ब्रेकिंग न्यूज़

 मुंबई  में बिका 240 करोड़ का सबसे महंगा अपार्टमेंट.... जानिए किसने खरीदा
 मुंबई। मुंबई के वर्ली में देश का सबसे महंगा पेंटहाउस बिका है। इसकी कीमत 240 करोड़ रुपये है। आपको बता दें कि ये घर रतन टाटा  के घर से भी महंगा है। मैजिक ब्रिक्स के मुताबिक रतन टाटा के घर की कीमत करीब 150 करोड़ रुपये है। मुंबई के वर्ली इलाके में बने इस गगनचुंबी अपार्टमेंट के टावर बी में 63वीं, 64वीं और 65वीं मंजिल पर पेंटहाउस देश का सबसे महंगा घर बताया जा रहा है। इस पेंट हाउस को वेलस्पन ग्रुप के चेयरमैन बीके गोयनका ने खरीदा है। आपको बता दें कि ये पेंटहाउस देश का सबसे महंगा है।
साल 2015 में 10000 वर्ग फिट का अपार्टमेंट 160 करोड़ में जिंदल फैमिली ने खरीदा था। साल 2022 में एक्टर रणबीर कपूर ने बांद्रा स्थित संगम बिल्डिंग में 119 करोड़ का अपार्टमेंट खरीदा। दिंसबर 2022 में देववर्त डेवलपर्स ने 5 लग्जरी अपार्टमेंट खरीदें, जिसकी कीमत 113 करोड़ रुपये बताई गई। बीके गोयका ने अब 240 करोड़ रुपये में लग्जरी अपार्टमेंट खरीदकर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। बीके गोयनका  की गिनती देश के दिग्गज कारोबारियों में होती है। उनका कारोबार टेक्सटाइल, स्टील,इंफ्रास्ट्रक्चर, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और ऑयल एंड गैस के सेक्टर में फैला है। उनकी कंपनी वेलस्पन ग्रुप देश की जानी-मानी कंपनी हैं। उन्होंने साल 1985 में अपनी कंपनी की नींव रखी थी। फोर्ब्स के मुताबिक बीके गोयनका का नेटवर्थ 1.3 अरब डॉलर है। दुनिया 50 से अधिक देशों में उनका कारोबार फैला है।
 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english