकल्प को मजबूत किया है। उन्होंने कहा, ‘‘अगर मुझे विश्व कप खेलने का मौका मिला तो यह मेरे सपने के सच होने जैसा होगा। बचपन से ही मैं हमेशा भारत के लिए विश्व कप जीतने का सपना देखता था। मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि मैं उस टूर्नामेंट के लिए तैयार रहूं। '' भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपने खिलाड़ियों विशेषकर गेंदबाजों की खूब प्रशंसा की।उन्होंने कहा, ‘‘जिस तरह से सभी ने योगदान दिया और जिस तरह से हमने 0-1 से पिछड़ने के बाद वापसी की, उसका श्रेय सभी खिलाड़ियों को जाता है। यह बल्ले, गेंद और मैदान में भी अच्छी श्रृंखला रही। तेज गेंदबाज और स्पिनर, दोनों ही अपना काम बखूबी जानते हैं। '' सूर्यकुमार ने कहा, ‘‘बुमराह और अर्शदीप की जोड़ी बेहद खतरनाक है। और फिर अक्षर और वरुण भी अच्छा कर रहे हैं। और वाशी (वाशिंगटन सुंदर) ने आखिरी मैच में अच्छा प्रदर्शन किया। अब वे काफी टी20 क्रिकेट खेल चुके हैं जिससे उन्हें फायदा मिल रहा है। '' उन्होंने यह भी कहा कि आगामी श्रृंखला भारत को अगले साल घरेलू टी20 विश्व कप के लिए अच्छी तरह तैयार करेगी। सूर्यकुमार ने कहा, ‘‘यह एक अच्छा सरदर्द है, कई खिलाड़ी वास्तव में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। तीन मजबूत टीम ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के साथ खेलना विश्व कप से पहले एक शानदार तैयारी होगी। '' उन्होंने कहा कि घरेलू मैदान पर विश्व कप खेलना चुनौतीपूर्ण, लेकिन रोमांचक होगा।सूर्यकुमार ने कहा, ‘‘मैंने हाल में देखा कि महिला टीम ने भारत में विश्व कप जीता, दर्शकों का अविश्वसनीय समर्थन मिला। यह एक अच्छी चुनौती और रोमांचक टूर्नामेंट होगा, लेकिन यह अब भी बहुत दूर है। दो और श्रृंखला बाकी हैं। '' ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने महत्वपूर्ण मौकों पर भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को स्वीकार करते हुए अपनी टीम की गहराई और अनुकूलन क्षमता की प्रशंसा की। मार्श ने कहा, ‘मुझे याद नहीं कि पिछली बार जब हम खेले हों तो बारिश ने इतनी बार खलल डाला हो। वैसे यह शानदार श्रृंखला थी। भारत ने निश्चित रूप से अहम समय में मैच जीते, उन्हें बधाई। '' ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा कि इस दौरे से उनकी टीम को अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप से पहले अपनी बेंच स्ट्रेंथ और संयोजन को परखने में मदद मिली।
- ब्रिसबेन. भारत ने शनिवार को यहां बारिश के कारण पांचवां और अंतिम मैच रद्द होने के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैच की टी20 श्रृंखला 2-1 से अपने नाम कर ली। गाबा मैदान पर बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद भारत ने सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (13 गेंद में नाबाद 23 रन) और शुभमन गिल (16 गेंद में नाबाद 29 रन) के साथ आक्रामक शुरुआत की। लेकिन बिजली चमकने से खेल रुक गया, तब भारत ने 4.5 ओवर में बिना किसी नुकसान के 52 रन बना लिए थे। इसके तुरंत बाद ही भारी बारिश आ गई जिससे मैच रद्द करना पड़ा। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के पास खतरनाक अभिषेक को जल्दी आउट करने के मौके थे लेकिन वह इसका फायदा उठाने में नाकाम रहा। ग्लेन मैक्सवेल ने शुरुआती ओवर में बाएं हाथ के बल्लेबाज का एक आसान कैच छोड़ दिया जबकि चौथे ओवर में जब अभिषेक 11 रन पर थे तब बेन ड्वारशुइस ने उनका कैच टपका दिया। तीन गेंद बाद अभिषेक ने मिडविकेट पर एक जोरदार छक्का लगाकर भारतीय प्रशंसकों को रोमांचित कर दिया।गिल ने तीसरे ओवर में ड्वारशुइस पर तीन चौके जड़कर भारत की तेज शुरुआत की लय को बरकरार रखा। श्रृंखला का पहला टी20 मैच भी बारिश की भेंट चढ़ गया था जबकि ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा मैच चार विकेट से जीता था। भारत ने तीसरे और चौथे मैच में क्रमशः पांच विकेट और 48 रन से जीत हासिल करते हुए जबरदस्त वापसी की। ऑस्ट्रेलिया ने इससे पहले एकदिवसीय श्रृंखला 2-1 से जीती थी।
- नयी दिल्ली. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने दुबई में आईसीसी की बैठक के इतर पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी से मुलाकात के बाद पीटीआई को बताया कि भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट बोर्ड एशिया कप ट्रॉफी विवाद पर गतिरोध दूर करने में कामयाब रहे हैं और आने वाले दिनों में इसका कोई उचित समाधान निकालने की दिशा में काम किया जाएगा। नकवी एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने भारत को एशिया कप ट्रॉफी नहीं सौंपी क्योंकि विजेता भारतीय टीम ने उनके भारत विरोधी रवैए के कारण उनसे ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने 28 सितंबर को दुबई में हुए टी20 टूर्नामेंट के फाइनल में पाकिस्तान को हराया था। सैकिया ने शनिवार को पीटीआई से कहा, ‘‘मैं आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) की अनौपचारिक और औपचारिक दोनों बैठकों का हिस्सा था।