एस जर्नोस ने डीबी डिजिटल को हराकर किया सेमीफाइनल में प्रवेश, लवी मैन ऑफ द मैच
0 रायपुर प्रेस क्लब खेल मड़ई: स्व. कुलदीप निगम स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट
रायपुर। रायपुर प्रेस खेल मड़ई के अंतर्गत आयोजित स्व. कुलदीप निगम स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबला जारी है। नेताजी सुभाष स्टेडियम में खेले गए तीसरे क्वार्टर फाइनल मैच में एस जर्नो इलेवन ने डीबी डिजिटल को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया । सेमीफाइनल में उनका मुकाबला 16 फरवरी को इलेक्ट्रानिक संयुक्त की टीम से होगा । आलराउंड प्रदर्शन करने वाले एस जर्नोस के लविंदर पाल सिंह मैन ऑफ द मैच रहे।
डीबी डिजिटल पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 7 विकेट खोकर 94 रन ही बना पाई। टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही और ओपनर बल्लेबाज अंकुर शुक्ला 3 गेंद खेलकर बिना रन बनाए आउट हो गए, वहीं मोहित भी 13 रनों का योगदान देकर पैवेलियन लौट गए। इसके बाद भी मैदान में उतरे दानिस अनवर 18 रन, दीपक 11,श्रीशंकर 5, राजेश 17,गनेश 5, तोपेस 14 एवं निरज 3 रन का व्यक्तिगत योगदान टीम को दे पाएं। एस जर्नोस की ओर से सार्थक बेहरा एवं टिकेश्वर ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट हासिल किए। संदीप, अख्तर, लविंदर ने भी 1-1 विकेट लिए।
95 रन के लक्ष्य को एस जर्नोस ने आसानी से 6.3 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। जर्नोस की ओर से बल्लेबाजी करने उतरे ओपनर जोड़ी में संदीप इस बार ज्यादा कुछ कर नहीं पाए और 5 रन बनाकर आउट हो गए, वहीं अभिषेक भी 26 रनों का योगदान देकर पैवेलियन लौट गए। इसके बाद उतरे लविंदर पाल लगातार दूसरे मैच में नॉट आउट अर्धशतकीय पारी खेलकर इस मैच को आसानी से जीत की ओर ले गए। लविंदर का साथ देने उतरे अख्तर भी 1 रन बनाकर नॉट आउट रहे।
मैच में शानदार आलराउंड प्रदर्शन के लिए एस जर्नोस के लविंदर पाल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया, साथ ही दोनों टीमों को ट्रॉफी भी प्रदान की गई।
आज मैच के दौरान मुख्यअतिथि धरसींवा के विधायक व छालीवुड के सुपर स्टार अनुज शर्मा थे । विशेष अतिथि वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट गोकुल सोनी और सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष धरमचंद भंसाली थे । एसोसिएशन के सचिव और कोषाध्यक्ष भी इस अवसर पर उपस्थित थे । अतिथियों ने प्रेस क्लब के खेल आयोजन की भूरी भूरी प्रशंसा की।
दौरान रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, महासचिव गौरव शर्मा, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव निवेदिता साहू व भूपेश जांगड़े, वरिष्ठ पत्रकार खेल मड़ई के संयोजक विजय मिश्रा, सह संयोजक शंकर चंद्राकर व अख्तर हुसैन, राजेंद्र निगम सहित बड़ी संख्या में पत्रकार और खेलप्रेमी मौजूद थे। मैच अंपायर वैदुर्य निगम व अनुराग और स्कोरर पी. रामाराव नायडू व महेंद्र सिंह रहे।
रविवार 15 फरवरी को सुबह 7.30 बजे टूर्नामेंट का चौंथा क्वार्टर फाइनल मैच विस्तार न्यूज और पत्रिका के बीच खेला जाएगा। विजेता टीम सेमीफाइनल में 17 फरवरी को आईबीसी 24 के साथ भिड़ेगी ।









.jpg)
Leave A Comment