जिला चिकित्सालय स्थित हेल्दी लाइफ स्टाइल क्लीनिक का निरीक्षण
-नि:शुल्क भोजन वितरण की कलेक्टर ने की सराहना
रायपुर । कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने जिला चिकित्सालय परिसर स्थित हेल्दी लाइफ स्टाइल क्लीनिक का आज निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्लीनिक में स्काई ग्रुप के csr fund के तहत निशुल्क भोजन वितरण की सराहना की।क्लीनिक के संचालक श्री अग्रवाल ने बताया कि हर मंगलवार को स्काई समूह एवं रोटरी क्लब ऑफ रायपुर द्वारा संयुक्त रूप से करीबन 400 लोगों को निशुल्क भोजन कराया जाता है। क्लीनिक में योग, फिजियोथेरेपी, एक्यूपंक्चर, डाइटेशन एवं मेडिटेशन जैसी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। कलेक्टर डॉ सिंह ने वहां उपस्थित चिकित्सकों एवं स्टाफ से चर्चा कर सेवाओं की नियमितता, लाभार्थियों की संख्या एवं व्यवस्थाओं के संचालन के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि जीवनशैली संबंधी रोगों की रोकथाम एवं उपचार के लिए इस क्लीनिक को और अधिक प्रभावी बनाया जाए।






.jpg)




.jpg)
Leave A Comment