पीसीबी (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) अध्यक्ष मोहसिन नकवी भी मौजूद थे। औपचारिक बैठक के दौरान यह एजेंडा में नहीं था, लेकिन आईसीसी ने अपने एक सीनियर पदाधिकारी और एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी की मौजूदगी में मेरी और पीसीबी प्रमुख के बीच अलग से बैठक कराई।'' उन्होंने कहा, ‘‘बातचीत की प्रक्रिया शुरू करना वाकई अच्छा रहा। दोनों पक्षों ने आईसीसी बोर्ड बैठक के दौरान हुई बैठक में सौहार्दपूर्ण ढंग से भाग लिया।‘‘ सैकिया ने आश्वासन दिया कि जल्द ही समाधान निकाल लिया जाएगा।बीसीसीआई सचिव ने हालांकि आईसीसी के किसी अधिकारी का नाम नहीं लिया, लेकिन विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि आईसीसी के उपाध्यक्ष इमरान ख्वाजा और सीईओ संजोग गुप्ता ने दोनों क्रिकेट बोर्डों के बीच चर्चा शुरू करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सैकिया ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा, ‘‘निश्चित रूप से आने वाले समय में यदि चीजें सकारात्मक तरीके से आगे बढ़ती हैं तो इस मुद्दे को जल्द से जल्द सुलझा लिया जाएगा।'' ट्रॉफी दुबई स्थित एसीसी मुख्यालय में रखी हुई है और वहां के कर्मचारियों को नक़वी ने निर्देश दिया है कि उनकी अनुमति के बिना इसे कहीं और नहीं ले जाया जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि भारतीयों को यह सर्वोच्च पुरस्कार उनसे ही स्वीकार करना होगा। बीसीसीआई के सचिव ने कहा, ‘‘दोनों पक्ष जल्द से जल्द इस मुद्दे को सुलझाने के लिए कुछ न कुछ करेंगे। अब गतिरोध दूर हो चुका है इसलिए विभिन्न विकल्पों पर काम किया जाएगा।‘‘ सैकिया ने कहा, ‘‘दूसरे पक्ष के पास भी विकल्प होंगे और हम इस मुद्दे को सुलझाने और सौहार्दपूर्ण समाधान निकालने के विकल्प भी देंगे।‘‘ऐसी अटकलें लगाई जा रही थी कि इस विवाद को सुलझाने के लिए आईसीसी एक विवाद समाधान समिति गठित करेगी लेकिन बीसीसीआई सचिव ने ऐसे किसी फैसले से इनकार किया। उन्होंने कहा, ‘‘आईसीसी का एक सीनियर अधिकारी भले ही बातचीत की प्रक्रिया में शामिल है लेकिन अभी समिति गठित करने की कोई जरूरत नहीं है। आईसीसी के ऐसे किसी कदम को उठाने से पहले ही मामला सुलझा दिया जाएगा।'' एशिया कप के दौरान दोनों टीमें तीन बार भिड़ीं और सभी मैचों में तनाव चरम पर रहा। पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए भारत ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान पाकिस्तानी टीम से हाथ न मिलाने की नीति अपनाई। तनाव बढ़ने के साथ दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने खुलेआम आपत्तिजनक हाव-भाव के माध्यम से एक-दूसरे का मजाक उड़ाया जिसके लिए उन पर जुर्माना भी लगाया गया। सैकिया ने यह भी बताया कि आईसीसी निदेशक मंडल ने भारत और श्रीलंका में महिला विश्व कप की सफलतापूर्वक मेजबानी के लिए बीसीसीआई को बधाई दी। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली भारतीय महिला टीम ने नवी मुंबई में फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर अपना पहला आईसीसी खिताब जीता। उन्होंने कहा, ‘‘आईसीसी ने भारत के प्रयासों की सराहना की तथा फाइनल में पहुंचने वाली दोनों टीमों भारत और दक्षिण अफ्रीका को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी।''
-
नयी दिल्ली. । जन्म से ही भुजाहीन पैरा तीरंदाज शीतल देवी ने बृहस्पतिवार को एक और उपलब्धि हासिल करते हुए जेद्दा में होने वाले आगामी एशिया कप चरण तीन के लिए भारत की सक्षम जूनियर टीम में जगह बनाई। पिछले साल नवंबर में ही अमिताभ बच्चन के ‘कौन बनेगा करोड़पति' शो में शीतल ने एक इच्छा व्यक्त की थी ‘एक दिन सक्षम एथलीटों के साथ प्रतिस्पर्धा करना'। ठीक एक साल बाद उनका यह सपना साकार हो गया। विश्व कंपाउंड चैंपियन शीतल के लिए एक सक्षम अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में शामिल होना एक और ऐतिहासिक उपलब्धि है। शीतल ने टीम की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘जब मैंने प्रतिस्पर्धा शुरू की थी तो मेरा एक छोटा सा सपना एक दिन सक्षम तीरंदाजों के साथ प्रतिस्पर्धा करना था। शुरुआत में मैं इसमें सफल नहीं हो पाई, लेकिन मैं हर असफलता से सीखते हुए आगे बढ़ती रही। आज वह सपना एक कदम और करीब आ गया है। '' पेरिस पैरालंपिक 2024 में मिश्रित टीम कंपाउंड स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली शीतल ने तुर्की की पेरिस पैरालंपिक चैंपियन ओजनूर क्यूर गिर्डी से प्रेरणा ली जो विश्व स्तर पर सक्षम तीरंदाजों की स्पर्धाओं में भी भाग लेती हैं। देश भर के 60 से ज्यादा सक्षम तीरंदाजों के बीच समान परिस्थितियों में प्रतिस्पर्धा करते हुए जम्मू-कश्मीर की 18 वर्षीय तीरंदाज शीतल सोनीपत में हुए चार दिवसीय राष्ट्रीय चयन ट्रायल में तीसरे स्थान पर रहीं। शीतल ने क्वालीफिकेशन दौर में 703 अंक हासिल किए (पहले दौर में 352 और दूसरे दौर में 351) जो शीर्ष क्वालीफायर तेजल साल्वे के कुल अंक के बराबर स्कोर था। फाइनल रैंकिंग में तेजल (15.75 अंक) और वैदेही जाधव (15 अंक) ने शीर्ष दो स्थान हासिल किए जबकि शीतल ने 11.75 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। शीतल ने महाराष्ट्र की ज्ञानेश्वरी गडाधे को 0.25 अंक के मामूली अंतर से पीछे छोड़ा। कटरा में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड खेल परिसर में ट्रेनिंग करने वाली शीतल ने पैरा तीरंदाजी में पहली भुजाहीन विश्व चैंपियन बनकर अपना नाम इतिहास में दर्ज करा दिया। लेकिन पेरिस पैरालंपिक के बाद रास्ता आसान नहीं था। फिर वह कोच गौरव शर्मा के मार्गदर्शन में पटियाला में ट्रेनिंग करने लगी। विश्व तीरंदाजी द्वारा नियम में बदलाव के बाद वहां पर शर्मा ने उनकी निशानेबाजी की मुद्रा को बदलने ने में मदद की क्योंकि नियम के तहत धनुष को एड़ी से छूने पर रोक लगा दी गई थी। शर्मा ने कहा, ‘‘उसे शुरूआत से आरंभ करना पड़ा। नयी मुद्रा में नियंत्रण चाहिए था। उसके पैर में दर्द रहने लगा लेकिन उसने हार नहीं मानी। उसके दृढ़ सकंल्प ने अंतर पैदा किया। '' उन्होंने कहा कि शीतल का अगला लक्ष्य पैरा और सक्षम अभियान के बीच संतुलन बनाना होगा।
