DEAF एवं Inoperative खातों के सक्रियण और निराकरण में तेजी लाने के निर्देश
रायपुर । जिले में DEAF (Depositor Education and Awareness Fund) एवं Inoperative खातों के सक्रियण एवं निराकरण की प्रगति की समीक्षा हेतु कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बैंकर्स की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक में शासकीय एवं सार्वजनिक खातों की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया कि शासकीय खातों को पुनः सक्रिय करने के लिए संबंधित विभागों से प्राप्त आवेदनों पर त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, जिससे शासकीय कार्यों के संचालन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। साथ ही, जिन सार्वजनिक (पब्लिक) खातों की स्थिति DEAF अथवा Inoperative है, उनके निराकरण के लिए प्रभावी एवं परिणाममुखी प्रयास करने के निर्देश दिए गए। इसके अंतर्गत खाताधारकों से संपर्क स्थापित करना, आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति कराना, KYC/री-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण कराना तथा खातों को शीघ्र सक्रिय करना सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
जिला प्रशासन द्वारा सभी बैंकों को आपसी समन्वय, समयबद्ध कार्ययोजना एवं नियमित अनुश्रवण के माध्यम से DEAF/Inoperative खातों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रगति प्रतिवेदन नियमित रूप से जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने के लिए कहा गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, एलडीएम श्री मोहम्मद मोफिज, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

.jpg)









Leave A Comment