ब्रेकिंग न्यूज़

पत्रिका ने हरिभूमि/आईएनएच को 40 रन से हराया

- रायपुर प्रेस क्लब खेल मड़ई : स्व. कुलदीप निगम स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट
रायपुर।
प्रेस क्लब खेल मड़ई के अंतर्गत आयोजित स्व. कुलदीप निगम स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबला जारी है। सुभाष स्टेडियम में सोमवार को खेले गए मैच में पत्रिका ने हरिभूमि/आईएनएच को 40 रन से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
 पत्रिका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और निर्धारित 10 ओवर में 5 विकेट पर 119 रन बनाए। पत्रिका के ओपनर बल्लेबाज अनुराग सिंह पहले ही ओवर में गौरव शर्मा की गेंद पर बोल्ड होकर पैवेलियन लौट गए। दूसरे छोर पर देव सोनकर और हिमांशु शर्मा ने पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन दूसरे ओवर के आखिरी गेंद पर फील्डर अभिषेक को कैच थमा बैठे। देव ने 1 चौका और 2 छक्के की मदद से 9 गेंदों में 17 रन बनाए। इसके बाद आये अजय रघुवंशी भी ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं पाए और गुलाब यादव की गेंद पर रमन हलवाई को आसान कैच थमा दिए। दूसरे छोर पर क्रीज पर टिककर खेल रहे हिमांशु 8वें ओवर में रनआउट होकर पैवेलियन लौट गए। हिमांशु ने 19 गेंदों में 18 रन बनाए। इसके बाद निकेश देवांगन ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए शानदार 55 रनों की नाबाद अर्द्धशतकीय पारी खेली। निकेश ने 23 गेंदों का सामना कर 4 चौके व 5 छक्के जड़े। वहीं त्रिलोचन मानिकपुरी ने 5 गौरव शर्मा ने नाबाद 4 रन बनाए। हरिभूमि/आईएनएच की ओर से नीलेश, रिजवान कुरैशी, रमन हलवाई व मोहम्मद हसन ने एक-एक विकेट लिया। रमन हलवाई सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए। उन्होंने 2 ओवर में सर्वाधिक 40 रन दिए।
जवाब में 120 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरिभूमि/आईएनएच के बल्लेबाज पत्रिका के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाए और पूरी टीम 9 ओवर में ही 79 रन पर सिमट गई। हरिभूमि/आईएनएच के ओपनर बल्लेबाज रिजवान कुरैशी और संजय बनवासी ने टीम को अच्छी शुरुआत दी। दोनों बल्लेबाजों ने 32 रनों की साझेदारी की। तेजी से रन बटोरे रहे रिजवान तीसरे ओवर के आखिरी गेंद पर अजय रघुवंशी को कैच थमा बैठे। रिजवान ने 3 चौके और एक छक्का जड़कर 10 गेंदों में 20 रन बनाए। रिजवान के आउट होने के बाद संजय एक छोर पर डटे रहे, लेकिन बाकी बल्लेबाज जल्दी-जल्दी आउट हो गए। संजय भी 7वें ओवर में गौरव शर्मा की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। संजय ने टीम के लिए 2 चौके व एक छक्का जड़कर 20 रन जोड़े। इसके बाद रमन हलवाई ही 14 रन बना पाए। मोहम्मद हसन और किशन ने 6-6 रन का योगदान दिया। पत्रिका की ओर से अनुराग सिंह, गौरव शर्मा और निकेश देवांगन ने शानदार गेंदबाजी की। अनुराग ने 4, गौरव ने 3 और निकेश ने 2 खिलाड़ियों को पैवेलियन भेजे। वहीं सतीश देवांगन ने एक विकेट लिया।
कार्यक्रम के अतिथि छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा और छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा थे। दोनों अतिथियों ने टीम के खिलड़ियों से परिचय प्राप्त किया और जीतने वाली टीम को बधाई दी।
कार्यक्रम में शानदार प्रदर्शन के लिए पत्रिका के निकेश देवांगन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। इस दौरान रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, महासचिव गौरव शर्मा, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव  भूपेश जांगड़े, खेल मड़ई के संयोजक विजय मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार और खेलप्रेमी मौजूद थे। मैच में वैदुर्य निगम और अनुराग ने अंपायरिंग की। वहीं पी रामाराव नायडू स्कोरर रहे।
मंगलवार 10 फरवरी को सुबह 7.30 बजे लल्लूराम डॉट कॉम और एस जरनो के बीच मैच खेला जाएगा।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english