ब्रेकिंग न्यूज़

 महतारी वंदन योजना बनी सहारा, सरस्वती ने टोकनी-सुपा बनाकर शुरू किया छोटा व्यवसाय

रायपुर। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक सहयोग देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित कर रही है। इसी योजना से रायपुर के कंकालीपारा निवासी श्रीमती सरस्वती कंडरा के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। श्रीमती सरस्वती कंडरा बताती हैं कि उन्हें महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली राशि से घर के छोटे-मोटे खर्चों में काफी मदद मिलती है। वे इस राशि की मदद से टोकनी तथा सुपा बनाकर बेचने का छोटा व्यवसाय करती हैं। श्रीमती कंडरा द्वारा तैयार किए गए टोकनी और सुपा की बिक्री से उन्हें नियमित आय होने लगी है। इससे वे अपने घर का खर्च चलाने और दैनिक जरूरतों को पूरा करने में सक्षम हो रही हैं।
वे बताती हैं कि महतारी वंदन योजना से मिली सहायता ने उन्हें स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाने का अवसर दिया है। श्रीमती सरस्वती कंडरा ने इस योजना के लिए राज्य सरकार और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का धन्यवाद देते हुए कहा कि इस तरह की योजनाएं महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
-- 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english