तात्यापारा हनुमान मंदिर में 30 जोड़ों ने किया सामूहिक लघु रुद्राभिषेक
रायपुर। 1100 वर्ष प्राचीन दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर तात्यापारा में महाशिवरात्रि पर्व पर ‘सामूहिक लघु रुद्राभिषेक’ में 30 जोड़ों ने एक साथ भगवान शिव का अभिषेक किया। मुख्य पुजारी संदीप देशपांडे के साथ शशांक देशपांडे, महेश वैष्णव, दीपक तिवारी, प्रवीण, शैलेश चिंचोलकर, विवेक अमीन, राजा भट्ट
निखिल पांडेय, चारु दत्त जोशी, उदय रावले ने अनुष्ठान का सुचारू संचालन किया। मंदिर समिति की कार्यकारिणी ने भी आयोजन में अपनी अद्वितीय प्रतिबद्धता निभाई।
सामूहिक रुद्राभिषेक मंदिर समिति के अध्यक्ष संदीप राजिमवाले, उपाध्यक्ष दीपक किरवईवाले, सचिव अनिल गनोदवाले, सह-सचिव सौरभ देव, कोषाध्यक्ष चंद्रकांत मोहदीवाले, प्रमुख सलाहकार मिलिंद शेष, महिला प्रमुख सुरेखा हिशीकर के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। लघु रुद्राभिषेक के बाद महाआरती में बड़ी संख्या में मंदिर से सदस्यों सहित श्रद्धालुजन भी उपस्थित रहे।





.jpg)





Leave A Comment