'बजट में हर वर्ग की सुरक्षा और भलाई पर विशेष ध्यान दिया गया है'
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री त्रय यशवन्त जैन, अखिलेश सोनी व डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने प्रदेश भाजपा सरकार द्वारा मंगलवार को विधानसभा में प्रस्तुत बजट का स्वागत करते हुए कहा कि बजट में हर वर्ग की सुरक्षा और भलाई पर विशेष ध्यान दिया गया है। बस्तर से लेकर सरगुजा तक बजट में प्रावधान रखा गया है। इसके अलावा, बलरामपुर और राजनांदगांव में 500 सीटों वाले आवासीय स्कूलों का प्रावधान किया गया है। 'सियान केयर योजना' के तहत बुजुर्गों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य जांच और जिला अस्पतालों में आपातकालीन व ट्रॉमा सेंटरों का विस्तार किया जाएगा। राज्य में 5 नए नर्सिंग कॉलेज और राजनांदगाँव में नए फिजियोथेरेपी कॉलेज भवन का प्रस्ताव है। इसी प्रकार महिलाओं की भागीदारी वाली योजनाओं के लिए बजट का दायरा बढ़ाया गया है। लखपति दीदी योजना ने महिलाओं को आत्मनिर्भरता का जो मंच दिया है, उसमें छत्तीसगढ़ अग्रणी रहा है तथा लगभग 5 लाख बहने आर्थिक तरक्की कर लखपति दीदी बन चुकीं है। लखपति दीदियों के व्यावसायिक एवं आर्थिक अनुभव विस्तार हेतु एक नई योजना लखपति दीदी भ्रमण योजना के लिए भी बजटीय प्रावधान किया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से लखपति दीदियों के लिए देश-प्रदेश के विभिन्न व्यावसायिक एवं आर्थिक केंद्रों के भ्रमण की व्यवस्था की जाएगी, साथ ही चूंकि, हमारी बहनों का धार्मिक भावनाओं से गहरा जुड़ाव होता है. इसलिए इन्हें शक्ति पीठों का भ्रमण भी कराया जाएगा। प्रदेश में 250 महतारी सदन बनाने के लिए भी बजट में 75 करोड़ का प्रावधान किया गया है।



.jpg)



.jpg)




.jpg)
Leave A Comment