शर्मा ने कहा, ‘‘अगले साल एशियाई पैरा खेलों पर हमारा मुख्य ध्यान होगा। इसमें कोई संदेह नहीं है। लेकिन हम सक्षम खिलाड़ियों वाली सीनियर स्पर्धा के लिए उसका ट्रायल लेने और यह देखने की भी योजना बना रहे हैं कि वह कैसा प्रदर्शन करती है। '' टीमें इस प्रकार हैं :रिकर्व :पुरुष : रामपाल चौधरी, रोहित कुमार, मयंक कुमारमहिला: कोंडापावुलुरी युक्ता श्री, वैष्णवी कुलकर्णी, कृतिका बिचपुरियाकंपाउंड :पुरुष : प्रद्युमन यादव, वासु यादव, देवांश सिंहमहिला : तेजल साल्वे, वैदेही जाधव, शीतल देवी। -
नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनके आवास पर मुलाकात के दौरान भारतीय महिला क्रिकेटरों ने न सिर्फ विश्व कप में अपने विजयी अभियान पर बातचीत की बल्कि इस दौरान टैटू और यहां तक कि त्वचा की देखभाल को लेकर भी चर्चा हुई। भारत ने पिछले सप्ताह नवी मुंबई में फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर अपना पहला वैश्विक खिताब जीता था। इसके बाद टीम ने मुख्य कोच अमोल मजूमदार और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष मिथुन मन्हास के साथ बुधवार को यहां प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी। प्रधानमंत्री द्वारा गुरुवार को साझा किए गए बातचीत के वीडियो में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा, ‘‘मुझे अभी भी याद है जब हम 2017 में आपसे मिले थे। उस समय हम ट्रॉफी लेकर नहीं आए थे। लेकिन यह हमारे लिए बहुत सम्मान की बात है कि इस बार हम ट्रॉफी यहां लेकर आए हैं जिसके लिए हम इतने वर्षों से कड़ी मेहनत कर रहे थे।'' उन्होंने कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य है कि हम भविष्य में आपसे बार-बार मिलें तथा आपके और आपकी टीम के साथ बार-बार तस्वीरें लें।'' भारतीय महिला टीम 2017 में महिला विश्व कप फाइनल में इग्लैंड से नौ रन से हार गयी थी, जिसके बाद टीम ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी। मोदी ने कहा, ‘‘आपने बहुत अच्छा काम किया है। भारत में क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं है। एक तरह से यह भारत के लोगों की ज़िंदगी बन गया है। अगर क्रिकेट में कुछ अच्छा होता है तो भारत को अच्छा लगता है और अगर क्रिकेट में थोड़ा सा भी कुछ ग़लत होता है, तो पूरे भारत को बुरा लगता हैै।'' इसके बाद प्रधानमंत्री ने टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी दीप्ति शर्मा से उनके हनुमान वाले टैटू के बारे में पूछा जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लेकिन जिस क्षण पूरा हॉल ठहाकों से गूंजा, वह तब था जब शीर्ष क्रम की बल्लेबाज हरलीन देओल ने मोदी से उनकी त्वचा की देखभाल की दिनचर्या के बारे में पूछा। मोदी ने इस पर हंसकर जवाब दिया, ‘‘मैं इन सब चीजों के बारे में नहीं सोचता हूं।
-
नयी दिल्ली. पुरुष जूनियर हॉकी विश्व कप ट्रॉफी शुक्रवार से शुरू होने वाले देशव्यापी दौरे के दौरान भारत के 20 शहरों का दौरा करेगी। यह दौरा शुक्रवार को हॉकी इंडिया शताब्दी समारोह के दौरान खेल मंत्री मनसुख मांडविया, तमिलनाडु के उप मुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन, एफआईएच अध्यक्ष दातो तैयब इकराम, हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की, महासचिव भोला नाथ सिंह और कोषाध्यक्ष सेकर जे मनोहरन की उपस्थिति में आधिकारिक तौर पर शुरू होगा। इन 20 शहरों में चंडीगढ़, अमृतसर, लखनऊ, जम्मू, पुणे और हैदराबाद भी शामिल हैं। यह टूर्नामेंट 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक चेन्नई और मदुरै में आयोजित किया जाएगा।
ट्रॉफी तमिलनाडु लौटने से पहले 20 शहरों से होकर गुजरेगी जिससे देश भर के प्रशंसकों को इसे करीब से देखने का मौका मिलेगा। टिर्की ने बयान में कहा, ‘‘ट्रॉफी दौरे के पीछे का मकसद एचआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप के उत्साह को भारत के हर कोने तक पहुंचाना है। यह भारतीय हॉकी के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है क्योंकि हम 24 टीम के साथ जूनियर विश्व कप के अब तक के सबसे बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहे हैं। -
