ब्रेकिंग न्यूज़

कलेक्टर ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण

-दवा स्टॉक एवं स्टोर व्यवस्था की जांच, कंप्यूटरीकृत रिकॉर्ड रखने के निर्देश
 रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज जिला चिकित्सालय पंडरी का निरीक्षण कर दवाइयों की उपलब्धता एवं भंडारण व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दवाइयों का स्टॉक रजिस्टर देखा तथा स्टोर में मौजूद दवाइयों का भौतिक मिलान कराया।कलेक्टर ने स्टॉक रजिस्टर में दर्ज आंकड़ों और वास्तविक उपलब्ध दवाइयों की स्थिति की तुलना कर रिकॉर्ड संधारण प्रणाली की जांच की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी दवाओं का विवरण रजिस्टर के साथ-साथ कंप्यूटर में भी व्यवस्थित रूप से दर्ज किया जाए, ताकि स्टॉक की अद्यतन स्थिति तत्काल उपलब्ध हो सके।
निरीक्षण के दौरान एक्सपायर्ड दवाइयों के संबंध में भी जानकारी ली गई। कलेक्टर डॉ. सिंह ने निर्देशित किया कि Expired दवाइयों का निर्धारित प्रक्रिया के तहत सुरक्षित एवं विधिवत निष्पादन किया जाए। उन्होंने कहा कि दवा प्रबंधन स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण कड़ी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही स्टोर रूम में रखे गए अन्य सामान एवं उपकरणों का भी प्रॉपर एवं अद्यतन रिकॉर्ड रखने के निर्देश दिए।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english