महाराष्ट्र मंडल में 12 ज्योर्तिलिंग की झांकी के साथ होगा लघु रूद्राभिषेक
15 फरवरी को आयोजन की रजत जयंती को यादगार बनाने में जुटे महाराष्ट्र संस्कार केंद्र व मंडल के पदाधिकारी
- पिछले 23 वर्षों से लगातार पूजन में बैठ रहे दंपतियों का किया जाएगा विशेष सम्मान
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल भवन के संत ज्ञानेश्वर सभागृह में महाराष्ट्र संस्कार केंद्र और महाराष्ट्र मंडल के संयुक्त तत्वावधान में महाशिवरात्रि पर रविवार, 15 फरवरी को सामूहिक लघु रुद्राभिषेक किया जाएगा। आयोजन का 25वां वर्ष होने के कारण इस वर्ष आय़ोजन को खास बनाने की तैयारी में आयोजन समिति के पदाधिकारी जुटे हुए हैं। इस वर्ष पूजन स्थल पर 12 ज्योतिर्लिंग की आकर्षक झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र होगी।
महाराष्ट्र मंडल के सचिव, महाराष्ट्र संस्कार केंद्र के संस्थापक और कार्यक्रम प्रमुख आचार्य चेतन गोविंद दंडवते ने बताया कि इस वर्ष आयोजन का 25वां वर्ष है। आयोजन को खास बनाने के लिए महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर सभागृह में 12 ज्योतिर्लिंग की आकर्षक झांकी बनाई जाएगी। झांकी निर्माण की जिम्मेदारी आर्टिशन अजय पोतदार और उनकी टीम ने अपने कंधों पर लिया है।
दंडवते के अनुसार आयोजन का 25वां वर्ष होने के कारण इस वर्ष पिछले 23 सालों से लगातार लघु रुद्राभिषेक पूजन में बैठने वाले दंपतियों का सम्मान भी किया जाएगा। वहीं इस वर्ष दो नवविवाहित जोड़े भी पूजन में बैठेंगे। आचार्य चेतन ने बताया कि इस वर्ष 61 जोड़े दूध से लघु रुद्राभिषेक करेंगे। पूजन में बैठने के लिए महाराष्ट्र मंडल कार्यालय में पंजीयन की प्रक्रिया जारी है। अभी तक 27 जोड़ों ने अपना पंजीयन करा लिया है।
बताते चलें कि इस अवसर पर मंडल के महिला केद्रों की ओर से लघु रूद्र का पाठ और शिव तांडव स्त्रोत का गायन भी किया जाएगा। गत तीन वर्षों से रुद्राभिषेक के दौरान आवर्तन पठन में भी महिला आचार्यों की भूमिका अहम् रहती है और इस बार भी रहेगी।





.jpg)




.jpg)

Leave A Comment