आबकारी विभाग रायपुर की कार्यवाही : अवैध रुप से मदिरा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर। सचिव सह आबकारी आयुक्त सुश्री आर संगीता, कलेक्टर रायपुर श्री गौरव सिंह के निर्देश एवं प्रभारी उपायुक्त आबकारी रायपुर श्री राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में दिनांक 24/02/2026 को अवैध रूप से मदिरा परिवहन की सूचना में मानपुर से टोहड़ा मार्ग ग्राम टोहड़ा थाना तिल्दा से आरोपी टिकेश्वर चेलक पिता आनंद चेलक और आरोपी वीरेंद्र कुमार ध्रुव पिता जगन्नाथ ध्रुव को काले रंग की दोपहिया वाहन हीरो स्पलेंडर में परिवहन करते 98 नग पाव देशी मदिरा मसाला (शोले) बरामद कर जप्त किया गया वही एक अन्य प्रकरण में अवैध मदिरा धारण की सूचना पर बंजारी नाला ग्राम सरारीडीह थाना तिल्दा से अश्वनी रात्रे पिता गंगादास रात्रे के आधिपत्य से अवैध रूप से धारित मदिरा 46 नग पाव देशी मदिरा मसाला (शोले )बरामद किया गया ।
आरोपियों के विरुद्ध छ.ग.आब.अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) , 59(क)के तहत प्रकरण कायम कर गिरफ्तार किया गया ।
उक्त प्रकरण आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त तिल्दा मेधा मिश्रा द्वारा पंजीबद्ध किया गया साथ ही ओवररेट की शिकायत प्राप्त होने पर सख्त कार्यवाही करते हुए कम्पोजिट मदिरा दुकान नेवरा से भरत जांगड़े को धारा 39(ग) का प्रकरण कायम कर तत्काल सेवा से पृथक किया गया ।
उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक सिल्विया सुमन और आबकारी मुख्य आरक्षक दिगंबर भूरा का विशेष योगदान रहा।


.jpg)








Leave A Comment