ब्रेकिंग न्यूज़

  वित्त मंत्री ने पेश की आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट, छत्तीसगढ़ की वृद्धि दर 8 प्रतिशत रहने का अनुमान, जानें मुख्य बातें

 रायपुर: । छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट सत्र की शुरुआत हो गई है।   वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्त वर्ष 2025-26 की आर्थिक समीक्षा रिपोर्ट को पटल पर रखा। वित्त वर्ष 2025-26 में स्थिर मूल्य पर सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) 8.11 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है तथा प्रति व्यक्ति आय 1,79,244 रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है।
 सकल राज्य घरेलू उत्पाद में वृद्धि की संभावना
आर्थिक समीक्षाके अनुसार, 2025-26 में सकल राज्य घरेलू उत्पाद (बाजार मूल्य) वर्ष 2024-25 के 3,31,402 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,58,293 करोड़ रुपये पर पहुंचने का अनुमान है, जो 2024-25 की तुलना में 8.11 प्रतिशत की वृद्धि है। समीक्षा के अनुसार, कृषि और संबद्ध क्षेत्र के वर्ष 2024-25 के 53,928 करोड़ रुपये से बढ़कर 2025-26 में 57,969 करोड़ रुपये पर पहुंचने का अनुमान है, जो 7.49 प्रतिशत की वृद्धि है।
  उद्योग में 7 फीसदी तक वृद्धि का अनुमान
इसी तरह उद्योग क्षेत्र के 1,49,678 करोड़ रुपये से बढ़कर 2025-26 में 1,60,473 करोड़ रुपये पर पहुंचने का अनुमान लगाया गया है, जो 2024-25 की तुलना में 7.21 प्रतिशत की वृद्धि है। समीक्षा के अनुसार, सेवा क्षेत्र के वर्ष 2024-25 के 98,147 करोड़ रुपये से बढ़कर 2025-26 में 1,07,088 करोड़ रुपये पर पहुंचने का अनुमान है, जो 9.11 प्रतिशत की वृद्धि है।
 समीक्षा के अनुसार स्थिर मूल्य पर 2025-26 में सकल राज्य घरेलू उत्पाद (बाजार मूल्य) वर्ष 2024-25 के 5,65,845 करोड़ रुपये से बढ़कर 6,31,291 करोड़ रुपये पर पहुंचने का अनुमान है, जो 11.57 प्रतिशत की वृद्धि है। समीक्षा कहती है कि राज्य में प्रति व्यक्ति आय वर्ष 2024-25 के 1,62,848 रुपये से बढ़कर वर्ष 2025-26 में 1,79,244 रुपये रहने का अनुमान है। यह 10.07 प्रतिशत की वृद्धि है।
  पत्रकारों से चर्चा करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि विकासशील से विकसित छत्तीसगढ़ बनाने की दृष्टि में उठाए गए कदम इस बजट में होंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी विकसित भारत के लिए दीर्घकालिक योजना के साथ कार्य कर रहे हैं। उसी प्रकार, माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में हम ‘छत्तीसगढ़ अंजोर विजन @ 2047’ दस्तावेज के माध्यम से 2047 तक विकसित  छत्तीसगढ़ बनाने हेतु प्रयासरत हैं।राज्य में उद्योग क्षेत्र की विकास दर उत्साहजनक है। हमारे छत्तीसगढ़ की औद्योगिक विकास दर 10.26 प्रतिशत है, जो राष्ट्रीय औसत 6.6% से अधिक है।उद्योग के साथ-साथ सेवा क्षेत्र का विस्तार हमारी प्राथमिकता है। किसी भी विकासशील अर्थव्यवस्था के लिए उद्योग क्षेत्र के साथ सेवा क्षेत्र का विस्तार आवश्यक है। जीडीपी में सेवा क्षेत्र का योगदान उद्योग क्षेत्र से भी अधिक होना राज्य के विकास के लिए एक आदर्श स्थिति होगी। आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 में राज्य में प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि दर्ज की गई है। राज्य की अनुमानित विकास दर 10.07% है, जो राष्ट्रीय औसत 6.9% से अधिक है। राज्य की यह प्रगति उत्साहजनक है।वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि’  राज्य के सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) में उल्लेखनीय वृद्धी दर्ज की गई है। वित्त वर्ष 2024-25 में यह 5,65,845 करोड़ रुपये था, जो वित्त वर्ष 2025-26 के अंत तक 6,31,291 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 11.57 प्रतिशत (प्रचलित भाव पर) अधिक है। इसी प्रकार कृषि, उद्योग तथा सेवा क्षेत्रों में भी जीएसडीपी में डबल डिजिट की वृद्धि हुई है।
 
 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english