नाना बने मुकेश अंबानी , ईशा ने जुड़वां बच्चों को दिया जन्म
नई दिल्ली। देश के जाने माने उद्योगपति मुकेश अंबानी के परिवार में बड़ी खुशखबरी आई है। मुकेश अंबानी नाना बन गए हैं। मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। ईशा अंबानी की शादी पीरामल समूह के आनंद पीरामल से हुई है। ईशा ने शनिवार को जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। उन्होंने एक लड़के और एक लड़की को जन्म दिया है। बेबी गर्ल का नाम आदिया और बेबी बॉय का नाम कृष्णा रखा गया है।
बताया जा रहा है ईशा अंबानी और दोनों बच्चे स्वस्थ हैं। ईशा ने 19 नवंबर यानी शनिवार को जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। इस तरह पूरे अंबानी और पीरामल परिवार में खुशियां आ गई हैं। कुछ महीने पहले ही मुकेश अंबानी ने बेटी ईशा अंबानी के हाथों में रिलायंस इंडस्ट्रीज के रिटेल कारोबार की कमान सौंपी थी।
Leave A Comment