कृषि महाविद्यालय, रायपुर में बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजन का आयोजन एवं ग्रीन लाइब्रेरी का शुभारंभ
रायपुर।कृषि महाविद्यालय, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर स्थित नेहरू पुस्तकालय में आज दिनांक 23 जनवरी 2026 को बसंत पंचमी के पावन अवसर पर सरस्वती पूजन का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया।
इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति, डॉ. गिरिश चंदेल, कुलसचिव डॉ. कपिल देव दीपक, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय शर्मा, निदेशक विस्तार सेवा डॉ. एस. एस. टुटेजा सहित महाविद्यालय के समस्त विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकगण, अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय, रायपुर, डॉ. आरती गुहे के मार्गदर्शन में नेहरू पुस्तकालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से संपन्न हुआ। पूजन एवं हवन के उपरांत नेहरू पुस्तकालय परिसर में ग्रीन लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया। ग्रीन लाइब्रेरी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को शांत, स्वच्छ एवं अनुकूल वातावरण में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु अध्ययन स्थल उपलब्ध कराना है।
इसके पश्चात माननीय कुलपति द्वारा बीएससी तृतीय वर्ष के छात्रों द्वारा आयोजित फ्लावर एक्जीबिशन का अवलोकन किया गया, जिसमें छात्रों की रचनात्मकता एवं नवाचार की सराहना की गई।
कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण, प्रेरणादायी एवं सकारात्मक वातावरण में हुआ।









.jpg)
.jpeg)


Leave A Comment