ब्रेकिंग न्यूज़

10 से 13 फरवरी तक सहयोग केन्द्र में उपस्थित रहेंगे कैबिनेट मंत्रीगण

-सहयोग केन्द्र में कार्यकर्ताओं की समस्याओं का हो रहा निराकरण 
 रायपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश सरकार के मंत्री लगातार कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों से मुलाकात उनके आवेदनों का निराकरण कर रहे है। सहयोग केन्द्र में आवेदनों के निराकरण होने से कार्यकर्ताओं एवं आमजनों में भारी उत्साह है। 10 फरवरी को कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव सहयोग केंद्र में समस्याएँ सुनकर समाधान करेंगे। उनके साथ प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जी. वेंकटेश्वर राव रहेंगे। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा 11 फरवरी को सहयोग केंद्र में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के साथ उपस्थित रहेंगे। 12 फरवरी को वित्त मंत्री ओपी चौधरी सहयोग केंद्र में उपस्थित रहेंगे। उनके साथ प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष नंदन जैन उपस्थित मौजूद रहेंगे। 13 फरवरी को वन मंत्री केदार कश्यप सहयोग केन्द्र में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रामजी भारती के साथ उपस्थित रहेंगे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english