टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत जयस्तम्भ चौक से मौदहापारा के के मार्ग, पिथालिया काम्प्लेक्स, एमजी रोड में मार्गो को जनहित में अभियान चलाकर अतिक्रमण मुक्त किया गया
*40 से अधिक दुकानदारों पर सड़क पर अतिक्रमण करने पर 80000 रूपये से अधिक का ई जुर्माना वसूला गया, लगभग 120 से अधिक दुकानों को सड़क पर कब्जा कर रखा गया लगभग 12 ट्रक से अधिक मात्रा में सामान जब्त किया गया, लगभग 8 कंडम वाहनों की जब्ती की गयी, बाजार मार्गो का यातायात सुगम बनाया गया*
रायपुर/आज रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप और यातायात एसपी श्री अजय कुमार के निर्देशानुसार एएसपी यातायात श्री विवेक शुक्ला, नगर निगम अपर आयुक्त नगर निवेश श्री पंकज के. शर्मा, नगर निवेशक श्री अभाष मिश्रा, जोन 2 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय,कार्यपालन अभियंता नगर निवेश श्री आशुतोष सिंह, जोन 2 कार्यपालन अभियंता श्री पी. डी. धृतलहरे सहित सम्बंधित यातायात पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम नगर निवेश विभाग उड़न दस्ता, जोन 2 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा राजधानी शहर नगर निगम रायपुर क्षेत्र अंतर्गत जोन 2 क्षेत्र अंतर्गत जयस्तम्भ चौक से के. के. रोड मौदहापारा, पिथालिया काम्प्लेक्स, एमजी रोड में टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत बाजार के प्रमुख मार्गो को अतिक्रमण से मुक्त करने व्यापक अभियान जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से सुगम और सुव्यवस्थित यातायात देने चलाया गया.
अभियान के अंतर्गत आज लगभग 40 से अधिक दुकानों के संचालकों पर सड़क पर सामान रखकर कब्जा करने पर लगभग 80000 रूपये का ई जुर्माना वसूला गया. लगभग 120 दुकानों से अधिक दुकानों के सामने सड़क पर कब्जा जमाकर रखे गए लगभग 12 ट्रक से अधिक मात्रा में सामानों को व्यवस्था सुधार हेतु कड़ाई के साथ सड़क से जब्त कर लिया गया. इस दौरान सड़क पर बाजार के मार्गो में लगभग 8 से अधिक कंडम वाहनों की यातायात पुलिस प्रशासन की टीम के साथ मिलकर कार्यवाही की गयी. टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत अतिक्रमण मुक्त अभियान से बाजार के प्रमुख मार्गो का यातायात सुगम और सुव्यवस्थित हो गया और नागरिकों को यातायात जाम की समस्या से त्वरित राहत प्राप्त हुई.



.jpg)









Leave A Comment