ब्रेकिंग न्यूज़

सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता प्रधान की सेवा सम्मान निगम अपर आयुक्तगणों, उपायुक्तगणों ने किया

रायपुर/ नगर पालिक निगम रायपुर की सेवा से माह नवम्बर 2025 में सेवानिवृत्त हुए नगर निगम कार्यपालन अभियंता श्री रघुमणि प्रधान का नगर निगम रायपुर को सेवायें देने हेतु सम्मान नगर निगम रायपुर के अपर आयुक्त श्री लोकेश्वर साहू ने अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, श्रीमती कृष्णा खटीक, उपायुक्त श्री जसदेव सिंह बाबरा, श्रीमती जागृति साहू, अधीक्षण अभियंता संविदा श्री बी एल चंद्राकर, कार्यपालन अभियंता श्री प्रदीप यादव, स्वच्छ भारत मिशन के विषय विशेषज्ञ श्री प्रणित चोपड़ा, श्री सूरज चंद्राकर सहित नगर पालिक निगम रायपुर के अन्य सम्बंधित अधिकारियों औऱ कर्मचारियों की उपस्थिति में उन्हें श्रीफल, शाल, स्मृतिचिन्ह बुके सहित प्रदत्त करते हुए किया. रायपुर नगर निगम के अपर आयुक्तगणों, उपायुक्तगणों ने नगर निगम रायपुर के सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता श्री रघुमणि प्रधान को रंगों के त्योहार होली पर्व की अग्रिम हार्दिक शुभकामनायें दीं औऱ उनके सुखी, स्वस्थ, समृद्ध जीवन हेतु हार्दिक मंगलकामनायें उनके द्वारा रायपुर नगर निगम को दी गयी सेवाओं को सराहते हुए दीं. कार्यपालन अभियंता श्री रघुमणि प्रधान के रायपुर नगर पालिक निगम की स्वच्छ भारत मिशन शाखा के नोडल अधिकारी के रूप में किये गए प्रशासनिक कार्य दायित्व निर्वहन में विशेष रूप से रायपुर शहर नगर पालिक निगम क्षेत्र के राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में देश का चौथा स्वच्छ शहर बनने की रैंकिंग का गौरव रायपुर शहर को मिलने में उनके प्रशासनिक कार्य दायित्व के उल्लेखनीय ओजपूर्ण योगदान की सराहना रायपुर नगर निगम के अपर आयुक्तगणों औऱ उपायुक्तगणों द्वारा उनका सेवा सम्मान करते हुए की गयी.
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english