छत्तीसगढ़ राज्य के रजत महोत्सव के अवसर पर पेंशन एवं वेतन निर्धारण संबंधी समस्याओं का किया गया निराकरण
राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ राज्य के रजत महोत्सव के अवसर पर कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में जिला कोषालय द्वारा व्यापक शिविर का आयोजित कर जिला पंचायत सभा कक्ष में जिले के पेंशन एवं वेतन निर्धारण संबंधी समस्याओं का निराकरण किया गया। शिविर में संभागीय पेंशन कार्यालय दुर्ग की टीम द्वारा पेंशन एवं वेतन निर्धारण संबंधी समस्याओं का निराकरण किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य पेंशनर्स की समस्याओं को सुनना एवं मौके पर तत्काल निराकरण करना और कर्मचारियों की वेतन विसगतियों का निराकरण करना था। शिविर में अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डे, जिला कोषालय अधिकारी श्री दिलीप सिंह, जिला कोषलाय के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। शिविर में राजनांदगांव जिले के अलावा खैरागढ-छुईखदान-गण्डई एवं मोहला-मानपुर- अंबागढ़ चौकी के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे एवं प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया गया।












.jpg)
Leave A Comment