ब्रेकिंग न्यूज़

 यू-शेप ने बदली कक्षाओं की तस्वीर

-आरंग विकासखण्ड के स्कूलों में ‘यू-शेप’ में बैठने की, की गई व्यव्स्था, बच्चों में खत्म हूई झिझक, बढ़ा संवाद
 रायपुर   / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन रायपुर द्वारा ‘Project U-Shape’ आरंभ किया गया है। जिसके तहत आरंग विकासखण्ड के शासकीय प्राथमिक शाला गिधवा में वर्षों से चली आ रही पारंपरिक बैठने की व्यवस्था को बदलते हुए स्कूलों में नई बैठक व्यवस्था प्रस्तुत की गई है। अब बच्चे पंक्तियों में पीछे छूटने के बजाय ‘यू-आकार’ में बैठते हैं, जहाँ हर छात्र शिक्षक की सीधी दृष्टि में होता है। ब्लैकबोर्ड-केंद्रित व्यवस्था के स्थान पर यह पूर्णतः ‘छात्र-केंद्रित’ मॉडल है, जो सक्रिय अधिगम (Active Learning) को बढ़ावा देता है। यू-शेप में बैठने से विद्यार्थियों के बीच आपसी संवाद (Peer Learning) में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। बच्चे एक-दूसरे को देखते और सुनते हुए चर्चा में भाग लेते हैं। इससे झिझक कम हुई है और आत्मविश्वास में वृद्धि देखी गई है। समूह गतिविधियों और कक्षा चर्चाओं का संचालन भी अब अधिक प्रभावी ढंग से हो पा रहा है।पालकों और विद्यार्थियों की सकारात्मक प्रतिक्रिया स्कूलों से प्राप्त फीडबैक के अनुसार विद्यार्थियों में उत्साह स्पष्ट रूप से बढ़ा है। बच्चे अब नियमित रूप से स्कूल जाने के लिए प्रेरित दिखाई देते हैं। पालकों का कहना है कि उनके बच्चों की एकाग्रता में सुधार हुआ है और वे घर लौटकर स्कूल की गतिविधियों के बारे में उत्साहपूर्वक चर्चा करते हैं।
Project U-Shape केवल बैठने की नई व्यवस्था नहीं, बल्कि शिक्षण प्रक्रिया में सकारात्मक परिवर्तन की एक सशक्त शुरुआत है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english