ब्रेकिंग न्यूज़

 तेज रफ्तार यात्री बस  पलटी, 5 लोगों की मौत, 25 यात्री घायल

-झारखंड के कुरडेग से कुनकुरी जा रही बस थी, गोडाअंबा गांव के पास हुआ हादसा 
जशपुर। जिले के तपकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत करडेगा चौकी के गोडाअंबा गांव के पास शुक्रवार को एक तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण सड़क हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि करीब 25 यात्री घायल हो गए हैं। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में चीख-पुकार सुनाई देने लगी।
मिली जानकारी के अनुसार यात्री बस झारखंड के कुरडेग से यात्रियों को लेकर छत्तीसगढ़ के कुनकुरी की ओर आ रही थी। बस में करीब दो दर्जन से अधिक यात्री सवार थे। जैसे ही बस तपकरा थाना क्षेत्र के गोडाअंबा गांव के पास पहुंची, उसी दौरान तेज रफ्तार के कारण चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और बस सड़क किनारे पलट गई। बस के पलटते ही कई यात्री अंदर फंस गए और मौके पर हड़कंप मच गया।
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। वहीं सूचना मिलने के बाद तपकरा थाना पुलिस और करडेगा चौकी की टीम भी तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
एडिशनल एसपी राकेश पाटनवार ने बताया कि हादसे में करीब 25 यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए कुनकुरी अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि रेस्क्यू के लिए पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और राहत कार्य जारी है। साथ ही दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
इधर जशपुर के सीएमएचओ डॉ. जी.एस. जात्रा ने बताया कि वे स्वयं मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है, जबकि करीब 25 घायल यात्रियों का उपचार कुनकुरी अस्पताल में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घायलों के इलाज पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और चिकित्सा टीम को अलर्ट पर रखा गया है।
घटना के बाद क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english