रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने पार्षदो सहित नगर निगम जोन 9 के विभिन्न वार्डो में 1 करोड़ से अधिक के नये विकास कार्यों का लोकार्पण
_ढाई करोड़ से अधिक के नये विकास कार्यों का भूमिपूजन कर नगरवासियो को दी अनुपम सौगात
_लाभांडी स्कूल में निर्मित नवीन शेड को सराहा और उसे ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में शेड बनाने मॉडल बनाने कहा, लाभांडी स्कूल के पास सामुदायिक भवन बनाने प्रस्ताव देने कहा
रायपुर/आज रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू ने रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर जोन 9 क्षेत्र अंतर्गत कुशाभाउ ठाकरे वार्ड पंडित विद्याचरण शुक्ल वार्ड, डॉ. भीमराव अंबेडकर वार्ड में 8 विभिन्न नये विकास कार्यो सीसी रोड निर्माण, धीवर समाज भवन के पास दलदल सिवनी में शेड निर्माण, रहेजा अर्थ के पास अधूरी सड़क का विस्तार लाभांडी हाई स्कूल में शेड रंगमंच निर्माण, स्कूल में एक अतिरिक्त कक्ष निर्माण, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय मोवा में रंगमंच शेड निर्माण, वार्ड 11 में रोड निर्माण एवं रोड और नाली का निर्माण कार्य का 1 करोड 4 लाख 35 हजार की लागत से लोकार्पण कर नगरवासियों को अनुपम सौगात दी। ग्रामीण विधायक ने लाल बहादुर शास्त्री वार्ड, महात्मा गांधी वार्ड, कुशाभाउ ठाकरे वार्ड, पंडित विद्याचरण शुक्ल वार्ड में नाला निर्माण कार्य सीसी रोड निर्माण कार्य, सामुदायिक भवन व चबूतरा निर्माण कार्य, शौचालय निर्माण कार्य के विविध नये विकास कार्यों का 7 भिन्न स्थानो पर 2 करोड 57 लाख 4 हजार की लागत से श्रीफल फोडकर व भूमिपूजन करते हुए वार्डवासियों को शानदार सौगात दी ।
रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू ने जोन 9 अध्यक्ष श्री गोपेश साहू, एमआईसी सदस्य श्री खेमकुमार सेन, पार्षद श्रीमती सावित्री धीवर, श्री देवदत्त द्विवेदी, श्री मोहन कुमार साहू, श्रीमती प्रभा मनोज विश्वकर्मा, श्रीमती रेणु जयंत साहू सहित जोन 9 कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर, कार्यपालन अभियंता श्री शरद ध्रुव, सहायक अभियंता श्री सैयद जोहेब, उप अभियंता श्रीमती अंकिता जनार्दन सहित मंडल अध्यक्षो, महिलाओ, सामाजिक कार्यकर्ताओं, गणमान्यजनो, नवयुवको, आमजनो की बड़ी संख्या में उपस्थिति के मध्य 1 करोड से अधिक के 8 स्थानो पर नये विकास कार्यों का लोकार्पण करते हुए और 7 स्थानो पर 2 करोड 50 लाख से अधिक के कार्यों हेतु भूमिपूजन करते हुए अनुपम सौगात नागरिको को दी ।
रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू ने लाभांडी स्कूल में शेड का लोकार्पण करते हुए शेड निर्माण की सराहना की और लाभांडी स्कूल के नये शेड को रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की स्कूलो हेतु मॉडल शेड बनाने कहा, ग्रामीण विधायक ने लाभांडी में स्कूल के समीप रिक्त स्थान पर जनहित में जनउपयोग हेतु नया सामुदायिक भवन शीघ्र बनाने प्रस्ताव देने के निर्देश जोन 9 कमिश्नर को दिये। उन्होने नये विकास कार्यों को तत्काल प्रारंभ कर सतत नियमित मॉनिटरिंग कर तय समय सीमा में गुणवत्ता युक्त तरीके से जनहित में कार्य पूर्ण करके नागरिको को लोकार्पित करने के निर्देश दिये। जोन 9 अध्यक्ष श्री गोपेश साहू ने नगर निगम जोन 9 क्षेत्र रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में ढाई करोड से अधिक के 7 स्थानो पर नये विकास कार्यों का भूमिपूजन और 1 करोड से अधिक के 8 स्थानो पर नये विकास कार्यों का लोकार्पण करने की शानदार सौगात नागरिको को देने पर नगर निगम जोन 9 की ओर से ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू को हार्दिक धन्यवाद दिया।

.jpg)









Leave A Comment