केन्द्रीय गृह मंत्री श्री शाह के नक्सलियों के खात्मे का संकल्प सिद्ध होने जा रहा है - देवलाल ठाकुर
-2030 तक बस्तर एक विकसित संभाग के रूप में पदार्पण करेगा - देवलाल ठाकुर
रायपुर। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा कि देश के यशस्वी गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी ने मार्च तक नक्सलियों के खात्मे का जो संकल्प लिया है वह अब सिद्ध होने जा रहा है। आज बस्तर में विकास के लिए जो कार्य किया जा रहे हैं निश्चित ही वे कार्य बहुत ही तीव्र गति से पूरा होगा। वहीं नक्सलियों की समाप्ति के साथ बस्तर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति विश्वास जगा है, पूरे क्षेत्र में विकास की एक अविरल धारा बह रही है। बस्तर ओलंपिक के जरिए बस्तर की प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रदेश की साय सरकार काम कर रही है। आदिवासियों के धर्म, संस्कृति एवं संस्कार के लिए बस्तर पण्डुम जैसे कार्यक्रम हो रहे हैं। बस्तर अंचल की धर्म, संस्कृति एवं संस्कार को आगे लाया जा रहा है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री ठाकुर ने कहा कि बस्तर में रोड कनेक्टिविटी तेजी से कार्य हो रहे हैं। बस्तर में कौशल विकास के क्षेत्र में तेजी से काम चल रहे हैं। आदिवासी क्षेत्र में आदिवासी युवाओं को रोजगार मिले, उन्हें आर्थिक समृद्धि की ओर आगे बढ़ाने के लिए, बस्तर में रहने वाले समूचे लोगों के विकास के लिए भाजपा की सरकार लगातार कार्य कर रही है। केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने बस्तर संभाग को 2030 तक विकसित बनाने के लिए संकल्प लिया है। उन संकल्पों की सिध्दी जल्द ही होगी और 2030 तक बस्तर एक विकसित संभाग के रूप में छत्तीसगढ़ में पदार्पण करेगा। अभिनव प्रयास के जरिए एक अच्छा कार्य होगा। भाजपा की हमेशा सोच रही है कि अंत्योदय विकास के लिए कार्य करना। प्रदेश की विष्णुदेव साय की सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के लिए अथक प्रयास कर रही है जो 2047 के विकसित भारत को एक बल प्रदान करेगा।











Leave A Comment