संभाग स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 14 एवं 15 फरवरी को
बालोद/छत्तीसगढ़ शासन के कौषल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा 14 एवं 15 फरवरी को रूंगटा इंजीनियरिंग काॅलेज कोहका भिलाई में संभाग स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गुरूर के प्राचार्य श्री नूतन कुमार साहू ने बताया कि रोजगार मेले मे निजी क्षेत्र के तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पदों में चयन हेतु साक्षात्कार लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि भाग लेने वाले आवेदकों का ई-रोजगार पोर्टल की वेबसाईट ईरोजगार डाॅट सीजी डाॅट इन में पंजीयन एवं प्रोफाइल में शैक्षणिक जानकारी पूर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही संस्था में पंजीयन एवं मोबिलाइजेषन कार्यषाला का आयोजन 11 फरवरी 2026 को किया जाएगा। जिसमें आई.टी.आई. उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी अपने सभी शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ उक्त मोबिलाइजेशन कार्यशाला में उपस्थित होकर रोजगार मेला हेतु पंजीयन एवं अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हंै।

.jpg)










Leave A Comment