कोविड-19 के प्रभाव की आशंका से एशियाई शेयर बाजारों में भारी गिरावट
नई दिल्ली। विश्व अर्थव्यवस्था पर कोविड-19 के प्रभाव की आशंका से आज एशियाई शेयर बाजारों में भारी गिरावट आई। तेल की कीमतों में कमी का भी शेयर बाजारों पर असर पड़ा है।
इस स्थिति के मद्देनजर सरकारों और केन्द्रीय बैंकों ने प्रोत्साहन उपायों की तैयारी की है। इस तरह कोविड-19 के कारण अर्थव्यवस्थाओं पर बड़ा बोझ पड़ रहा है और विश्व भर में मंदी की चिंता बढ़ गई है।
जापान और फिलिपिंस के शेयर बाजारों में पांच प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। हांगकांग के शेयर बाजार में तीन दशमलव छह प्रतिशत और सिडनी के शेयर बाजार में सात दशमलव तीन प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। ताइवान, सिंगापुर, कोरिया, इंडोनेशिया, न्यूजीलैंड के शेयर बाजारों में तीन प्रतिशत से अधिक, चीन में दो दशमलव पांच प्रतिशत और थाईलैंड के शेयर बाजार में छह दशमलव आठ प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। यूरोप के शेयर बाजारों और वॉल स्ट्रीट में भी शुक्रवार को भारी गिरावट देखी गई।
---
Leave A Comment