नयी दिल्ली। मध्य प्रदेश के घुवारा गांव की रहने वाली भारतीय तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने खुलासा करते हुए कहा कि एक समय उन्हें यह भी पता नहीं था कि भारत की महिला क्रिकेट टीम भी है। इस 22 वर्षीय खिलाड़ी ने हाल में समाप्त हुए महिला वनडे विश्व कप में में 18.55 की औसत से नौ विकेट लिए जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ मैच में तीन विकेट लेना भी शामिल था। भारत ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया । गौड़ ने गुरुवार को यहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात से ठीक पहले कहा, ‘‘मुझे तो यह भी नहीं पता था कि महिला क्रिकेट टीम भी है। यहीं से क्रिकेट में मेरा सफर शुरू हुआ था।'' उन्होंने कहा, ‘‘मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है क्योंकि यह मेरा पहला विश्व कप था और अब हम विश्व चैंपियन हैं। यह मेरे, मेरे परिवार और पूरे देश के लिए गर्व की बात है।‘‘ क्रांति की कहानी स्टेडियम की दूधिया रोशनी और कैमरों से कहीं दूर शुरू हुई। वह ज़्यादातर दूर से ही कुछ लड़कों को खेलते हुए देखती थी और जब भी गेंद उसके दरवाज़े पर आती, तो वह उसे वापस फेंक देती थी। एक दिन अचानक उन्हें तब अंतिम एकादश में जगह मिल गई, जब लड़कों को एक खिलाड़ी की जरूरत थी।
क्रांति ने कहा, ‘‘जब मैंने उनके साथ खेलना शुरू किया, तो वे मुझे सिर्फ़ एक क्षेत्ररक्षक के तौर पर खिलाते थे, लेकिन धीरे-धीरे मैंने भी खेलना सीख लिया। मुझे तो यह भी पता नहीं था स्पिन गेंदबाज़ी नाम की भी कोई चीज भी होती है। इसलिए मैंने लड़कों को देखकर तेज़ गेंदबाज़ी शुरू कर दी।'' उन्होंने राजीव बिल्थरे का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘तब मैंने एक लेदर बॉल टूर्नामेंट खेला और राजीव सर से मिली।‘‘ राजीव बिल्थरे छतरपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव भी थे और उन्हें क्रांति की गेंद की रफ्तार काफी प्रभावशाली लगी थी। उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट भी खेलना चाहती हूं। मुझे नहीं पता था कि लड़कियों की अंतरराष्ट्रीय टीम भी है और फिर वह मुझे अपनी अकादमी में ले गए। छह महीने के भीतर मैं सीनियर डिवीज़न में खेली और एक साल के भीतर मैंने वडोदरा में राज्य की घरेलू अंडर-19 टीम में पदार्पण किया।‘‘ क्रांति ने कहा, ‘‘मैं एक छोटे से गांव से हूं, इसलिए वहां लड़कियों को खेलने की इजाजत नहीं थी। मेरे परिवार से कहा जाता था कि तुम उसे लड़कों के साथ क्यों खेलने देते हो। तब मैंने सोचा कि एक दिन मैं अपने प्रदर्शन पर सबको तालियां बजाने पर मजबूर कर दूंगी।‘‘ उन्होंने कहा, ‘‘और जो लोग मुझे और मेरे परिवार को ताना मारते थे, वे अब हमारी सराहना कर रहे हैं। अब महिला टीम भी बेहतर हो रही है और विश्व कप जीतने के बाद यह बहुत आगे जाएगी।‘‘ इस युवा तेज गेंदबाज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी मुलाकात की एक विशेष याद भी साझा की। क्रांति ने कहा,‘‘मैंने उनसे कहा कि मेरा भाई आपका बहुत बड़ा प्रशंसक है। प्रधानमंत्री मुस्कुराए और बोले कि मैं जल्द ही आपके भाई से जरूर मिलूंगा।'' -
कैरारा (गोल्ड कोस्ट). अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर की उम्दा गेंदबाजी से भारत ने बृहस्पतिवार को यहां चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 48 रन से हराकर पांच मैच की श्रृंखला में 2-1 की बढ़त बनाई। भारत के 168 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम वाशिंगटन सुंदर (तीन रन पर तीन विकेट), अक्षर पटेल (20 रन पर दो विकेट) और शिवम दुबे (20 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 18.2 ओवर में 119 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान मिचेल मार्श (30) ही 30 रन के आंकड़े को छू पाए।
नाथन एलिस (21 रन पर तीन विकेट) और एडम जंपा (45 रन पर तीन विकेट) ने इससे पहले अंतिम ओवरों में भारत को लगातार झटके दिए जिससे एक समय दो विकेट पर 121 रन बनाकर अच्छी स्थिति में दिख रही मेहमान टीम आठ विकेट पर 167 रन ही बना सकी। भारत की तरफ से सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल 39 गेंद में चार चौकों और एक छक्के से 46 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे। अभिषेक शर्मा (28), शिवम दुबे (22) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (20) अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे। अक्षर ने अंत में 11 गेंद में नाबाद 21 रन बनाकर भारत का स्कोर 160 रन के पार पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरे ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को भारतीय गेंदबाजों ने लगातार दबाव में रखा।
मैथ्यू शॉर्ट (25) ने अर्शदीप सिंह (22 रन पर एक विकेट) पर चौके के साथ खाता खोला और फिर इस तेज गेंदबाज के अगले ओवर में भी छक्का और चौका मार। मार्श ने भी जसप्रीत बुमराह (27 रन पर एक विकेट) और अर्शदीप पर चौके मारे। अक्षर ने शॉर्ट को पगबाधा करके इस साझेदारी को तोड़ा। मैदानी अंपायर ने उन्हें आउट नहीं दिया था लेकिन डीआरएस लेने पर उन्हें अपना फैसला बदलना पड़ा क्योंकि गेंद विकेटों से टकरा रही थी। जोश इंग्लिस (12) ने आते ही बुमराह पर दो चौके मारे जिससे ऑस्ट्रेलिया ने पावर प्ले में एक विकेट पर 48 रन बनाए। मार्श 21 रन के स्कोर पर भाग्यशाली रहे जब वरुण चक्रवर्ती (26 रन पर एक विकेट) की गेंद पर लांग ऑफ पर अभिषेक ने उनका मुश्किल कैच टपका दिया। अक्षर ने इंग्लिस को बोल्ड किया जबकि मार्श भी दुबे की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में अर्शदीप को कैच दे बैठे जिससे ऑस्ट्रेलिया का स्कोर तीन विकेट पर 70 रन हो गया। पिछले मैच में अर्धशतक जड़ने वाले टिम डेविड (14) ने दुबे पर लंबा छक्का जड़ा लेकिन अगली गेंद को हवा में लहराकर मिड ऑफ पर सूर्यकुमार के हाथों लपके गए। अर्शदीप ने जोश फिलिप (10) को शॉर्ट मिडविकेट पर चक्रवर्ती के हाथों कैच कराके ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका दिया। ग्लेन मैक्सवेल (02) ने एक रन के साथ 15वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया के रनों का शतक पूरा किया लेकिन अंतिम गेंद पर बोल्ड हो गए। ऑस्ट्रेलिया को अंतिम पांच ओवर में जीत के लिए 65 रन की दरकार थी।
