ब्रेकिंग न्यूज़

  रायपुर प्रेस क्लब में ‘खेल मड़ई-2’ का आगाज जल्द

-पुरोधा पत्रकार स्व. रमेश नैयरजी, स्व. सत्येन्द्र गुमास्ता जी, स्व. देवेन्द्र कर जी और स्व. योगेश यदु जी के नाम से होंगे इंडोर गेम्स 
रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब खेल मंडई - क्रिकेट स्पर्धा का आगाज जहां वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय कुलदीप निगम की स्मृति से हुआ, वहीं अब इंडोर गेम्स भी मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़  में अपनी निडर, निष्पक्ष और अनुकरणीय पत्रकारिता से अमिट छाप छोडऩे वाले पुरोधा पत्रकारों को समर्पित किए  जा रहे हैं। इस बार स्व. रमेश नैयरजी , स्व. सत्येन्द्र गुमास्ताजी, स्व. देवेन्द्र कर जी और स्व. योगेश यदु जी के नाम से इंडोर गेम्स की स्पर्धाएं होंगी। 
खेल मंडई 2- के अंतर्गत कैरम, टेबल टेनिस, बैडमिंटन और  शतरंज के मुकाबले होंगे। प्रतियोगिताएं एकल एवं युगल वर्ग में कराई जाएंगी।
आगामी प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर रविवार को रायपुर प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी और खेल समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा, नियमों और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
  प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी ने बताया कि खेल मंडई 2 को लेकर भी प्रेस क्लब के सदस्यों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। अब तक विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेने के लिए सौ से अधिक प्रतिभागी आवेदन कर चुके हैं, जिससे इस बार प्रतियोगिता के और भी रोचक होने की उम्मीद है।
 मोहन तिवारी ने बताया कि इस बार 
1. कैरम स्पर्धा (एकल एवं युगल) स्व. रमेश नैयर की स्मृति में होगी।
2. टेबल टेनिस स्पर्धा (एकल एवं युगल) स्व. सत्येंद्र गुमास्ता की स्मृति में आयोजित की जाएगी।
3. बैडमिंटन स्पर्धा (एकल एवं युगल) - स्व. देवेंद्र कर की स्मृति में आयोजित होगी।
 4. शतरंज स्पर्धा स्व. योगेश यदु को समर्पित रहेगी। 
आज की बैठक में प्रतियोगिता के नियमों पर भी चर्चा की गई। तय किया गया कि सभी स्पर्धाओं में केवल रायपुर प्रेस क्लब के सदस्य ही भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रेस क्लब की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। वहीं प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार राशि एवं ट्रॉफी भी प्रदान की जाएगी।
प्रतिभागियों की संख्या अधिक होने के कारण स्पर्धाएं निर्धारित समय पर ही प्रारंभ की जाएंगी। निर्धारित समय के 10 मिनट तक प्रतिभागी के उपस्थित नहीं होने पर विरोधी खिलाड़ी को वॉकओवर दिया जाएगा। सभी मुकाबले निर्धारित खेल नियमों के अनुसार होंगे तथा किसी भी विवाद की स्थिति में निर्णायक एवं प्रेस क्लब कार्यकारिणी का निर्णय अंतिम माना जाएगा।
 बैठक में रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव भूपेश जांगड़े, खेल समिति के संयोजक विजय मिश्रा, सह संयोजक शंकर चंद्राकर सहित खेल समिति के सदस्य कमलेश गोगिया, दिनेश कुमार, राजेंद्र निगम, संतोष साहू, पी. रामाराव नायडू, लविंदर पाल सिंह, तिलक साहू, स्टार जैन, लक्ष्मण लेखवानी  और  हेमंत डोंगरे उपस्थित रहे।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english