भारत विश्व में चीनी का सबसे बड़ा उत्पादक बना
नई दिल्ली। भारत, विश्व में चीनी का सबसे बड़ा उत्पादक और दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक बन गया है। देश में 2021-22 के चीनी के मौसम के दौरान 5 हजार लाख मीट्रिक टन से अधिक गन्ने का उत्पादन हुआ है। इसमें से 35 लाख मीट्रिक टन का इस्तेमाल एथनॉल बनाने में किया गया, जबकि चीनी मिलों ने 3 सौ उनसठ लाख मीट्रिक टन चीनी का उत्पादन किया।
उपभोक्ता कार्य, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने कहा है कि चालू मौसम भारतीय चीनी उद्योग के लिए ऐतिहासिक सिद्ध हुआ है। उच्चतम रिकॉर्ड एक सौ नौ लाख मीट्रिक टन चीनी का निर्यात किया गया है। मंत्रालय ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनुकूल कीमतों और केंद्र और राज्य सरकारों के बीच बेहतर समन्वय के प्रयासों, किसानों, चीनी मिलों और चीनी उत्पादन तथा निर्यात के लिए सहायक वातावरण के कारण भारतीय चीनी उद्योग ने यह उपलब्धि हासिल की है। रिकॉर्ड निर्यात से देश ने 40 हजार करोड़ रुपए की विदेशी मुद्रा अर्जित की है।
Leave A Comment