सूर्यकुमार ने 17वें ओवर में श्रृंखला में पहली बार गेंद वाशिंगटन को थमाई और उन्होंने लगातार गेंदों पर मार्कस स्टोइनिस (17) और जेवियर बार्टलेट (00) को आउट करने के बाद अपने अगले ओवर में जंपा (00) को गिल के हाथों कैच कराके भारत की जीत सुनिश्चित की। इससे पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद मैच की दूसरी ही गेंद पर अभिषेक भाग्यशाली रहे जब बेन ड्वारशुइस की गेंद को कवर्स के ऊपर से खेलने की कोशिश में हवा में लहरा बैठे लेकिन जेवियर बार्टलेट उनका कैच लपकने में नाकाम रहे। अभिषेक ने बार्टलेट (26 रन पर एक विकेट) पर पारी का पहला चौका मारा जबकि गिल ने ड्वारशुइस की गेंद को बाउंड्री के दर्शन कराने के बाद एलिस पर दो चौके जड़े। अभिषेक ने मार्कस स्टोइनिस पर दो चौकों के साथ पावर प्ले में भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 49 रन तक पहुंचाया। अभिषेक ने जंपा का स्वागत छक्के के साथ किया लेकिन इस लेग स्पिनर पर एक और बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में लॉन्ग ऑन पर टिम डेविड को आसान कैच दे बैठे। उन्होंने 21 गेंद का सामना करते हुए तीन चौके और एक छक्का मारा। शिवम दुबे और गिल ने इसके बाद पारी को आगे बढ़ाया। दुबे ने ड्वारशुइस पर चौका जड़ने के बाद जंपा की गेंद को दर्शकों के बीच पहुंचाया। दुबे (22) हालांकि एलिस की धीमी गेंद पर चकमा खाकर बोल्ड हो गए। सूर्यकुमार ने जंपा पर लगातार दो छक्कों के साथ 13वें ओवर में भारत के रनों का शतक पूरा किया।
गिल ने भी स्टोइनिस की गेंद पर छक्का जड़ा लेकिन एलिस की गेंद पर बोल्ड हो गए। गिल ने 39 गेंद का सामना करते हुए चार चौके और एक छक्का मारा। सूर्यकुमार (20) भी बार्टलेट की गेंद को हवा में लहराकर डेविड के हाथों लपके गए जिससे भारत का स्कोर चार विकेट पर 125 रन हो गया। जंपा ने तिलक वर्मा (05) को विकेटकीपर जोश इंग्लिस के हाथों कैच कराके भारत को पांचवां झटका दिया और फिर जितेश शर्मा (03) को पगबाधा किया। अक्षर ने अंतिम ओवर में स्टोइनिस की लगातार गेंदों पर चौके और छक्के के साथ भारत का स्कोर 160 रन के पार पहुंचाया। -
नई दिल्ली। महिला विश्व कप 2025 का खिताब जीतने के बाद गुरुवार को भारतीय टीम ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। यह मुलाकात नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में हुई, जहां राष्ट्रपति ने टीम इंडिया को जीत की बधाई दी।इस दौरान भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को खिलाड़ियों के सिग्नेचर की हुई जर्सी भेंट की। कप्तान ने विश्व कप ट्रॉफी हाथों में लेकर राष्ट्रपति के साथ तस्वीरें भी क्लिक करवाईं। इसके साथ ही पूरी टीम भी राष्ट्रपति के साथ फोटो सेशन में नजर आई।
इससे पहले, बुधवार को भारतीय टीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 7 लोक कल्याण मार्ग पर मुलाकात की थी। पीएम मोदी ने टीम को ऐतिहासिक जीत पर बधाई देते हुए खिलाड़ियों के साथ एक लंबी बातचीत की थी।इस दौरान उप कप्तान ने साल 2017 में हुई मुलाकात को याद करते हुए बताया कि पीएम मोदी की बातों ने उन्हें मोटिवेट किया है। वह टीम के लिए प्रेरणास्त्रोत रहे हैं।रविवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 298 रन बनाए। टीम के लिए शेफाली वर्मा ने 78 गेंदों में 87 रन की पारी खेली, जबकि दीप्ति शर्मा ने 58 गेंदों में इतने ही रन बनाए। विपक्षी टीम की ओर से अयाबोंगा खाका ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए।इसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम ने 45.3 ओवरों में लौरा वोल्वार्ड्ट ने 101 रन की शतकीय पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सकीं। टीम इंडिया की ओर से दीप्ति शर्मा ने 39 रन देकर सर्वाधिक 5 विकेट हासिल किए। शेफाली वर्मा को 2 विकेट हाथ लगे।भारतीय महिला टीम ने पहली बार विश्व कप खिताब अपने नाम किया है। इससे पहले वनडे फॉर्मेट के विश्व कप में टीम इंडिया साल 2005 और 2017 के फाइनल में जगह बना चुकी थी, लेकिन खिताब अपने नाम नहीं कर सकी। साल 2017 में उसे इंग्लैंड के हाथों 9 रन से करीबी हार का सामना करना पड़ा था। - नयी दिल्ली। एशियाई ओलंपिक परिषद ने आईओए के पूर्व महासचिव राजीव मेहता की अध्यक्षता वाले एशियाई खोखो महासंघ को मान्यता दे दी है । ओसीए की खेल समिति ने दो नवंबर को हुई बैठक में मेहता की अध्यक्षता वाले एशियाई खोखो महासंघ को सर्वसम्मति से मान्यता दी । ओसीए खेल समिति के अध्यक्ष सोंग लुजेंग ने मेहता को भेजे पत्र में कहा ,‘‘ ओसीए खेल समिति ओसीए कार्यकारी बोर्ड को इसे औपचारिक मंजूरी देने के लिये आधिकारिक तौर पर अनुशंसा भेजेगी ।'' मेहता एशियाई खोखो महासंघ के अध्यक्ष हैं जबकि रानी तिवारी महासचिव हैं ।
