ब्रेकिंग न्यूज़

व्याकरण, अपठित गद्यांश और सही वर्तनी संस्कृत में दिलाएंगे अच्छे नंबरः वंदना बिसेन

-  महाराष्‍ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में 10वीं के बच्चों का मार्गदर्शन सत्र संपन्न
 रायपुर। 10वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे बच्चों के लिए संस्कृत में अच्छे नंबर लाना बड़ा टास्क होता हैं। क्योंकि आज के आधुनिक युग में बच्चे संस्कृत से काफी दूर होते जा रहे हैं। ऐसे में व्याकरण, अपठित गद्यांश और सही वर्तनी आपको परीक्षा में अच्छे नंबर दिलाएगी। उक्त बाते संत ज्ञानेश्वर विद्यालय की संस्कृत शिक्षिका वंदना बिसेन ने संस्कृत पर आयोजित मार्गदर्शन सत्र में कही। 
वंदना ने कहा कि संस्कृत में व्याकरण सबसे अधिक अंक दिलाता है। शब्द रूप (बालक, रमा, फल), धातु रूप (पठ्, गम् - लट्, लृट्, लङ्), संधि, प्रत्यय और वाच्य परिवर्तन के नियम याद कर लें। वहीं 10 अंक के अपठित गद्यांश को हल करने के लिए गद्यांश को दो बार पढ़ें। प्रश्नों के उत्तर खोजने के लिए प्रश्न के शब्दों को गद्यांश में ढूंढें। शीर्षक के लिए गद्यांश में बार-बार आने वाले शब्दों पर ध्यान दें।
उन्होंने कहा कि 10वीं संस्कृत की पढ़ाई समझकर करनी चाहिए, रटने से नहीं। सर्वप्रथम पाठ का अर्थ अच्छी तरह समझें और कठिन शब्दों की सूची बनाकर उनके अर्थ याद करें। प्रत्येक पाठ का संक्षिप्त सार अपनी कॉपी में लिखने से विषय पर पकड़ मजबूत होती है। लंबे उत्तरों और श्लोकों का नियमित लिखित अभ्यास आवश्यक है। वर्तनी की शुद्धता पर विशेष ध्यान देना चाहिए। व्याकरण के अंतर्गत संधि, समास, शब्द रूप और धातु रूप का प्रतिदिन अभ्यास और पुनरावृत्ति करें।
उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि गद्यांश और पद्यांश का नियमित अभ्यास करें। समय सीमा में नमूना प्रश्नपत्र हल कर अपनी त्रुटियों की पहचान कर उन्हें सुधारें। परिश्रम और सही दिशा में अध्ययन करने से 10वीं संस्कृत बोर्ड परीक्षा में निश्चित रूप से उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए जा सकते हैं। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english