ब्रेकिंग न्यूज़

   नियमित व्यायाम, संतुलित और पौष्टिक आहार स्वस्थ्य जीवन के लिए जरूरीः डा. गौरव त्रिपाठी

 - महाराष्‍ट्र मंडल में कार्डियक हेल्‍थ कैंप में पहुंचे डॉक्‍टर कोरोना काल के बाद सेहत को लेकर बढती लापरवाही से चिंतित

 रायपुर। आजकल की भागमभाग जिंदगी हमारी सांसें कब हमारा साथ छोड़ दें, यह हम समझ ही नहीं पा रहे हैं। कोरोना जैसे संक्रमण काल से गुजरने के बाद कुछ दिनों तक तो हमने बहुत सी चीजों से परहेज रखा, लेकिन समय के साथ हमारी लापरवाही बढ़ती जा रही है। इसका नतीजा असमय हार्ट अटैक जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। नियमित व्यायाम, संतुलित और पौष्टिक आहार हमारे स्वस्थ्य जीवन के लिए बेहद जरूरी है। प्रथमेश हास्पिटल के डीएम कार्डियोलाजी डा. गौरव त्रिपाठी ने महाराष्ट्र मंडल में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में उक्ताशय के विचार व्यक्‍त किए।
डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि कम उम्र में हार्ट अटैक की बढ़ती घटनाओं का मुख्य कारण खराब जीवनशैली, जंक फूड का अधिक सेवन, शारीरिक गतिविधि की कमी, तनाव और धूम्रपान हैं। इन जोखिमों को कम करने के लिए स्वस्थ आहार, नियमित व्यायाम और तनाव प्रबंधन जैसी आदतों को अपने दैनिक जीवन में अपनाना महत्वपूर्ण है। आज हार्ट अटैक के 70 फीसद से अधिक घटनाएं कम उम्र वालों के साथ हो रही हैं। 
मुख्य कारण:-
0- अस्वस्थ खान-पान: बहुत ज़्यादा तेल, चीनी, नमक और जंक फूड का सेवन करना। 
0- शारीरिक निष्क्रियता: दिनचर्या में व्यायाम की कमी या पूरी तरह से शून्‍य शारीरिक गतिविधि। 
0- तनाव: अपने व्‍यवसायिक, सामाजिक, पारिवारिक जीवनशैली में अत्यधिक तनाव और चिंता को मैनेज नहीं कर पाना। 
0- धूम्रपान: धूम्रपान और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन हृदय रोग के जोखिम को बढ़ाता है। 
0- आनुवंशिकी: परिवार में हृदय रोग का इतिहास होना भी एक जोखिम कारक है। 
बचाव के उपाय:-
डॉ. त्रिपाठी के अनुसार हर व्‍यक्ति को, खासकर 40 वर्ष से अधिक आयु वालों को नियमित स्वास्थ्य जांच करवानी चाहिए, इसमें हार्ट चेकअप करवाएं। खासकर, यदि परिवार में हृदय रोग का इतिहास हो, तो उनके लिए यह जांच प्राण वायु की तरह अनिवार्य है। हर आयुवर्ग का व्‍यक्ति संतुलित और पौष्टिक आहार लें। तेल, चीनी और नमक का सेवन सीमित करें। डॉ. त्रिपाठी के अनुसार रोजाना 30- 40 मिनट हल्की- फुल्की एक्सरसाइज या योग करें। इसी तरह ध्यान, योग और अन्य हॉबीज़ के माध्यम से तनाव कम करें। धूम्रपान और नशीले पदार्थों से हर हाल में बचना चाहिए। कोई भी नया व्यायाम या जिम शुरू करने से पहले डॉक्टर से फिटनेस टेस्ट जरूर कराएं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english