गाठी पहनकर महिलाओं ने ताजा की बचपन की यादें
- डंगनिया केंद्र की महिलाओं ने होली थीम पर की बैठक
रायपुर। रंगों का त्योहार होली और गाठी (शक्कर माला) से हर किसी के बचपन की याद जुड़ी होती है। ऐसे में अपने बचपन को याद ताजा करने के हर एक पल को जीने वाले महाराष्ट्र मंडल के डंगनिया केंद्र की महिलाओं ने उत्साह के साथ एक- दूसरे को गाठी की माला पहनाई। इसी बहाने सभी ने अपने- अपने बचपन के दिनों को याद किया। वहीं रंगबिरंगी टोपियों ने उनके उत्साह को दोगुना कर दिया।
सखी निवास प्रभारी नमिता शेष ने बताया कि डंगनिया केंद्र की महिलाओं ने मासिक बैठक होली की थीम होली पर रखी। बैठक में शनिवार को महाराष्ट्र मंडल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर केंद्र के सदस्यों की उपस्थिति और कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर चर्चा हुई। इस बीच बहुत से मनोरंजक गेम खेलकर होली मिलन भी मनाया गया।
नमिता शेष ने बताया कि निर्धारित एक मिनट में जिसने सबसे ज्यादा लोगों को गाठी पहनाई, उसे विजेता घोषित किया गया। इस खेल में विजेता सोनल फड़नवीस और उप विजेता अर्चना टेंबे रहीं। बैठक में सौम्या इंगले, अर्चना टेंबे, अनुभा जाऊलकर, अंजलि काले, दिव्या पात्रीकर, विजया भाले, वर्षा नारखेड़कर, ज्योति डोलस, प्रिया जोगलेकर, दीपांजलि भालेराव, अर्चना कुलकर्णी, जया भावे, प्रियंका राजपूत, प्रीति रणदिवे, शैला गायधनी, रश्मि डांगे, माधवी गिरहे, श्रद्धा देशमुख, सरोजनी पराड़, शुभांगी रुद्रजवार, सृष्टि दंडवते, माधुरी इंचुलकर, संध्या अनिल, मीनाक्षी तारे सहित अनेक महिला सभासद उपस्थित थीं।



.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)


Leave A Comment