- पणजी । ग्रैंडमास्टर दिप्तायन घोष ने विश्व शतरंज कप में सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए पूर्व विश्व चैम्पियनशिप चैलेंजर रूस के इयान नेपोम्नियाची को दूसरे दौर के दूसरे गेम में हरा दिया । एकतरफा मुकाबले में घोष ने उन्हें कोई मौका ही नहीं दिया ।जीत के बाद उन्होंने कहा ,‘‘ यह मेरे शतरंज कैरियर की सबसे बड़ी जीत है ।''इससे पहले ग्रैंडमास्टर पी हरिकृष्णा तीसरे दौर में पहुंचने वाले पहले भारतीय बन गए जिन्होंने रूस के अर्सेनी नेस्तेरोव को मात दी । वहीं विश्व जूनियर चैम्पियन वी प्रणव को नॉर्वे के आर्यन तारी ने हराया । अर्जुन एरिगेसी ने लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए बुल्गारिया के मार्टिन पेट्रोव को मात दी । अब वह 20 लाख डॉलर ईनामी राशि के टूर्नामेंट में अंतिम 64 के दौर में पहुंच गए हैं । विश्व चैम्पियन डी गुकेश भी कजाखस्तान के नोजेरबेक काजिबेक को हराकर तीसरे दौर में पहुंच गए । वहीं आर प्रज्ञानानंदा ने आस्ट्रेलिया के तैमूर कुयबोकारोव से ड्रॉ खेला । सूर्यशेखर गांगुली और आरानियक घोष फ्रांस के मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव और अमेरिका के लेवोन आरोनियन से हार गए ।
- मुंबई. भारत के पूर्व तेज गेंदबाज करसन घावरी ने महिला वनडे विश्व कप विजेता भारतीय टीम की जमकर प्रशंसा करते हुए बुधवार को हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स और स्मृति मंधाना को भारतीय क्रिकेट का नया ब्रांड करार दिया। भारतीय महिला टीम ने रविवार को नवी मुंबई में खेले गए फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद का कोई टूर्नामेंट जीता। घावरी ने कहा, ‘‘भारतीय महिला टीम की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। उन्होंने पूरे विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन किया विशेष कर ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी दो मैच में उनका प्रदर्शन शानदार रहा। वह विश्व कप जीतने की असली हकदार थी।'' घावरी ने यहां पुलिस जिमखाना में शारीरिक रूप से दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए अंतर-राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन के दौरान कहा, ‘‘जैसे पुरुष टीम में विराट, रोहित और गिल हैं, वैसे ही स्मृति, जेमिमा और हरमनप्रीत अब भारतीय क्रिकेट की नई ब्रांड हैं।‘‘ उन्होंने कहा, ‘‘विश्व कप जीतना बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने न सिर्फ भारत में रहने वाले लोगों बल्कि विदेशों में रहने वाले भारतीयों का सिर भी गर्व से ऊंचा कर दिया है।''
- नयी दिल्ली भारत की विश्व कप विजेता टीम के सदस्य और पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने लॉरियस ‘स्पोर्ट फॉर गुड' पहल की सराहना की है जिसके तहत वह इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस के साथ मिलकर हांगकांग में क्रिकेट क्लिनिक का आयोजन कर रहे हैं। भारत के लिए दो बार विश्व कप जीतने वाले युवराज और स्ट्रॉस बुधवार को स्थानीय हांगकांग क्रिकेट क्लब में इस क्लिनिक का आयोजन कर रहे हैं। युवा खिलाड़ियों को ‘स्पोर्ट फॉर गुड' मिशन के तहत इन दोनों दिग्गजों से सामूहिक कोचिंग और सलाह मिलेगी।युवराज ने कहा, ‘‘जब से मैंने खेलना छोड़ा है, तब से मैं लॉरियस का एम्बेसडर हूं। यह एक शानदार जुड़ाव रहा है। जैसा कि आप जानते हैं कि मेरा एक कैंसर फाउंडेशन है और लॉरियस जो कार्यक्रम चलाता है, उसका नाम है स्पोर्ट फॉर गुड। मुझे लगता है कि यह लोगों को एक साथ लाने का बहुत अच्छा तरीका है।‘‘ उन्होंने कहा, ‘‘खेल में दुनिया को बदलने की शक्ति है, मानसिकता को बदलने की शक्ति है और किसी भी खेल को खेलने के लिए समुदायों को एक साथ लाना, उन्हें एकजुट करना और कुछ अच्छा करना बहुत अच्छी बात है।''
- कैरारा (गोल्ड कोस्ट). भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने बुधवार को कहा कि अर्शदीप सिंह को चयन मामलों में भले ही परेशानी का सामना करना पड़ा हो लेकिन यह तेज गेंदबाज इस बात को अच्छी तरह से समझता है कि टीम प्रबंधन बड़ी तस्वीर को देखते हुए अलग-अलग संयोजन आजमा रहा है। अर्शदीप को होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में अंतिम एकादश में शामिल किया गया था। उन्होंने शानदार वापसी की और वह मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए थे। उन्हें पहले दो मैचों में अंतिम एकादश में नहीं चुना गया क्योंकि उन्हें और कुलदीप यादव को एक साथ नहीं खिलाया जा सकता और दुबई की परिस्थितियों के कारण सितंबर में एशिया कप में भी वे पहली पसंद नहीं थे।गौरतलब है कि अर्शदीप टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 से अधिक विकेट लेने वाले एकमात्र भारतीय गेंदबाज़ हैं। मोर्कल ने गुरुवार को यहां होने वाले चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले संवाददाताओं से कहा, ‘‘अर्शदीप अनुभवी हैं और उन्हें पता है कि हम बड़ी तस्वीर को देख रहे हैं और अलग-अलग संयोजनों को आजमा रहे हैं। उन्हें पता है कि वह विश्वस्तरीय गेंदबाज हैं और उन्होंने पावरप्ले में अधिकतर विकेट लिए हैं।‘‘ उन्होंने कहा, ‘‘हम जानते हैं कि वह टीम के लिए कितने अमूल्य खिलाड़ी है लेकिन हमें अन्य संयोजनों पर भी गौर करने की जरूरत है और वह इस बात को समझते हैं।'' मोर्कल ने हालांकि स्वीकार किया कि अर्शदीप जैसी क्षमता वाले गेंदबाज के लिए यह आसान नहीं रहा है।उन्होंने कहा,‘‘यह आसान काम नहीं है लेकिन कभी-कभी कड़े फैसले करने पड़ते हैं। हम बस उनसे यही कहते हैं कि वे कड़ी मेहनत करें और जब भी उन्हें मौका मिले, उसके लिए तैयार रहें। टी20 विश्व कप से पहले अब सीमित मैच ही बचे हैं।‘‘ मोर्कल ने कहा, ‘‘इसलिए, हमारे लिए यह देखना ज़रूरी है कि दबाव की परिस्थितियों में खिलाड़ी कैसा प्रदर्शन करते हैं। यह जानने के लिए अलग-अलग संयोजन आजमाना जरूरी है।''
