दस करोड़ से अधिक असंगठित श्रमिकों को ई-श्रम पोर्टल पर राष्ट्रीय डेटाबेस के साथ पंजीकृत किया गया
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कहा है कि दस करोड़ से अधिक असंगठित श्रमिकों को ई-श्रम पोर्टल पर राष्ट्रीय डेटाबेस के साथ पंजीकृत किया गया है। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने इसी वर्ष 26 अगस्त को ई-श्रम पोर्टल की शुरुआत की थी। सरकार ने श्रमिकों को ई-श्रम कार्ड प्रदान किये हैं। यह पोर्टल प्रवासी श्रमिकों, निर्माण तथा अन्य क्षेत्र से जुड़े श्रमिक समूह तथा प्लेटफॉर्म श्रमिकों सहित असंगठित श्रमिकों का पहला राष्ट्रीय डेटाबेस है। इस पोर्टल के माध्यम से असंगठित क्षेत्र के श्रमिक सामाजिक क्षेत्र की योजनाओं का लाभ उठाते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश के करोड़ों श्रमिकों की ताकत न्यू इंडिया की आधारशिला बन रही है. एक ट्वीट में श्री मोदी ने कहा कि यह संकल्प से सिद्धि की ओर यात्रा है, जिससे देश का मजबूत भविष्य उनकी सामाजिक सुरक्षा में है।
Leave A Comment