संत ज्ञानेश्वर शाला में मां सरस्वती वंदन के साथ मनाया गया पराक्रम दिवस भी
रायुपर। महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में शुक्रवार, 23 जनवरी को वसंत पंचमी के साथ पराक्रम दिवस भी मनाया गया। प्रति वर्षानुसार विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर हवन- पूजन किया। वहीं स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई।
प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने बताया कि सरस्वती पूजा में मुख्य यजमान शिक्षक रोशन सिंह राजपूत रहे। वहीं प्री प्राइमरी के बच्चों ने भी वसंत उत्सव धूमधाम से मनाया। मार्निंग असेंबली इंचार्ज रेणुका शुक्ला ने आज बच्चों को वसंत पंचमी उत्सव का महत्व बताया। छात्र लव पाठक ने असेंबली कंडक्ट किया। लावण्या गिरीभट्ट ने सुविचार प्रस्तुत किया। सोनल कस्तूरिया मां सरस्वती की वेशभूषा में पहुंचीं थीं।


.jpeg)






Leave A Comment