ब्रेकिंग न्यूज़

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मरवाही में विधायक ने सोनोग्राफी जांच केंद्र का किया शुभारंभ

गौरेला पेंड्रा मरवाही/ स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मरवाही में विधायक श्री प्रणव कुमार मरपच्ची ने शुक्रवार को सोनोग्राफी जांच केंद्र का फीता काटकर एवं पूजा-अर्चना के साथ विधिवत शुभारंभ किया। विधायक श्री मरपची शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। इस अवसर पर उन्होंने खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. हर्षवर्धन मेहर को सोनोग्राफी लाइसेंस भी प्रदान किया।
           स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन एवं कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी के प्रयासों से सोनोग्राफी केंद्र के प्रारंभ होने से क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को अब स्थानीय स्तर पर ही जांच सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे उन्हें जिला मुख्यालय जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और समय व खर्च दोनों की बचत होगी। उद्घाटन अवसर पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुराधा विश्वास द्वारा 6 गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी जांच कर रिपोर्ट प्रदान की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामेश्वर शर्मा ने कहा कि यह सोनोग्राफी सुविधा गर्भवती महिलाओं के समय पर परीक्षण में सहायक होगी तथा मातृ मृत्यु दर को कम करने में मील का पत्थर साबित होगा।कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री विभा टोप्पो, जे.पी. सिंह, अरविंद कुमार, संतोष सोनी, नरेश्वर दास, सीपी गढ़ेवाल, अंबर जायसवाल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english