-
दुबई. भारत के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और स्पिनर वरूण चक्रवर्ती ने आईसीसी पुरूष टी20 खिलाड़ियों की बुधवार को जारी रैंकिंग में बल्लेबाजों और गेंदबाजों में शीर्ष स्थान कायम रखा है । अभिषेक बल्लेबाजों की रैंकिंग में 925 रेटिंग अंक लेकर शीर्ष पर है जबकि इंग्लैंड के फिल साल्ट और भारत के तिलक वर्मा उनके बाद हैं । भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव आठवें स्थान पर हैं । गेंदबाजों में चक्रवर्ती शीर्ष पर हैं जबकि आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड दसवें स्थान पर आ गए हैं । वेस्टइंडीज के अकील हुसैन दूसरे और अफगानिस्तान के राशिद खान तीसरे स्थान पर हैं । भारत का कोई अन्य गेंदबाज शीर्ष दस में नहीं है । हरफनमौलाओं की सूची में भारत के हार्दिक पंड्या चौथे स्थान पर हैं । पाकिस्तान के सईम अयूब शीर्ष पर, जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा दूसरे और वेस्टइंडीज के रोस्टन चेस तीसरे स्थान पर हैं ।
- नयी दिल्ली. स्टार भारतीय भारोत्तोलक मीराबाई चानू का 49 किग्रा का भार वर्ग 2028 में होने वाले ओलंपिक खेलों से हटा दिया गया है और अब उन्हें 53 किग्रा वजन वर्ग में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा लेकिन वह इसके लिए तैयार हैं। चानू ने तोक्यो ओलंपिक में 49 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता था। लेकिन अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने ओलंपिक में भारोत्तोलन स्पर्धाओं की कुल संख्या 12 कर दी है जिससे 2028 में लॉस एंजिल्स में होने वाले ओलंपिक खेलों में महिलाओं के लिए न्यूनतम वर्ग अब 53 किग्रा है। भारत के मुख्य राष्ट्रीय कोच विजय शर्मा का मानना है कि 53 किग्रा तक वजन बढ़ाना चानू के लिए फायदेमंद होगा लेकिन उन्होंने कहा कि मणिपुर की यह खिलाड़ी अगले साल एशियाई खेलों तक अपने पुराने वजन वर्ग में ही खेलती रहेगी। शर्मा ने कहा, ‘‘यह (49 किग्रा वजन वर्ग को हटाना) मीराबाई के लिए अच्छी बात है क्योंकि अपना वजन 48 किग्रा तक कम करना काफी कठिन प्रक्रिया थी।'' अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ (आईडब्ल्यूएफ) ने सोमवार देर रात एक बयान में कहा, ‘‘आईओसी द्वारा लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक खेलों में भारोत्तोलन कार्यक्रम को बढ़ाने के उत्साहजनक फैसले के बाद अब 12 स्पर्धाएं (छह पुरुष, छह महिलाएं) आयोजित की जाएंगी।‘‘ यह दूसरी बार है जब आईडब्ल्यूएफ ने एक वर्ष से भी कम समय में श्रेणियों में बदलाव किया है। चानू इस साल की शुरुआत में 48 किग्रा वर्ग में आ गई थीं, जब आईडब्ल्यूएफ ने ओलंपिक से 49 किग्रा वर्ग को हटा दिया था। हालांकि अब 49 किग्रा वर्ग को विश्व चैंपियनशिप जैसी प्रतियोगिताओं में फिर से शामिल कर लिया गया है, लेकिन यह ओलंपिक में शामिल नहीं होगा। चानू ने इस वर्ष राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में स्वर्ण और विश्व चैंपियनशिप में 48 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता था। यह 31 वर्षीय खिलाड़ी अगले साल होने वाले एशियाई खेलों तक 48 किग्रा/49 किग्रा वर्ग में प्रतिस्पर्धा करती रहेंगी। उसके बाद, ओलंपिक की तैयारी के लिए धीरे-धीरे 53 किग्रा वर्ग में आगे बढ़ने के लिए उनके पास दो साल का समय होगा। शर्मा ने कहा, ‘‘फिलहाल वह एशियाई खेलों तक इसी भार वर्ग में खेलेंगी, उसके बाद हम वजन को 53 किलोग्राम में बदलने की प्रक्रिया शुरू करेंगे। महिला ओलंपिक श्रेणियों में अब 53 किग्रा, 61 किग्रा, 69 किग्रा, 77 किग्रा, 86 किग्रा, 86 किग्रा से अधिक शामिल है, जबकि पुरुष 65 किग्रा, 75 किग्रा, 85 किग्रा, 95 किग्रा, 110 किग्रा, 110 किग्रा से अधिक भार वर्गों में प्रतिस्पर्धा करेंगे।
- मुंबई. विकेटकीपर बल्लेबाज रिचा घोष ने कहा है कि भारत की विश्व कप विजेता टीम विश्वास और अपनी भूमिका को लेकर स्पष्टता की नींव पर बनी है जिसमे कोच अमोल मजूमदार ने उन्हें ‘फिनिशर' की भूमिका सौंपी है । दो बार फाइनल में हारी भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार विश्व कप जीता ।रिचा ने जियो स्टार के ‘फॉलो द ब्लू' कार्यक्रम में कहा ,‘‘ मेरा मुख्य काम मैच में आखिर तक टिककर तेजी से रन बनाने का था । मुझे जब भी बल्लेबाजी का मौका मिला तो मैने यही करने की कोशिश की । मैने स्ट्राइक रेट ऊंचा रखकर विरोधी गेंदबाजों पर दबाव बनाने का प्रयास किया ।'' उन्होंने कहा ,‘‘ ये अतिरिक्त रन बनाने से टीम का दबाव कम हुआ और हमें जीतने का बेहतर मौका मिला ।उन्होंने कोच अमोल मजूमदार की भी तारीफ की जिन्होंने ऐसा माहौल तैयार किया कि हर खिलाड़ी को अपनी भूमिका के बारे में पता था । रिचा ने कहा, अमोल सर ने टीम में सभी की भूमिका स्पष्ट कर दी थी । मेरा काम बेखौफ क्रिकेट खेलना, बड़े शॉट लगाना और अंत तक डटे रहना था ।'' उन्होंने कहा ,‘‘ मैने विश्व कप से पहले क्रीज पर टिककर बड़ी पारी खेलने का काफी अभ्यास किया । जब भी खेलने का मौका मिला तो मैने जमीनी शॉट लगाये और अपना विकेट फेंकने से बचती रही । मैने एक दो रन लेने के मौके भी नहीं गंवाये ।'' रिचा ने आठ पारियों में 133 . 52 की स्ट्राइक रेट से 235 रन बनाये । इसके साथ ही उन्होंने महिला विश्व कप में सर्वाधिक छक्कों के वेस्टइंडीज के डिएंड्रा डोटिन (12) के रिकॉर्ड की भी बराबरी की ।
