नगर निगम रायपुर द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में रायपुर को श्रेष्ठ स्वच्छ रैंकिंग दिलवाने तैयारी
जोन 3 में जोन कमिश्नर ने बैठक लेकर स्वच्छता अमले को दिए आवश्यक निर्देश
रायपुर -रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा स्वच्छ रैंकिंग 2025-26 में रायपुर शहर को श्रेष्ठ स्वच्छ रैंकिंग दिलवाने की प्रशासनिक तैयारी प्रारम्भ कर di गयी है.
आज नगर निगम जोन 3 शंकर नगर जोन कार्यालय में जोन 3 जोन कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिँह ने स्वच्छ रैंकिंग 2025-26 की तैयारी बैठक कार्यपालन अभियंता श्री ईश्वर लाल टावरे, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री पूरन कुमार ताण्डी, स्वच्छता निरीक्षकों, वार्ड स्वच्छता प्रभारियों, वार्ड सुपरवाइजरों, सफाई ठेकेदारों की बैठक ली और उन्हें स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की जोन 3 के सभी 7 वार्डों में पुख्ता प्रशासनिक तैयारी रायपुर शहर को श्रेष्ठ स्वच्छ रैंकिंग दिलवाने राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के दिशा - निर्देश अनुसार कार्य कर महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने कहा.

.jpg)

.jpg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)


.jpg)
Leave A Comment