दो निर्माण कार्य के लिए 05 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति
दुर्ग/ कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के दो विकास कार्य के लिए 05 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। विधायक श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा द्वारा अनुशंसित उक्त कार्याे का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत धमधा द्वारा किया जाएगा। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सुरजीडीह में मंच निर्माण कार्य हेतु 02 लाख रूपए और ग्राम पंचायत परसदा में (शा.प्राथ.मा.) बाउण्ड्रीवॉल निर्माण कार्य हेतु 03 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।









.jpg)



Leave A Comment