- होबार्ट. सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड को एशेज श्रृंखला की तैयारी के लिये भारत के खिलाफ आखिरी दो टी20 मैचों से फारिग कर दिया गया है और वह आस्ट्रेलिया में शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट में खेलेंगे । हेड यहां दस नवंबर से तस्मानिया के खिलाफ साउथ आस्ट्रेलिया के लिये खेलेंगे । एशेज श्रृंखला 21 नवंबर से पर्थ में शुरू होगी । जुलाई में वेस्टइंडीज दौरे के बाद से यह उनका पहला प्रथम श्रेणी मैच है । वह पिछले महीने सफेद गेंद के क्रिकेट में कुछ खास नहीं कर सके और आठ पारियों में सर्वोच्च स्कोर 31 रन रहा । हेड आस्ट्रेलिया की टी20 टीम के उन तीन खिलाड़ियों में से हैं जिन्होंने पांच मैचों की एशेज टेस्ट श्रृंखला की तैयारी को प्राथमिकता दी है । जोश हेजलवुड और सीन एबोट अन्य दो खिलाड़ी हैं । आस्ट्रेलिया डॉट कॉम डॉट एयू के अनुसार चयनकर्ताओं ने शेफील्ड शील्ड या भारत के खिलाफ आखिरी दो टी20 खेलने का फैसला खिलाड़ियों पर छोड़ा था और हेड ने घरेलू टूर्नामेंट को चुना ।
-
नई दिल्ली। हाल में संपन्न महिला विश्व कप की शीर्ष स्कोरर रहीं दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट आईसीसी द्वारा जारी बल्लेबाजों की वनडे रैंकिंग में नंबर वन बन गई हैं। वोल्वार्ड्ट ने भारत की स्मृति मंधाना से नंबर दो पर हैं।
लौरा वोल्वार्ड्ट के वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने में वनडे विश्व कप 2025 में उनके प्रदर्शन का बेहद अहम रोल रहा। वोल्वार्ड्ट ने दक्षिण अफ्रीका के लिए कप्तान के साथ-साथ एक सफल बल्लेबाज की भूमिका भी निभाई। सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 169 रन की पारी खेलने वाली इस खिलाड़ी ने फाइनल में भारत के लिए 101 रन की पारी खेली। अफ्रीकी कप्तान ने 9 मैचों में 2 शतक और 3 अर्धशतक की मदद से टूर्नामेंट में सर्वाधिक 571 रन बनाए।मंधाना दूसरे नंबर पर रहीं। मंधाना ने 9 मैचों में 1 शतक और 2 अर्धशतक लगाते हुए 434 रन बनाए। वह टूर्नामेंट की दूसरी शीर्ष स्कोरर रहीं।आईसीसी की वनडे की बल्लेबाजों की रैंकिंग में मंधाना 811 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर चली गई हैं। मंधाना के अलावा शीर्ष 10 में भारत की जेमिमा रोड्रिग्स हैं। 9 स्थान की छलांग लगाते हुए रोड्रिग्स दसवें स्थान पर पहुंच गई हैं। इसमें सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी 127 रन की नाबाद पारी का अहम योगदान रहा।ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर तीसरे, इंग्लैंड की नेट सेवियर ब्रंट चौथे, ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी पांचवें, ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हिली छठे, न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन सातवें, ऑस्ट्रेलिया की एल्सी पेरी आठवें, और वेस्टइंडीज की हिली मैथ्यू नौवें नंबर पर हैं। वनडे रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का दबदबा है। शीर्ष 10 में ऑस्ट्रेलिया की 4 बल्लेबाज हैं, दक्षिण अफ्रीका की 1, भारत की 2, इंग्लैंड, श्रीलंका और वेस्टइंडीज की 1-1 बल्लेबाज हैं। - कैरारा (ऑस्ट्रेलिया). । ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर मैट कुहनेमन ने भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को बेहद कुशल बल्लेबाज करार देते हुए उम्मीद जताई कि उनकी टीम पांच मैच की टी20 श्रृंखला के बाकी बचे दो मैच में उन्हें जल्दी आउट करने में सफल रहेगी। अभिषेक ने एशिया कप में भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और उन्हें टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्तमान श्रृंखला के मेलबर्न में खेले गए दूसरे मैच में एक छोर से विकेट गिरने के बावजूद 37 गेंद पर 68 रन की शानदार पारी खेली थी। पांच मैचों की श्रृंखला 1-1 की बराबरी पर है और शेष दो मैचों में अभिषेक पर काफी कुछ निर्भर है।बाएं हाथ के स्पिनर कुहनेमन ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा, ‘‘उम्मीद है कि जेवियर बार्टलेट या कोई तेज गेंदबाज, बेनी (बेंजामिन) ड्वारशुइस शुरुआती ओवरों में उन्हें आउट करने में सफल रहेगा। अभिषेक बेहद प्रतिभाशाली बल्लेबाज है और पहली गेंद से ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करता है। गुरुवार का मैच काफी रोमांचक होगा लेकिन हमें उम्मीद है कि हम उन्हें सस्ते में आउट कर देंगे।'' कुहनेमन ने कहा कि भारत भी अब ऑस्ट्रेलिया की शैली में ही क्रिकेट खेल रहा है।उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि जिस तरह से वे खेल रहे हैं, वह कुछ-कुछ वैसा ही है जैसा हम खेल रहे हैं। भारत भी शुरू से ही आक्रामक रवैया अपना रहा है। मुझे लगता है कि बीच के ओवर में विकेट लेना दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण होगा।''



.jpg)





.jpg)














.jpg)
.jpg)

